मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

खाका: मच्छरों को कैलिफोर्निया में छोड़ा जाएगा

खाका: मच्छरों को कैलिफोर्निया में छोड़ा जाएगा   

अखिलेश पांडेय       
लंदन। ब्रिटेन में आज मच्छरों से हर कोई परेशान है। इससे न सिर्फ इंसानों बल्कि जानवरों को भी खतरा होता है। मच्छरों से कई प्रकार की बीमारियां भी फैलती है जैसे जीका, चिकुनगुनिया और मलेरियां। मच्छर की एक बाइट इंसान की जिंदगी पर भी भारी पड़ जाती है। फिर भी दुनिया के एक देश में अरबों की संख्या में मच्छर छोड़े जाने की प्लानिंग की जा रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके लिए मच्छरों को लैब में तैयार किया जाएगा।
ब्रिटेन बेस्ड एक कंपनी ने इसके लिए खाका बना लिया है। योजना के मुताबिक बड़ी संख्या में मच्छरों को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट में छोड़ा जाएगा। ये मच्छरों अरबों की संख्या में होंगे, लेकिन इनकी अपनी कुछ खासियत भी होगी क्योंकि इसे स्पेशली लैब से तैयार करके पर्यावरण में छोड़ा जाएगा। इनका काम होगा मच्छरों की जनसंख्या बढ़ाना लेकिन ज़रा अलग तरह से।
सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर मच्छर क्यों छोड़े जा रहे हैं। Oxitec नाम की ब्रिटिश कंपनी में काम करने वाले जीव वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में एक खास नर मच्छर तैयार किया है| इस मच्छर पर एक खास किस्म का प्रोटीन है, जो सिर्फ और सिर्फ नर मच्छरों को ही जन्म दे सकता है| ऐसे में इन्हें जब कैलिफोर्निया स्टेट के जंगलों में छोड़ा जाएगा तो वहां मादा मच्छरों के बजाय नर मच्छरों की संख्या बढ़ेगी और ये जानलेवा बीमारियां नहीं फैलाते|
इस पूरे प्रोजेक्ट के पीछे एक ही लक्ष्य है- एडेस एजिप्टी मच्छर को कम करना क्योंकि ये मच्छरों के काटने से होने वाली कुछ सबसे खतरनाक बीमारियां फैलाती हैं। ज़ीका, चिकुनगुनिया और यलो फीवर जैसी बीमारियां एडेस एजिप्टी के काटने से ही होती हैं। जेनेटिकली मॉडिफाइड मच्छरों के जंगलोंमें पहुंचने से इनकी ब्रीड कम होगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे खतरनाक मच्छरों की संख्या बेहद कम हो जाएगी‌। इस प्रोजेक्ट को अमेरिका की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ने भी हरी झंडी दे दी है।

यूपी के तीन निजी स्कूलों में 18 छात्र पॉजिटिव मिलें

यूपी के तीन निजी स्कूलों में 18 छात्र पॉजिटिव मिलें  

संदीप मिश्र        
लखनऊ। एक ओर कोरोना संक्रमण के नए केस कम होने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर लापरवाही के चलते संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसे ही जांच में 18 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्कूलों को तीन के लिए बंद कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के दो शहरों के तीन निजी स्कूलों में पढ़ने वाले कम से कम 18 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद प्रशासन को स्कूलों को तीन दिनों के लिए बंद करना पड़ा है। तीन स्कूलों में से दो गाजियाबाद और एक नोएडा में है।
एहतियात के तौर पर 11 से 13 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन मोड में पढ़ाई जारी रहेगी। यूपी सरकार ने 14 फरवरी से स्कूलों में फीजिकल कक्षाएं फिर से शुरू करने का आदेश दिया था। 
बता दें कि देश में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना मामलों में तेज गिरावट आई है, मंगलवार को कोरोना के 796 मामले ही सामने आए। फिलहाल नोएडा में 54 सक्रिय मामले हैं, जबकि पड़ोसी गाजियाबाद का सक्रिय मामला दो नए मामलों के बाद बढ़कर 28 हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देशभर में कोरोना से एक दिन में 19 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,21,710 हो गई है।

महंगाई-बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर बुलडोजर

महंगाई-बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर बुलडोजर  

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को महंगाई एवं बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए, लेकिन बीजेपी के बुलडोजर पर तो नफरत और दहशत सवार है।उन्होंने मध्य प्रदेश के खरगौन में राम नवमी पर हुई हिंसा के आरोपियों के घरों एवं दुकानों पर बुलडोजर चलाए जाने की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘महंगाई और बेरोज़गारी ने देश की जनता का दम निकाल दिया है। सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए। मगर भाजपा के बुलडोजर पर तो नफ़रत और दहशत सवार है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है जिसका मतलब पवित्रता का प्रतीक होता है। राम नवमी पर असहिष्णुता, हिंसा और घृणा के कृत्य किए जा रहे हैं।उन्होंने सत्ता में शीर्ष पर विराजमान लोगों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ‘‘देश के शीर्ष नेता नफरत के प्रसार को देखने और सुनने से इनकार करते हैं।वे मौन हैं।

बीजेपी ने 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया परचम

बीजेपी ने 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया परचम   

संदीप मिश्र        
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव हुए अभी कुछ  ही दिन बीते हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाई और योगी दोबारा मुख्यमंत्री बने। इसके साथ विधान परिषद के चुनाव की घोषणा हुई, जिसमें बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 36 में से 33 विधान परिषद सीटों पर परचम लहरा दिया। बता दें कि विधान परिषद के इस चुनाव में सपा का खाता तक नहीं खुला। इसके अलावा निर्दल के रूप में 2 लोग विधान परिषद पहुंचे हैं। वही एक विधान परिषद सदस्य राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल से विधान परिषद पहुंचा है। पूर्वांचल की विधान परिषद सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ आजमगढ़ व वाराणसी को छोड़कर सभी सीटों पर विजय हासिल की है। 
आजमगढ़ से हाल ही में भाजपा से निकाले गए पूर्व एम एल सी यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु निर्दल के रूप में पर्चा भरा और आजमगढ़- मऊ विधान परिषद सीट पर अपना परचम लहराया। इसके अलावा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी निर्दल के रूप में मैदान में उतरी थी, जिन्होंने भारी मतों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हरा दिया। वाराणसी विधान परिषद सीट पर भारतीय जनता पार्टी तीसरे नंबर पर रही। अब भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कुल 100 सीटों में 64 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित, बदलाव नहीं

पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित, बदलाव नहीं   

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बड़ी बढ़ोतरी करने के बाद पिछले छ: दिन से इनमें कोई बदलाव नहीं किया है‌। जिसके कारण मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रहीं।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये पर बरकरार है। 
कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश।115.12 और 99.83 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उफान पर पहुंची कच्चे तेल की कीमतें 100 डालर प्रति बैरल के आसपास चल रही हैं। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.86 प्रतिशत चढ़कर 100.31 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.02 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 96.19 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने पिछले 21 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है। तब से अब तक इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार लगातार छठा दिन है, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

मुंबई: 15 को रिलीज होगी फिल्म 'बच्चन पांडेय'

मुंबई: 15 को रिलीज होगी फिल्म 'बच्चन पांडेय'  

कविता गर्ग         

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे ओटीटी प्लेटफार्म पर 15 अप्रैल को रिलीज होगी। अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' इस वर्ष होली के अवसर पर रिलीज हुयी थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। प्राइम वीडियो ने फिल्म बच्चन पांडे के विशेष स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। फरहाद सामजी निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सैनन, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी की भी अहम भूमिका है।

बच्चन पांडे 15 अप्रैल 2022 को ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगी। अक्षय कुमार ने कहा, "बच्चन पांडे एक आउट-एंड-आउट कॉमेडी-एंटरटेनर हैं। मैं इस फिल्म को उन दर्शकों के सामने लाने के लिए काफी उत्साहित हूं, जो मनोरंजन की खुराक से चूक गए हैं। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का दर्शक 15 अप्रैल से अपने लिविंग रूम में आराम से आनंद ले सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको फिल्म देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे फिल्माने में आया है।

महानायक को ध्यान में रखकर 'रनवे 34' बनाईं

महानायक को ध्यान में रखकर 'रनवे 34' बनाईं  

कविता गर्ग        

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन का कहना है। उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन को ध्यान में रखकर फिल्म 'रनवे 34' बनाईं है। अजय देवगन ने बताया है कि वह पहले फिल्म रनवे 34 में निर्देशक के रूप में आए और फिर उन्होंने इसमें अभिनय करने का फैसला लिया। अजय देवगन ने कहा, " फिल्म रनवे 34 में यदि अमिताभ बच्चन नहीं होते तो शायद मैं यह फिल्म नहीं बनाता। फिल्म में अमिताभ के किरदार के बारे में मैंने सोचा था कि इसे और कोई नहीं कर सकता, क्योंकि इसमें दो लोगों की कांटे की टक्कर है। यह जो टक्कर है, वो बहुत सॉलिड होनी चाहिए। उसके लिए अमित जी ही चाहिए थे। मैंने जब अमित जी से बात की, तब उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कह दिया। यदिअमित जी नहीं होते, तब शायद मैं इस फिल्म को नहीं बना पाता।

गौरतलब है कि फिल्म 'रनवे 34' में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय एक कॉमर्शियल पायलट के रोल में हैं और वह 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच फ्लाइट के पैसेंजर्स की जान बचा रहे होते हैं। रकुल प्रीत सिंह एक महिला पायलट के रोल में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन एक सीनियर ऑफिसर के रोल में हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 796 नए मामलेें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 796 नए मामलेें 


अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 796 नए मामलें सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,36,928 हो गई‌। जबकि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 10,889 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, 19 और लोगों की संक्रमण से मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,21,710 हो गई।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 10,889 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 169 की कमी दर्ज की गई।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे। 

रक्षामंत्री राजनाथ ने पीएम को मुबारकबाद दीं

रक्षामंत्री राजनाथ ने पीएम को मुबारकबाद दीं 

अखिलेश पांडेय       

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को पद संभालने पर मुबारकबाद दीं है। साथ ही उन्होंने एक सलाह भी दी है। एएनआई से बातचीत में राजनाथ सिंह, "मैं सिर्फ़ ये कहना चाहता हूँ कि वे आतंकवाद पर लगाम कसें, उन्हें शुभकामनाएं।

राजनाथ सिंह विदेश मंत्री जयशंकर के साथ अमेरिका के दौरे पर हैं। जहां वो भारत और अमेरिका के बीच 'टू प्लस टू' वार्ताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

$51 बिलियन का कर्जा नहीं चुका पाएगा श्रीलंका

$51 बिलियन का कर्जा नहीं चुका पाएगा श्रीलंका 

अखिलेश पांडेय           

कोलंबो। संकटग्रस्त श्रीलंका ने मंगलवार को घोषणा की है कि वो 51 बिलियन डॉलर का विदेशी कर्जा नहीं चुका पाएगा। श्रीलंका को इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड से बेलआउट पैकेज मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि दक्षिण एशियाई देश श्रीलंका को कर्जा देने वाले और विदेशी सरकारें मंगलवार दोपहार से कर्जे की कोई भी ब्याज लगा सकते हैं या फिर श्रीलंकाई रुपए में अपना कर्जा वापस ले सकते हैं।

श्रीलंका के आर्थिक हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। देश पर गहराए आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि कोविड लॉकडाउन ने देश की इकोनॉमी को और खराब करने का काम किया है। इसके कारण फॉरेन रिजर्व की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अपने संबोधन के दौरान महिंदा राजपक्षे ने उन पहलुओं पर प्रकाश डाला जिनके कारण देश की अर्थव्‍यवस्‍था बुरी तरह से चरमरा गई। इस दौरान प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने सरकार विरोधी प्रदर्शन बंद करने का अनुरोध देश की जनता से किया। उन्‍होंने कहा कि सड़क पर बिताया गया हर मिनट देश को डॉलर की आवक से वंचित कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि आर्थिक संकट से उबरने के लिए सरकार 24 घंटे काम कर रही है।

श्रीलंका भोजन और ईंधन की कमी के साथ एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है जिससे देशभर में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं। जबकि COVID-19 महामारी ने पहले ही काम-धंधा चौपट कर दिया है। नतीजतन श्रीलंका को विदेशी मुद्रा की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है, जिसने संयोगवश, खाद्य और ईंधन आयात करने की उसकी क्षमता को प्रभावित किया है, जिससे देश में लंबे वक्त तक बिजली कटौती हुई है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-186, (वर्ष-05)
2. बुधवार, अप्रैल 13, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।            
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 27 डी.सै., अधिकतम-42+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...