बुधवार, 6 अप्रैल 2022

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर सकती हैं अभिनेत्री

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर सकती हैं अभिनेत्री  

कविता गर्ग       
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट मई 2022 में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर सकती है।
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुईं है, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया है। आलिया अब हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। आलिया अभिनेत्री गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।
बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट कथित तौर पर अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी करेंगी। शादी के बाद आलिया अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) के लिए उड़ान भरेगी।

'भाजपा' के 42वें स्थापना दिवस की बधाई: सीएम

'भाजपा' के 42वें स्थापना दिवस की बधाई: सीएम   

संदीप मिश्र         
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 42वें स्थापना दिवस की पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा है कि इस माैके पर शुरु किये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े से समाज के वंचित और शोषित वर्गों को मजबूत करने की भाजपा की प्रतिबद्धता को नयी ऊर्जा मिलेगी। योगी ने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को अपने संदेश में कहा, “उदात्त लोकतांत्रिक व राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सदैव आबद्ध, विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी प्रतिबद्ध एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं।
उन्हाेंने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा, “अंत्योदय से राष्ट्रोदय के सुपथ पर गतिशील भारतीय जनता पार्टी द्वारा 07 से 20 अप्रैल, 2022 तक पूरे देश में ‘सामाजिक न्याय पखवाड़ा’ मनाने का निर्णय अभिनंदनीय है। निःसंदेह, यह निर्धन, वंचित, शोषित, दलित व पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण हेतु भाजपा की प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व व मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री
जेपी नड्डा जी के निर्देशन में भाजपा द्वारा मनाया जा रहा 'सामाजिक न्याय पखवाड़ा' समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा, ऐसा मुझे विश्वास है।
गौरतलब है कि भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के यहां स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज सुबह नौ बजे योगी ध्वजारोहण करेंगे। इस दाैरान प्रदेश के दाेनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर सुबह दस बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को डिजिटल माध्यम से सभी नेता एवं कार्यकर्ता सुनेंगे।

सहारनपुर पुलिस लाइन में समारोह का आयोजन

सहारनपुर पुलिस लाइन में समारोह का आयोजन   

सत्येंद्र पंवार         
मेरठ/सहारनपुर। मेरठ जोन की 25वीं अन्तर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर (एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग) प्रतियोगिता-2022 का बुधवार को सहारनपुर पुलिस लाइन में समापन समारोह का आयोजन किया गया। मेरठ जोन मेरठ की 25वीं अन्तर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर (एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग) प्रतियोगिता-2022 के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रीतिन्दर सिंह (IPS) पुलिस महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा टीमों का मान प्रणाम स्वीकार करते हुए पदक विजेताओ को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा आकाश तोमर (IPS) आयोजन सचिव/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर राजेश कुमार सिहं, पुलिस अधीक्षक नगर, अतुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सुश्री प्रीति यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स, अजेन्द्र यादव, क्षेत्राधिकारी सदर, चन्द्रपाल सिंह क्षेत्राधिकारी गंगोह, मो0 रिजवान क्षेत्राधिकारी यातायात, भूदेव सिंह (प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक) एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
इस प्रतियोगिता में एथलेटिक कोच योगेन्द्र सिंह (एनआईएस प्रशिक्षक, उ0प्र0 पुलिस), यशपाल सिंह पुण्डीर, राकेश कुमार सैनी, लाल धमेन्द्र प्रताप सिहं, एस0के0 रणधावा, शेखर राणा, मनीष कुमार, ईश्वरपाल सिहं, कु0 सोनम राजपूत, कु0 शीतल एवं खो-खो कोच श्रीमती नीतू सैनी, श्रीमती नैना कश्यप, निशान्त, मनीष कुमार, राघव तथा साइकिलिंग कोच बाबूराम सैनी, रामशरण, अनिल सिंह सैनी, अमित चैधरी, सतीश कुमार, जसविन्दर सिंह, मो0 अकरम, मो0 अहसान, आशीष कुमार, अमरीक सिंह आदि निर्णायक गण द्वारा अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का संचालन राकेश शर्मा, सहारनपुर द्वारा किया गया।

लोकतंत्र की दुश्मन हैं, परिवारवादी राजनीति: पीएम

लोकतंत्र की दुश्मन हैं, परिवारवादी राजनीति: पीएम 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवादी राजनीति की आलोचना करते हुए कहा है कि परिवारवादी राजनीति, लोकतंत्र की दुश्मन है और इसे बढ़ावा देने वाले दलों ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है। मोदी ने बुधवार को आभासी माध्यम से यहाँ भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की। कुछ लोगों को ही वायदे करो, ज्यादातर लोगों को तरसाकर रखो, भेदभाव-भ्रष्टाचार ये सब वोटबैंक की राजनीति का 'साइड इफेक्ट' था।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस वोटबैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी है, बल्कि देशवासियों को इसके बारे में सतर्क करके इसके नुकसान को समझाने में भी सफल रही है।
उन्‍होंने कहा कि तीन-चार पीढ़ियों ने खुद को खपाकर भाजपा को यशस्‍वी पार्टी बनाया है। भाजपा एक भारत, श्रेष्‍ठ भारत के मंत्र पर चल रही है। 4 राज्‍यों में भाजपा की डबल इंजन सरकार लौटी है।
  मोदी ने कहा कि इस बार का भाजपा स्‍थापना दिवस तीन कारणों से अहम है। पहला कारण इस समय हम देश की आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहे हैं। दूसरा कारण तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां भी हैं। तीसरा भारत के लिए नए अवसर लगातार आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्‍याण योजनाएं लाभार्थी तक पहुंच रही हैं। कोरोना काल में देश ने बड़ा लक्ष्‍य हासिल किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का प्रयासभेदभाव की सारी गुंजाइश को खत्म करना, तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त करना, स्वार्थ के आधार पर लाभ पहुंचाने की प्रवृत्ति को खत्म करना और समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचे, ये सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा “ हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। आज देश के पास नीतियाँ भी हैं, नियत भी है। देश के पास निर्णयशक्ति भी है, और निश्चयशक्ति भी है। आज दुनिया के सामने एक ऐसा भारत है जो बिना किसी डर या दबाव के, अपने हितों के लिए अडिग रहता है। जब पूरी दुनिया दो विरोधी ध्रुवों में बंटी हो, तब भारत को ऐसे देश के रूप में देखा जा रहा है, जो दृढ़ता के साथ मानवता की बात कर सकता।
 मोदी ने कहा कि वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से, भाजपा और इसके प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है। इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है, देश के संकल्पों का प्रतिनिधि है। इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा की स्थापना छह अप्रैल, 1980 को हुई थी। इस बार पार्टी अपने स्थापना दिवस से लेकर 14 दिनों तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। पार्टी ने इस दौरान कई कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला किया है। सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक देश भर में सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्यक्रम कई आयोजित करेगी। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के नेतृत्व की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 1 आतंकी मारा

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 1 आतंकी मारा 

इकबाल अंसारी         
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में अवंतीपोरा उप-जिले के त्राल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बार में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, "जैसे ही घेराबंदी की जा रही थी, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अब तक दो आतंकवादी मारे गये हैं।
पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीयूएच) के सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ मुआविया और लश्कर-ए-तैयबा के उमर तेली उर्फ तल्हा के रूप में हुयी है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, "त्राल क्षेत्र में स्थानांतरित होने से पहले दोनों आतंकवादियों श्रीनगर शहर में कई आतंकवादी अपराधों में शामिल थे, जिसमें खानमोह श्रीनगर में सरपंच (समीर अहमद) की हाल ही हुयी हत्या का मामला भी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि सरपंच समीर अहमद भट की नौ मार्च को श्रीनगर जिले के खोनमोह में हत्या कर दी गई थी। कुछ दिनों बाद पुलिस ने कहा था कि 16 मार्च को श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में एक मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादी श्री समीर की हत्या में शामिल थे।

सरकार का पतन, मुद्रास्फीति को मुख्य वजह बताया

सरकार का पतन, मुद्रास्फीति को मुख्य वजह बताया  

अखिलेश पांडेय        
इस्लामाबाद/वाशिंगटन डीसी। पाकिस्तान में हुए एक सर्वेक्षण में यह साफ हुआ है कि 64 प्रतिशत पाकिस्तानी इस बात को सही नहीं मानते हैं कि इमरान सरकार को हटाने में अमेरिका का हाथ है।
इमरान खान उनकी सरकार के खिलाफ नेशनल एसेंबली में अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के बाद से लगातार इसके पीछे अमेरिकी साजिश होने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन इस सर्वेक्षण में लोगों ने सरकार की इस कहानी को खारिज कर दिया है और इमरान सरकार के पतन के लिए मुद्रास्फीति को मुख्य वजह बताया है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि गैलप पाकिस्तान सर्वे में हालांकि मात्र 36 प्रतिशत लोगों ने माना है कि सरकार को गिराने के विपक्ष के प्रयास के पीछे अमेरिकी साजिश है। इस टेलीफोनिक सर्वेक्षण ने 03 से 04 अप्रैल तक 800 परिवारों की राय ली गयी। सर्वे में जिन लोगों ने यह माना कि महंगाई सरकार को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विपक्ष की प्रेरणा स्रोत है, उनमें से 74 प्रतिशत सिंध से, 62 प्रतिशत पंजाब से और 59 प्रतिशत पाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर के लोग शामिल हैं।
एक अन्य सर्वेक्षण के लगभग 54 प्रतिशत लोगों ने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) सरकार के साढ़े तीन साल के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की, जबकि 46 प्रतिशत लोगों ने संतोष जाहिर किया। सर्वे के मुताबिक 68 प्रतिशत लोगों ने नए चुनावों के लिए इमरान खान की कार्रवाई की सराहना की। सर्वे में 72 फीसदी लोगों ने अमेरिका को पाकिस्तान का दुश्मन और 28 फीसदी लोगों ने दोस्त बताया। वहीं, साढ़े तीन साल की अवधि के दौरान पीटीआई सरकार के कामकाज के सवाल पर 54 प्रतिशत लोगों ने इमरान खान के शासन के प्रति निराशा व्यक्त की, जबकि 46 प्रतिशत ने कुछ हद तक संतोष व्यक्त किया।
इमरान सरकार के प्रदर्शन से उच्च स्तर की संतुष्टि व्यक्त करने वालों में से 60 प्रतिशत पाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर के लोग शामिल है, जबकि उसी प्रांत के 40 प्रतिशत लोगों ने इमरान सरकार के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की।वहीं, सिंध में 43 प्रतिशत लोगों ने इमरान खान के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन 57 प्रतिशत लोगों ने निराशा व्यक्त की।
पंजाब के मामले में इमरान सरकार के कामकाज को 45 प्रतिशत लोगें ने सही माना, लेकिन 55 प्रतिशत लोगों ने उनके प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की। सरकार के पतन और राष्ट्रीय चुनावों के आह्वान पर 68 प्रतिशत लोगों ने सहमति व्यक्त की, जबकि 32 प्रतिशत ने इसे खारिज कर दिया।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-180, (वर्ष-05)
2. बृहस्पतिवार, अप्रैल 7, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2078।            
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 24 डी.सै., अधिकतम-39+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...