सोमवार, 16 मई 2022

ज्ञानवापी में सर्वेक्षण के दौरान मिला शिवलिंग

ज्ञानवापी में सर्वेक्षण के दौरान मिला शिवलिंग   

अकांशु उपाध्याय/हरिओम उपाध्याय      

नई दिल्ली/वाराणसी। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि वाराणसी में ज्ञानवापी में सर्वेक्षण के दौरान शिवलिंग मिला है और कहा कि इससे स्वयं सिद्ध हो गया है कि वह स्थान वास्तव में एक मंदिर है जो 1947 से पहले से है। आलोक कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ज्ञानवापी मंदिर में सर्वेक्षण के दौरान एक कमरे में शिवलिंग प्राप्त हो गया है।


उन्होंने कहा कि शिवलिंग दोनों पक्षों और उनके वकीलों की उपस्थिति में मिला है। इसलिए शिवलिंग वाला स्थान मंदिर है। यह तथ्य स्वयं सिद्ध हो चुका है कि वहां मंदिर अब भी है और 1947 में भी था। उन्होंने आशा जताई है कि ज्ञानवापी में सर्वेक्षण के दौरान मिले इस साक्ष्य को समस्त देशवासी स्वीकार करेंगे और इसका आदर करेंगे। उन्हें भरोसा है कि शिवलिंग मिलने के बाद इसकी, जो स्वाभाविक परिणतियां हैं, देश उस तरफ़ आगे बढ़ेगा।


भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,202 मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,202 मामलें  

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,202 मामलें सामने आए हैं। इसके साथ थी देश में अब तक कोरोना वायरस के 4,31,23,801 केस सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा केस दिल्ली में (613 केस) में आए हैं। वहीं केरल में 428, हरियाणा में 302 , महाराष्ट्र में 255 और उत्तर प्रदेश में 153 केस सामने आए हैं। देश में कुल मिले केस में से 79.52% केस इन्हीं राज्यों में मिले हैं। दिल्ली में अकेले 27.84% केस मिले है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हुई है। अब तक कोरोना महामारी से 5,24,241 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,550 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अब तक देश में कोरोना से 4,25,82,243 मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में रिकवरी रेट 98.74% पहुंच गया है।

देशी कट्टे बनने की पुलिस के पास पूरी जानकारी

देशी कट्टे बनने की पुलिस के पास पूरी जानकारी 

मनोज सिंह ठाकुर       
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य के कुछ इलाकों में देशी कट्टे बनने की पुलिस के पास पूरी जानकारी है। लेकिन पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रही है। दिग्विजय सिंह ने आज ग्वालियर-चंबल में पुलिस पर हमले संबंधित एक खबर ट्वीट करते हुए कहा कि राज्य पुलिस में बढ़ता हुआ हस्तक्षेप, अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण और ईमानदार पुलिसकर्मियों को भाजपा नेताओं द्वारा अपमानित करना इस प्रकार की घटनाओं के कुछ प्रमुख कारण हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में देशी कट्टा एक से लेकर पांच हजार रुपए तक में आसानी से उपलब्ध है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में खुले आम देशी कट्टे बन रहे हैं। 
उत्तरप्रदेश से भी आ रहे हैं। इसके बारे में पुलिस के पास पूरी जानकारी है, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।


भाजपा की बुलडोजर राजनीति को लेकर बैठक

भाजपा की बुलडोजर राजनीति को लेकर बैठक  

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा शासित तीन नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के कारण शहर में हो रही तोड़-फोड़ को रोकने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की बुलडोजर राजनीति को लेकर सोमवार सुबह पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की। पार्टी से मिली सूत्रों सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर हो रही बैठक में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लगभग सभी विधायक शामिल हुए। शाहीन बाग, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, करोल बाग, ख्याला और लोधी कॉलोनी सहित विभिन्न कई हिस्सों में, दिल्ली के तीनों नागरिक निकायों के अधिकारी पिछले कई दिनों से अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहे हैं।


भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने स्थानीय महापौर को 20 अप्रैल को पत्र लिख कर रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद से भाजपा शासित नगर निकायों द्वारा शहर में अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। आप विधायकों की बैठक शनिवार को होने वाली थी, लेकिन मुंडका इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। आग की चपेट में आने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर उनसे राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी शासित तीन नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के कारण शहर में हो रही तोड़-फोड़ को रोकने का आग्रह किया था। सिसोदिया ने भाजपा पर उसकी बुलडोजर राजनीति को लेकर निशाना साधा था और दावा किया था कि नगर निकायों ने दिल्ली में 63 लाख मकानों को तोड़ने की योजना बनाई है।


भाजपा ने 40 प्रचारकों की सूची जारी की

भाजपा ने 40 प्रचारकों की सूची जारी की  

इकबाल अंसारी        
भुवनेश्वर। ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के वास्ते प्रचार करने के लिए पांच केंद्रीय मंत्रियों समेत 40 प्रचारकों की सूची जारी की है। भाजपा की ओडिशा इकाई द्वारा भारत के निर्वाचन आयोग को सौंपी गई सूची में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद जोशी, अश्विनी वैष्णव और बिश्वेश्वर टुडू के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा सूची में भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती, राज्य प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी, सांसद सुरेश पुजारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम भी शामिल है। भाजपा ने ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र अपनी पूर्व विधायक राधा रानी पांडा को मैदान में उतारा है। इस सीटपर उपचुनाव 31 मई को होगा। पांडा ने 2014 के आम चुनाव में सीट पर जीत दर्ज की थी।

गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दियें

गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दियें   

मनोज सिंह ठाकुर         
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने खुफिया विभाग को समूचे प्रदेश में धर्मांतरण जैसी, गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दियें हैं। डॉ मिश्रा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि भोपाल के क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में धर्मांतरण की सूचना मिलने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
खुफिया विभाग को पूरे प्रदेश में इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
राजधानी भोपाल के बैरागढ़ स्थित इस स्कूल के संचालक समेत पांच लोगों पर धर्मांतरण के आरोप लगे हैं। पांचों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में भी कई बार मिशनरी संस्थाओं द्वारा धर्मांतरण के आरोप सामने आते हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-220, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, मई 17, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा/दूज, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-44+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...