शुक्रवार, 24 जून 2022

महाराष्ट्र घटनाक्रम के पीछे बीजेपी का हाथ: राउत

महाराष्ट्र घटनाक्रम के पीछे बीजेपी का हाथ: राउत
विमलेश यादव
मुंबई। महाराष्ट्र में इस समय राजनीतिक उठापटक काफी जोरों पर है। उद्धव ठाकरे सरकार चारों तरफ से घिर चुकी है और कभी भी सत्ता हाथ से जा सकती है। पार्टी के तमाम विधायकों की बगावत के बीच अब शिवसेना नेता संजय राउत फिर सामने आए हैं। राउत ने कहा है कि पार्टी के 12 विधायकों ने बगावत की है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो चुकी है। उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाया कि उनके नेताओं को धमकियां दी जा रही हैं। इसका आरोप उन्होंने एक केंद्रीय मंत्री पर लगाया है। राउत ने कहा कि अगर सरकार बचाने की कोशिश हुई तो शरद पवार घर नहीं जा पाएंगे।
राउत का बयान-पवार को भी मिल रही धमकियां 
संजय राउत ने मीडिया के सामने आते हुए कहा कि, महाराष्ट्र में जो कुछ हो रहा है उसके पीछे बीजेपी का हाथ है। अब ये लड़ाई कानूनी तौर पर लड़ी जाएगी। संख्या बल कागज पर ज्यादा हो सकता है। सरकार कब बनेगी, बनेगी भी या नहीं पता नहीं। आंकड़ा कभी स्थिर नहीं रहता। राउत ने आगे कहा कि, शरद पवार को भी धमकियां दी जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री धमकी दे रहा है।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे के बयान पर संजय राउत ने एक ट्वीट भी किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि, महा विकास आघाड़ी सरकार बचाने की कोशिश की तो शरद पवार इनको घर नहीं जाने देंगे। रास्ते में रोकेंगे ऐसी धमकी बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री देते हैं। यह भाजपा की अधिकृत भूमिका है, सरकार टिकेगी या जाएगी… लेकिन शरद पवार को लेकर इस तरह की भाषा महाराष्ट्र को स्वीकार्य नहीं।
शिवसेना ने बुलाई बैठक
बता दें कि बागी नेता एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि शिवसेना के 37 से ज्यादा विधायक उनके पाले में हैं। जिससे सरकार के अलावा खुद शिवसेना टूट के कगार पर है। इसी बीच शिवसेना की तरफ से दोपहर 12 बजे मातोश्री में एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें पार्टी के तमाम नेताओं और पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इस बैठक में खुद सीएम उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। हालांकि ये देखना बाकी है कि इस बैठक में कितने शिवसेना नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।

राष्ट्रपति के उम्मीदवार सिन्हा को जेड श्रेणी की सुरक्षा

राष्ट्रपति के उम्मीदवार सिन्हा को जेड श्रेणी की सुरक्षा
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा शाखा को सिन्हा (84) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश मिलने के बाद दस्ते ने सिन्हा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है।
अधिकारियों ने कहा कि सिन्हा जब भी देश में कहीं आएंगे-जाएंगे, आठ से दस सशस्त्र जवान उनकी सुरक्षा करेंगे। गौरतलब है कि राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। समझा जाता है कि सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जिसके बाद वह अपने लिए वोट मांगने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा तथा मतगणना 21 जुलाई को होगी। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है।

राष्ट्रीय पार्टी का विद्रोह को समर्थन मिला: एकनाथ

राष्ट्रीय पार्टी का विद्रोह को समर्थन मिला: एकनाथ 

अकांशु उपाध्याय 
मुंबई। शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे के अपनी पार्टी के खिलाफ बगावत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शामिल होने के आरोपों के बीच भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट में उनकी पार्टी की कोई भी भूमिका नहीं है। हालांकि, उन्होंने बिना कोई ब्योरा दिए स्वीकार किया कि विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस बृहस्पतिवार को ‘‘किसी काम के लिए’’ दिल्ली गए थे।
पाटिल की यह टिप्पणी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के मौजूदा संकट के पीछे भाजपा की भूमिका है। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी में अपने साथ मौजूद विधायकों को संबोधन के दौरान भाजपा की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा कि एक ‘‘राष्ट्रीय पार्टी’’ ने उनके विद्रोह का समर्थन किया है और बागियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
पाटिल ने अपने गृहनगर कोल्हापुर में पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा का शिवसेना या महा विकास आघाड़ी (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन एमवीए) में मौजूदा आंतरिक कलह से कोई लेना-देना नहीं है। बृहस्पतिवार को मुंबई में मैंने देवेंद्र फडणवीस के साथ दोपहर का भोजन किया और फिर वह (फडणवीस) किसी काम से नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बातचीत के दौरान फडणवीस ने मुझसे कहा कि कुछ चीजें हो रही हैं। लेकिन अगर कुछ भी महत्वपूर्ण (कोई भी विकास) होता, तो वह निश्चित रूप से मुझे विश्वास में लेते।
’’ पाटिल ने कहा कि भाजपा फिलहाल 2024 के चुनावों की तैयारियों में लगी हुई है। शिंदे फिलहाल शिवसेना के 37 बागी विधायकों और नौ निर्दलीय विधायकों के साथ गुवाहाटी के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। शिंदे के विद्रोह के पीछे भाजपा की भूमिका के बारे में शरद पवार के बयान पर पाटिल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पवार और शिवसेना के संजय राउत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने अधिकार का अत्यधिक उपयोग करते हैं।
मैं तो रोज समाचार भी नहीं देख पाता हूं, इसलिए मुझे पता नहीं है कि वास्तव में शिवसेना में क्या हो रहा है।’’ यह पूछे जाने पर कि मुंबई के भाजपा पदाधिकारी मोहित कम्बोज शिवसेना के बागी नेताओं के साथ गुवाहाटी में हैं, पाटिल ने कहा, ‘‘हर राजनीतिक दल में उनके मित्र हैं। वह किसी की मदद करने गए होंगे। कम्बोज कहां हैं, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।’’

राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू का नामांकन दाखिल हुआ

राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू का नामांकन दाखिल हुआ
अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। मुर्मू ने संसद भवन में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल के दफ्तर में नामांकन भरा। प्रस्तावों में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल थे। नामांकन के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस के साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे।
लंबी चर्चा के बाद सामने आया मुर्मू का नाम
की मौजदूगी में बीजेपी मुख्यालय में हुई पार्टी संसदीय दल की बैठक के बाद मुर्मू के नाम का ऐलान किया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया था कि बैठक में 20 नामों पर विचार-विमर्श करने के बाद सबने एकमत से पूर्वी भारत से आने वाली आदिवासी महिला नेता द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।
इससे पहले विपक्षी दल यशवंत सिन्हा को अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं।बताया गया है कि यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा और नतीजों की घोषणा 21 जुलाई को की जाएगी।
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल किया…राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। जदयू और बीजद के समर्थन की घोषणा के बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना तय माना जा रहा है।

जीएसआर अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दे दी

 जीएसआर अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दे दी
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि कारों के मूल्यांकन का नया कार्यक्रम ‘भारत एनसीएपी’ एक ऐसी व्यवस्था देता है जिसके तहत भारत में वाहनों को दुर्घटना परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर ‘स्टार रेटिंग’ दी जाएगी। गडकरी ने इस बारे में कई ट्वीट किए जिनमें कहा कि भारत नया कार मूल्यांकन कार्यक्रम (भारत एनसीएपी) देश में सुरक्षित वाहनों के विनिर्माण के लिए मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्राहकों को स्टार-रेटिंग के आधार पर सुरक्षित कारों को चुनने का विकल्प देगा और उपभोक्ता-केंद्रित मंच के रूप में काम करेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भारत एनसीएपी (नया कार आकलन कार्यक्रम) शुरू करने के लिए जीएसआर अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत भारत में वाहनों को दुर्घटना परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएगी।’’ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने जोर देकर कहा कि क्रैश परीक्षणों के आधार पर भारतीय कारों की स्टार रेटिंग कारों में संरचनात्मक और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय वाहनों की निर्यात-योग्यता को बढ़ाने के लिहाज से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन  

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-259, (वर्ष-05)
2. शनिवार, जून 25, 2022
3. शक-1944, आषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...