शुक्रवार, 20 मई 2022

सफलातपूर्वक 5जी कॉल का परीक्षण किया: वैष्णव

सफलातपूर्वक 5जी कॉल का परीक्षण किया: वैष्णव  

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली‌। केंद्रीय संचार मंत्री अश्वनि वैष्णव ने देश की पहली 5 तकनीकी आधारित ऑडियो और वीडियो कॉल का परीक्षण किया है। यह कॉल परीक्षण के दौरान की गई, जो पूरी तरह सफल रही। 5जी कॉल पूरी तरह से स्वदेशी निर्मित तकनीकी से किया गया है। इसके पूरे नेटवर्क का डिजाइन भारत में ही हुआ है। संचार एवं रेल मंत्री अश्वनि वैष्णव ने कू पर लिखा है, आईआईटी मद्रास से सफलातपूर्वक 5जी कॉल का परीक्षण किया। इसका पूरा इंड टू इंट नेटवर्क का डिजाइन और विकास भारत में ही किया गया है। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जी टेस्टबेड को लॉन्च किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि 5 जी टेस्टबेड देश की पूरी इंडस्ट्री और स्टार्टअप को सपोर्ट करेगा।

भारत में बनी पूरी दुनिया के लिए है यह तकनीकी...
रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जी टेस्ट बेड तकनीकी को 8 संस्थानों ने मिलकर तैयार किया है। इसमें आईआईटी बंबई, दिल्ली, हैदराबाद, कानपुर, आईआईएससी बेंगलुरु, सोसाइटी फॉर माइक्रोवेव इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (SAMEER) और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन वायरलेस टेक्नोलॉजी (CEWiT)शामिल है। रेल मंत्री अश्वनि वैष्णव ने इसके परीक्षण के दौरान कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सच्ची तस्वीर है। उनके विजन के कारण ही देश में 4जी और 5जी टेक्नोलॉजी का विकास हुआ। यह भारत में बनी है और पूरी दुनिया के लिए है। हमें इसी तकनीकी की विशालता के साथ दुनिया को जीतना है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,259 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,259 नए मामलें 

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के हालात अब फिलहाल स्थिर नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से रोजाना लगभग 2 हजार नए मामलें सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,259 नए मामलें सामने आए हैं। वहीं 20 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इससे पहले 19 मई को भी लगभग 2300 कोरोना केस सामने आए थे।

रोजाना करीब 2 हजार नए कोरोना केस...

कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देशभर में कुल एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 15044 हो चुकी है। एक दिन पहले के मामलों से तुलना करें तो आज मामूली गिरावट देखी गई है। हालांकि मौत का आंकड़ा बढ़ा है। 19 मई को कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई थी, जो एक दिन बाद बढ़कर दोगुनी हो गई। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पहले जहां अचानक कोरोना मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो गए थे, वहीं अब रोजाना 2 हजार के करीब नए केस सामने आ रहे हैं। जो सभी के लिए एक राहत है।

देश में तेजी से चल रहा है वैक्सीनेशन...
कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए देशभर में तेजी से वैक्सीनेशन जारी है‌। अब सभी लोगों को कोरोना की तीसरी यानी बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इसे लेकर सरकार की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई हैं‌। जिसमें बताया गया है कि दूसरी डोज लगाने के 9 महीने बाद आप कोरोना की बूस्टर डोज ले सकते है। हालांकि दूसरी और तीसरी डोज के बीच के गैप को कम करने की बात कही जा रही है। फिलहाल सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

5 जून को होने वाला अयोध्या का दौरा रद्द: ठाकरे

5 जून को होने वाला अयोध्या का दौरा रद्द: ठाकरे 

कविता गर्ग        

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पांच जून को होने वाला उनका अयोध्या का दौरा रद्द कर दिया गया है। ठाकरे ने ट्विटर पर कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर का उनका दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया और वह 22 मई की सुबह पुणे में एक रैली के दौरान इस पर अपनी बात रखेंगे। ठाकरे का ट्वीट उन खबरों के बीच आया है कि वह स्वस्थ नहीं हैं।

मनसे प्रमुख ने हाल में तब विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने मांग की थी कि मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाए जाएं, अन्यथा उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर ऊंची आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। हाल में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध किया था और आगाह किया था कि उन्हें तब तक उत्तर प्रदेश के इस शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा जब तक कि वह पूर्व में उत्तर भारतीयों का ‘‘अपमान’’ करने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांग लेते हैं।

प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह

प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया। श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा, “असम में भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव और राहत कार्यों में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं।

”उल्लेखनीय है कि असम के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है, जिससे राज्य में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, असम के 27 जिलों में 6.6 लाख लोग बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। कम से कम नौ लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

तकनीकी खराबी के कारण हवा में बंद हुआ, इंजन

तकनीकी खराबी के कारण हवा में बंद हुआ, इंजन  

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया का ए320नियो विमान उड़ान भरने के महज 27 मिनट बाद मुंबई हवाईअड्डे पर ‍वापस लौट आया। क्योंकि तकनीकी खराबी के कारण इसका एक इंजन बीच हवा में ही बंद हो गया था। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरे विमान से यात्रियों को उनके गंतव्य बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय इस घटना की जांच कर रहा है। एअर इंडिया के ए320नियो विमानों में ‘सीएफएम’ के लीप इंजन लगे होते हैं। ए320नियो विमान के पायलट को सुबह नौ बजकर 43 मिनट पर छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक इंजन में गड़बड़ी की चेतावनी मिली।

पीएम के मार्गदर्शन से पार्टी को ताकत मिलीं: नड्डा

पीएम के मार्गदर्शन से पार्टी को ताकत मिलीं: नड्डा  

नरेश राघानी      

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से पार्टी को ताकत मिलीं है और प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताये मार्ग पर चल रहा है। नड्डा जयपुर में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन को जब-जब जरुरत पड़ी, प्रधानमंत्री का हमें नेतृत्व मिला और उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मिलने से संगठन को ताकत दे पाते हैं और आगे बढ़े हैं।

उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड काल में सभी राजनीतिक दल लॉकडाउन हो गये और नेता भी जब सिर्फ ट्विटर पर दिखे, ऐसे वक्त में श्री मोदी ने हमें सेवा ही संगठन का मंत्र दिया। खुशी है कि इससे प्रेरित होकर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में सेवा ही संगठन के माध्यम से करोड़ों लोगों तक पहुंचने का जो राशन, दवाई पहुंचाने का मंत्र दिया गया उसको पार्टी ने बेखूबी निभाया।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-224, (वर्ष-05)
2. शनिवार, मई 21, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 31 डी.सै., अधिकतम-44+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...