सोमवार, 4 अप्रैल 2022

'पेंशन दृष्टा उपाधि' से सम्मानित होंगे सीएम बघेल

'पेंशन दृष्टा उपाधि' से सम्मानित होंगे सीएम बघेल 

दुष्यंत टीकम      
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुकी है। ऐसे में राज्य के सीएम भूपेश बघेल को धन्यवाद देने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, सोमवार को सीएम भूपेश बघेल का सम्मान करेगा। बता दें यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित इंद्रवती भवन में होगा। इसमें फेडरेशन की तरफ से बघेल को पेंशन दृष्टा उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से विभिन्न् कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, महामंत्री आरके रिछारिया और सचिव राजेश चटर्जी ने बताया पुरानी पेंशन योजना लागू होने से अंशदायी पेंशन फंड के अंतर्गत 2,88,628 कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य खासे उत्साहित हैं। साथ ही 2004 के पहले नियुक्त कर्मचारी-अधिकारी भी अपनी भावी पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो जाने के कारण बेहद खुश हैं।
वहीं कर्मचारी नेताओं ने बताया कि फेडरेशन के 14 सूत्री मांगपत्र में शामिल मुद्दों पर शासन फैसला ले रहा है। अब उनका कहना है कि शासन को केंद्र के समान महंगाई भत्ता स्वीकृत करने का निर्णय लेना चाहिए। यह मुद्दा शासकीय सेवकों की भावना और उनके परिवार के हित से जुड़ा है।

राष्ट्रवादी पीएम ने आम चुनावों में जीत का दावा किया

राष्ट्रवादी पीएम ने आम चुनावों में जीत का दावा किया 

सुनील श्रीवास्तव        
बुडापेस्ट। हंगरी के राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने आम चुनावों में जीत का दावा किया है। ओरबान ने यह दावा चुनाव परिणामों में उनकी फ़ाइड्ज़ पार्टी को बड़ी बढ़त मिलने के बाद किया। बीबीसी ने सोमवार को को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। हंगरी में 94 प्रतिशत मतों की गिनती के साथ दक्षिणपंथी फाइड्ज पार्टी ने 53 प्रतिशत मत प्राप्त किए है। वहीं, श्री पीटर मार्की-जे के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन सिर्फ 35 प्रतिशत वोट मिले हैं।
ओरबान ने राजधानी बुडापेस्ट में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "यह एक बहुत बड़ी जीत है।" इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को एक "प्रतिद्वंद्वी" बताया और जोर देकर कहा कि यूक्रेनी लोगों की मदद करेंगे, लेकिन यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया। उन्होंने यूक्रेन की ओर से हथियारों की मांग के बावजूद उसे (यूक्रेन) को हथियारों की आपूर्ति करने से इनकार दिया और हंगरी को युद्ध से दूर रखा।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के साथ सीमा साझा करने वाला हंगरी में अब तक यूक्रेन से अब तक पांच लाख से अधिक शरणार्थी आए हैं। वर्ष 2010 के बाद से फ़ाइड्ज़ पार्टी की यह लगातार चौथी जीत है।
 ओरबान पिछले 12 साल से सत्ता में हैं। इनके शासनकाल में संविधान को फिर से लिखा गया है। शीर्ष अदालतों में नियुक्तियां पूरी कर दी गयी हैं। चुनावी प्रणाली को अपने लाभ के लिए बदल दिया है, लेकिन यूरोपीय संघ के साथ संबंध नाजुक है क्योंकि यूरोपीय संघ मानता है कि फाइड्ज पार्टी ने हंगरी के लोकतांत्रिक संस्था को कमजोर करने का काम किया है।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की 

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में सोमवार को फिर बढ़ोतरी कर दी। बीते 14 दिनों में तेल कंपनियों ने 12वें दिन ईंधन के दाम बढ़ाए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 40-40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 95.07 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है।
वहीं, मुंबई में आज हुयी वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 118.83 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 103.07 रुपये प्रति लीटर पर है।
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। वैश्विक स्तर पर भले ही कच्चे तेल के दाम 100 डालर प्रति बैरल के करीब आ गए हैं। लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल जारी है।
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने 24 मार्च और 01 अप्रैल को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.20 प्रतिशत से बढ़कर 104.60 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 99.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

शंघाई में कोविड-19 के मामलें बढ़ने से हालात बेकाबू

शंघाई में कोविड-19 के मामलें बढ़ने से हालात बेकाबू   

सुनील श्रीवास्तव          
बीजिंग। स्वयं को महाशक्ति कहने वाले देश चीन में कोविड-19 महामारी की चौथी लहर को लेकर चौतरफा हाहाकार मचा हुआ है। सबसे बड़े शहर शंघाई के भीतर कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लाखों लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। हालातों को थामने के लिए अब सेना बुलानी पड़ी है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जाकर कोरोना टेस्टिंग की जा रही है।
सोमवार को चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में कोविड-19 के मामले बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए हैं। कोविड-19 की रफ्तार को थामने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लाखों लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर संक्रमण के 438 नए मामलों की पुष्टि हुई है, साथ ही 7788 मामले ऐसे सामने आए हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं है। दोनों तरह के मामले बीते दिन के मुकाबले आज काफी ज्यादा है।
शंघाई में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि चीन प्रशासन की ओर से शंघाई के भीतर सेना को भेजना पड़ा है। शंघाई में पीएलए की ओर से तकरीबन 2000 मेडिकल पर्सनल की तैनाती की गई है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में हजारों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं जो घर-घर जाकर लोगों की कोरोना टैस्टिंग कर रहे हैं।

'राष्ट्रीय संकट' का समाधान खोजने के लिए न्योता

'राष्ट्रीय संकट' का समाधान खोजने के लिए न्योता  


अखिलेश पांडेय 

कोलंबो। राष्ट्रपति राजपक्षे ने देश के सभी राजनैतिक दलों को श्रीलंका में आए राष्ट्रीय संकट का समाधान खोजने के लिए मंत्रालय में शामिल होने का न्योता भेजा है। महामहिम राष्ट्रपति ने देश के सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय संकट के समाधान को निकालने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया है।

सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की ओर से देश के सभी राजनीतिक दलों को न्योता भेजकर राष्ट्रीय संकट के रूप में आये आर्थिक संकट का समाधान को खोजने के लिए मंत्रालय में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। महामहिम राजपति ने सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय संकट का समाधान निकालने को मिलकर काम करने का आह्वान किया है।बताया जा रहा है कि भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहे पड़ोसी राज्य श्रीलंका में लोगो के भीतर आए गुस्से को शांत करने के लिए सरकार की ओर से की जा रही कोशिशों के बीच आज नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को श्रीलंका के सभी 26 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

शिक्षा मंत्री एवं सदन के नेता दिनेश गुणवर्धने ने पत्रकारों से कहा कि कैबिनेट मंत्रियों ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है,हालांकि उन्होंने सामूहिक तौर पर इस्तीफे दिए जाने का कोई कारण नहीं बताया।

अधीक्षक द्वारा एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

अधीक्षक द्वारा एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण 

संदीप मिश्र          

मुजफ्फरनगर। जिला मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा सोमवार को नगर क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा निरीक्षण के दौरान बैंक व बैंक परिसर के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ की।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बैंक परिसर में सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यन्त्र, सायरन आदि को चैक करते हुए शाखा प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारी गणों एवं स्थानीय पुलिस से वार्ता कर सुरक्षा संबंधी उपकरणों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-178, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, अप्रैल 5, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078।          
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम-38+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...