शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

सोने के भाव में उछाल, चांदी में गिरावट दर्ज

सोने के भाव में उछाल, चांदी में गिरावट दर्ज   

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। आईएसओ द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं‌। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है‌। रोजाना सोने की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। शुक्रवार यानी, 22 अप्रैल को देश में सोने के भाव में उछाल देखा गया है। 
बता दें, कि सिल्वर की दरों में लखनऊ में भी हल्की गिरावट आई है। शुक्रवार को एक किलो चांदी का रेट 67,400 है। वहीं, ये दाम बृहस्पतिवार को 68,300 था।चांदी के दाम में 900 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।
देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 49,300 है, जो बीते दिन 49,150 था। यानी 150 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 49,450 बताई जा रही है, जो कि बीते दिन 49,300 थी, यानि प्रति 10 ग्राम 150 रुपये बढ़े हैं।
वहीं, देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव शुक्रवार को 53,780 रुपये है। बीते दिन यह भाव 53,620 रुपये था। यानी 160 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी। वहीं, लखनऊ में आज का रेट 53,930 है। जबकि बृहस्पतिवार को सोने का भाव 53,770 था। जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

अवैध निकासी के मामलेें में लालू को जमानत दीं

अवैध निकासी के मामलेें में लालू को जमानत दीं   

इकबाल अंसारी  
रांची। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। लालू प्रसाद यादव को रांची हाई कोर्ट ने चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में जमानत दे दी है। रांची हाईकोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू यादव को जमानत दीं है। लालू यादव को डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामलेें में जमानत दे दीं गई है। आपको बता दें कि लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाले से जुड़े कई मामले चल रहे हैं। डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को सजा सुनाई गई थी इसके बाद से लालू यादव जेल में थे। 
रांची हाई कोर्ट ने लालू यादव को आधी से ज्यादा सजा काट लेने के आधार पर जमानत दीं है। लालू यादव के वकीलों की तरफ से उनकी सेहत का हवाला देते हुए रांची हाई कोर्ट में यह कहा गया था कि उनको जो सजा दीं गई है। 
उसकी आधी मियाद आरजेडी सुप्रीमो ने पूरी कर ली है। अब लालू यादव को जमानत मिलने के बाद रांची से लेकर पटना तक में खुशी की लहर दौड़ गई है। 
लालू यादव को जमानत देते हुए कोर्ट ने कई शर्ते भी रखी है हालांकि अभी जमानत के पूरे आदेश का इंतजार हो रहा है। आज पटना में राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। लालू यादव को जमानत मिलने के बाद इफ्तार पार्टी का रंग खूब चढ़ने वाला है। अब लालू यादव को कोर्ट से फैसले की कॉपी मिलने के बाद जब जेल से बाहर आने की प्रक्रिया शुरू होगी। लालू यादव फिलहाल दिल्ली एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं।

'ओएएस' ने रूस की स्थिति को निलंबित किया

'ओएएस' ने रूस की स्थिति को निलंबित किया    

सुनील श्रीवास्तव 
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राज्यों के संगठन (ओएएस) ने 25-0 से मतदान कर संगठन में स्थायी पर्यवेक्षक के रूप में रूस की स्थिति को निलंबित कर दिया है। ओएएस में सेंट लूसिया की राजदूत एलिजाबेथ डेरियस-क्लार्क ने वोट के बाद घोषणा की।
डेरियस-क्लार्क ने कहा, "स्थायी परिषद एतद्द्वारा अमेरिकी राज्यों के संगठन के स्थायी पर्यवेक्षक के रूप में रूसी संघ की स्थिति के निलंबन के प्रस्ताव को मंजूर करती है।"
प्रस्ताव के पक्ष में 25 मत पड़े जबकि किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। आठ देशों ने मतदान नहीं किया और एक देश (निकारागुआ) मतदान में अनुपस्थित रहा।
मतविभाजन के बाद अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने कहा कि उन्हें बैठक में ओएएस दस्तावेज़ पर मतदान से पहले या बाद में बोलने का अवसर नहीं दिया गया था।
प्रकाशन के समय, एंटोनोव को बोलने की अनुमति क्यों नहीं दी गई, इस बारे में टिप्पणी के अनुरोध पर स्पुतनिक को ओएएस से प्रतिक्रिया नहीं मिली।
एंटोनोव ने ओएएस के फैसले की निंदा करते हुए इसे एक गंभीर गलती बताया है।

राष्ट्रपति ने 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' घोषित किया

राष्ट्रपति ने 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' घोषित किया    

अखिलेश पांडेय        
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक उद्घोषणा जारी करते हुए 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस घोषित किया और अमेरिकियों को उन कार्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जो जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करेंगे।
पहली बार 1970 में आयोजित किया गया पृथ्वी दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का समर्थन करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को पृथ्वी दिवस कार्यक्रम 190 से अधिक देशों में आयोजित होने की उम्मीद है, जिसमें 100 करोड़ लोग शामिल होंगे।
राष्ट्रपति बाइडन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आक्रामक तरीके से काम नहीं करने के हानिकारक प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने 2020 में बाढ़, बवंडर, जंगल की आग और सूखे जैसे चरम मौसम के साथ-साथ जलवायु आपदाओं के कारण हुए नुकसान को दर्शाने वाले आँकड़ों का हवाला दिया। जिसमें अमेरिकी समुदायों का लगभग 145 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और सैकड़ों अमेरिकियों की जानें भी गयीं।
बाइडन ने कहा, "पर्यावरणीय अन्याय अश्वेत समुदायों, कम आय वाले समुदायों और आदिवासी व स्वदेशी समुदायों को नुकसान पहुंचा रहा है।
बाइडन ने कहा कि अमेरिका और दुनिया भर में वन्यजीव प्रजातियों की एक अनगिनत संख्या विलुप्त होने की कगार पर है।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कियें

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कियें    

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दियें हैं। तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल के रेट्स स्थिर बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये, डीजल 96.67 रुपये में बिक रहा है। IOCL द्वारा अपडेट किए गए लेटेस्ट दामों के अनुसार, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 120.51 रुपये, एक लीटर डीजल 104.77 रुपये में बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये पर बनी हुई है, जबकि डीजल 99.83 रुपये में मिल रहा है। 
लीटर पेट्रोल 110.85 रुपये में और एक लीटर डीजल 100.94 रुपये में बिक रहा है। मालूम हो कि पेट्रोल-डीजल के रेट्स में पिछले महीने 22 मार्च से बढ़ोतरी होने लगी थी, जोकि छह अप्रैल तक चली थी। इसके बाद सात अप्रैल से अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं आया है। यूपी के विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट्स की बात करें तो राजधानी लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.25 रुपये और एक लीटर डीजल 96.83 रुपये में बिक रहा है। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपये प्रति लीटर और 101.16 रुपये प्रति लीटर डीजल की बिक्री हो रही है। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं कच्चा 'पपीता'

सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं कच्चा 'पपीता'   

सरस्वती उपाध्याय            
कहा जाता है कि पका हुआ पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, वहीं कच्चे पपीता भी काफी उपयोगी है। लोग अक्सर कच्चे पपीता छोड़कर पका हुआ पपीता ही खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा पपीता भी पेट के रोगों को ठीक करता है। इसके अलावा जोड़ों की समस्याओं में भी कच्चा पपीते का यूज किया जाता है। वजन कम करने में भी आप कच्चे पपीते का उपयोग कर सकते हैं।
बता दें कि कच्चे पपीते में पपैन नाम का पदार्थ होता है, जो आपकी बॉडी के लिए अच्छा होता है। कच्चा पपीता अगर सही मात्रा में खाएं, तो ये पाचन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि इसके अलावा कच्चे पपीते के क्या फायदे हैं ?
सुबह के समय फलों का सेवन काफी अच्छा होता है। इसलिए पपीते का सेवन भी सुबह के समय करने से ज्यादा लाभ मिलता है। पपीता आपके पेट के लिए एक उपयोगी फल है। कोशिश करें कि खाली पेट आप कच्चे पपीते का सेवन करें। कई लोग कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर भी सेवन करते हैं।
कच्चे पपीते में मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व आपकी त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। इसके सेवन से शरीर की किसी भी घाव या जख्म को भरने की क्षमता बढ़ जाती है। तो ऐसे लोग जिन्हें कच्चा पपीता नहीं पसंद, वह इसको अपनी पसंद बना सकते हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-196, (वर्ष-05)
2. शनिवार, अप्रैल 23, 2022
3. शक-1984, वैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी/अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078‌।  
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 24 डी.सै., अधिकतम-39+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...