बुधवार, 13 अप्रैल 2022

14 अप्रैल को मनाईं जाएगी अंबेडकर की जयंती

14 अप्रैल को मनाईं जाएगी अंबेडकर की जयंती  

सरस्वती उपाध्याय                  
हर साल 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाईं जाती है। भारत के पहले कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती को चिह्नित करते हुए, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में जाना जाता है। इस दिन ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में 'अंबेडकर समानता दिवस' भी मनाया जाता है। डॉ. भीमराव आम्बेडकर यानी डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर का जन्म दिन 14 को 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था।
डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर को भारतीय संविधान के पिता के रूप में सम्मानित किया गया, क्योंकि उनकी अध्यक्षता में ही संविधान सभा ने दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान तैयार किया गया था। अम्बेडकर जयंती को जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने में न्यायविद के समर्पण को याद करने के लिए भी मनाया जाता है। उन्होंने जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध किया और इसे समाज से मिटाने का प्रयास किया।
वह हमेशा उत्पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़े रहे और महिलाओं, मजदूरों और अछूतों के जीवन के उत्थान के लिए काम किया। एक प्रखर समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और प्रभावशाली वक्ता होने के साथ-साथ, डॉ. अम्बेडकर राजनीति विज्ञान, कानून और अर्थशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों के विद्वान भी थे।
उन्होंने एक ऐसे भारत की कल्पना की जहां सभी नागरिकों को कानून के तहत समान माना जाए। उन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी के लिए अभियान चलाया।

357 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी: डीटीसी

357 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी: डीटीसी    

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। डीटीसी दिल्ली में सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने 357 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। निगम द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, असिस्टेंट फोरमैन (रिपेयर एण्ड मेंटेनेंस) के 112 पदों, असिस्टेंट फिटर (रिपेयर एण्ड मेंटेनेंस) के 175 पदों और असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन (रिपेयर एण्ड मेंटेनेंस) के 70 पदों पर भर्ती की जानी है।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए विज्ञापित पदों के लिए दिल्ली परिवहन निगम द्वारा संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। संविदा की अवधि आरंभ में एक वर्ष होगी। हालांकि, इसे डीटीसी की आवश्यकता और उम्मीदवार के कार्य-प्रदर्शन के आधार पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
डीटीसी भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, dtc.delhi.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 18 अप्रैल 2022 से शुरू होगी और उम्मीदवार 4 मई 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।

संक्रमण: स्वास्थ्य मंत्री ने हालात की समीक्षा की

संक्रमण: स्वास्थ्य मंत्री ने हालात की समीक्षा की    

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे संक्रमण की स्थिति पर नजर रखें। नए वैरिएंट की वजह से जो मामले सामने आ रहे हैं, उनकी निगरानी प्रक्रिया को और चुस्त-दुरुस्त करें।
मंडाविया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कोरोना के इलाज में काम आने वाली दवाओं और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता पर भी निगाह रखें। उनमें किसी तरह की कमी न आने दें। हालांकि उन्होंने कोरोना-ओमिक्रॉन के एक्सई वैरिएंट के कारण किसी तरह से चिंतित होने की जरूरत अभी नहीं मानी है। लेकिन सावधानी बरतने के लिए जरूर चेताया है। उनके मुताबिक अभी दुनिया से कोरोना महामारी गई नहीं है। इसलिए सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाने, आपस की दूरी बरतने जैसे ऐहतियाती कदम सभी को उठाते रहने चाहिए।
गौरतलब है कि अभी 12 अप्रैल को देश में कोरोना के 796 नए मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला एक हफ्ते से जारी है। गुजरात, मुंबई समेत कुछ राज्यों में एक्सई वैरिएंट के मामले सामने आने की भी खबरें आई हैं। केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा और मिजोरम में नए मामलों में सबसे अधिक बढ़त देखी जा रही है। इसलिए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन सभी राज्यों को चिट्‌ठी लिखकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
उधर, भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों से मंडाविया ने कहा कि देश में 12 साल से कम के बच्चों को कब से टीका लगेगा, यह विशेषज्ञ तय करेंगे। रही बात कोरोना टीके की तो इसकी कीमतें अभी और नीचे आ सकती हैं। क्योंकि जल्दी की अधिक संख्या में कंपनियां अपने-अपने टीकों की प्रतिस्पर्धी कीमतों के साथ सामने आएंगी।

10वीं-12वीं के 'टर्म 2' परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

10वीं-12वीं के 'टर्म 2' परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड  

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के टर्म 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के प्रवेश पत्र स्कूलों द्वारा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं।
बता दें कि 10वीं की टर्म 2 परीक्षाएं 26 अप्रैल से 24 मई तक आयोजित की जाएंगी, जबकि सीबीएसई 12वीं की टर्म 2 परीक्षाएं 26 अप्रैल से 15 जून तक जारी रहेंगी। परीक्षाएं 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी।
आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
स्होमपेज पर, ‘एडमिट कार्ड/सेंटर मटीरियल फॉर एग्जामिनेशन 2021-2022’ लिंक पर क्ल्कि करें।
लॉगिन करने के लिए अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और सिक्‍योरिटी पिन दर्ज करें।
आपका सीबीएसई टर्म 2 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर कृषि मंत्री का बयान

बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर कृषि मंत्री का बयान   

दुष्यंत टीकम            
बिलासपुर। बिजली दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बिजली दरों में राज्य नियामक आयोग द्वारा की गई बढ़ोत्तरी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ रहे है। इसके अलावा भारत सरकार कोयला दे नहीं रही है। स्वभाविक है कि मंहगाई बढ़ेगी तो बिजली की दरों में भी बढ़ोत्तरी होगी। इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार दोषी है।
कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने छत्तीसगढ़ भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आने वाले समय प्रदेश में केमिकल फर्टिलाइजर का संकट होने की बात कही है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों की संख्या बढ़ी है‌।
इस वजह से धान का रकबा बढ़ा है। बीजेपी के समय मे 52 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जाता था, जबकि कांग्रेस के शासन में 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। ये बाते इशारा करती है कि खेती का रकबा बढ़ने से केमिकल फर्टिलाइजर की जरूरत होगी। ऐसे में आनेवाले समय मे केमिकल फर्टिलाइजर का संकट पैदा होगा।रविन्द्र चौबे ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में जब हम विकास करेंगे तभी प्रदेश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर और सरगुजा संभाग के किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने के मकसद से कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। बिलासपुर संभाग की सभी जमीनें फर्टिलाइजड जमीनें हैं। मुंगेली जिले में काली मिट्टी है, जो खेती के लिहाज से सबसे उत्पादक धरती है, वैसी उत्पादक धरती प्रदेश में कही नहीं है।

ग्रामीण इलाकों में बिजली नहीं दें रहीं गठबंधन सरकार

ग्रामीण इलाकों में बिजली नहीं दें रहीं गठबंधन सरकार 

राणा ओबरॉय 
चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा-जजपा) गठबंधन सरकार गहराए बिजली संकट में ग्रामीण इलाकों में बिजली नहीं दें रहीं है। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही यह संकट देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से तापमान में आए उछाल के चलते बिजली की खपत बढ़ी है। लेकिन सरकार बिजली का उत्पादन बढ़ाने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने आज यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के कारण हिसार स्थित खेदड़ थर्मल प्लांट, पानीपत थर्मल प्लांट और झाड़ली के पावर प्लांट की तीन यूनिटें बंद पड़ी हैं।
इस समय प्रदेश में बिजली की मांग 7600 मेगावाट से भी अधिक पहुंच गई है जिसके मुकाबले आपूर्ति सिर्फ छह हजार मेगावाट ही हो रही है। गांवों में 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल हो रही है, जिससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। शहरों में दो से चार घंटे तक के बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि गेहूं की कटाई के बाद धान और नरमा-कपास की बिजाई के लिए बिजली की मांग बढ़ेगी। किसानों को फसल की बुआई के समय सरकार को बिजली का पहले से ही प्रबंध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय से पहले भीषण गर्मी पड़ने की वजह से अबकी बार प्रति एकड़ पांच क्विंटल गेहूं की पैदावार कम हुई है।
जिस कारण किसान को लगभग 10 हजार रुपए प्रति एकड़ का नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार किसानों को 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देना सुनिश्चित करे। इसके अलावा खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों के कारण शॉर्ट सर्किट होने से फसल में लगी आग से हुए नुकसान का सरकार मुआवजा दे। किसानों के जितने भी ट्यूबवैल के कनेक्शन लंबित पड़े हैं उनको तुरंत जारी करे और मोटर खरीदने की शर्तों को वापस ले, ताकि किसान अपनी मर्जी से मोटर खरीद सके।

अगस्त-सितंबर तक होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

अगस्त-सितंबर तक होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव   

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के तेवर बदल रहे हैं। संगठनात्मक चुनाव के लिए नई तकनीक का सहारा लिया। पार्टी सदस्यता अभियान के पारंपरिक तरीके को अब ऐप के माध्यम से ई-सदस्यता में बदल दिया गया है। अब उसी माध्यम से सदस्यों के बीच एक ऑनलाइन चुनाव आयोजित करने की योजना भी बनाई जा रही है। अगस्त-सितंबर तक अगले कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होना है। उससे पहले चुनावी कॉलेजियम का गठन किया जाना है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ई-वोटिंग का सहारा लेने पर विचार कर रही है। इस कॉलेजियम में एआईसीसी और पीसीसी के मेंबर शामिल होंगे।
50 से अधिक सदस्य एआईसीसी सदस्य और पीसीसी प्रतिनिधि बनने के लिए चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। लगभग आठ से नौ हजार पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा तीन लाख से अधिक नामांकनकर्ताओं के इस पात्रता मानदंड को पूरा करने की उम्मीद है।
यूपी को छोड़कर बाकी जगहों पर सदस्यता अभियान 15 अप्रैल को समाप्त होगा। कांग्रेस को इस बात की उम्मीद है कि छह करोड़ से अधिक पार्टी मेंबर हो जाएंगे।
इस अभियान की निगरानी मधुसूदन मिस्त्री के नेतृत्व वाली केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण कर रहा है। प्रवीण चक्रवर्ती के नेतृत्व वाले एआईसीसी डेटा एनालिटिकल विभाग के समन्वय में प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर (पीआरओ) और पार्टी नामांकनकर्ताओं के माध्यम से इसे अंजाम दिया जा रहा है। यह भी पता चला है कि ई-सदस्यता के साथ-साथ पेपर प्रारूप में एकत्र की गई सदस्यता को हाल ही में डिजिटल स्वरूपों में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है।
राहुल गांधी ने आंतरिक रूप से इस ई-ड्राइव को कांग्रेस संगठन का एक्स-रे के रूप में वर्णित किया है। आयोजकों का कहना है कि सत्यापित डिजिटल सदस्यता से फर्जी सदस्यता से छुटकारा मिलेगा। कांग्रेस सदस्यता अभियान और आगामी संगठनात्मक चुनाव इस बार पार्टी के परिवर्तन चाहने वालों की पार्टी अध्यक्ष पद और सीडब्ल्यूसी सहित निष्पक्ष संगठनात्मक चुनावों की मांग के कारण विशेष रुचि जगाते हैं।
आयोजकों का कहना है कि एक नए एंड्रॉइड “कांग्रेस सदस्यता ऐप” के माध्यम से यह ड्राइव, केवल स्वीकृत कांग्रेस पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। केवल स्वीकृत नामांकनकर्ता ही सदस्यता के लिए घर-घर जाते हैं। एक फुलप्रूफ, सत्यापित और सख्त डिजिटल सदस्यता कार्यक्रम “मिस्ड कॉल” पद्धति के माध्यम से सदस्यता स्वीकार नहीं करता है।

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...