मंगलवार, 17 मई 2022

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना का निधन हुआ

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना का निधन हुआ  

इकबाल अंसारी/कविता गर्ग         
बेंगलुरु/मुंबई। कन्नड़ सिनेमा से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। 21 वर्षीय फेमस कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का निधन हो गया है‌। चेतना ने बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांसें लीं। रिपोर्ट्स की मानें तो चेतना बीते दिन ही वजन कम कराने के लिए प्लास्ट‍िक सर्जरी कराई थी। सर्जरी में हुई गलती की वजह से दूसरे दिन फेफड़ों में परेशानी होने लगी और उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतना ने अपनी सर्जरी के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया था और वो अकेले ही अपने दोस्तों के साथ सर्जरी कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हो गई थीं। लेकिन सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई‌।

सर्जरी के बाद एक्ट्रेस की बॉडी में कुछ कॉप्लिकेशंस होने लगे और एक्ट्रेस के फेफड़ों में फ्लूइड जमा होने लगा था, जिसके बाद चेतना की मौत हो गई। एक्ट्रेस के पेरेंट्स ने डॉक्टर्स पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है और अस्पताल के प्रशासन के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है। चेतना की बात करें तो वो कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस थीं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम करके अपनी खास पहचान बनाई। चेतना को सीरियल गीथा और डोरेसनी में उनके शानदार रोल के लिए जाना जाता है। चेतना के अचानक, यूं इस दुनिया से रुख्सत होने पर उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। हर कोई चेतना के निधन की खबर से दुखी है।


भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,569 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,569 नए मामलें  

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में भारी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,569 केस दर्ज किए हैं। देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,569 नए मामलें सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,25,370 हो गई। वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 16,400 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 19 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,260 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 16,400 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में 2467 लोग कोरोना बीमारी को हराने में सफल रहे हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 42584710 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 191.48 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

'विक्रांत रोणा' के हिंदी वर्जन को प्रस्तुत करेंगे सलमान

'विक्रांत रोणा' के हिंदी वर्जन को प्रस्तुत करेंगे सलमान 

कविता गर्ग           

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' के हिंदी वर्जन को प्रस्तुत करेंगे। किच्चा सुदीप जल्द ही अपनी पैन-इंडिया मेगा वेंचर फिल्म 'विक्रांत रोणा' लेकर आ रहे हैं। सुदीप को अब सलमान खान का साथ मिल गया है और वह फिल्म के हिंदी वर्जन को प्रेजेंट करने वाले हैं।
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी और बताया कि फिल्म के हिंदी वर्जन को उनके प्रोडक्शन हाउस एसकेएफ द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। सलमान ने फिल्म का मोशन वीडियो शेयर करते हुए किच्चा सुदीप को भाई कहा और फिल्म को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा 3डी अनुभव बताया। पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, “मैं अभी भी इसके विजुअल्स से बंधा हुआ हूं, भाई किच्चा सुदीप।


8 प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ शेयर बाजार

8 प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ शेयर बाजार  

कविता गर्ग        

मुंबई। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शेयर बाजार, मंगलवार को करीब 8 प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ। बीएसई में एलआईसी का शेयर 867.20 रूपये और एनएसई में 872 रूपये पर खुला। इसका निर्गम मूल्य 949 रूपये था। एलआईसी ने कंपनी के पॉलिसीधारकों और रिटेल निवेशकों को 889 रूपये और 904 रूपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर आवंटित किए थे।

उल्लेखनीय है कि भारत की दिग्गज बीमा कंपनी एलआईसी के प्रथम आईपीओ में प्रस्तुत किए गए शेयरों की तुलना में 2.95 प्रतिशत आवेदन प्राप्त हुए थे। यह निर्गम आम निवेशकों के लिए चार मई से खुला था और इसमें बोली लगाने के लिए नौ मई आखिरी दिन था। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस निर्गम में कुल 47.83 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले थे जबकि बिक्री के लिए 16.2 करोड़ प्रस्तुत किए गए थे।

कार्ति के कई ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी

कार्ति के कई ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी  

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। केन्द्रीय जांच ब्यूरों (सीबीआई) ने मंगलवार को विदेशों से मिलने वाले फंड के मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम से संबंधित 9 परिसरों और कार्यालयों की तलाशी ली। सीबीआई के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के अधिकारी चेन्नई सहित देश भर में स्थित कार्ति के कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। छापेमारी की खबरों के बार कार्ति चिदंबरम ने इशारों ही इशारों में प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में सीबीआई रेड का जिक्र किए बिना ही लिखा, 'ये सब कितनी बार हुआ है, अब तो मैं गिनती भी भूल चुका हूं। रिकॉर्ड तो बन ही गया होगा।

आपको बता दें कि कार्ति चिदंबरम मीडिया केस में आरोपी हैं। इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहे हैं। दरअसल, आईएनएक्स मीडिया को विदेश से 350 करोड़ रुपये लेने की मंजूरी दिए जाने के वक्त पी. चिदंबरम देश के वित्त मंत्री थे। इसी मामले में कार्ति चिदंबरम पर भी भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप लगे हैं‌। इन आरोपों के चलते दोनों नेता जेल भी जा चुके हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

5जी टेस्ट बेड लॉन्च कर देश को समर्पित किया

5जी टेस्ट बेड लॉन्च कर देश को समर्पित किया 

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5जी टेस्ट बेड लॉन्च कर देश को समर्पित किया। बतादें कि ये देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री और स्टार्टअप को सपोर्ट करेगा। इस मौके पर पीएम ने कहा कि उन्हें देश को अपना, खुद से निर्मित 5जी टेस्टबेड राष्ट्र को समर्पित करने का मौका मिला है। यह टेलिकॉम सेक्टर में क्रिटिकल और आधुनिक टेक्नॉलॉजी की आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक अहम कदम है।

उन्होंने कहा कि मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी साथियों को, हमारे आईआईटीएस को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 5जी आई के रूप में जो देश का अपना 5जी स्ट्रेंडेड बनाया गया है, वो देश के लिए बहुत गर्व की बात है। ये देश के गांवों में 5G टेक्नॉलॉजी पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि 21वीं सदी के भारत में कनेक्टिविटी, देश की प्रगति की गति को निर्धारित करेगी। इसलिए हर स्तर पर कनेक्टिविटी को आधुनिक बनाना ही होगा।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-221, (वर्ष-05)
2. बुधवार, मई 18, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-41+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...