रविवार, 17 अप्रैल 2022

संपत्ति चोरी करने के मामलें में महिला कर्मचारी दोषी

संपत्ति चोरी करने के मामलें में महिला कर्मचारी दोषी  

अखिलेश पांडेय         
त्बिलिसी। जॉर्जिया में एक महिला कर्मचारी को अपने संस्थान से तीन अरब रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी करने के मामले में दोषी पाया गया। उसने लग्जरी लाइफस्टाइल बिताने के लिए अरबों रुपये के सामान चोरी किए थे। चोरी के सामान को बेचने के बाद जो पैसे उसे मिले, उससे उसने महंगी कारें और प्रॉपर्टीज खरीदीं।
कोर्ट ने महिला को 23 साल तक की जेल की सजा सुनाई जा सकती है। जॉर्जिया की रहने वाली इस कर्मचारी का नाम जेमी पेट्रोन है, जो 42 साल की है। जेमी याले स्कूल ऑफ मेडिसिन में काम करती थी, जहां से उसने संस्थान के लिए कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े सामान खरीद में अरबों का घपला और चोरी किए। जेमी पेट्रोन को हाल ही में धोखाधड़ी और टैक्स चोरी के मामले में दोषी ठहराया गया है।
बयानों के अनुसार, याले यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में काम करने वाली पेट्रोन के पास वित्त और प्रशासन का जिम्मा था। पेट्रोन को संस्थान के फंड से 7 लाख रुपये तक की खरीदारी करने के लिए अधिकृत किया गया था। लेकिन उसने नियमों को ताक पर रखते हुए इससे कई गुना कीमत के सामान ऑर्डर कर दिए। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई, टैबलेट, आईपैड सहित इलेक्ट्रॉनिक्स के लाखों डॉलर का जो ऑर्डर आया था, पेट्रोन ने बाहर बेच दिया।

दक्षिण कैरोलिना मॉल में शूटिंग, 12 घायल, 3 अरेस्ट

दक्षिण कैरोलिना मॉल में शूटिंग, 12 घायल, 3 अरेस्ट   

अखिलेश पांडेय            

बोगोटा/वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में कोलंबिया के दक्षिण कैरोलिना मॉल में एक शूटिंग के बाद 12 लोग घायल हो गए और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोलंबिया के पुलिस प्रमुख विलियम होलब्रुक ने कहा कि यह घटना कोलंबियाना सेंटर मॉल के परिसर में हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। तीन हथियारबंद लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आगे उन्होंने कहा यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में कितने लोगों ने हथियार चलाए। 

उन्होंने कहा कि पुलिस का मानना है कि गोलीबारी कोई आकस्मिक हमला नहीं था। आगे उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि हथियारबंद लोग एक-दूसरे को जानते थे और कुछ प्रकार के संघर्ष हुए, जिसके परिणामस्वरूप गोलियां चलीं।

सीएम ने 'ईस्टर पर्व' की बधाई व शुभकामनाएं दी

सीएम ने 'ईस्टर पर्व' की बधाई व शुभकामनाएं दी  

दुष्यंत टीकम      
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को, विशेष रूप से मसीही समुदाय के लोगों को ईस्टर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईस्टर के पवित्र दिन यीशु मसीह पुनर्जीवित हुए थे, ऐसी मान्यता है। 
यह दिन हमें यीशु मसीह की शिक्षाओं की याद दिलाता है। बघेल ने ईस्टर के अवसर पर यीशु मसीह द्वारा दी गई प्रेम, त्याग और करूणा की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए लोगों से मानवता की भलाई के लिए काम करने का आह्वान किया है।

6.52 सेंटीमीटर तक मुंह खोल सकती हैं, रिकॉर्ड

6.52 सेंटीमीटर तक मुंह खोल सकती हैं, रिकॉर्ड   

अखिलेश पांडेय       
वाशिंगटन डीसी। एक महिला के बारे में दावा किया जाता है, उनका मुंह दुनिया में सबसे बड़ा है। यानी ये महिला अपना मुंह सबसे ज्‍यादा खोल सकती हैं।
वह अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनका मुंह इतना खुल सकता है, जिसकी कल्‍पना करना भी मुश्किल है।
अपने बड़े मुंह के कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है, वह सबसे बड़े मुंह वाली महिला हैं। उनके बारे में ये रिकॉर्ड है कि उनका मुंह 6.52 सेंटीमीटर तक खुल सकता है। महिला इस महिला का नाम समांथा राम्‍सडेल है। उनकी उम्र 32 साल है।
बड़े मुंह के कारण उनका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। समांथा अमेरिका के Connecticut स्‍टेट के Stamford की रहने वाली हैं। महिला टिकटॉक स्‍टार भी है। महिला के टिकटॉक पर 30 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं।
वैसे पिछले साल उनका नाम जब गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।‌ तो इसको वेरिफाई करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड की टीम समांथा के पास साउथ नोरवॉक अमेरिका पहुंची थी। दौरान गिनीज का आधिकारिक निर्णायक मंडल भी वहां मौजूद था। Dr. Elke Cheung ने तब उनका मुंह डिजिटल कैलिपर्स से नापा था। इस दौरान टीम ने देखा था कि वह मुंह कितना खोल सकती हैं।
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, समांथा को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड का खिताब पाने से पहले ये भी साबित करना पड़ा था कि उन्‍होंने कोई सर्जरी तो नहीं करवाई है। समांथा अपने कई मुंह के साथ कलाकारी करते हुए कई तरह के फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्‍ट करती रहती है।

आतंकवादियों के लिए मुसीबत बनें सीसीटीवी कैमरे

आतंकवादियों के लिए मुसीबत बनें सीसीटीवी कैमरे 

इकबाल अंसारी          
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लोगों की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे आतंकवादियों के लिए मुसीबत बन गए हैं और आतंकी सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह डरे हुए हैं। वे लोगों को सीसीटीवी कैमरे न लगाने की धमकी दे रहे हैं। आतंकियों ने धमकी देते हुए कहा कि इनसे दूर रहो, अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें। वे इसे आम कश्मीरी औरतों की निजता के साथ जोड़ते हुए कह रहे हैं कि इनमें हमारी मां-बहनों की तस्वीरें कैद हो जाती हैं। इस बीच, पुलिस ने आतंकी धमकियों का संज्ञान लेते लोगों को पूरी सुरक्षा का यकीन दिलाते हुए कहा कि धमकी देने वाले जल्द पकड़े जाएंगे। जहां सीसीटीवी कैमरा होगा, वहां पकड़े जाने के डर से आतंकी नहीं आएंगे।
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विशेषकर कश्मीर घाटी में आतंकियों द्वारा बीते दिनों भीड़ भरे इलाकों में ग्रेनेड हमले किए जाने और  नागरिकों को उनके घरों में दाखिल होने पर मौत के घाट उतारे जाने की  घटनाओं का संज्ञान लेते हुए सभी भीड़ भरे स्थानों, धर्मस्थलों, सभी प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों और बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने भी प्रदेश के विभिन्न शहरों व कस्बों में करीब 500 नए सीसीटीवी कैमरे जो क्षेत्रीय और जिला नियंत्रण कक्ष के साथ जुड़े रहेंगे, स्थापित करने का फैसला किया है।
आइजीपी कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक, लाल चौक के साथ सटे हरि सिंह हाई स्ट्रीट में गत 2 मार्च को हुए ग्रेनेड हमले और उससे पहले जनवरी में हुए ग्रेनेड हमलों में लिप्त आतंकियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर पकड़ा गया है। इसके अलावा मैसूमा में इसी माह सीआरपीएफ के जवानों पर हमले में लिप्त आतंकियों व उनके ओवरग्राउंड वर्कर की निशानदेही भी घटनास्थल के पास स्थापित एक सीसीटीवी कैमरे से ही हुई है। श्रीनगर से बाहर भी कई अन्य जगहों पर आतंकी वारदातों में शामिल आतंकियों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरों की भूमिका अहम रही है।
सिर्फ आतंकी वारदातों की बात नहीं हैं, अन्य असामाजिक तत्वों और अपराधियों को पकड़ने में भी यह मददगार साबित होते हैं। इसलिए सभी को सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी गई है। सीसीटीवी कैमरों के प्रति आम लोगों में बढ़ती जागरुकता से परेशान आतंकियों ने इनका विरोध शुरु कर दिया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया का सहारा लेते हुए लोगों को धमकाते हुए कहा कि जो भी सीसीटीवी लगवाने की सोच रहा है, वह अपने अंजाम के लिए तैयार रहे। जिन्होंने भी सीसीटीवी कैमरा लगाया है, वह उसे बंद कर दें और उतार दें,अन्यथा हम खुद कार्रवाई करेंगे और किसी को नहीं बख्शेंगे। आतंकी संगठन ने कहा है कि यह सिर्फ हमारे लोगों का मसला नहीं है, कश्मीर की बहू-बेटियों का भी मसला है, सीसीटीवी कैमरों में उनकी तस्वीरें भी कैद हाे जाती हैं। इसलिए सभी को अंतिम चेतावनी दी जाती है कि वे सीसीटीवी कैमरे न लगवाएं,अन्यथा उन्हें सबक सिखाया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बाजार एसोसिएशनों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों व आम लोगों द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से आतंकी घबरा गए हैं। उन्हें लगता है कि अब वे कहीं नहीं छिप सकते और न वारदात को अंजाम देकर भाग सकते हैं, क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो जाएगी। आतंकियों के ओवरग्राउंड वर्कर भी सीसीटीवी कैमरों से खौफ खाए हुए हैं।कई ओवरग्राउंड वर्करों ने अपने हैंडलरों से कहा है कि वे अब उनके लिए काम नहीं कर सकते, क्योंकि सीसीटीवी में अगर वे कहीं किसी विघटनकारी गतिविधि में शामिल नजर आए तो उन्हें कानून के पंजे से कोई नहीं छ़ुड़ा पाएगा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को वह नहीं झुठला सकते। यह उनके गुनाहों का सबसे बड़ा गवाह होता है। इसलिए वह अब लोगों को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पहले स्थानीय किसानों को अपने बागों की तारबंदी न करने का फरमान सुनाया था, क्योंकि आतंकी बाग और खेतों में छिपते थे। किसानों खुद बाग में जाने से डरते थे,लेकिन जब बागों की तारबंदी शुरु हुई तो किसान बेखौफ होकर अपने बागों में जाने लगे,क्योंकि आतंकियों के लिए एक अवरोधक लग चुका था।

अभिनेत्री रुबीना ने इंस्टाग्रम पर तस्वीरें शेयर की

अभिनेत्री रुबीना ने इंस्टाग्रम पर तस्वीरें शेयर की  

कविता गर्ग         
मुंबई। 'बिग बॉस 14' विनर अभिनेत्री रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई हर पोस्ट फैंस को काफी पसंद आती है। इसी कड़ी में अभिनेत्री रुबीना ने कुछ ऐसी दिलकश तस्वीरें इंस्टाग्रम पर शेयर की हैं। जिन्हें देख फैंस तारीफें करते नहीं दिख रहे हैं।
आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि रुबीना दिलैक ने लाल रंग की साड़ी पहनी है। जिसमें वो काफी हॉट लग रही हैं। रुबीना ने अपनी इस साड़ी को थाई हाई स्लिट डिजाइन में बंधा है। उनके अलग स्टाइल में साड़ी बांधने का तरीका फैंस को काफी पसंद आ रहा है। रुबीना दिलैक के फैंस उनकी इन तस्वीरों को दिल खोलकर लाइक्स कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर निया शर्मा के 7.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-191, (वर्ष-05)
2. सोमवार, अप्रैल 18, 2022
3. शक-1984, वैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078‌। 
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम-41+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...