सोमवार, 4 अप्रैल 2022

कॉमेडियन भारती ने बेटे को दिया जन्म, फोटोशूट

कॉमेडियन भारती ने बेटे को दिया जन्म, फोटोशूट   

कविता गर्ग               
मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशखबरी आई है। भारती ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। भारती और हर्ष को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। भारती ने हर्ष के साथ एक फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- लड़का हुआ है। भारती ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद से सभी सोशल मीडिया पर इस क्यूट कपल को बधाई दे रहे हैं।
 लिखा-आखिरकार। आप दोनों को बधाई। वहीं अदिति भाटिया ने लिखा- ओएमजी मुबारक हो। बहुत खुश हूं। छोटे बेबी को देखने का इंतजार नहीं हो रहा है। राहुल वैद्य ने कमेंट किया- ओएमजी…। 
बेबी को देखने का इंतजार नहीं हो रहा है। मुबारकबाद, अमृता खानविल्कर ने लिखा, ओमाईगॉड बहुत बहुत शुभकामनाएं।
आपको बता दें भारती सिंह ने अपने प्रेग्नेंसी फेज में काम किया है।‌ वह रियलिटी शो हुनरबाज पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ होस्ट कर रही थीं। उसके बाद वह अपने शो खतर खतरा खतरा का दूसरा सीजन लेकर आईं हैं। जिसमें सेलेब्स के साथ हर्ष और भारती ढेर सारी मस्ती करते हैं। अजीब-अजीब गेम खेले जाते हैं जिसे देखकर दर्शकों की हंसी नहीं रुकती है।
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बीते साल ही उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। जिसमें वह कभी अपने डेली रुटीन के बारे फैंस को बताते थे तो कभी बच्चे से जुड़ी खबर देते थे। कुछ समय पहले भारती ने अपने व्लॉग में फैंस को एक काम दिया था। उन्होंने फैंस से कहा था कि उन्होंने बच्चे का नाम नहीं सोचा है तो फैंस उन्हें ढेर सारे नाम सोचकर भेजे। वह उनमें से कोई एक नाम चुनेंगी और फैंस को भी इस बारे में बताएंगी।

‘गतिशील’ कानूनी ढांचे की जरूरत पर बल दिया

‘गतिशील’ कानूनी ढांचे की जरूरत पर बल दिया   

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को एक नए ‘‘गतिशील’’ कानूनी ढांचे की जरूरत पर बल दिया। जो साइबर क्षेत्र में पेश होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए निजता के अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विनियमों तथा नियंत्रण की मांगों में संतुलन कायम कर सके।
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा ‘साइबर अपराध जांच एवं डिजिटल फोरेंसिक’ विषय पर आयोजित दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रौद्योगिकी में बहुत अधिक बदलाव आए हैं, लेकिन साथ ही इससे लोगों के जीवन में घुसपैठ बढ़ गई है। यह मामूली भी हो सकती है, लेकिन ज्यादातर समय यह घातक होती है और इसका उद्देश्य गलत कृत्यों को अंजाम देना ही होता है।
उन्होंने बताया कि कानूनी रणनीति, प्रौद्योगिकी, संगठनों, क्षमता निर्माण और आपसी सहयोग से इस समस्या से निपटा जा सकता है। साइबर अपराधों का मुकाबला करने के लिए कानूनी रणनीति पर वैष्णव ने कहा कि देश के कानूनी ढांचे को बड़े पैमाने पर बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि किसी भी क्रमिक बदलाव से मदद मिलेगी। परिवर्तन पर्याप्त, महत्वपूर्ण, मौलिक और संरचनात्मक होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूरा संघर्ष निजता व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार और ‘‘निजता के अधिकार की आड़ में धोखाधड़ी भरे कृत्यों को रोकने के लिए’’ अधिक विनियमन तथा नियंत्रण रखने की परस्पर विरोधी मांगों के बीच है। वैष्णव ने कहा कि समाज एक ओर कहता है कि निजता का अधिकार तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सबसे महत्वपूर्ण हैं और उसमें किसी का दखल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता वहीं दूसरा वर्ग नियमों तथा नियंत्रण की मांग करता है और इन दोनों मांगों के बीच संतुलन कायम करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कानूनी ढांचे को पूरी तरह से एक नया आकार देना चाहिए, जो गतिशील, समय के अनुरूप हो तथाहमारी हर पीढ़ी की आकांक्षाओं को पूरा करे, साथ ही लोगों को, उनके विचारों व सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाए और उन लोगों को दूर रखे, जो मेहनत की कमाई को ठगना चाहते हैं। मंत्री ने समारोह में 12 सीबीआई अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और दो सीबीआई अधिकारियों को असाधारण खुफिया पदक से भी सम्मानित किया।

एक्ट्रेस मल्ला ने बिकनी में कुछ नई फोटोज की

एक्ट्रेस मल्ला ने बिकनी में कुछ नई फोटोज की  

कविता गर्ग             
मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने एक बार फिर सोशल मीडिया का टेम्प्रेचर हाई कर दिया है। ये लाइन पढ़ने के बाद मन में सवाल तो जरूर आ रहा होगा कि कैसे। अभी बता देते हैं, असल में नम्रता मल्ला ने बिकनी में कुछ नई फोटोज की हैं। जिसमें वो खतरनाक पोज देती दिख रही हैं। 
पिछले कुछ दिनों से खेसारी लाल यादव की एक्ट्रेस नम्रता मल्ला दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। अच्छी बात ये है कि वो दुबई में रहकर भी अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। नम्रता कभी फोटोज, तो कभी वीडियोज के जरिये फैंस से बराबर कनेक्शन बनाये हुए हैं। जैसे इस बार वो ब्लू बिकनी में कतई जहर पोज देती देखीं।
बिकनी पहनकर नम्रता गोरे-गोरे मुखड़े पर काला चश्मा लगाये दिख रही हैं। अब दुबई जैसी जगह पर बिकनी पहनकर नम्रता का टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करना बनता था। इसलिये वो फोटोज में खतरनाक पोज के साथ अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं‌। एक्ट्रेस के चेहरे पर एक खुशी है। उस लम्हा को यादगार बनाने की खुशी, जो लाइफ में कभी-कभी मिलता है।
अब ऐसा तो कभी हुआ नहीं कि नम्रता तस्वीरें पोस्ट करें और उस फैंस अपना प्यार ना लुटाए। एक्ट्रेस के फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। कमेंट में कोई नम्रता को लाजवाब बता रहा है, तो कोई। वैसे तो नम्रता का कैप्शन भी है। फोटोज शेयर करते हुए वो लिखती हैं, आप वही पाते हैं जो देते हैं। मतलब एक ही दिल है, नम्रता फोटोज और कैप्शन से कितनी बार जीतोगी।

आरोपी की जमानत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई

आरोपी की जमानत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई  

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे एवं लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहबाद उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला दिया और सवाल किया कि न्यायाधीश कैसे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर विस्तार से गौर कर सकते है? प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। 
पीठ ने कहा कि,  एक न्यायाधीश कैसे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर विस्तार से गौर कर सकते हैं? हम जमानत से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रहे हैं, हम इसे लटकाना नहीं चाहते। इसके गुण-दोष आदि पर बात करना जमानत के लिए अनावश्यक है। किसानों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे और प्रशांत भूषण ने जमानत रद्द करने की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि उच्च न्यायालय ने जांच रिपोर्ट की अनदेखी की और आरोपी को राहत देने के लिए केवल प्राथमिकी पर गौर किया।
राज्य सरकार ने हालांकि अपराध को गंभीर करार दिया और कहा कि सभी गवाहों को सुरक्षा प्रदान की गई है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर शीर्ष अदालत ने 16 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार को अपना रुख स्पष्ट करने का निर्देश दिया था। उसने 10 मार्च को राज्य सरकार को गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने का भी निर्देश दिया था।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों के सदस्यों ने आशीष मिश्रा को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने 10 फरवरी को मिश्रा को मामले में जमानत दे दी थी। इससे पहले वह चार महीने तक हिरासत में रहा था। इस हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे।गौरतलब है कि किसानों का एक समूह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के खिलाफ पिछले साल तीन अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहा था और तभी लखीमपुर खीरी में एक एसयूवी (कार) ने चार किसानों को कथित तौर पर कुचल दिया था। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं और एक चालक को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला, जबकि हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हो गई थी। किसान नेताओं ने दावा किया है कि उस वाहन में आशीष मिश्रा थे, जिसने प्रदर्शनकारियों को कुचला था। हालांकि, मिश्रा ने आरोपों को खारिज किया है।

'पेंशन दृष्टा उपाधि' से सम्मानित होंगे सीएम बघेल

'पेंशन दृष्टा उपाधि' से सम्मानित होंगे सीएम बघेल 

दुष्यंत टीकम      
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है। ऐसे में राज्य के सीएम भूपेश बघेल को धन्यवाद देने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, सोमवार को सीएम भूपेश बघेल का सम्मान करेगा। बता दें यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित इंद्रवती भवन में होगा। इसमें फेडरेशन की तरफ से बघेल को पेंशन दृष्टा उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से विभिन्न् कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, महामंत्री आरके रिछारिया और सचिव राजेश चटर्जी ने बताया पुरानी पेंशन योजना लागू होने से अंशदायी पेंशन फंड के अंतर्गत 2,88,628 कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य खासे उत्साहित हैं। साथ ही 2004 के पहले नियुक्त कर्मचारी-अधिकारी भी अपनी भावी पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो जाने के कारण बेहद खुश हैं।
वहीं कर्मचारी नेताओं ने बताया कि फेडरेशन के 14 सूत्री मांगपत्र में शामिल मुद्दों पर शासन फैसला ले रहा है। अब उनका कहना है कि शासन को केंद्र के समान महंगाई भत्ता स्वीकृत करने का निर्णय लेना चाहिए। यह मुद्दा शासकीय सेवकों की भावना और उनके परिवार के हित से जुड़ा है।

राष्ट्रवादी पीएम ने आम चुनावों में जीत का दावा किया

राष्ट्रवादी पीएम ने आम चुनावों में जीत का दावा किया 

सुनील श्रीवास्तव        
बुडापेस्ट। हंगरी के राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने आम चुनावों में जीत का दावा किया है। ओरबान ने यह दावा चुनाव परिणामों में उनकी फ़ाइड्ज़ पार्टी को बड़ी बढ़त मिलने के बाद किया। बीबीसी ने सोमवार को को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। हंगरी में 94 प्रतिशत मतों की गिनती के साथ दक्षिणपंथी फाइड्ज पार्टी ने 53 प्रतिशत मत प्राप्त किए है। वहीं, श्री पीटर मार्की-जे के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन सिर्फ 35 प्रतिशत वोट मिले हैं।
ओरबान ने राजधानी बुडापेस्ट में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "यह एक बहुत बड़ी जीत है।" इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को एक "प्रतिद्वंद्वी" बताया और जोर देकर कहा कि यूक्रेनी लोगों की मदद करेंगे, लेकिन यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया। उन्होंने यूक्रेन की ओर से हथियारों की मांग के बावजूद उसे (यूक्रेन) को हथियारों की आपूर्ति करने से इनकार दिया और हंगरी को युद्ध से दूर रखा।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के साथ सीमा साझा करने वाला हंगरी में अब तक यूक्रेन से अब तक पांच लाख से अधिक शरणार्थी आए हैं। वर्ष 2010 के बाद से फ़ाइड्ज़ पार्टी की यह लगातार चौथी जीत है।
 ओरबान पिछले 12 साल से सत्ता में हैं। इनके शासनकाल में संविधान को फिर से लिखा गया है। शीर्ष अदालतों में नियुक्तियां पूरी कर दी गयी हैं। चुनावी प्रणाली को अपने लाभ के लिए बदल दिया है, लेकिन यूरोपीय संघ के साथ संबंध नाजुक है क्योंकि यूरोपीय संघ मानता है कि फाइड्ज पार्टी ने हंगरी के लोकतांत्रिक संस्था को कमजोर करने का काम किया है।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की 

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में सोमवार को फिर बढ़ोतरी कर दी। बीते 14 दिनों में तेल कंपनियों ने 12वें दिन ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 40-40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 95.07 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है।
वहीं, मुंबई में आज हुयी वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 118.83 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 103.07 रुपये प्रति लीटर पर है।
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। वैश्विक स्तर पर भले ही कच्चे तेल के दाम 100 डालर प्रति बैरल के करीब आ गए हैं। लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल जारी है।
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने 24 मार्च और 01 अप्रैल को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.20 प्रतिशत से बढ़कर 104.60 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 99.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

शंघाई में कोविड-19 के मामलें बढ़ने से हालात बेकाबू

शंघाई में कोविड-19 के मामलें बढ़ने से हालात बेकाबू   

सुनील श्रीवास्तव          
बीजिंग। स्वयं को महाशक्ति कहने वाले देश चीन में कोविड-19 महामारी की चौथी लहर को लेकर चौतरफा हाहाकार मचा हुआ है। सबसे बड़े शहर शंघाई के भीतर कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लाखों लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। हालातों को थामने के लिए अब सेना बुलानी पड़ी है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जाकर कोरोना टेस्टिंग की जा रही है।
सोमवार को चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में कोविड-19 के मामले बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए हैं। कोविड-19 की रफ्तार को थामने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लाखों लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर संक्रमण के 438 नए मामलों की पुष्टि हुई है, साथ ही 7788 मामले ऐसे सामने आए हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं है। दोनों तरह के मामले बीते दिन के मुकाबले आज काफी ज्यादा है।
शंघाई में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि चीन प्रशासन की ओर से शंघाई के भीतर सेना को भेजना पड़ा है। शंघाई में पीएलए की ओर से तकरीबन 2000 मेडिकल पर्सनल की तैनाती की गई है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में हजारों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं जो घर-घर जाकर लोगों की कोरोना टैस्टिंग कर रहे हैं।

'राष्ट्रीय संकट' का समाधान खोजने के लिए न्योता

'राष्ट्रीय संकट' का समाधान खोजने के लिए न्योता  


अखिलेश पांडेय 

कोलंबो। राष्ट्रपति राजपक्षे ने देश के सभी राजनैतिक दलों को श्रीलंका में आए राष्ट्रीय संकट का समाधान खोजने के लिए मंत्रालय में शामिल होने का न्योता भेजा है। महामहिम राष्ट्रपति ने देश के सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय संकट के समाधान को निकालने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया है।

सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की ओर से देश के सभी राजनीतिक दलों को न्योता भेजकर राष्ट्रीय संकट के रूप में आये आर्थिक संकट का समाधान को खोजने के लिए मंत्रालय में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। महामहिम राजपति ने सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय संकट का समाधान निकालने को मिलकर काम करने का आह्वान किया है।बताया जा रहा है कि भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहे पड़ोसी राज्य श्रीलंका में लोगो के भीतर आए गुस्से को शांत करने के लिए सरकार की ओर से की जा रही कोशिशों के बीच आज नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को श्रीलंका के सभी 26 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

शिक्षा मंत्री एवं सदन के नेता दिनेश गुणवर्धने ने पत्रकारों से कहा कि कैबिनेट मंत्रियों ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है,हालांकि उन्होंने सामूहिक तौर पर इस्तीफे दिए जाने का कोई कारण नहीं बताया।

अधीक्षक द्वारा एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

अधीक्षक द्वारा एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण 

संदीप मिश्र          

मुजफ्फरनगर। जिला मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा सोमवार को नगर क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा निरीक्षण के दौरान बैंक व बैंक परिसर के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ की।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बैंक परिसर में सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यन्त्र, सायरन आदि को चैक करते हुए शाखा प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारी गणों एवं स्थानीय पुलिस से वार्ता कर सुरक्षा संबंधी उपकरणों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-178, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, अप्रैल 5, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078।          
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम-38+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...