इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में युजवेंद्र चहल टीम इंडिया के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। इस सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में 5.35 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए 7 विकेट हासिल किए। वहीं टी-20 सीरीज में भी युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। इस टी20 सीरीज में उन्होंने 7.00 इकॉनमी से रन खर्च किए थे और 4 विकेट अपने नाम किए थे। उनके इस खेल के बाद वे आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान रोहित शर्मा की पहली पसंद बन गए हैं।
सोमवार, 18 जुलाई 2022
पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में ना खेलना दुर्भाग्यपूर्ण
इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में युजवेंद्र चहल टीम इंडिया के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। इस सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में 5.35 की इकॉनमी से रन खर्च करते हुए 7 विकेट हासिल किए। वहीं टी-20 सीरीज में भी युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। इस टी20 सीरीज में उन्होंने 7.00 इकॉनमी से रन खर्च किए थे और 4 विकेट अपने नाम किए थे। उनके इस खेल के बाद वे आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान रोहित शर्मा की पहली पसंद बन गए हैं।
गणतंत्र: पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी
गणतंत्र: पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है।
वहीं, महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।
पाइपलाइन रोड पर सेवा शिविर का आयोजन
जल दोहन मुख्य कारण, भूजल का घटता स्तर
गंगनहर कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन रोड का भ्रमण
सड़क हादसा, फरीदाबाद के 2 कांवड़ियों की मौंत
बताया जाता है कि इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस ने छोटे हाथी के चालक को हिरासत में लेते हुए वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
मलबे में दबकर सास की दर्दनाक मौत, बहू गंभीर
दरअसल ये पूरा मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा का है, जहां सोमवार सुबह करीब 9 बजे 65 वर्षीय दयावती अपनी पुत्रवधू रविता के साथ मकान की छत पर अनाज सुखाने के लिए जा रही थी। जैसे ही दोनों सीढ़ियों पर चढ़ने लगी तो उसी वक्त हादसा हो गया। अचानक सीढ़ियां और उसकी दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में सास-बहू मलबे में दब गई। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को मलबे से बाहर निकाला। हालांकि तब तक सास दयावती की सांसे थम चुकी थी, जबकि रविता भी बुरी तरह से जख्मी हो चुकी थी।
मामले की सूचना मिलते ही आनन-फानन में भोपा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल रविता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। साथ ही दयावती के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पति की हो चुकी है मौत
जानकारी के मुताबिक मृतका दयावती के पति अतर सिंह की कुछ समय पूर्व ही मौत हो चुकी है। गांव में वो अपने दो पुत्रों विनोद और कपिल के साथ रहती थी। दोनों पुत्रों में से विनोद की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व रविता से हुई थी, जिससे उसके तीन पुत्र लक्ष्य, विनय और अवि है। बाहर गए हुए थे मृतका के बेटे
हादसे के वक्त महिला के दोनों पुत्र कामकाज के लिए बाहर गए हुए थे। वहीं तीनों पौत्र सोमवार होने के कारण गांव के ही स्कूल में पढ़ने के लिए गए हुए थे। माना जा रहा है कि अगर बच्चे आसपास खेल रहे होते तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। ग्रामीणों ने परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
शर्मनाक: मुंह पर कालिख, गले में जूतें-चप्पल
उपेंद्र कुमार
महराजगंज। खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां एक शोहदे को ग्रामीणों ने छेड़खानी करने पर तालिबानी सजा दे डाली। ग्रामीणों ने शोहदे को ना केवल मुंह काला करके गांव में घुमाया, बल्कि उसके गले में जूतों की माला डाल दी। ग्रामीणों की इस तालिबानी सजा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल ये पूरा मामला महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना इलाके के एक गांव का है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने गांव की एक महिला को पहले नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश किया और फिर उसकी छेड़खानी करते हुए वीडियो बना ली। ये अश्लील वीडियो ग्रामीणों और पीड़िता के परिजनों ने देखी तो उनका खून खोल उठा और उन्होंने इस सूचना पुलिस को ना देकर खुद ही सजा देने की ठान ली।
मुंह पर कालिख, गले में जूतों-चप्पलों की माला!
योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पहले बुरी तरह से पीटा और फिर उसके मुंह पर कालिख पोतकर उसके गले में जूतों की माला डाल दी। ग्रामीणों का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ, बल्कि ग्रामीणों ने आरोपी को गांव भर में इसी हालत में घूमाया। इसी बीच बहुत से ग्रामीणों ने इस तालिबानी सजा की वीडियो भी बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
पुलिस ने लिया संज्ञान, ग्रामीणों पर हुई एफआईआर
इस मामले में सीओ अनुज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की गई है। जिसके बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बहरहाल... इस वीडियो के वारयल होने और फिर मुकदमा होने के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। साथ ही पुलिस भी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। माना जा रहा है कि पुलिस वीडियो के आधार पर पहचान कर आरोपी ग्रामीणों को सलाखों के पीछे भेजेगी।
55 साल के अधेड़ ने बच्ची के साथ दरिंदगी की
बस नर्मदा नदी में गिरी, हादसे में 12 की मौत हुई
बस नर्मदा नदी में गिरी, हादसे में 12 की मौत हुई
दुष्यंत टीकम
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बड़ा हादसा हो गया यहां 55 यात्रियों से भरी एक बस नर्मदा नदी में गिर गई, हादसे में 12 की मौत हो गई और 15 लोग बचाए गए। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने खलघाट, खरगोन में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया,मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। सीएम खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं, हादसे के बाद बस को क्रेन के द्वारा निकाल लिया गया है।सीएम चौहान ने साथ ही खरगोन कलेक्टर से फोन पर फिर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि खरगोन के खलघाट में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया
चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया इकबाल अंसारी चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...