बुधवार, 13 जुलाई 2022

खरीददारी: अब तक की सबसे अच्छी कार 'एसयूवी'

खरीददारी: अब तक की सबसे अच्छी कार 'एसयूवी'

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। वैसे तो कंपनी की सभी कारें बेहतरीन होती हैं। लेकिन, अब तक की सबसे अच्छी कार मध्यम आकार की 'एसयूवी' है। बेहतरीन होने के कारण बाजार में इसकी अच्छी मांग है, जिससे हर महीने हजारों यूनिट्स बिकती हैं। इसके फीचर्स ही नहीं, बल्कि लुक्स भी कमाल के हैं। जिससे ग्राहक टाटा और मारुति जैसी कंपनियों की कारों को छोड़कर क्रेटा को घर लाना पसंद कर रहे हैं।
अगर आप भी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं। ऐसे में क्रेटा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ ही इस गाड़ी के दोनों वेरिएंट डाउन पेमेंट पर भी उपलब्ध हैं, तो आइए जानते हैं, इस गाड़ी के फीचर्स के बारे में और कैसे आप इसे डोम पेमेंट पर अपने घर ला सकते है ?

हुंडई क्रेटा की विशेषताएं...
Hyundai Creta की कीमत की बात करें तो यह 10 लाख 23 हजार रुपये से शुरू होती है और अलग-अलग वेरिएंट और फीचर्स के आधार पर इसकी कीमत 17 लाख 94 हजार तक जाती है। इसी गाड़ी में 1497cc का पेट्रोल और डीजल इंजन है। इसके साथ ही इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के भी विकल्प दिए गए हैं। इसके माइलेज की बात करें तो यह 21.4 kmpl का माइलेज देती है। आज के समय को देखते हुए इसमें सिक्योरिटी से लेकर कनेक्टिविटी तक सभी फीचर्स दिए गए हैं। के फाइनेंस की बात करें तो के पेट्रोल वेरिएंट की भारत में ऑन-रोड कीमत 11 लाख 83 हजार रुपये है। वही अगर इस एसयूवी को 1.5 लाख रुपये का डाउन पेमेंट लिया जाता है और ब्याज दर 9 प्रतिशत है। तो आपको करीब 10 लाख 34 हजार रुपये का कर्ज मिल जाएगा। जिसके बाद आपको अगले 5 साल तक हर महीने 21 हजार 457 रुपए किश्त के तौर पर जमा करने होंगे।
अब अगर क्रेटा के डीजल वेरिएंट की बात करें तो इस गाड़ी की भारतीय बाजार में काफी अच्छी मांग है। इस मॉडल की ऑन-रोड कीमत 12 लाख 37 हजार रुपये है। अगर आप इस वाहन को 1.5 लाख रुपये की डाउन पेमेंट और 9% की ब्याज दर के साथ घर लाते हैं, तो आपको अगले 5 वर्षों के लिए 10 लाख 87 हजार 278 रुपये का ऋण मिलेगा। इसके बाद आपको अगले 5 साल तक हर महीने 22 हजार 570 रुपये किश्त के तौर पर जमा करने होंगे।

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर भर्तियां

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर भर्तियां 

अमित शर्मा          
चंडीगढ़। अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो ये आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। दरअसल, पंजाब में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। वे कैंडिडट्स जो नेशनल हेल्थ मिशन के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हों, वे एनएचएम पंजाब की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, इनके लिए अप्लाई करने और परीक्षा की तारीख अलग अलग है। सीएचओ पद पर आवेदन 12 जुलाई से शुरू हुए हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 जुलाई 2022 है। वहीं फार्मासिस्ट, मेडिकल ऑफिसर और क्लीनिक असिस्टेंट पदों पर आवेदन 11 जुलाई से शुरू हुए हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 जुलाई 2022 है।
वहीं शैक्षिक योग्यता की बात करें तो इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार अलग है। बेहतर होगा हर पद के विषय में डिटेल में जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें। हर पद के लिए अलग-अलग नोटिस चेक किया जा सकता है।

सेहत के लिए 'विटामिन के' का सेवन, बेहद फायदेमंद

सेहत के लिए 'विटामिन के' का सेवन, बेहद फायदेमंद 

सरस्वती उपाध्याय 
सेहत के लिए 'विटामिन के' का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यहां कुछ ऐसी ही हरी सब्जियों का जिक्र है जिनसे शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन के मिलता है। जब बात विटामिन की आती है तो 'विटामिन के' का नाम कम ही सुनने को मिलता है। लेकिन यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिन लोगों में विटामिन के की कमी पाई जाती है। उनमें लीवर से जुड़ी बीमारियां और आंतों के रोग आमतौर पर देखे जाते हैं। वहीं, शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन के होने पर यह हड्डियों की सेहत दुरुस्त रखता है, घाव जल्दी भरता है और पेट की दिक्कतों को भी दूर करता है। विटामिन के अत्यधिक हरी सब्जियों में पाया जाता है। इसीलिए चलिए जानते हैं, किन चीजों से पूरी होती है ? विटामिन के की कमी या किनसे मिलता है भरपूर मात्रा में विटामिन के ?

इन फूड्स में पाया जाता है विटामिन के...

चमकदार हरा पालक विटामिन के ही नहीं, बल्कि बीटा कैरोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है। जो मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम, आंखों की तेज रोशन, हेल्दी स्किन और हड्डियों की सेहत के लिए उत्तरदायी है। इसमें विटामिन ई और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।
विटामिन के, विटामिन सी और डाइटरी फाइबर से भरपूर होती है, ब्रोकोली। आप इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
विटामिन के  के साथ-साथ पत्ता गोभी विटामिन सी और विटामिन ए और पोलिफेनोल्स से भी भरपूर होती है। इसे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को कम करने में मदद मिलती है।
फूल गोभी पाचन को दुरुस्त करने में सहायक है। यह मोटापा कम करने में भी असर दिखाती है।विटामिन के ही नहीं, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए अच्छे साबित होते हैं।
हरी पत्तेदार केल विटामिन के से भरपूर होती है।दिन में शरीर को जितने विटामिन के की जरूरत होती है उससे 500 फीसदी ज्यादा विटामिन के केल से मिलता है। यह फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की अच्छी स्त्रोत है।विटामिन के से भरपूर होने के चलते यह हड्डियों को मजबूती देने वाली और घाव भरने वाली सब्जी है।

नेताओं के अन्य पार्टी में जाने से कांग्रेस नेतृत्व को झटका

नेताओं के अन्य पार्टी में जाने से कांग्रेस नेतृत्व को झटका 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस नेतृत्व से नाराज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल सहित कई और वरिष्ठ नेताओं के कांग्रेस छोड़ कर और अन्य पार्टी में चले जाने से कांग्रेस नेतृत्व को बड़ा झटका लगा है और कांग्रेस आलाकमान डरी हुई है। संकट के दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी रूठे हुए नेताओं को मानाने में जुट गई है। कांग्रेस के असंतुष्ट समूह कहे जाने वाले जी-23 के नेता गुलाम नबी आजाद को पार्टी एक बार फिर से अहम भूमिका में ला सकती है। बीते सप्ताह ही जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और अब नए अध्यक्ष की तलाश जारी है।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इसमें गुलाम नबी आजाद की अहम भूमिका हो सकती है और उन्हें पार्टी राज्य में संगठन को खड़ा करने के लिए फ्रीहैंड दे सकती है। साफ है कि प्रदेश अध्यक्ष चुनने में भी उनकी अहम भूमिका होगी। फिलहाल इसके लिए मीटिंगों का दौर जारी है। कल इसके लिए बैठक हुई थी और आज एक बार फिर से दिल्ली में केसी वेणुगोपाल के साथ गुलाम नबी आजाद और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मीटिंग है।
बीते दिनों दिल्ली में हुई बैठक में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर किसी नेता के नाम पर बात नहीं हुई, लेकिन यह चर्चा रही कि कैसे केंद्र शासित प्रदेश में संगठन को मजबूती दी जाए। कयास हैं कि इस साल के अंत तक या फिर अगले बरस के शुरुआती महीनों में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में पार्टी चुनाव से पहले अपने संगठन को कस लेना चाहती है। अब इसी सिलसिले में दूसरे राउंड की मीटिंग दिल्ली में होनी है। इस बैठक के बाद राज्य को लेकर पार्टी कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष पर फैसले में लग सकता है कुछ वक्त...
केसी वेणुगोपाल और रजनी पाटिल के साथ मंगलवार की बैठक में जो नेता शामिल हुए थे, उनमें कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला, पूर्व डिप्टी सीएम तारा चंद, मूला राम, बलवान सिंह, बलबीर सिंह, रविंदर शर्मा, मनोहर लाल, योगेश साहनी और विकार रसूल थे। इस बैठक में सभी नेताओं को 15 से 20 मिनट का वक्त दिया गया था और व्यक्तिगत बातचीत की गई थी। उस मीटिंग में गुलाम नबी आजाद और अंबिका सोनी मौजूद नहीं थे, लेकिन आज वह भी रहेंगे। इस मीटिंग के बाद कुछ ऐलान हो सकता है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर फैसला लेने में कुछ वक्त लग सकता है। इसकी वजह गुटबाजी है और सभी को साधते हुए कुछ फैसला लेने का प्रयास किया जाएगा।

गुटबाजी के चलते ही गुलाम अहमद मीर ने दिया था इस्तीफा...

गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 8 साल तक पद पर रहने के बाद इस्तीफा दिया था। गुलाम नबी आजाद के भरोसेमंद नेताओं से उनकी अदावत थी और माना जा रहा है कि इसी गुटबाजी के चलते उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। उनके विरोध में कुछ महीने पहले गुलाम नबी आजाद के करीबी नेताओं ने सामूहिक इस्तीफे दिए थे और पदों को छोड़ दिया था। इन नेताओं में जुगल किशोर शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, गुलाम नबी मोगा, नरेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, विकार रसूल और जीएम सरूरी आदि शामिल थे।

भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहतें: सिंह

भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहतें: सिंह

गीता गोवंडके
शिमला। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहतें हैं, क्योंकि अपनी पार्टी में उन्हें ‘‘घुटन’’ महसूस हो रही है। भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम के मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद सिंह ने यह टिप्पणी की है।
प्रतिभा ने एक बयान में कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, क्योंकि अपनी पार्टी के भीतर जारी कलह के कारण उन्हें घुटन महसूस होती है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला, एआईसीसी के सचिव सुधीर शर्मा और तिजेंद्र बिट्टू की मौजूदगी में खीमी राम कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
खीमी राम का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों तथा फैसलों से ‘‘आजिज आ चुके’’ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी शक्ति से आगे बढ़ रही है।

राष्ट्रपति चुनाव, एनडीए ने मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया

राष्ट्रपति चुनाव, एनडीए ने मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया 

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। देश में राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों की ओर तैयारी की जा रही है। एनडीए ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से मुर्मू चुनाव प्रचार में जुटी हुईं है और उन्हें कई विपक्षी दलों का समर्थन भी मिलने लगा है। कांग्रेस राष्ट्रपति पद के लिए कोई प्रत्याशी घोषित नहीं करने का फैसला पहले ही कर चुकी है और अन्य विपक्षी दलों के साथ सूर में सूर मिलाने की बात कही है। राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया के बीच कांग्रेस नेता अजय कुमार ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया है जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें मुर्मू को आदिवासी का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने एनडीए उम्मीदवार की विचारधारा पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने भी पलटवार किया है और इसे मुर्मू का अपमान बताया है। भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने हैं।
विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए उन्होंने कहा कि यह द्रौपदी मुर्मू के बारे में नहीं है। यशवंत सिन्हा अच्छे उम्मीदवार हैं और मुर्मू जी भी शालीन हैं। लेकिन वह भारत की बड़ी दुष्ट विचारधारा को दिखाती हैं। हमें उन्हें आदिवासी का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। हमारे पास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं और हाथरस हो गया। क्या उन्होंने एक भी शब्द कहा? अनुसूचित जाति की स्थिति बदतर हो गई है।’
उन्होंने कहा है कि समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों को विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए वोट करना चाहिए। कुमार ने कहा कि प्रतीक बनाना और देश के लोगों को बेवकूफ बनाना ही मोदी सरकार का काम है। यह देश की आत्मा की लड़ाई है और एक जैसी विचारधारा वाली सभी पार्टियों को यशवंत सिन्हा के लिए वोट देना चाहिए।
खास बात है कि अगर मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती हैं, तो वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। साल 2015 से 2021 तक वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उनका जन्म ओडिशा के मयूरभंज में हुआ था। इसके अलावा वह भाजपा में साल 2002 से लेकर 2015 तक कई एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समेत कई अहम पदों पर रह चुकी हैं।

दर्शन: 6,415 तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था रवाना

दर्शन: 6,415 तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था रवाना  

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। कड़ी सुरक्षा के बीच 6,415 तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए बुधवार की सुबह रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अमरनाथ गुफा के पास आठ जुलाई को बादल फटने पर हुई भीषण बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।
इसके बाद यात्रा को रविवार को स्थगित कर दिया गया था और सोमवार को यात्रा फिर बहाल की गई। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 258 वाहनों में कुल 6,415 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि इन श्रद्धालुओं में 4,545 पुरुष, 1,744 महिलाएं, 43 बच्चे, 79 साधु और चार साध्वी हैं। उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,428 तीर्थयात्री 88 वाहनों में तड़के करीब साढ़े तीन बजे सबसे पहले रवाना हुए।
इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 3,987 तीर्थयात्रियों को लेकर 170 वाहनों का दूसरा काफिला सुबह करीब साढ़े चार बजे रवाना हुआ। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर के नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 1.30 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

भगवान शिव की पूजा में सक्षम नहीं है, यह चीजें

भगवान शिव की पूजा में सक्षम नहीं है, यह चीजें 

सरस्वती उपाध्याय
देवों के देव महादेव का प्रिय महीना सावन भी 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। हिंदू धर्म में देवी-देवाताओं को प्रसन्न करने के लिए पूजा सामग्री का विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों में विस्तार से बताया गया है कि किस देवता को पूजा में कौन-सी सामग्री अर्पित करनी चाहिए और किन वस्तुओं का पूजा में होना वर्जित माना जाता है। देवों के देव महादेव का प्रिय महीना सावन भी 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। शिवपुराण के अनुसार कुछ ऐसी सामग्री हैं। जिन्हें शिवजी की पूजा में शामिल नहीं करना चाहिए। मान्यता है, जितनी जल्दी शिव प्रसन्न होते हैं। उतनी ही तीव्र गति से उन्हें क्रोध भी आता है। आइए जानते हैं, सावन में शिवलिंग पर कौन-सी चीजें अर्पित नहीं करनी चाहिए ?

शिवलिंग पर केतकी के फूल अर्पित करने पर भगवान शिव नाराज हो जाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार केतकी के फूल ने ब्रह्मा जी का झूठ में साथ दिया था, इसलिए क्रोधित होकर भगवान शिव ने श्राप दे दिया था कि उनकी पूजा में कभी केतकी के फूल का उपयोग नहीं होगा।

शिवजी की पूजा में न शंख बजाया जाता है, न ही शंख से उनका जलाभिषेक किया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शंकर ने त्रिशुल शंखचूड़ नामक राक्षस का वध किया था। उसकी राख से शंख की उत्पन्न हुआ था।

सावन में भोलेभंडारी की पूजा में तुलसीदल का पत्ता भी नहीं चढ़ाया जाता। कथा के अनुसार भगवान शिव ने तुलसी के पति जालंधर का संहार किया था। तब से ही तुलसी ने खुद को भगवान शिव की पूजन सामग्री में शामिल न होने की बात कही थी।

भगवान भोलेनाथ तो वैरागी हैं, जो अपने पूरे शरीर पर राख लगाते हैं। कुमकुम और सिंदूर विवाहित महिलाएं लगाती है और पुराणों के अनुसार शिव विनाशक हैं। सावन में शिवजी की पूजा में कभी सिंदूर या कुमकुम को शामिल न करें।
भगवान शिव को छोड़कर लगभग सभी देवी-देवताओं की पूजा में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी को सौभग्य का प्रतीक माना जाता है और शिव तो वैरागी हैं। शास्त्रों के अनुसार, शिव को हल्दी चढ़ाने से चंद्रमा कमजोर होता है।

केदारनाथ धाम, श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ा इजाफा

केदारनाथ धाम, श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ा इजाफा 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से चारधाम की यात्रा शुरू हो गई है, जो अब तक जारी है। केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस साल बड़ा इजाफा हुआ है। क्योंकि, इस साल कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार की ओर से नियमों में ढील दी गई है। फिर भी मास्क लगाने सहित दो गज की दूरी को अनिवार्य किया गया है।
अभी बारिश का मौसम है और देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है जिसमें उत्तराखंड राज्य भी शामिल है। चारधाम यात्रा के दौरान भगवान शंकर के भव्य शिवलिंग के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धलुओं को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए उत्तराखंड की सरकार सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर केदारनाथ धाम में मौसम बदलने की पल-पल की जानकारियों के लिए जिला प्रशासन ने नया ऑटोमैटिक वैदर सिस्टम स्थापित किया गया है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए IIT कानपुर के सहयोग से जिला प्रशासन ने इसे लगवाया है।
इस सिस्टम से शीघ्र ही मौसम संबंधी गतिविधियों की रीडिंग प्राप्त की जा सकेगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सिस्टम स्थापित होने से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों, यात्रा संचालन, हैलीकॉप्टर संचालन इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यों में काफी सहायता प्राप्त हो सकेगी।
साथ ही केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम की जानकारी समय से प्राप्त होगी, जिसके चलते श्रद्धालु अपनी यात्रा सुगमता के साथ कर सकेंगे। एक सप्ताह के भीतर केदारपुरी क्षेत्र में मौजूद लोगों को केदारनाथ मौसम की पल-पल की जानकारी मोबाइल पर भी मिलने लगेगी।

एक समुदाय के न्याय के लिए निष्पक्ष कार्रवाई नहीं

एक समुदाय के न्याय के लिए निष्पक्ष कार्रवाई नहीं 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट में बुलडोजर कार्रवाई मामले में सुनवाई के दौरान जमीयत के वकील दुष्यंत दवे ने दलील देते हुए कहा कि देश में एक समुदाय के खिलाफ पिक एंड चॉइस की तरह बर्ताव हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक समुदाय के न्याय के लिए निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है।
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज एक बार फिर से सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में जोरदार बहस हुई। जमीयत के वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि देश में एक समुदाय के खिलाफ पिक एंड चॉइस की तरह बर्ताव हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक समुदाय के न्याय के लिए निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है। इसपर सोलिसिटर जेनरल ने कहा कि देश में कोई अन्य समुदाय नहीं है और केवल भारतीय समुदाय है। सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि कानूनी कार्रवाई को बेवजह सनसनीखेज बनाया जा रहा है।
वहीं दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राज्यों में विध्वंस पर रोक लगाने का अंतरिम निर्देश पारित करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अधिकारियों को कार्रवाई करने से रोकने के लिए एक सर्वव्यापी आदेश पारित नहीं कर सकता है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन  

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-278, (वर्ष-05)
2. बृहस्पतिवार, जुलाई 14, 2022
3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...