शनिवार, 21 मई 2022

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,323 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,323 नए मामलें  

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। देश में कोरोना मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,323 नए मामलें दर्ज किए गए हैं। हालांकि, कल के मुताबिक इसमें मामूली ही बढ़ोतरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 25 लोगों ने अपनी जान भी गवाई हैं। रिपोर्ट के अनुसार कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में 2346 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं।

वहीं, कोरोना के नए केसों के साथ ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है। अब देश में कुल 14,996 कोरोना केस सक्रिय हैं।

'शिअद' के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री का निधन

'शिअद' के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री का निधन 

अमित शर्मा       
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री 81 वर्षीय तोता सिंह का शनिवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सिंह लंबे समय से बीमार थे। सिंह शिअद के नेतृत्व वाली सरकार में कृषि और शिक्षा मंत्री थे। वह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शिअद की कोर कमेटी के सदस्य थे।
सिंह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी थे। सिंह 1997 में पहली बार मोगा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उन्हें उस समय प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। वह 2002 के विधानसभा चुनावों में मोगा से फिर से चुने गए लेकिन 2007 में वह हार गए। सिंह 2012 में धर्मकोट विधानसभा सीट से चुने गए और कृषि मंत्री बने।

गरीबों को राशन से वंचित करना चाहती हैं, भाजपा

गरीबों को राशन से वंचित करना चाहती हैं, भाजपा 

संदीप मिश्र     
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर आरोप लगाया है कि सत्ता हासिल करने के लिये मुफ्त राशन का प्रलोभन देने वाली भाजपा अब पात्र और अपात्र की कंडीशन लगाकर गरीबों को राशन से वंचित करना चाहती है। सपा ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया " ग़रीबों को राशन ना देने पड़े इसलिए नौटंकी कर रही भाजपा सरकार। पात्र और अपात्र की कंडीशन लगा गरीबों को राशन से वंचित करने की यह भाजपा की नई चाल है। गरीबों का वोट लेकर सत्ता तो हथिया ली। अब उन्हें वादे के मुताबिक पूरा राशन दे सरकार।"
गौरतलब है कि भाजपा सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर राशन भोगी ऐसे परिवारों को चिन्हित करने को कहा है, जो संपन्न होने के बावजूद मुफ्त खाद्यान्न योजना का लाभ ले रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं 

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन कंपनियों के शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने से लगातार 45वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है।
यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घट-बढ़ जारी है। अंतरराष्ट्रीय लंदन ब्रेंट क्रूड आज 112.55डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.42 प्रतिशत बढ़कर 110.35 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर कारोबार कर रहा है।
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई थीं। जिससे अब तक 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गयी। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है।

राहुल ने राजीव को पुण्यतिथि पर याद किया

राहुल ने राजीव को पुण्यतिथि पर याद किया 

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके बेटे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुऐ कहा है कि उनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। 21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। राहुल गांधी ट्विटर शनिवार को ट्वीट कर कहा, "मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे। जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक संवेदनशील और दयालु व्यक्ति थे और मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया।

उन्होंने कहा, "मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं।" राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। जब वह तीन साल के थे, तब देश आजाद हुआ था। उनका बचपन तीन मूर्ति भवन में बीता। बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी नेहरू-गांधी परिवार के आखिरी सदस्य थे। उनके बाद भले ही गांधी परिवार राजनीति में आज भी है लेकिन कोई प्रधानमंत्री के पद पर आसीन न हो सका। राजीव गांधी की छवि हमेशा एक बेदाग नेता की रही। राजीव गांधी की 21 मई, 1991 की रात को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान एक महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा हत्या कर दी गई थी।

वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार से भारत जोड़ो अभियान शुरू करेगी। आईवाईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा, आज हम जिस डिजिटल क्रांति के दौर में जी रहे हैं, उसकी नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी। इस अभियान के माध्यम से हम भारत को जोड़ने की पहल के तौर पर एक नयी क्रांति की शुरुआत करेंगे।


निशाना: इजरायली मिसाइल हमलें में 3 लोग मारे गए

निशाना: इजरायली मिसाइल हमलें में 3 लोग मारे गए 

अखिलेश पांडेय     

दमिश्क। राजधानी दमिश्क के दक्षिण में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए इजरायली मिसाइल हमलें में तीन लोग मारे गए। यह जानकारी सीरियाई के एक सेना ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम मिसाइल हमलों के दौरान सभी तीन लोग मारे गए।बयान में कहा गया है कि वायु रक्षा ने अधिकांश मिसाइलों को रोक दिया है। 

जिन्हें इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स से दागा गया था। सरकार समर्थक शाम एफएम रेडियो ने कहा कि दमिश्क में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले के कारण उसके आस-पास आग लग गई, जिससे दो उड़ानें स्थगित हो गईं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-225, (वर्ष-05)
2. रविवार, मई 22, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 युवक-युवतियां अरेस्ट

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 युवक-युवतियां अरेस्ट  संदीप मिश्र  रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए ...