शनिवार, 2 जुलाई 2022

महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने की साजिश: राउत

महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने की साजिश: राउत 

कविता गर्ग 
मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा, कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री का पद देकर महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने की साजिश रच रही है और वह शिवसेना की ताकत को कमजाेर करना चाहती है। राउत ने शनिवार को यहां संवाददताओं से बातचीत में कहा कि शिवसेना और ठाकरे एक सिक्के के दो पहलू हैं तथा ठाकरे जहां हैं, वहां शिवसेना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने और शिवसेना को हराने के लिए शिंदे के कंधे पर बंदूक रख कर चला रही है।राउत ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवसेना का झंडा मुंबई में लहराता रहेगा। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बात करते हुए सांसद राउत ने कहा कि श्री फडणवीस के लिए अपने नाम के आगे उपमुख्यमंत्री लिखना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि नयी राज्य सरकार को महाराष्ट्र और मुंबई दोनों के लिए बिना किसी राजनीतिक द्वेष के काम करना चाहिए।

भूस्खलन में 2 सुरक्षाकर्मियों सहित 7 लोगों की मौंत

भूस्खलन में 2 सुरक्षाकर्मियों सहित 7 लोगों की मौंत 

गीता गोवंडके/इकबाल अंसारी
इंफाल/मोरीगांव/दिसपुर। मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर भूस्खलन में दो सुरक्षाकर्मियों सहित असम के सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कम से कम 12 और कर्मचारी अब भी लापता हैं। पड़ोसी राज्य के तुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में बुधवार रात भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। जबकि 38 अन्य अभी भी लापता हैं।
मोरीगांव के उपायुक्त पी. आर. घरफालिया ने बताया कि जिले के चार लोगों के शव शुक्रवार को बरामद किए गए और उनकी पहचान की गई, जबकि एक की पहचान एक दिन पहले की गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘अब तक मोरीगांव के पांच लोगों के भूस्खलन में मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। 
इस जिले से उसी जगह पर काम कर रहे कई अन्य लोग अब भी लापता हैं।’’ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को मोरीगांव जिले के 22 नामों की एक सूची साझा की थी जो रेलवे निर्माण स्थल पर लगे थे।
इनमें से पांच को बचा लिया गया, पांच की मौत की पुष्टि हो गई है और 12 अन्य का पता लगाया जाना बाकी है। भूस्खलन में मारे गए बजली जिले के रहने वाले सेना के जवान के पार्थिव शरीर को मणिपुर से विशेष विमान से राज्य लाया गया और उसके गांव ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
असम के कैबिनेट मंत्री पीयूष हजारिका, जिन्हें सरमा ने दुर्घटनास्थल पर खोजबीन और बचाव कार्यों की देखरेख के लिए प्रतिनियुक्त किया था, शनिवार को तुपुल पहुंचे। हजारिका ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के निर्देश पर मैंने मणिपुर के तुपुल में क्षेत्रीय सैन्य शिविर का दौरा किया, जो एक बड़े भूस्खलन से तबाह हो गया था।मैंने बचाव अभियान का भी जायजा लिया।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बचाव कार्यों में राज्य को हर संभव साजो-सामान मुहैया करा रही है। मंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं और मैं मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

गला काटकर निर्मम हत्या के मामलें में जांच के निर्देश

गला काटकर निर्मम हत्या के मामलें में जांच के निर्देश

पंकज मिश्रा
अमरावती। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को अमरावती में एक 54 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर निर्मम हत्या के मामलें की जांच के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री के कार्यालय ने शनिवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया है कि गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र के अमरावती में गत 21 जून को उमेश कोल्हे की निर्मम हत्या से संबंधित मामलें की जांच एनआईए को सौंप दी है।
जांच एजेंसी से इस मामले में किसी संगठन की भूमिका या सम्बन्धित साजिश का अंतरराष्ट्रीय संबंध होने की गहराई से जांच करने को कहा गया है। रिपोर्टों के अनुसार कोल्हे कि गत 21 जून को रात को उस समय चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई जब वह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की बात कही जा रही है कि उनकी हत्या भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादास्पद पोस्ट का समर्थन करने के कारण की गई है।
अमरावती पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि यह हत्या भी राजस्थान के उदयपुर हत्याकांड की तर्ज पर ही की गई है। उल्लेखनीय है कि उदयपुर हत्याकांड की जांच भी एनआईए को ही सौंपी गई है।

अलविदा: अभिनेता दास का 30 साल की उम्र में निधन

अलविदा: अभिनेता दास का 30 साल की उम्र में निधन

कविता गर्ग/इकबाल अंसारी
मुंबई/चेन्नई। अभिनेता किशोर दास ने महज 30 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और करीबी काफी स्तब्ध है। बीते कई समय से लगातार मनोरंजन जगत से दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को मनोरंजन जगत से ऐसे ही एक दुख भरी खबर सुनने को मिली। दरअसल, इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार किशोर दास का निधन हो गया है। जाने-माने असमिया अभिनेता के निधन से हर कोई सदमे में है। अभिनेता ने महज 30 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और करीबी काफी स्तब्ध है।
अभिनेता ने शनिवार दो जुलाई को चेन्नई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी को हराने के लिए वह काफी समय से इलाज भी करा रहे थे, लेकिन लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार शनिवार को वह जिंदगी से जंग हार गए। अभिनेता के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक नेता किशोर दास चेन्नई से पहले गुवाहाटी में अपना इलाज करा रहे थे। लेकिन हालत में कोई भी सुधार ना होने की वजह से उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था। बता दें कि एक्टर को इसी साल मार्च में एडवांस ट्रीटमेंट के लिए चेन्नई भेजा गया था। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक कैंसर के अलावा किशोर कोरोना वायरस के भी शिकार थे। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि उनकी मौत की वजह कोरोना जैसी खतरनाक महामारी है।
कैंसर के दौरान कोरोना होने की वजह से उनकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि असमिया अभिनेता किशोर दास एक मशहूर कलाकार थे, जिन्होंने कभी 300 म्यूजिक एल्बम में काम किया था। उनका गाना तुरूत तुरूत असमी इंडस्ट्री का नंबर वन गाना साबित हुआ था। फिल्मों और गानों के अलावा वह टीवी जगत में भी जाने-माने कलाकार थे। साथ ही उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए थे।

लॉक स्क्रीन में सबसे बड़ा बदलाव किया: एप्पल

लॉक स्क्रीन में सबसे बड़ा बदलाव किया: एप्पल
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। एपल अपने यूजर के लिए एक नया बदलाव लेकर आया है, ये बदलाव ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ा है। दरअसल एपल ने WWDC 2022 इवेंट में अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का नया अपडेट iOS 16 पेश किया है। बता दें नए अपडेट में एपल ने सबसे बड़ा बदलाव लॉक स्क्रीन में किया है। लॉक स्क्रीन पर यूजर्स को मल्टी लेयर्ड कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलेगा। खबर है कि iOS 16 को आईफोन 14 के साथ सितंबर में रिलीज किया जाएगा। iOS 16 आईफोन 7 के बाद वाले वर्जन में अपडेट होगा। नए अपडेट में क्या कुछ नया होगा ये जानने से पहले हम एक्सपर्ट से समझते हैं iOS 16 कितना अलग है।
दरअसल WWDC 2022 इवेंट में पेश किए iOS 16 के फीचर को लेकर टेक गुरु अभिषेक तैलंग ने बताया कि यह एपल iOS 16 मच अवैटेड रिवैम्प है। iOS 16 के आने से अब कस्टमाइजेशन को लेकर होने वाली शिकायतें कुछ हद तक दूर हो जाएंगी। आईफोन पर यूजर्स लॉक स्क्रीन में ढ़ेरों बदलाव कर सकते हैं, जिससे फोन पहले से अलग दिखेगा। वहीं उन्होंने बताया फोकस फीचर को लेकर सवाल उठ रहे थे कि यह वर्क लाइफ बैलेंस पूरी तरह से बिगाड़ देते हैं।
इस बार एपल ने फोकस विजिट ऐप में सुधार किया है। कार प्ले में भी कुछ बदलाव किए हैं। इसे इलेक्ट्रिक कारों में यूज होने वाले गैजेट के हिसाब से बनाए गए हैं। इससे इलेक्ट्रिक कारों के फीचर्स को ज्यादा स्मार्ट तरीके से मैनेज कर पाएंगे। एंड्रॉयड के कस्टमाइजेशन फीचर पर प्राइवेसी से खिलवाड़ करने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन एपल ने कस्टमाइजेशन फीचर के साथ प्राइवेसी का भी ख्याल रखा है। एंड्रॉयड फोन में बहुत पहले से फॉन्ट और वॉलपेपर कस्टमाइजेशन के फीचर आने लगे थे, लेकिन जो आईफोन यूज करते थे उनके लिए इस तरह की सहूलियत अभी तक नहीं थी। iOS 16 में क्या नया अपडेट मिलेगा चलिए अब उसके बारे में जानते हैं।
सेंट टेक्स्ट मैसेज को एडिट कर पाएंगे।
अब एपल ने अपने मैसेजिंग ऐप में तीन मेजर फीचर्स को ऐड किया है। जिससे यूजर्स आईमैसेज को एडिट या रीकॉल कर सकेंगे। इसके अलावा वो टेक्स्ट को स्नूज भी कर सकते हैं, ताकि उसे बाद में हैंडल किया जा सके।
बाय नाउ एंड पे लेटर फीचर भी मिलेगा
अब एपल पे में बाय नाउ पे लेटर का फीचर भी मिलेगा। इसमें शॉपिंग किए गए अमाउंट को 4 इंस्टॉलमेंट में बांट दिया जाएगा जिसे 6 हफ्ते के भीतर बिना किसी इंटरेस्ट रेट के पे कर सकते हैं।
अब वीडियो में भी काम करेगा लाइव टेक्स्ट
नए अपडेट में लाइव टेक्स्ट को भी अपडेट किया गया है। अब ये वीडियो में भी काम करेगा। इससे वीडियो को पॉज करके उससे टेक्स्ट को कॉपी भी कर पाएंगे। इसके अलावा फोटो से किसी आइटम को लिफ्ट आउट किया जा सकता है। कंपनी इसमें होटल रूम के डिजिटल डोर की शेयर करने का भी ऑप्शन दे रही है।
बता दें ऐपल मैप एपल मैप सपोर्ट को फ्रांस, न्यूजीलैंड समेत 11 देशों में बढ़ाया गया है। नए अपडेट में 15 स्टॉप को एक बार में ऐड किया जा सकेगा।

राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
दुष्यंत टीकम 
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ली गई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में राजीव भवन में यह बैठक हुई। चर्चा है कि इस बैठक के दौरान संगठन के कामों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ खास खुश नजर नहीं आए। उन्होंने समीक्षा के दौरान कुछ खामियां दूर करने के निर्देश भी दिए गए।दरअसल पिछली बैठकों में तय एजेंडा लागू न किए जाने की वजह से भूपेश बघेल के नाराज होने की चर्चा है। इस बैठक में राजस्थान में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में तय की गई बातों के लागू किए जाने पर भी फोकस रहा। कांग्रेस के दिग्गजों ने आने वाले 2023 चुनावों के मद्देनजर भी पार्टी की सक्रियता को और बढ़ाने पर जोर दिया।9 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में विधानसभा स्तरीय 75 किमी की पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान केंद्र सरकार की नाकामियां गिनवाई जाएंगी और प्रदेश सरकार की उपलब्धि का प्रचार होगा।
आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर राजधानी रायपुर में 15 अगस्त को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन पर सहमति बनी।2 अक्टूबर से प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ से गुजरे इसका आग्रह AICC से किया जाएगा।जिला, ब्लाक एवं अग्रिम संगठनों के मासिक बैठक की समीक्षा।संगठन के रिक्त पदों पर नियुक्ति।प्रदेश के समस्त जिला में निर्माणाधीन राजीव भवन की प्रगति पर चर्चा ।बूथ कमेटियों के गठन पर चर्चा की गयी।इस बैठक में बैठक में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण -गुरु सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, अरुण सिंघानिया, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पी.आर. खुंटे जैसे नेता शामिल हुए।

भाजपा अपनी पीठ खुद थपथपा रही है: यशपाल

भाजपा अपनी पीठ खुद थपथपा रही है: यशपाल
पंकज मिश्रा 

काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष ने कहा देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस कमजोर नहीं है। जब-जब कांग्रेस आई है देश मजबूत हुआ है, हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने भाजपा के सौ दिन के कार्यकाल को निराशाजनक और दृष्टिहीन बताया। कहा भाजपा सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। नवचेतना भवन में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य गर्मजोशी से स्वागत किया। आर्य ने कहा देश में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है। जिस तरह प्रदेशों में चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिये अच्छा संकेत नहीं है। कहा काशीपुर का स्वर्णिम काल रहा है। कहा नौ अगस्त से 15 अगस्त में पूरे देश में पदयात्रा के माध्यम से जनता से संवाद करेंगे। जिसमें कांग्रेस की विचाराधारा संकल्प, नीतियों को जनता के बीच में ले जाया जाएगा। कहा 100 दिन में भाजपा सरकार असफल रही है। इन सौ दिनों में कोई भी कार्ययोजना, एजेंडा और विकास योजना को लागू नहीं किया जा सका है। यहां पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरेंद्र सिंह लाडी, मनोज जोशी, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, हरीश कुमार सिंह, उमेशजोशी, प्रभात साहनी, विमल गुड़िया रहे।
इससे पहले जसपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस वर्तमान हालात को देखते हुए 15 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो कार्यक्रम चलायेगी। शुक्रवार को देहरादून से काशीपुर जाते हुए विधायक आदेश चौहान के निवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष आर्य का विधायक और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने चयन आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा ब्लैक लिस्ट एजेंसी परीक्षाएं करा रही हैं। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनहित के मुद्दों के लिये लड़ाई लड़ती रहेगी। विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक ही सरकार के लिये भारी हैं। कहा कॉमन सिविल कोड, भू कानून बनाने की घोषणा करना कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने विधायक चौहान की कार्यशैली की प्रशंसा की।

तालिबानी अंदाज में हत्या, अलवर के बाजार बंद

तालिबानी अंदाज में हत्या, अलवर के बाजार बंद 
नरेश राघानी 
अलवर। राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की तालिबानी अंदाज में की गई हत्या के विरोध में सर्व समाज और व्यापारियों की ओर से शनिवार को अलवर बंद किया गया। अलवर बंद को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शहर में शांतिपूर्ण बाजार बंद आह्वान किया। बंद को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। पुलिस और जिला प्रशासन ने इससे पहले अलवर शहर में फ्लैग मार्च निकालकर शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय नरूका ने बताया कि जिस तरह उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की बर्बरता पूर्वक हत्या की गई है उसे पूरा राजस्थान ही नहीं पूरा देश उद्धेलित है। उन्होंने आरोप लगाया कि गंगा जमुना संस्कृति की दुहाई देने वाले वह लोग कौन हैं और बाहर निकालने का काम भाजपा कर रही है। उन लोगों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है जो ऐसे अपराधों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिस तरह कन्हैया पर वार किया गया है उसी तरह अपराधियों को चौराहे पर हलाली कर ऐसी मानसिकता पर प्रहार करना होगा।
पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने बताया कि सर्व समाज एवं व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अलवर बंद किया है और अलवर बंद की पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से मॉनिटरिंग की जा रही है और यह बंद इस घटना के विरोध स्वरूप किया गया है। इधर पुलिस प्रशासन अलवर बंद के दौरान अभय कमांड सेंटर के 350 सीसी टीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है बंद को देखते हुए अलवर शहर में 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सभी थाना क्षेत्रों की गश्त व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।
इस बंद को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि बंद के दौरान बिजली सप्लाई को बंद नहीं किया जाए जिससे अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों से ऑनलाइन सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा सके।

राहुल के नकली वीडियो प्रसारित, कार्रवाई निश्चित

राहुल के नकली वीडियो प्रसारित, कार्रवाई निश्चित
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नकली वीडियो प्रसारित करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और टेलीविजन चैनलों के एंकरों के खिलाफ कार्रवाई होगी और उन्हें देश की विभिन्न अदालतों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शनिवार को कहा कि जिन भाजपा नेताओं ने और टेलीविजन चैनलों के एंकरों ने यह काम किया है उन्हें अदालतों का चक्कर काटने और देश के विभिन्न शहरों का भ्रमण करने को तैयार रहना चाहिए।
खेड़ा ने ट्वीट किया, “वह तमाम भाजपा नेता जिन्होंने राहुल गांधी का फ़ेक वीडियो प्रसारित किया, वे देश के विभिन्न अदालतों के चक्कर लगाने को तैयार रहें। उन्हें कई शहरों की अदालतों के चक्कर लगाने होंगे और जिस ऐंकर और चैनल ने यह झूठ फैलाया है, वह भी एक कठोर क़ानूनी कार्यवाही के लिए तैयार हो जाए।


पुडुचेरी में समर्थन मांगने पहुंची, राष्ट्रपति प्रत्याशी

पुडुचेरी में समर्थन मांगने पहुंची, राष्ट्रपति प्रत्याशी

इकबाल अंसारी
पुड्डुचेरी। केंद्र में सत्तारुढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगने पहुंचीं। राज्य में सत्तारूढ़ एनआर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री एन रंगासामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी समीनाथन ने मुर्मू के शहर में उतरते ही उनका स्वागत किया।
इसके बाद वह एक होटल पहुंचीं और एक बैठक को संबोधित किया। बैठक में एन आर कांग्रेस और भाजपा के मंत्रियों एवं विधायकों के अलावा अन्नाद्रमुक के नेता भी शामिल हुए। श्रीमती मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और वी मुरलीधरन भी थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-267, (वर्ष-05)
2. रविवार, जुलाई 3, 2022
3. शक-1944, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...