बुधवार, 13 अप्रैल 2022

अप्रैल में मारुति की 3 कारों पर बंपर डिस्काउंट

अप्रैल में मारुति की 3 कारों पर बंपर डिस्काउंट    

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की 3 कारों पर अप्रैल में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें Ignis, Ciaz और S-Cross शामिल हैं। जानें किस कार पर आप कितने रुपये बचा सकते हैं।
Ignis पर बचेंगे 33,000 तक।
मारुति सुजुकी की नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाली गाड़ियों पर अप्रैल में भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें Maruti Ignis पर ग्राहक 33,000 रुपये तक बचा सकते हैं। मैनुअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Ignis के सभी मॉडल पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
Maruti Ignis के ऑटोमेटिक वर्जन पर कंपनी की ओर से कोई कैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। ऐसे में एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट के तौर पर इस गाड़ी को खरीदने पर अप्रैल में 13,000 रुपये की बचत होगी।
मारुति की सेडान गाड़ी Maruti Ciaz पर कैश डिस्काउंट तो नहीं है, लेकिन कंपनी इस पर 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
कंपनी Maruti S-Cross के Zeta ट्रिम पर भी अप्रैल में भारी डिस्काउंट दे रही है। इस पर 17,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी इस पर मिल रहा है।
S-Cross के Zeta ट्रिम के अलावा बाकी मॉडल पर अप्रैल में 12,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा 'धूमकेतु'

तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा 'धूमकेतु' 

अखिलेश पांडेय       
वॉशिंगटन डीसी। अब तक का सबसे बड़ा धूमकेतु 35,405 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। इस कॉमेट का द्रव्यमान करीब 500 ट्रिलियन टन है। इसका बर्फीला नाभिक 128 किमी चौड़ा है, जो अन्य ज्ञात धूमकेतुओं के केंद्रों से 50 गुना बड़ा है। लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का मानना है कि यह सूर्य से करीब 1.60 अरब किमी से अधिक नजदीक नहीं आएगा।
इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक C/2014 UN271 नाम का धूमकेतु पहली बार नवंबर 2010 में एक दशक से अधिक समय पहले देखा गया था। उस समय यह सूर्य से 4.82 अरब किमी की दूरी पर था। सौर मंडल के किनारे से अपने केंद्र की ओर यात्रा कर रहा था। इसका द्रव्यमान अन्य धूमकेतुओं की तुलना में 100,000 गुना बड़ा है। 
जो आमतौर पर सूर्य के करीब पाए जाते हैं।
पृथ्वी और अंतरिक्ष में टेलिस्कोप का इस्तेमाल करने वाले वैज्ञानिक तभी से इसकी निगरानी कर रहे हैं। उनका मानना है कि 2031 में इसकी यात्रा हमसे शनि जितनी दूर स्थित एक बिंदू पर खत्म होगी। इस पर नजर रखने वाले वैज्ञानिक जानते थे कि यह विशाल कॉमेट है, लेकिन इसके विशालकाय आकार का हालिया अनुमान हबल स्पेस टेलिस्कोप द्वारा ली गई तस्वीरों से लगा है।
कॉमेट के आकार का पता लगाना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि इसके चारों ओर धूल के ढेर सारे कण होते हैं जिसके चलते इसे देख पाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन, कॉमेट के केंद्र में चमकीले बिंदु को गौर से देखने पर और कंप्यूटर मॉडल्स का इस्तेमाल करके वैज्ञानिकों ने इसका पता लगाया। यह कॉमेट अरबों साल पुराना है और हमारे सौर मंडल के शुरुआती दिनों का अवशेष है।

आप में शामिल हुए 'भाजपा' के 3 वरिष्ठ नेता

आप में शामिल हुए 'भाजपा' के 3 वरिष्ठ नेता     

इकबाल अंसारी         
शिमला। हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता बुधवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए और उन्होंने कहा कि वह भगवा पार्टी की नीति से ‘तंग’ आ गए थे। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य हर्मेल धीमान आप के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गए। धीमान के साथ हिमाचल प्रदेश से भाजपा के दो अन्य नेता देवराज और जगदीश पंवार भी आप में शामिल हो गए हैं। 

आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा के और नेता जल्द ही अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘धीमान, हिमाचल प्रदेश में जाना-पहचाना चेहरा हैं। भाजपा की नीति से तंग आकर वह आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वह पिछले 30 वर्षों से भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े रहे और भाजपा के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के तौर पर काम कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि धीमान इससे पहले भाजपा की हिमाचल प्रदेश ईकाई के एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

जैन ने कहा कि देवराज हिमाचल प्रदेश में भाजपा के दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं जबकि पवार दो बार प्रधान (गांव के प्रमुख) रह चुके हैं और उन्होंने पर्वतीय राज्य में मंडल विकास परिषद तथा जिला परिषद के सदस्य के तौर पर भी काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा से कम से कम 1,000 लोग जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। मैं इस संबंध में जल्द ही कसौली जाऊंगा।’’

जैन हिमाचल प्रदेश में आप के राजनीतिक मामलों के प्रभारी है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होंगे।

आप में शामिल होने के बाद धीमान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मैं भाजपा की नीति से तंग आ गया हूं। मैं इस पार्टी में इसलिए शामिल हुआ हूं क्योंकि मैं अरविंद केजरीवाल के काम और विचारधारा से प्रभावित हूं।’’

आप ने सोमवार को अपनी हिमाचल प्रदेश कार्यकारी समिति को भंग कर दिया था और ऐलान किया था कि वह पार्टी के प्रदेश ईकाई के शीर्ष पदाधिकारियों और भाजपा के कुछ अन्य नेताओं के दल बदलने के बाद, ‘‘जल्द’’ ही इसका पुनर्गठन करेगी।

पिछले सप्ताह आप के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव (संगठन) सतीश ठाकुर और ऊना जिले के प्रमुख इकबाल सिंह भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री तथा हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में यहां भाजपा में शामिल हो गए थे।

ठाकुर ने आप की महिला ईकाई की प्रमुख ममता ठाकुर समेत कुछ और नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद सोमवार को आप पर निशाना साधते हुए कहा था कि केजरीवाल के लिए हिमाचल प्रदेश में अपनी पार्टी का संगठन बचाना मुश्किल हो गया है।

अखिलेश को मुसलमानों से नफरत करने वाला बताया

अखिलेश को मुसलमानों से नफरत करने वाला बताया 

संदीप मिश्र         
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में आजम खान और शफीकुर्रहमान बर्क जैसे मुस्लिम नेताओं की नाराजगी के बीच इस्लामिक संगठन ऑल इंडिया तंजीम उलेमा-ए-इस्लाम ने भी अखिलेश यादव को मुसलमानों से नफरत करने वाला बताया है। सुन्नी मुसलमानों के धार्मिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुसलमानों को दूसरे विकल्पों पर विचार करने की नसीहत देते हुए कहा है कि मुलायम और अखिलेश की सपा में काफी फर्क है। अखिलेश यादव को दाढ़ी और टोपी वाले मुसलमानों से ना सिर्फ परहेज है, बल्कि नफरत है। उलेमा-ए-इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसको लेकर एक बयान भी जारी किया है। मौलाना ने बुधवार को एक टीवी चैनल से इस पर बातचीत की और आजम खान और शफीकुर्रहमान बर्क जैसे नेताओं को जल्द सपा छोड़ने की सलाह दी। मौलाना ने कहा कि हिन्दुस्तान में राजनीतिक हालात अब काफी बदल चुके हैं। इसलिए मुसलमानों को दोबारा सोचने की जरूरत है। उन्हें ना तो किसी पार्टी से अधिक जुड़ाव दिखाना चाहिए और ना ही किसी पार्टी का इतना विरोध करें कि बाद में इसका नुकसान उठाना पड़े।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुलायम और अखिलेश की सपा में काफी फर्क आ चुका है। उन्होंने कहा, ”अखिलेश यादव ने मुसलमानों का चेहरा बनने से इनकार किया है। उनको अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। उन्हें दाढ़ी, कुर्ता और टोपी वाले मुसलमानों से परहेज है, बल्कि नफरत है। ऐसे में मुसलमानों को चाहिए कि जो वैकल्पिक पार्टियां हैं उन पर विचार करना चाहिए।
सपा में आजम खान और शफीकुर्रहमान बर्क जैसे नेताओं की नाराजगी को लेकर सवाल किए जाने पर रजवी ने कहा, ”आजम खान और बर्क आज कह रहे हैं कि अखिलेश मुसलमानों के हितैषी नहीं है। मैं तो 5 महीने से यह बात कह रहा हूं। चुनाव के दौरान भी यह बात कही थी। तब इन्हें समझ नहीं आ रहा था। आज समझ में आया है तो पहली फुर्सत में सपा छोड़ देनी चाहिए।

भाजपा पर एजेंडा चलाने का आरोप: दिग्विजय

भाजपा पर एजेंडा चलाने का आरोप: दिग्विजय   

मनोज सिंह ठाकुर            
भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ एक फर्जी फोटो सोशल मीडिया पर साझा करने के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में दिग्विजय सिंह ने बुधवार को भाजपा पर एजेंडा चलाने का आरोप लगाया है।
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने बिहार की फोटो को खरगोन का बताकर प्रशासन को घेरने का प्रयास किया। जिसके बाद दिग्विजय सिंह की चौतरफा आलोचना हुआ। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया।
खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव, कुछ वाहनों और घरों में आगजनी की घटनाओं के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। इसके साथ ही शिवराज सरकार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा था कि दंगाईयों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मध्य प्रदेश की धरती में दंगाईयों का कोई स्थान नहीं है और फिर खरगोन में आरोपियों के मकानों और दुकानों पर सरकारी बुलडोजर चलाया गया।
सरकारी कार्रवाई को लेकर दिग्विजय सिंह खफा हो गए और उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए खरगोन प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा था कि क्या खरगोन प्रशासन ने हथियारों को लेकर जुलूस निकालने की इजाजत दी थी। लेकिन उन्होंने जो फोटो साझा किया था वो मध्य प्रदेश का नहीं बल्कि बिहार का था। जिसके कुछ वक्त बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन वह काफी ज्यादा वायरल हो चुका था।

भारत में बुलेट ट्रैन चलाने की तैयारी, परियोजना

भारत में बुलेट ट्रैन चलाने की तैयारी, परियोजना   

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। भारत में जल्द ही बुलेट ट्रैन चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जापान की अत्याधुनिक और हाईस्पीड शिंकानसेन ट्रेन को भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल भारत के तापमान, धूल और भार के हिसाब से बदलाव किया जा रहा है। कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सतीश अग्निहोत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन का सबसे पहला ट्रायल 2026 तक गुजरात के सूरत-बिलीमोरा खंड पर शुरू किया जाएगा। देश में पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी। अग्निहोत्री ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच कुल 502 किलोमीटर लंबी हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसमें से गुजरात राज्य के भीतर 352 किलोमीटर की पटरी बिछाई जानी है। इसके लिए 98.7 फीसदी भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया गया है।
सूरत-नवसारी खंड पर बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद सतीश अग्निहोत्री ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना का काम सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस मौके पर जापान के राजदूत सातोसी सिजुकी भी मौजूद थे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रतिदिन परियोजना की कार्य प्रगति रिपोर्ट भेजी जाती है।
अग्निहोत्री ने एक सवाल के जवाब में दावा किया कि। सूरत-बिलीमोरा (48 किलोमीटर) खंड पर दिसंबर 2026 में बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। अग्निहोत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना में वर्तमान में 20 हजार लोग नौकरी कर रहे हैं। जल्द एक लाख लोग इस परियोजना में नौकरी करेंगे। उन्होंने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत सभी परियोजनाओं के ठेके भारतीय कंपनियों को दिए गए हैं। नर्मदा ब्रिज, माही ब्रिज, ताप्ती ब्रिज व साबरमती ब्रिज पर वेल फाउंडेशन पर काम चल रहा है। इसके अलावा वापी-साबरमती तक सभी आठ बुलेट ट्रेन स्टेशनों पर निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में हैं।
सतीश अग्निहोत्री ने बताया कि जापान की तकनीकी, रोलिंग स्टॉक व सिग्नल सिस्टम होने के कारण बुलेट ट्रेन कभी भी दुर्घटनाग्रस्त नहीं होगी। इस तकनीक को क्रैश एवॉयडेंस सिस्टम कहा जाता है।

1,000 से अधिक यूक्रेनी सेनाओं का आत्मसमर्पण

1,000 से अधिक यूक्रेनी सेनाओं का आत्मसमर्पण   

अखिलेश पांडेय 
कीव/मास्को। रूस के चेचन्या गणराज्य के नेता रमजान कादिरोव ने मारियुपोल में 1,000 से अधिक यूक्रेनी सेनाओं के आत्मसमर्पण किए जाने की जानकारी दी है।
 कादिरोव ने टेलीग्राम पर लिखा, 'यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 1,000 से अधिक नौसैनिकों ने बुधवार को मारियुपोल में आत्मसमर्पण किया है। इनमें से सैकड़ों घायल हैं। यही उनकी तरफ से उठाया गया सही कदम है।
पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्सक को आजाद देश के तौर पर मान्यता देने के बाद यूक्रेनी सेना के द्वारा यहां लगातार किए जा रहे हमलों से सुरक्षा के मद्देनजर रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की थी।
इस हमले को लेकर रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि विशेष सैन्य अभियान का मकसद यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना है। यूक्रेन पर कब्जा जमाने का उनका कोई इरादा नहीं है।

'आदिपुरष' में काम के लिए उत्साहित है अभिनेत्री

'आदिपुरष' में काम के लिए उत्साहित है अभिनेत्री    

कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान फिल्म आदिपुरष में काम करने को लेकर उत्साहित है।
बॉलीवुड निर्देशक ओम राउत इन दिनों फिल्म आदिपुरूष बना रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन की अहम भूमिका है। इस माइथोलॉजिक फिल्म में सोनल चौहान की भी इंट्री हो गयी है। यह फिल्म एक बार फिर रामायणा की कहानी को लोगों के समक्ष पेश करेगा।
सोनल चौहान ने कहा, "में बेहद उत्साहित हूं कि मैं फिल्म आदिपुरूष का हिस्सा हूं। मैंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं यह फिल्म उससे बहुत ही अलग है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इस मैग्नम ओपस अदिपुरुष को जरूर एंजॉय करेंगे।
गौरतलब है कि ओम राऊत द्वारा निर्देशित आदिपुरूष हिंदी और तेलुगु में रिलीज की जाएगी।

जूनियर इंस्ट्रक्टर रिक्रूटमेंट के पदों पर वैकेंसी

जूनियर इंस्ट्रक्टर रिक्रूटमेंट के पदों पर वैकेंसी  

नरेश राघानी           

जयपुर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंस्ट्रक्टर रिक्रूटमेंट (RSMSSB, Junior Instructor Recruitment 2022) के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। वो उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य हों, वो बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 43 पद भरे जाएंगे। विस्तार से जानने और अप्लाई करने के लिए आरएसएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं आरएसएमएसएसबी के इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हो गई है और इनके लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2022 है। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। जिसके लिए इस वेबसाइट पर जाना होगा।

बता दें राजस्थान के इन जूनियर इंस्ट्रक्टर पदों के लिए वो कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री या मैथ्स से 12वीं पास की हो। साथ ही उनके पास स्टेट बोर्ड के मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो। इसके अलावा दो साल का वर्क एक्सपीरियंस भी जरूरी है। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणी को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आरएसएमएसएसबी के इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। परीक्षा की तारीखें कुछ समय में घोषित की जाएंगी। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो  इन पदों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है। जनरल कैटेगरी, बीसी और ईबीसी के लिए शुल्क 450 रुपए है। जबकि एससी एससटी श्रेणी के लिए शुल्क 250 रुपए तय किया गया है।

बढ़ोतरी: 58910.74 अंकों पर खुला सेंसेक्स

बढ़ोतरी: 58910.74 अंकों पर खुला सेंसेक्स 

कविता गर्ग           

मुंबई। दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने बुधवार को तेजी के साथ दिन की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स, जहां 334.37 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 58910.74 अंकों पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 69.6 अंकों की बढ़त के साथ 17,599.90 अंकों पर दस्तक दी। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त दिखाई दी। बीएसई का मिडकैप 102.3 अंक बढ़कर 25,140.01 अंक पर और स्मॉलकैप 175.77 अंकों की बढ़त के साथ 29,617.44 अंक पर खुला। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 388.20 अंक लुढ़ककर 58576.37 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 144.65 अंक का गोता लगाकर 17530.30 अंक पर आ गया था।

दिग्गज कंपनियों को तरह बीते दिन बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। मिडकैप 1.45 प्रतिशत गिरकर 25,037.71 अंक और स्मॉलकैप 1.47 प्रतिशत की गिरावट लेकर 29,441.67 अंक पर रहा था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-187, (वर्ष-05)
2. बृहस्पतिवार, अप्रैल 14, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2078। 
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-39+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...