शनिवार, 9 जुलाई 2022

उत्तराखंड में अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना

उत्तराखंड में अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना

पंकज कपूर
देहरादून/हल्द्वानी। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 9 जुलाई को प्रातः तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर, पौड़ी तथा नैनीताल जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।
जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय निरीक्षण की कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान किया जाएं। 
इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी, विश्व बैंक को किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए है। समस्त सम्बन्धित अधिकरी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर 05942-231178-179 पर तत्काल देना सुनिश्चित करें। आईआरएस टीम में नामित अधिकारियों को एलर्ट रहने के भी निर्देश दिए है।
जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त चौकी / थानों को आपदा संम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहने, साथ ही उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाये। नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाएं। उन्होंने निर्देश दिया है कि आपदा के दौरान किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

प्रदेश और रतलाम का विकास नहीं किया गया: सीएम

प्रदेश और रतलाम का विकास नहीं किया गया: सीएम 

मनोज सिंह ठाकुर 
भोपाल/रतलाम। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि इनकी सरकार में प्रदेश और रतलाम का विकास नहीं किया गया। चौहान ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महापौर प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो एवं जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और रतलाम का कभी विकास नहीं किया। हमारी भाजपा सरकार ने रतलाम को मेडिकल कॉलेज दिया। रतलाम के विकास के लिए वह खजाने का मुंह खोल देंगे। धन की कमी कभी आड़े नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्षद भाई बहन आपको ऐसे ही विनम्र बने रहना। जनता की सेवा का व्रत आपने स्वीकार किया है, तो जनता को प्रणाम करते रहना, जनता की सेवा करते रहना।
उन्होंने कहा कि रतलाम में घर-घर पेयजल और सीवेज सिस्टम को दुरुस्त करके नागरिक सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। रतलाम में 18 हजार करोड़ रुपए के उद्योग आएंगे, जिससे 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। श्री चौहान ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास यही हमारा मूल मंत्र है। आप सबके अनन्य प्रेम और आशीर्वाद से वे मध्यप्रदेश की सेवा में लगे हुए हैं। इससे पहले चौहान के रतलाम आगमन पर स्थानीय नागरिकों और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

हरित ईंधन के इस्तेमाल होने का भरोसा जताया

हरित ईंधन के इस्तेमाल होने का भरोसा जताया 

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग 
नई दिल्ली/नागपुर। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पांच साल बाद देश में सभी वाहनों में हरित ईंधन के इस्तेमाल होने का भरोसा जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले सालों में वाहनों में पेट्रोल की उपयोगिता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। गडकरी ने बृहस्पतिवार यानी सात जुलाई को महाराष्ट्र के अकोला में एक बयान में यह बात कही। केंद्रीय मंत्री को अकोला में ही डॉ पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ द्वारा डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था।
यहां भाषण के दौरान उन्होंने हरित हाइड्रोजन, एथेऩॉल और अन्य हरित ईंधन के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि पांच साल बाद देश से पेट्रोल खत्म हो जाएगा। आपकी कारें और स्कूटर पूरी तरह हरित हाइड्रोजन, एथेनॉल, सीएनजी या एलएनजी पर आधारित होंगे।” गडकरी ने कृषि शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों से अगले पांच वर्षों में कृषि वृद्धि दर को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने के लिए काम करने की भी अपील की।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 18,840 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 18,840 नए मामलें 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के पिछले 24 घंटे में 18,840 नए मामलें सामने आये हैं। जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43604394 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 12,26,795 टीके लगाये गये। जिससे अब तक 198 करोड़ 65 लाख 36 हजार 288 टीके लगाये जा चुके है। इसी अवधि में 16104 मरीजों के स्वस्थ होने पर संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या कुल 42953980 हो गई और इसी अवधि में 43 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 525386 हो गयी है।
देश में कोरोना मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत और रिकवरी दर 98.51 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 2693 सक्रिय मामले सामने आये है जिससे इनकी संख्या बढ़कर 125028 हो गई है। इसी दौरान देश में चार लाख 54 हजार 778 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 86 करोड़ 61 लाख 77 हजार 957 कोरोना परीक्षण किए जा चुके हैं।

हादसा: एमपी सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

हादसा: एमपी सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया 

मनोज सिंह ठाकुर 
भोपाल। अमरनाथ गुफा बाढ़ हादसे के बाद वहां फंसे प्रदेश के निवासियों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने की घटना के कारण वहां फंसे प्रदेश के निवासियों की जानकारी और सहायता के लिए मध्य प्रदेश द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
मप्र के शहरों से जानकारी और मदद के लिए 181 और बाहर के लोगों के लिए 0755-2555582 पर संपर्क करना चाहिए।’’ उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने के कारण अचानक आयी बाढ़ के चलते 16 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-274, (वर्ष-05)
2. रविवार, जुलाई 10, 2022
3. शक-1944, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...