शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

परिक्रमा उत्सव, श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह

परिक्रमा उत्सव, श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह 

अकांशु उपाध्याय                        
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के अंबाजी में शक्तिपीठों का परिक्रमा उत्सव में श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह किया। श्री मोदी ने कहा कि मेरा आग्रह है कि आप सभी इस भव्य अनुष्ठान के सहभागी बनें। श्री मोदी ने ट्वीट किया, “गुजरात के अंबाजी तीर्थधाम में श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही शुभ अवसर आया है।
(शुक्रवार) शाम सात बजे से यहां 51 शक्तिपीठों का परिक्रमा उत्सव शुरू हो रहा है। जिसमें हमारे पुराणों की आकर्षक प्रस्तुति से जुड़ा लाइट एंड साउंड शो भी शामिल है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरा आग्रह है कि आप सभी इस भव्य अनुष्ठान के सहभागी बनें।” उल्लेखनीय है कि इस परिक्रमा उत्सव में पुराणों की आकर्षक प्रस्तुति से जुड़ा लाइट एंड साउंड शो दिखाया जाएगा। इसका निर्माण का काम तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कराया है।

आरएसएस-मोदी के विरुद्ध एक साथ आना चाहिए

आरएसएस-मोदी के विरुद्ध एक साथ आना चाहिए

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार देश में नफरत फैलाकर समाज को बांटने का काम कर रही है। इसलिए विपक्षी दल श्री मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता शरद यादव से उनके आवास पर मिलने के बाद श्री गांधी ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि आरएसएस और मोदी के खिलाफ सबको एक साथ आना चाहिए।

इस बारे में सभी दलों के नेता एकजुट हो रहे हैं और किस फ्रेमवर्क के साथ सभी दल सामने आएंगे इस पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा, “श्री यादव ने सही कहा कि देश की हालत बहुत खराब है। देश को बांटा जा रहा है। सबको एक साथ लाना है और अपनी एकता के इतिहास के रास्ते पर चलना है। शरद जी काफी लम्बे समय से बीमार थे। उनसे मिलने पर बहुत खुशी हुई है।

तुर्की: अजीबो-गरीब तरह के मेमने ने लिया जन्म

तुर्की: अजीबो-गरीब तरह के मेमने ने लिया जन्म  


अखिलेश पांडेय     

अंकारा। इस दुनिया में कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिनको देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसी ही एक घटना तुर्की में देखने को मिली। यहां एक अनोखे व अजीब से दिखने वाले बकरी के बच्चे (मेमने) ने जन्म लिया है। इसे यहां के लोग चमत्कार मान रहे हैं। इसके पैदा होने के बाद यह इलाका लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस मेमने को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

शरीर पर नहीं हैं बाल...
रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के मर्सिन (Mersin) के रहने वाले किसान हुसैन और आयसेल तोसुन खेती और पशुपालन का काम करते हैं। ये लोग तब दंग रह गए, जब इनके घर अजीब से दिखने वाले मेमने ने जन्म लिया।काले रंग के इस मेमने की स्किन झुर्रीदार और बिना बालों की हैं।

मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश

मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश   

कविता गर्ग           

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को भाजपा पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। राउत ने कहा कि गृह मंत्रालय को इस आशय का एक प्रेजेंटेशन दिया गया है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पार्टी के नेताओं, बिल्डरों, व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा था।

संजय राउत ने कहा कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बारे में एक प्रस्तुति (इस समूह द्वारा) एमएचए को दी गई है। इस बार में बैठकें हुई हैं और इस उद्देश्य के लिए धन एकत्र किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पिछले दो महीनों से चल रही है। राउत ने कहा कि मैं जो भी कह रहा हूं उसे साबित करने के लिए मेरे पास सबूत हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी इस घटनाक्रम से अवगत हैं।

पहली किस्त के रूप में 7,183 करोड़ रुपये जारी

पहली किस्त के रूप में 7,183 करोड़ रुपये जारी 

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने 14 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान मद में पहली किस्त के रूप में 7,183 करोड़ रुपये जारी किये हैं। पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर यह अनुदान आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल को जारी किया गया है। मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले व्यय विभाग ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के बाद राजस्व घाटा अनुदान (पीडीआरडी) मद में पहली मासिक किस्त के रूप में 14 राज्यों को 7,183.42 करोड़ रुपये जारी किये।’’

आयोग ने राजस्व घाटा अनुदान के बारे में अपनी सिफारिश में 2022-23 में 14 राज्यों को 86,201 करोड़ रुपये देने की सिफारिश की है। राज्यों को अनुदान वित्त आयोग की सिफारिश पर दिया जाता है। इसका मकसद केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के बाद राज्यों के राजस्व खाते में अंतर को पूरा करना है।

आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रहीं सरकार

आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रहीं सरकार  

नरेश राघानी         

अजमेर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ न केवल कांग्रेस, बल्कि पूरे देश ने मोर्चा खोला है। अजमेर में संवाददाताओं से बातचीत में पायलट ने कांग्रेस पार्टी के ‘‘महंगाई मुक्त भारत’’ अभियान की ओर इशारा करते हुए कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने नहीं, पूरे देश ने मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है और महंगाई से गरीबों, मध्यम वर्ग व किसानों की कमर टूट रही है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है जो बढ़ती महंगाई को रोकने का नाम तक नहीं लेती। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा,‘‘राजस्थान में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा सरकार की परिपाटी को तोड़ने के लिए हम लोग संकल्पबद्ध हैं। आने वाले समय में हम लोग चुनाव जीतेंगे।

साथ ही कहा कि 30 सालों में ऐसा नहीं हो पाया, लेकिन इस बार मैं समझता हूं कि अगर हम सही कदम उठाएंगे तो राजस्थान में सरकार दोबारा कांग्रेस की बनेगी। करौली शहर में आगजनी और हिंसा को लेकर भाजपा द्वारा राज्य सरकार पर निशाना साधे जाने पर पायलट ने कहा कि जहां-कहीं भी हिंसा होती है, वहां निष्पक्ष जांच करके सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस अपना काम करेगी। पायलट ने यह भी कहा कि इस वारदात को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो चाहे, वे किसी भी पृष्ठभूमि के हों।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-182, (वर्ष-05)
2. शनिवार, अप्रैल 9, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।          
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम-41+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...