गुरुवार, 26 मई 2022

‘कोवैक्सीन’ को मान्यता देने का फैसला: डबल्यूएचओ

‘कोवैक्सीन’ को मान्यता देने का फैसला: डबल्यूएचओ 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव

नई दिल्ली/बर्लिन/थिंपू। भारत और भूटान में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका देश भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके को यात्रा के उद्देश्य से एक जून से मान्यता देगा। लिंडनर ने एक ट्वीट में कहा, “बहुत खुश हूं कि जर्मन सरकार ने एक जून से जर्मनी की यात्रा के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सूचीबद्ध ‘कोवैक्सीन’ को मान्यता देने का फैसला किया है।

दूतावास इस तरह के निर्णयों पर सक्रिय रूप से जोर दे रहा है। (कोविड के कारण वीजा विभागों में सामान्य से अधिक प्रतीक्षा समय होता है। कृपया धैर्य रखें)।” पिछले साल नवंबर में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की सिफारिश की थी। ऑस्ट्रेलिया, जापान और कनाडा सहित कई देश कोवैक्सीन लगवा चुके यात्रियों को अपने यहां आने की अनुमति देते हैं।

निचली अदालत का रुख करने की स्वीकृति: एचसी

निचली अदालत का रुख करने की स्वीकृति: एचसी 

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम को देश में राजद्रोह के सभी मामलों में कार्यवाही स्थगित रखने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के आधार पर अंतरिम जमानत के लिए निचली अदालत का रुख करने की बृहस्पतिवार को स्वीकृति दी। इमाम को 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान दिए कथित भड़काऊ भाषणों से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता और न्यायमूर्ति मिनी पुश्कर्ण की पीठ ने उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत देने का अनुरोध करने वाली अपनी याचिका वापस लेने की इमाम को अनुमति दी। इससे पहले विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने कहा कि यह मामला अनिवार्य रूप से भारतीय दंड सहिता की धारा 124ए (राजद्रोह) से जुड़ा है, जिसमे कानून के अनुसार आरोपी को जमानत के लिए पहले निचली अदालत में जाने और अपील के मामले में उच्च न्यायालय का रुख करने की आवश्यकता होती है। इसके बाद इमाम के वकील तनवीर अहमद मीर ने अर्जी वापस लेने की इजाजत मांगी।

उद्योग की आवश्यकताओं के बीच अंतराल, समझें

उद्योग की आवश्यकताओं के बीच अंतराल, समझें 

इकबाल अंसारी           

पणजी। गोवा के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खुंटे ने कहा कि राज्य सरकार श्रमशक्ति की उपलब्धता और क्षेत्र विशेष के उद्योग की आवश्यकताओं के बीच जो अंतराल है, उसे पाटने का काम करेगी। पणजी में आयोजित एक सत्र की अध्यक्षता करने के दौरान खुंटे ने अकादमिक क्षेत्र के लोगों, आईटी उद्योग और सरकारी अधिकारियों से कहा कि वे उद्योग की जरूरतों और मानव संसाधन के बीच जो दूरी है, उसे समझने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा, ‘‘इस अंतर को पाटने के लिए सभी हितधारकों को भरोसे में लेकर समाधान निकाला जाएगा। हम आईटी क्षेत्र में और निवेश आमंत्रित कर रहे हैं, वहीं हमें यह भी समझना होगा कि उस जरूरत को पूरा करने के लिए हमारे पास कुशल मानव संसाधन हैं या नहीं।’

राजनीति: सीएम ने 5 पर्यटकों की मौंत पर शोक जताया

राजनीति: सीएम ने 5 पर्यटकों की मौंत पर शोक जताया

मिनाक्षी लोढी            

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उन पांच पर्यटकों की मौंत पर शोक जताया। जो उत्तरकाशी (उत्तराखंड) जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, ”उत्तरकाशी (उत्तराखंड) जाते समय टिहरी के पास सड़क दुर्घटना में बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत की खबर से चिंतित हूं।” उन्होंने लिखा,”हमारा प्रशासन एम्स ऋषिकेश में शवों को संरक्षित किए जाने, मृतकों के परिजनों को यहां से दिल्ली और फिर वहां से ऋषिकेश भेजे जाने और उन्हें पार्थिव शरीर को अपने साथ ले आने में मदद करने के लिए दिल्ली और कोलकाता के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।

”सुश्री बनर्जी ने मृतकों के परिवार के प्रति संवदेना और एकजुटता जाहिर किया है। पुलिस ने कहा कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी-टिहरी गढ़वाल जिले की सीमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-94 पर बुधवार को वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से छ: लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाई में गिरने के बाद गाड़ी में आग लग गई और इस दुर्घटना में चालक सहित सभी छ: पर्यटकों की मौत हो गयी। चालक को छोड़कर ये सभी पांच पर्यटक कोलकाता के रहने वाले हैं। ये सभी यमुनोत्री दर्शन के लिए जा रहे थे।

कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर निशाना साधा

कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर निशाना साधा  

इकबाल अंसारी       

हैदराबाद। केंद्र में मोदी सरकार को सत्ता पर काबिज हुए 8 साल हो गए हैं। इस बीच पीएम मोदी हैदराबाद पहुंचे हैं। जहां उन्होंने आईएसबी हैदराबाद के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, देश में परिवारवादी पार्टियां राज करके जनता को लूटना चाहती हैं। लेकिन अब तेलंगाना के लोग बदलाव चाहते हैं।

वहीं, पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि, तेलंगाना ने देखा है कि जब एक परिवार के लोग सत्ता में आते हैं तो कैसे भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा चेहरा बन जाते हैं। किस तरह ये पार्टियों सिर्फ अपना विकास करती हैं और अपने रिश्तेदारों की तिजोरियां भरती हैं। इन परिवारवादी पार्टियों को गरीब की कोई चिंता और परवाह नहीं होती। इनकी राजनीति सिर्फ यही है कि एक परिवार लगातार सत्ता पर कब्जा करके लूट सके तो लूटता रहे। इसिलिए ये लोग समाज को बांटने की साजिश रचते हैं।

प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी, बदले की राजनीति हैं

प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी, बदले की राजनीति हैं 

कविता गर्ग

मुंबई। शिवसेना ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पार्टी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी ‘‘बदले की राजनीति’’ है और इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ने का शिवसेना का संकल्प और मजबूत होगा। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में (शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के गठबंधन वाली) महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार परिवहन मंत्री परब के साथ खड़ी है।

राज्यसभा के सदस्य राउत ने कहा, बदले की राजनीति करने के लिए इस प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं। आपके (भाजपा के) पास केंद्रीय एजेंसियां हैं। यदि किसी को लगता है कि इससे उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नष्ट हो जाएंगे, यदि किसी को लगता है कि इस प्रकार के कृत्य से शिवसेना या महा विकास अघाड़ी पर दबाव बनेगा, तो यह गलत है। हर कदम हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा।’’ उन्होंने कहा कि सभी चुनाव सुचारू रूप से होंगे। राज्य में विभिन्न नगर निकाय चुनाव जल्द होने हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-230, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, मई 27, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...