गुरुवार, 7 अप्रैल 2022

रूसी मछुआरों ने कार्टिलाजिनस मछली को पकड़ा

रूसी मछुआरों ने कार्टिलाजिनस मछली को पकड़ा  

सुनील श्रीवास्तव       
मास्को। बृहस्पतिवार को रूसी मछुआरों ने समुद्र की गहराई में एक ऐसे जीव को ढूंढ निकाला, जो अजीबो-गरीब दिखाई देता है। जब यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई तो नेटिजन्स ने इसे ‘बेबी ड्रैगन’ का नाम दिया। 39 वर्षीय रोमन फेडोर्ट्सोव अपने साथी मैकेरल के साथ नॉर्वेयिन सागर में मछली पकड़ने गए थे, तब उन्होंने विचित्र दिखने वाले इस जीव को पकड़ा।
मरमंस्क स्थित मछुआरे विभिन्न प्रकार के विचित्र दिखने वाले समुद्री जीवों के बीच घूमते हैं, लेकिन इस अनोखे जीव ने उन्हें हैरत में डाल दिया। क्योंकि यह नए हैच वाले बेबी ड्रैगन जैसा लग रहा था। हालांकि, जीव की पहचान अब कोई रहस्य नहीं है। रोमन ने एक काइमेरा को पकड़ा, जो एक कार्टिलाजिनस मछली है। जिसे ‘घोस्ट शार्क’ भी कहा जाता है।
रोमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जीव की एक तस्वीर पोस्ट की। मछली की आंखें बड़ी हैं और एक लंबी पूंछ भी है, और यह हल्के गुलाबी रंग की दिखाई दे रही है। इस जीव पर पंख भी दिखाई दे रहे हैं। रोमन ने लिखा, ‘बस एक कहावत- नामहीन चीज का पीछा करना एक बात है, लेकिन इसे खोजना बिल्कुल दूसरी चीज है। 
शेयर किए जाने के बाद से, फोटो को इंस्टाग्रामर्स से 22,000 से अधिक लाइक्स और कुछ दिलचस्प कमेंट्स मिल चुके हैं। ज्यादातर यूजर्स इस फोटो को देखकर दंग रह गए।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,033 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,033 नए मामलें   

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में बृहस्पतिवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,033 नए मामलें सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हो गई। कल कोरोना के 1086 केस दर्ज किए गए थे और 71 लोगों की मौत हुई थी। जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 11 हजार 639 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 21 हजार 530 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 97 हजार 567 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अबतक कोरोना से 4 करोड़ 30 लाख 31 हजार 958 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों  की 185 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 15 लाख 37 हजार 314 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 185 करोड़ 20 लाख 72 हजार 469 डोज़ दी जा चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,39,02,927) एहतियाती टीके लगाए गए हैं। देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था।

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराईं बाइक, 2 लोगों की मौंत

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराईं बाइक, 2 लोगों की मौंत  


मनोज सिंह ठाकुर        

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत चैनपुरा गांव के समीप बृहस्पतिवार तड़के सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से एक मोटरसाइकिल के टकरा जाने से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बटियागढ़ पुलिस थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार की रात्रि करीब दो बजे बटियागढ़-नरसिंहगढ़ मार्ग पर हुआ। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान आशीष राठौर (35) और महेंद्र पटेल (35) के रूप में की गई है। मिश्रा ने बताया कि हादसे के वक्त ये छतरपुर की ओर से दमोह अपने घर लौट रहे थे।

विश्वविद्यालय: 'सीयूसीईटी' के माध्यम से होंगे दाखिले

विश्वविद्यालय: 'सीयूसीईटी' के माध्यम से होंगे दाखिले  

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अंबेडकर विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को घोषणा की, कि संस्थान में सभी स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अब ‘संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा’ (सीयूसीईटी) के माध्यम से दाखिले होंगे। कुलपति अनु सिंह लाठेर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश सीयूसीईटी के माध्यम से होगा।
उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों के लिए सीयूसीईटी, 2022 में उपस्थित होना अनिवार्य है, जिसमें वे अभ्यर्थी भी शामिल हैं जो अतिरिक्त सीट पर दाखिला चाहते हैं। पात्रता मानदंड, सीयूसीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर तय किए जाएंगे। अंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कार्तिक दवे (डीन प्लानिंग) ने कहा कि अभ्यर्थी सीयूसीईटी में केवल उन्हीं विषयों के सवालों के जवाब दे सकेंगे, जो उन्होंने 12वीं कक्षा में पढ़े थे। किसी भी विषय के छात्रों के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।
छात्र सेवाओं के डीन सुरेश प्रभु ने कहा कि सीयूसीईटी छात्रों को एक समान अवसर प्रदान करेगा। कुलपति अनु सिंह लाठेर ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शुरू होने वाले नए पाठ्यक्रमों की भी घोषणा की। ये क्रिमिनोलॉजी और फिलॉसफी में ‘मास्टर ऑफ आर्ट्स’ और पॉलिटिकल साइंस में ‘बैचलर ऑफ आर्ट्स’ हैं।

महंगाई: सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी

महंगाई: सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी   

अकांशु उपाध्याय                 

नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से लगातार की जा रही सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से इसके दाम डीजल-पेट्रोल के आसपास पहुंचते जा रहे हैं। लगातार दूसरे दिन यानी केवल 24 घंटे के अंतराल पर आईजीएल द्वारा सीएनजी की कीमतों में 2 रूपये 50 पैसे प्रति किलोग्राम का इजाफा कर दिया गया है। सीएनजी की बढ़ाई गई कीमतें आज से ही लागू कर दी गई है। जिसके चलते राजधानी दिल्ली में अब सीएनजी के दाम 69 रुपए 11 पैसे प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

बृहस्पतिवार को एक बार फिर से सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की नई कीमत 71.67 रुपये प्रति किलोग्राम, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी की नई कीमत 76.34 रुपये प्रति किलोग्राम और गुड़गांव में 77.44 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके अलावा आज सुबह 6 बजे से रेवाड़ी में सीएनजी 79.57 रुपये प्रति किलोग्राम और करनाल तथा कैथल में सीएनजी 77.77 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर उपभोक्ताओं को मिल रहा है। दिल्ली और एनसीआर अलावा जिन अन्य शहरों में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा सीएनजी की सप्लाई की जाती है, वहां भी इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। आज की बढ़ोतरी के बाद कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी 80.90 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है, जबकि अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी की कीमत बढ़कर 79.38 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

अप्रैल के शुरुआती 7 दिनों में सीएनजी की कीमत में अभी तक 4 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। वही पिछले महीने की शुरुआत से अभी तक की ये नौवीं बढ़ोतरी है। मौजूदा महीने में 1 अप्रैल को सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 4 अप्रैल को सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम 2.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद कल 6 अप्रैल को और आज 7 अप्रैल को सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम 2.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह से राजधानी दिल्ली में अप्रैल के महीने में ही अभी तक सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम 8.30 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

दुकान एवं प्रतिष्ठानों के लिए मराठी साइनबोर्ड अनिवार्य

दुकान एवं प्रतिष्ठानों के लिए मराठी साइनबोर्ड अनिवार्य    

कविता गर्ग                        
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की तानाशाही जारी है। दरअसल, बीएमसी ने एक आदेश जारी कर कहा है कि मुंबई में अब दुकानों और प्रतिष्ठानों के लिए मराठी साइनबोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही सर्कुलर के अनुसार, शराब की दुकानों और बार का नाम किलों, गणमान्य व्यक्तियों और मूर्तियों के नाम पर नहीं रखना है। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निकाय ने कहा कि इन नियमों के उल्लंघन के मामले में संबंधित दुकान और प्रतिष्ठान मालिकों के खिलाफ महाराष्ट्र दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 17 मार्च, 2022 को मराठी नेमप्लेट के लिए महाराष्ट्र दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम में संशोधन किया था। बीएमसी ने उसी के संबंध में एक परिपत्र प्रकाशित किया है। बीएमसी के अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। बीएमसी की रिकॉर्ड के अनुसार, मुंबई में कुल 5,08,897 दुकानें और प्रतिष्ठान हैं। 
पुराने दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत भी मराठी नेम प्लेट लगाना अनिवार्य था। लेकिन 2017 में, राज्य सरकार ने कानून में संशोधन किया, जिसके तहत नौ से कम कर्मचारियों वाली दुकानों और प्रतिष्ठानों को मराठी नेमप्लेट प्रकाशित करने की आवश्यकता नहीं थी। अब, नए संशोधन के अनुसार, सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों, कर्मचारियों की संख्या के बावजूद, दुकान का नाम मराठी में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना होगा।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-181, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, अप्रैल 8, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।     
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 24 डी.सै., अधिकतम-39+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित

नवरात्रि का नौवां दिन मां 'सिद्धिदात्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प...