सोमवार, 23 मई 2022

डिजिलॉकर सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे: व्हाट्सएप

डिजिलॉकर सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे: व्हाट्सएप 

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय            
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। सरकारी सेवाओं को सुलभ, समावेशी, पारदर्शी और सरल बनाने के लिए 'माई जीओवी' ने सोमवार को घोषणा की है कि व्हाट्सऐप के 'माई जीओवी' हेल्पडेस्क पर नागरिक अब डिजिलॉकर सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। यहां जारी बयान में कहा कि सभी सुविधाएं जैसे डिजिलॉकर खाते को बनाना और प्रमाणित करना, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज डाउनलोड करना आदि सभी कुछ व्हाट्एसेप पर उपलब्ध हैं। व्हाट्सऐप पर उपलब्ध 'माई जीओवी' हेल्पडेस्क के द्वारा सभी नागरिकों तक सरकारी सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए यह एक बड़ा कदम है।
 'माई जीओवी' हेल्पडेस्क, अब डिजिलॉकर सेवाएं, एकीकृत नागरिक सहायता और कुशल शासन जैसी कई सेवाएं प्रदान करेगा। यह नई सेवाएं नागरिकों को अपने घर से ही पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सीबीएसई दसवीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), बीमा पॉलिसी - दोपहिया वाहन, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, बारहवीं कक्षा की मार्कशीट, बीमा पॉलिसी दस्तावेज (डिजीलॉकर पर उपलब्ध लाइफ तथा नॉन-लाइफ पॉलिसी) का 'माई जीओवी' हेल्पडेस्क पर डिजिलॉकर के माध्यम से उपयोग कर सकते हैं। देश भर में व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता 9013151515 पर 'नमस्ते' या 'हाय' या 'डिजिलॉकर' भेजकर चैटबॉट का उपयोग कर सकते हैं।


नकवी ने 2 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत की

नकवी ने 2 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत की

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। हज 2022 के लिए सोमवार को हज कोर्डिनेटर, हज असिस्टेंट आदि के 2 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम की केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं उपनेता राज्यसभा मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली में शुरूआत की है। ट्रेनिंग कार्यक्रम में नियुक्त होने वाले कोर्डिनेटर, आदि को हज से सम्बंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, मक्का-मदीना में हाजियों के आवास, यातायात, स्वास्थ्य, सुरक्षा से सम्बंधित मुद्दों की जानकारी दी जा रही है।
वहीं मक्का में एनसीएनटी जोन और अजीजिया और मदीना में ऑफिस, ब्रांच, डिस्पेंसरी, हॉस्पिटल और एयरपोर्ट तथा जेद्दा एयरपोर्ट पर की जाएगी, भारत से हज की फ्लाइट्स 4 जून से शुरू हो रही हैं।

भारतीय हज यात्रियों की सुविधा के लिए अजीजिया में 2 हॉस्पिटल और 10 ब्रांच डिस्पेंसरी, मक्का में 1 ब्रांच डिस्पेंसरी, मदीना में 1 हॉस्पिटल और 3 ब्रांच डिस्पेंसरी की व्यवस्था की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सब्सिडी के सियासी छल को ईमानदारी के बल से खत्म किया है। सरकार में संपूर्ण हज प्रक्रिया में किये गए महत्वपूर्ण सुधारों से जहां एक तरफ हज प्रक्रिया पारदर्शी हुई है वहीं दूसरी ओर दो वर्षों के बाद हज पर जा रहे हज यात्रियों पर गैर-जरुरी आर्थिक बोझ ना पड़े इसकी व्यवस्था की गई है।
संपूर्ण हज प्रक्रिया के शत प्रतिशत डिजिटल होने से भारतीय मुसलमानों के इज ऑफ डूइंग हज का सपना साकार हुआ है।
इस बार लोगों की सेहत, सुरक्षा, सलामती को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण सुधारों के साथ हज 2022 हो रहा है। हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया भारत सरकार और सऊदी अरब की सरकार द्वारा तय किये गए पात्रता, आयु, स्वास्थ्य मानदंडों एवं अन्य जरुरी कोरोना दिशानिर्देशों के अनुसार की गई है।
नकवी ने इससे पहले की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि, मोदी सरकार ने हज व्यवस्था में कई बड़े सुधार किये हैं जिसमें दशकों से चली आ रही हज सब्सिडी के सियासी छल को खत्म करना शामिल है।
इसके अलावा महिलाओं के मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के साथ ही हज यात्रा करने की बाध्यता को खत्म करना (जिसके चलते 3 हजार से ज्यादा मुस्लिम महिलाएं बिना मेहरम हज यात्रा कर चुकी हैं और हज 2022 पर भी लगभग 2000 महिलाएं बिना मेहरम के जा रही हैं), संपूर्ण हज प्रक्रिया को शत-प्रतिशत डिजिटल-ऑनलाइन करना जिसमें सभी हज यात्रियों को डिजिटल हेल्थ कार्ड, ई-मसीहा स्वास्थ्य सुविधा शामिल है।
दरअसल इस बार भारत से 79 हजार 237 मुसलमान हज 2022 पर जायेंगे। इनमें लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। इनमें 56 हजार 601 हज यात्री, हज कमेटी ऑफ इंडिया और 22 हजार 636 हज यात्री, हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स (एचजीओ) के माध्यम से हज 2022 के लिए जायेंगे। एचजीओ की भी संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी एवं ऑनलाइन कर दी गई है। बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के लगभग 2000 मुस्लिम महिलाएं हज 2022 पर जाएंगी। इन्हें लॉटरी सिस्टम से बाहर रखा गया है। कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों तक भारतीय, हज यात्रा पर नहीं जा पाए थे।
हज 2022 के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से हज यात्री 10 इम्बार्केशन पॉइंट्स से जायेंगे- अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, गौहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर।
हज 2022 पर जाने वाले हज यात्रियों की सहायता के लिए 357 हज कोर्डिनेटर, असिस्टेंट हज अफसर, हज असिस्टेंट, डॉक्टर, पैरा-मेडिक्स आदि की सऊदी अरब में नियुक्ति की गई है। इनमें 4 हज कोऑर्डिनेटर, 33 असिस्टेंट हज ऑफिसर, 143 हज असिस्टेंट, 73 डॉक्टर, 104 पैरा-मेडिक्स शामिल हैं। इनमें 49 महिलाएं शामिल हैं - 1 असिस्टेंट हज अफसर, 3 हज असिस्टेंट, 13 डॉक्टर, 32 पैरा-मेडिक्स।

योगी सरकार की कार्यशैली पर तारीफ: राज्यपाल

योगी सरकार की कार्यशैली पर तारीफ: राज्यपाल

हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी सरकार की कार्यशैली पर तारीफ करते हुए कहा कि उन्हे उम्मीद है कि अगले पांच सालों में राज्य को देश का अग्रणी प्रदेश बनाने के लिये निवेश को प्रोत्साहन और आधारभूत अवसंरचना को सुदृढ़ीकरण की दिशा में काम किया जाएगा। राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने महंगाई, किसानो की समस्या समेत तमाम मुद्दों को लेकर जबरदस्त हंगामा किया और वेल पर आकर नारेबाजी की।
योगी विपक्ष के हंगामें के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने उदबोधन में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जनादेश के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को बधाई देते हुए कहा कि अगले पांच साल में अब सुशासन को और सुदृढ़ करने के लिए सरकार की स्वयं से प्रतिस्पर्धा प्रारम्भ होगी।
उन्होने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास की नींव डालने का कार्य किया गया है। जबकि अगले पांच वर्षाें में इसी नींव पर विकास की भव्य इमारत आकार लेगी।


जापान पहुंचें पीएम, जय श्रीराम के नारे लगाएं

जापान पहुंचें पीएम, जय श्रीराम के नारे लगाएं 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव          
नई दिल्ली/टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। मोदी यहां क्वाड समिट में हिस्सा लेने आए हैं। पीएम मोदी के जापान पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया और जय श्री राम के नारे लगाए। भारतीयों ने कहा- जो काशी को सजाए हैं, वो टोक्यो आए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो में मंगलवार शाम तक रुकेंगे। अपनी 40 घंटे की जापान यात्रा के दौरान PM अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे।
इस दौरान वह 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे। यानी 40 घंटे में 1 राष्ट्रपति, 2 PM और 35 सीईओ से मिलेंगे।
जापान के बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक...
पीएम मोदी जापानी पीएम फुमियो किशिदा के बुलावे पर जापान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में किशिदा भारत-जापान ऐनुअल समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे। टोक्यो दौरे पर भारत-जापान के बीच स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप पर बात होगी।

रूस- यूक्रेन मुद्दे पर बात करेंगे मोदी-बाइडेन...

क्वॉड बैठक से इतर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन टोक्यो में एक बाइलैटरल मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में द्विपक्षीय संबंधों के अलावा रूस-यूक्रेन मसले पर भी बात होगी।

कबूतर का शिकार करते नजर आईं, मछली

कबूतर का शिकार करते नजर आईं, मछली

सरस्वती उपाध्याय      
शेर, बाघ, चीता और तेंदुआ आदि तो धरती के सबसे खतरनाक शिकारी जानवर हैं ही, वहीं मगरमच्छ और घड़ियाल आदि पानी में रहने वाले खतरनाक शिकारी जानवर हैं। इसके अलावा कुछ मछलियां भी बड़ी ही खतरनाक शिकारी होती हैं। इनमें शार्क का नाम सबसे ऊपर आता है। आमतौर पर तो शार्क समुद्र में रहने वाली छोटी मछलियों और अन्य जीवों का ही शिकार करती हैं, जबकि कभी-कभी ये इंसानों का भी शिकार कर लेती हैं। लेकिन, आजकल एक छोटी शिकारी मछली ने सबको हैरान किया हुआ है‌। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक मछली कबूतर का शिकार करते नजर आती है। इस वीडियो ने सबको हैरान किया हुआ है।
क्योंकि शायद ही आपने पहले कभी किसी मछली को कबूतर का शिकार करते देखा होगा। एक कबूतर कहीं से उड़ते हुए आता है और चलते-चलते तालाब के किनारे चला जाता है। तभी पानी के अंदर घात लगाकर बैठी हुई एक मछली झट से उसका शिकार कर लेती है और उसे लेकर पानी के अंदर चली जाती है। वैसे आमतौर पर तो बड़ी मछलियां छोटी मछलियों या अन्य छोटे जीवों का शिकार करके ही अपना पेट भरती हैं, लेकिन यहां तो मछली कबूतर का शिकार करते नजर आईं है। अब ऐसा नजारा देख कर इंसान हैरान नहीं होगा तो और क्या होगा ?

प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने की दिशा में मंथन

प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने की दिशा में मंथन

रोशनी पांडेय

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियों के बीच खींच-तान शुरू हो गई है। राज्यसभा की 4 सीटों पर 10 जून को होने जा रहे चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने की दिशा में मंथन शुरू कर दिया है। राज्यसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में एक बार फिर विधायकों की राजनीतिक बाड़ेबंदी देखने को मिल सकती है। हालांकि, संख्या बल के हिसाब से देखें तो कांग्रेस 2 सीटें और 1 सीट बीजेपी के खाते में साफ तौर पर जाएगी। लेकिन चौथी सीट के लिए दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है। जहां अभी तक कांग्रेस का पलड़ा भारी है और इस सीट पर निर्दलीय विधायकों की भूमिका अहम होगी। वहीं बीजेपी चौथी सीट के लिए कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के मूड में दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि अगर बीजेपी 2 सीटों पर प्रत्याशी उतारती है तो फिर विधायकों की बाड़ाबंदी तय है।

बता दें कि चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक चुनावों के लिए 24 मई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और प्रत्याशी 31 मई तक नॉमिनेशन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में राज्यों की सरकारों के साथ ही दिल्ली तक राजनीतिक हलचलें होनी तय है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,022 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,022 नए मामलें 

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। पूरी दुनिया का कोरोना वायरस संक्रमण से हाल-बेहाल है। भारत में ओमिक्रोन के नए वेरिएंट के दस्तक देने से चिंता बढ़ गई है। मौजूदा समय में देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,022 नए मामलें सामने आए हैं और 46 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 22 मई को 2,226 नए मामले सामने आए थे और 65 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कुल 5,24,459 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। एक्टिव मामलों की संख्या 14,832 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.03 फीसदी हो गए हैं। वहीं एक दिन में 2099 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। कुल पॉजिटिविटी रेट 0.69 फीसदी है।

डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी आंकड़ों को गलत बताया

डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी आंकड़ों को गलत बताया  

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संकट के बीच कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या को लेकर डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी किए गए आंकड़ों को गलत बताया।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधियों के साथ भारत में अतिरिक्त कोविड-19 मृत्यु दर के मामले पर अनौपचारिक चर्चा कर सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया इस समय डब्ल्यूईएफ में भाग लेने के लिए अपने कुछ कैबिनेट सहयोगियों के साथ जिनेवा में हैं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डब्ल्यूएचओ के हालिया विवादास्पद दावे का मुद्दा उठा सकते हैं। दरअसल कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े जारी किए थे जो भारत सरकार के आंकड़ों से काफी भिन्न थे। इसमें कहा गया था कि कोविड की वजह से भारत में 1 जनवरी, 2020 से 31 दिसंबर, 2021 के बीच 47 लाख मौतें हुई थीं। जबकि भारत सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक यह संख्या लगभग 520,000 बताई गई है।

गांधी ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की

गांधी ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की  

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। देश की ज्वलंत मुद्दों को सरकार के सामने बेबाकी पेश करने के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता वरुण गांधी ने सोमवार को फिर बेरोजगारी और भर्तियों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अपने कंधों पर पूरे परिवार की उम्मीदों का बोझ लेकर चलने वाले प्रतियोगी छात्रों का जीवन विगत कुछ वर्षों से एक लंबे संघर्ष की दास्तां बन चुका है। दरअसल, वरुण गांधी गरीबों, युवाओं और किसानों समेत तमाम ज्वलंत मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखते हैं। इसी बीच वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए कहा कि छात्र अब सिर्फ पढ़ाई नहीं करता है बल्कि अपने हक की लड़ाई भी स्वयं ही लड़ता है। उन्होंने ट्वीट किया कि अपने कंधों पर पूरे परिवार की उम्मीदों का बोझ लेकर चलने वाले प्रतियोगी छात्रों का जीवन विगत कुछ वर्षों से एक लंबे संघर्ष की दास्तां बन चुका है। छात्र अब सिर्फ पढ़ाई नही करता, अपने हक की लड़ाई भी स्वयं लड़ता है। अरसों से लटकी भर्तियां और रेत की तरह फिसलता वक्त, छात्र हताश है।

भाजपा सांसद ने कहा कि बिना कारण रिक्त पड़े पद, लीक होते पेपर, सिस्टम पर हावी होता शिक्षा माफिया, कोर्ट-कचहरी व टूटती उम्मीद। छात्र अब प्रशासनिक अक्षमता की कीमत भी स्वयं चुका रहा है। चयन सेवा आयोग कैसे बेहतर हो,परीक्षाएं कैसे पारदर्शी एवं समय पर हों, इसपर आज और अभी से काम करना होगा। कहीं देर ना हो जाए। इससे पहले उन्होंने राशन कार्ड की पात्रता को लेकर बनाए जा रहे नए नियमों का हवाला देते हुए अपनी ही सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि चुनाव से पहले पात्र और चुनाव के बाद अपात्र? जनसामान्य के जीवन को प्रभावित करने वाले सभी मानक अगर ‘चुनाव’ देख कर तय किए जाएँगे तो सरकारें अपनी विश्वसनीयता खो बैठेंगी। चुनाव खत्म होते ही राशनकार्ड खोने वाले करोड़ों देशवासियों की याद सरकार को अब कब आएगी? शायद अगले चुनावों में।

आजम-अब्दुल्ला ने सदस्य के पद की शपथ ली

आजम-अब्दुल्ला ने सदस्य के पद की शपथ ली

हरिओम उपाध्याय

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने सोमवार को विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय में विधानसभा सदस्य के पद की शपथ ली। आजम खान अपने बेटे रामपुर के स्वार टांडा से समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम खान के साथ सोमवार को लखनऊ पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद आजम खान अपने बेटे के साथ आज विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही में भी भाग लेंगे।

बीते दिनों जेल से बाहर आए आजम खान जेल में रहने के चलते अपने विधायक पद की शपथ नहीं ले पाए थे। उनके विधानसभा सत्र में शामिल होने को लेकर लगातार संशय बना हुआ था। लेकिन रविवार देर रात्रि में आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ लखनऊ पहुंचे। आजम खान लगभग सवा दो साल तक सीतापुर की जिला जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट से 19 मई को अंतरिम राहत मिलने के बाद 20 मई को जेल से बाहर निकले। आजम खान लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी विधनमंडल दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।


केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 2 की मौंत

केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 2 की मौंत   

मनोज सिंह ठाकुर      
सीहोर। मध्य-प्रदेश के सीहोर जिले के पचामा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को आग लगने से दो लोगों की मौंत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीहोर जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र पचामा में स्थित केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह हुए विस्फोट के कारण आग लग गई। 
घटना के समय फैक्ट्री में तीन कर्मचारी काम कर रहे थे, जिसमें से एक महिला एवं एक पुरुष की मौत होने की सूचना है। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ने अभी तक एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की है। मृतकों के शव अभी तक फैक्ट्री से नहीं निकाले जा सके हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अग्निशमन दल आग बुझाने के लगा हुआ है। आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-227, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, मई 24, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...