सोमवार, 16 मई 2022

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाई

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाई  

भानु प्रताप उपाध्याय          
मुजफ्फरनगर‌। मुजफ्फरनगर जिले की तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दूर-दराज क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे, जय गंगे मैया के जयघोष के साथ पतित-पावनी गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद नगरी के शुकदेव आश्रम, गणेश धाम , दुर्गा धाम ,शिव धाम ,मां पार्वती धाम आदि में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन अक्षय वृक्ष पर धागा बांधकर मनौती मांगने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

श्रद्धालुओं को किया जागरूक...
खतौली बुद्ध पुर्णिमा पर्व पर पुलिस फोर्स सतर्क है। गंग नहर के दोनों किनारों पर पुलिस फोर्स तैनात की है। महिला आरक्षण को स्नान करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगाया गया है। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वाड टीम में गंग नहर पर स्नान करने आई महिला श्रद्धालुओं को जागरूक किया।
प्रदेश सरकार ने गंगा घाट का सौंदर्यीकरण कराया है। यहां एमडीएनए लगभग 50 लाख रुपये की कीमत से नहर के दोनों किनारों पर साज सज्जा के साथ आरती का स्थान बनाया है। जिसके चलते यहां श्रद्धालुओं की प्रत्येक पर्व पर भीड़ जुटती है। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान किया। गंग नहर करने पहुंची महिला श्रद्धालुओं को एंटी रोमियो स्क्वायड टीम में महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्प लाइन समेत प्रदेश सरकार की जनकल्याण में सुरक्षा संबंधित कार्यक्रम की जानकारी दी।

टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दीं

टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दीं   

भानु प्रताप उपाध्याय           
मुजफ्फरनगर। सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को मुजफ्फरनगर में उन्हें श्रद्धांजलि दीं गई। वहीं, देश के सबसे बड़े किसान आंदोलन से किसानों के बड़े नेता के रूप में उभरे राकेश टिकैत की विचारधारा से अलग होकर पुराने साथियों ने एक अलग नया संगठन खड़ा कर दिया।

करनाल में होगी बैठक...
राकेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन संगठन को जो भी लोग छोड़ कर जा रहे हैं। उनका अब भारतीय किसान यूनियन संगठन से कोई संबंध नहीं है। 2 दिन बाद हरियाणा के करनाल में हमारी कार्यकारिणी की मीटिंग है। इस मीटिंग में 7-8 राज्यों के किसान आ रहे है। 18 तारीख को वह मीटिंग होनी है। हमारा जो रजिस्ट्रेशन है, वह भारतीय किसान यूनियन के नाम से है। उन लोगों ने भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के नाम से संगठन बनाया है। हमारे बाइलॉज में यह है कि हम कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। जो भी भारतीय किसान यूनियन को छोड़कर जाएगा और अपना संगठन बनाता है, तो वह भारतीय किसान यूनियन के आगे कोई भी नाम लगा सकता है।

सोशल मीडिया की खबर को बताया गलतफहमी...
इस पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रिय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने देर शाम मुजफ्फरनगर में स्थित अपने आवास पर एक पत्रकारवार्ता के दौरान बयान दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही है, बड़ी गलतफहमी की खबर चल रही है कि बीकेयू अलग हुआ है। कुछ हमारे पुराने साथी जीने हम छोटे-छोटे गांव से निकाल कर लाए थे। उनको हमने बड़े ओधो पर बिठाया। उन्होंने इस संगठन में 30-35 साल काम किया। कुछ विचारधाराओं में भिन्नता आई होगी, इसलिए उन्होंने अलग संगठन बना लिया है। संयुक्त किसान मोर्चा में भी साढ़े पांच साल किसान संगठन है। जो भी संगठन छोड़ कर गया है, उसने अपना अलग संगठन बनाया।

पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में सावंत

पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में सावंत  

कविता गर्ग             
मुंबई‌। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत लाइमलाइट में रहने का एक मौका नहीं छोड़ती है। एक्ट्रेस लम्बे समय से अपने पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में है। अपने पति रितेश से अलग होने के बाद राखी को एक बार फिर आदिल नाम के शख्स से प्यार हो गया है। लेकिन इस सब से परे एक्ट्रेस हाल ही में ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। क्योंकि उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा पूनम पांडे और उर्फी जावेद की नकल करने के लिए निशाना बनाया गया।
दरअसल एक इवेंट में राखी बोल्ड फ्रंट ओपन थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आयी। बस क्या था, ट्रोल्स इस लुक को उर्फी जावेद की कॉपी बताने लगे। वहीं वायरल हो रहे एक वीडियो में जब राखी को पैपराजी पूनम पांडे की तरह एक बार पोज़ देने के लिए कहते हैं, तो एक्ट्रेस अपनी जीभ निकालती है और पूनम की नकल करने की कोशिश करती है। इस बोल्ड लुक को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़के नजर आ रहे हैं।


बैलट बॉक्स से चुनाव कराने की साधारण-सी मांग

बैलट बॉक्स से चुनाव कराने की साधारण-सी मांग

मनोज सिंह ठाकुर     
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज भारतीय जनता पार्टी पर ईवीएम की बदौलत चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की बैलट बॉक्स से चुनाव कराने की साधारण-सी मांग है। कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा 300 सीटें जीतती है, लेकिन वो केवल ईवीएम से क्यों जीतना चाहती है। अमेरिका, यूरोप, जापान जैसे देशों में ईवीएम है क्या। जर्मनी ने तो ईवीएम से चुनाव नहीं कराने के लिए संविधान में संशोधन तक कर दिया।
मतपत्र से चुनाव कराने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग बिल्कुल साधारण सी है। बैलट बॉक्स से चुनाव कराए जाएं या फिर दूसरे देशों का सा सिस्टम कर दें, जिसमें एक बटन दबाते हैं और बैलट निकल कर आता है, उसे बॉक्स में डालते हैं। इसी क्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में कौनसा बटन दबाया और कौन सा निकला, इसका कुछ पता ही नहीं चलता। उन्होंने दावा किया कि ईवीएम की शुरुआत कांग्रेस ने ही की थी, पर उस समय तकनीक अलग थी। वीवीपैट जैसा कुछ नहीं था।


रैपिड रेल व मेट्रो को आपस में कनेक्‍ट करने की तैयारी

रैपिड रेल व मेट्रो को आपस में कनेक्‍ट करने की तैयारी    

अश्वनी उपाध्याय/सत्येंद्र पंवार

गाजियाबाद/मेरठ। रैपिड रेल और मेट्रो, दोनों को आपस में कनेक्‍ट करने की तैयारी की जा रही है। जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा हो, वो एक ट्रांसपोर्ट के साधन से दूसरे पर आ-जा सकेंगे। मेरठ तिराहे पर दोनों को आपस में लूप बनाकर लिंक किया जाएगा। डीएमआरसी और आरआरटीएस संयुक्‍त रूप से डीपीआर बनाएंगी और लूप बनाने पर आने वाला खर्च दोनों एजेंसियां वहन करेंगी। इसके लिए दोनों एजेंसियों के अधिकारियों के साथ जल्‍द बैठक होने जा रही है। जिस पर इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

रैपिड रेल का सबसे बड़ा स्टेशन मेरठ रोड तिराहे के पास बन रहा है। इस स्टेशन को मल्‍टी मॉडल स्‍टेशन बनाया जा रहा है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग, दूसरी मंजिल पर स्टेशन, तीसरी मंजिल पर शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, मल्टीप्लेक्स आदि होंगे, चौथी मंजिल पर होटल बनाए जांएगे। अधिकारियों के अनुसार इस स्टेशन को नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन से लिंक करने की तैयारी है। इन दोनों स्‍टेशनों के बीच की दूरी करीब 700 मीटर है।

गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी पहुंचे‌‌ पीएम

गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी पहुंचे‌‌ पीएम  

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव                     

नई दिल्ली/काठमांडू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल की संक्षिप्त यात्रा पर सोमवार को गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी पहुंचे‌‌। उन्होंने यहां महामायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ नेपाली के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री मोदी अपने नेपाली समकक्ष शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर लुम्बिनी पहुंचे हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद नरेंद्र मोदी की यह 5वीं नेपाल यात्रा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया। उनके साथ उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे। यहां से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से वह लुम्बिनी पहुंचे। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने नेपाली समकक्ष के साथ जल विद्युत, विकास और संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करेंगे। लुम्बिनी नेपाल के तराई मैदानी इलाके में स्थित है और यह बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है।

मुर्गी पालन नीति में बदलाव का प्लान बना रहीं सरकार

मुर्गी पालन नीति में बदलाव का प्लान बना रहीं सरकार   

हरिओम उपाध्याय       

लखनऊ। यूपी को हर रोज जितना अंडा खाने के लिए चाहिए, उतना उत्पादन प्रदेश में नहीं होता है। कुछ ऐसा ही हाल चिकन का है। मजबूरन डिमांड पूरी करने के लिए पंजाब और आंध्रा प्रदेश से अंडा और चिकन खरीदना पड़ रहा है। इसी के चलते योगी सरकार अंडे और चिकन का उत्पादन बढ़ाने के लिए मुर्गी पालन नीति में बदलाव करने का प्लान बना रही है। जल्द ही संशोधन को लेकर प्रस्ताव आ सकता है। वहीं पोल्ट्री फार्म (Poultry Farm) वालों का कहना है कि एक मुर्गी पालन केन्द्र को रोजाना जिन चीजों की जरूरत होती है, अगर उसे सस्ता कर दिया जाए तो अंडे और चिकन का उत्पादन अपने आप बढ़ जाएगा।

यूपी पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के अध्यक्ष नवाब अली का कहना है कि यूपी को सीजन में हर रोज करीब दो करोड़ अंडा चाहिए। अगर ऑफ सीजन की बात करें तो डिमांड 1.5 करोड़ पर आ जाती है। जबकि यूपी में अंडा उत्पादन की बात करें तो 80 लाख से लेकर एक करोड़ तक है। हालांकि इस बार किसानों ने रिकॉर्ड 1.5 करोड़ के करीब अंडा रोजाना बाजार में बेचा था। इसके पीछे वजह यह थी कि नए-नए किसान बाजार में आए और एक-दो सीजन काम करने के बाद घाटा होने पर बंद करके चले गए। ऐसे में जब अंडे की कमी होती है तो ट्रेडर्स पंजाब के अलावा एक-दो दूसरे राज्यों से अंडा मंगाकर डिमांड को पूरा करते हैं।


कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...