शनिवार, 9 अप्रैल 2022

14 को प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे पीएम

14 को प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे पीएम 

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। 14 अप्रैल, 2022 को प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया जाएगा‌। पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इसे भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विकसित किया गया है। इस संग्रहालय में सभी प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व, कार्यकाल और उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिलेगी।
पहले नेहरू संग्रहालय के नाम से जाना जाता था।
पहले यह नेहरू म्यूजियम भवन कहा जाता था। पिछले महीने पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नेहरू संग्रहालय को पीएम संग्रहालय में तब्दील करने का फैसला किया गया था। इस संग्रहालय में देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजा जाएगा।
कैबिनेट बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के लिए यह फैसला किया है। हम सभी पीएम के योगदान को मान्यता देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया है।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम से शुरू होकर संविधान के निर्माण से लेकर अब तक की कहानी यह संग्रहालय बताता है। यहां पता चलेगा कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने तमाम चुनौतियों के बाद भी देश को नेविगेट किया और देश की प्रगति के लिए काम किया।
संग्रहालय का डिजाइन बदलते भारत की कहानी से प्रेरित है, जिसे इसके नेताओं के हाथों का आकार दिया और ढाला गया है। संग्रहालय बनाने में किसी भी पेड़ को काटा या प्रत्यारोपित नहीं किया गया है। इस संग्रहालय का कुल क्षेत्रफल 10,491 वर्ग मीटर है।
पहले इस संग्रहालय का उद्घाटन 25 दिसंबर को किए जाने की योजना थी। इस दिन दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती होती है और इसे सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जाता है।  इसके बाद अगली तारीख 26 जनवरी तय की गई, मगर इन दोनों ही तारीखों पर उद्घाटन नहीं हो सका।
इस संग्रहालय के लिए अब तक के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। इसके लिए सरकारी संस्थाओं जैसे, दूरदर्शन, फिल्म डिविजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, मीडिया हाउस, प्रिंट मीडिया, विदेशी न्यूज एजेंसियां, विदेश मंत्रालय के संग्रहालयों से मदद ली गई है।

यूपीएससी सीआईएसएफ एसी परिणाम घोषित

यूपीएससी सीआईएसएफ एसी परिणाम घोषित  

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। जो छात्र, सीआईएसएफ एसी (एक्सई) की परीक्षा दे चुके हैं और रिजल्ट के इंतजार में हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीआईएसएफ एसी (एक्सई) परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में उपस्थित रहने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें परीक्षा 13 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी।

लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) / शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और चिकित्सा मानक परीक्षण (एमएसटी) के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) उम्मीदवारों को शारीरिक मानकों/शारीरिक दक्षता परीक्षण और चिकित्सा मानक परीक्षण (PST/PET/MST) की तारीख, समय और स्थान के बारे में सूचित करेगा।

वहीं परीक्षा से संबंधित अंक और अन्य विवरण फाइनल रिजल्ट के प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों के भीतर यानी इंटरव्यू आदि के आयोजन के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। वहीं 30 दिनों की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। उम्मीदवार अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल साइट upsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद अब होम पेज पर उपलब्ध UPSC CISF AC (Exe) रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें। जिसके बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना नाम देख सकते हैं। अब उम्मीदवार फाइल डाउनलोड करें और भविष्य की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

झारखंड में त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव, स्वीकृति

झारखंड में त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव, स्वीकृति 

इकबाल अंसारी            

रांची। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में होगा। राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव कराने के लिए शनिवार को अपनी स्वीकृति प्रदान की। 

झारखण्ड राज्य अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए कुल चार चरणों 14 मई, 19 मई, 24 मई एवं 27 मई, 2022 को चुनाव होंगे।

गुजरात: नए वेरिएंट 'एक्सई' का एक केस मिला

गुजरात: नए वेरिएंट 'एक्सई' का एक केस मिला    

अखिलेश पांडेय            
बीजिंग/गांधी नगर। चीन के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं और अब गुजरात में भी कोरोना वायरस के नए एक्सई वेरिएंट का  एक केस सामने आया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जून माह तक भारत में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर आने की आशंका है। यही कारण है कि सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की अनुमति दे दी है। कोरोना वायरस के एक्सई वेरिएंट का पहला मामला गुजरात में सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत चार राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने पुष्टि की है कि गुजरात में कोरोना वायरस के नए XE Variant का पहला मामला सामने आया है। उक्त अधिकारी ने यह भी बताया कि नया XE Variant संक्रामक है, लेकिन वायरस के ओमाइक्रोन वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक नहीं है।
गौरतलब है कि बीते सप्ताह मुंबई के स्थानीय निकाय BMC ने फरवरी के दौरान पृथक किए गए कोरोना वायरस के नमूनों में XE Variant की मौजूदगी के बारे में सूचना दी थी, लेकिन भारतीय सरस्कोव-2 जीनोम कंसोर्टियम (आईएनएससीओजी) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में स्थित अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की थी और तब असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई थी।
एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि गुजरात से एकत्र किए गए नमूने जीनोम अनुक्रम परीक्षण के लिए NCDC को भेजे गए हैं, लेकिन हमें जो Variant मिला है, वह मुंबई में पाए गए नए XE Variant के समान है। रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (GBRC) ने कथित तौर पर वायरस के इस नए XE संस्करण की पुष्टि की है। हालांकि जीबीआरसी की लैब हेड माधवी जोशी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते केस और XE Variant का पहला केस मिलने के बाद केंद्र सरकार ने केरल, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम के लिए अलर्ट जारी किया है। इन चारों राज्यों में कोरोना के मामलों को नियंत्रण में रखने के लिए अभी से एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को पत्र लिखकर चेतावनी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों से कहा है कि चिंताग्रस्त क्षेत्रों की नियमित निगरानी और लगातार काम करना महत्वपूर्ण है। पत्र में राज्यों को 5 सूत्री रणनीति अपनाने की सलाह दी गई है, जिसमें टेस्ट करना, पता लगाना, उपचार, टीकाकरण और कोविड-19 के अनुकूल व्यवहार शामिल है।

कूलिंग डिवाइस के तौर पर मिनी एसी की डिमांड बढ़ीं

कूलिंग डिवाइस के तौर पर मिनी एसी की डिमांड बढ़ीं   

सरस्वती उपाध्याय                 
गर्मी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। गर्मियां भारत में पूरी तरह से पैर पसार चुकी होगी। ऐसे में इस मौसम में एयर कंडीशनर यानी कि एसी का इस्तेमाल बहुत होता है। लेकिन, यह एक हर कोई नहीं खरीद पाता। मगर, अब यह परेशानी भी दूर हो गई है। क्योंकि मार्केट में पोर्टेबल कूलिंग डिवाइस के तौर पर मिनी एसी की डिमांड बढ़ रही है। यह मिनी कूलर दिखने में छोटा है, लेकिन एक व्यक्ति के हिसाब से अच्छा काम करता है।
सबसे खास बात यह है कि इसकी दाम भी ज्यादा नहीं है और इसे स्टडी टेबल या बेड के पास या किसी भी जगह रखा जा सकता है। अगर आप भी इसे खरीदने चाहते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिससे कि आप समझ सकें कि यह डिवाइस आपके लिए कैसा रहेगा।
यह मिनी कूलर को मार्केट में पोर्टेबल AC का नाम से भी जाना जाता है। ये Online और offline दोनों की माध्यम से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत चार सौ रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक है। ये अलग-अलग डिजाइन और शेप में मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इसे खरीद सकते हैं। यह कूलर(AC) दूसरे कूलर(AC) से कुछ अलग है। इसे चलाने के लिए इसमें या तो ड्राई आइस का इस्तेमाल करना होता है या फिर पानी का, जिससे ये कमरे को कूल कर सके।
सबसे अच्छी बात यह है कि इससे बिजली खपत न के बराबर होती है। इसे टेबल फैन की तरह किसी स्टडी टेबल पर रख सकते हैं या फिर बेड के पास। यह टेबल पर काम करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन डिवाइस है। यह जानकारी पाठकों की डिमांड पर तैयार की गई है, इसका किसी व्यक्ति विशेष से कोई संबंध नहीं है।

उप मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों पर पथराव

उप मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों पर पथराव   

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। बिहार के छपरा जिले में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की गाड़ियों पर पथराव करने का मामला सामने आया है। पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं, डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ियों पर हुए हमले से स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है।
छपरा जिला प्रशासन ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस हमले में शामिल एक युवक को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य सम्राट अशोक की जयंती में शामिल होने के लिए पटना आए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, हमला नया गांव के बाजितपुर के पास हुआ। उस समय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की गाड़ियां छपरा से होते हुए वापस यूपी आ रही थी। इसी दौरान नया गांव के पास रोडरेज की घटना हो गई, जिसके बाद पथराव किया गया। पुलिस ने इस मामले में विकास नाम के युवक को हिरासत में लिया है।
केशव प्रसाद मौर्य इस समय विधान परिषद के सदस्य हैं। विधानसभा चुनाव में कौशांबी जिले की सिराथू सीट से उन्हें टिकट दिया गया था, लेकिन वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं पल्लवी पटेल के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उनका कद कम नहीं हुआ उन्हें योगी सरकार 2.0 में एक बार फिर से डिप्टी सीएम बनाया गया। केशव प्रसाद मौर्य पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-183, (वर्ष-05)
2. रविवार, अप्रैल 10, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2078।   
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम-42+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...