रविवार, 3 अप्रैल 2022

5 अप्रैल को विशेष विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला

5 अप्रैल को विशेष विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला       

राणा ओबरॉय          

पंचकुला। चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी 5 अप्रैल को एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के आवास पर हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला किया गया है। बता दें कि इससे पहले 1  अप्रैल को पंजाब में विशेष सत्र बुलाया गया था और चंडीगढ़  पर अपने दावे का प्रस्ताव पास किया गया था। चंडीगढ़ हरियाणा की भी राजधानी है, इसलिए यहां की सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंजाब के प्रस्ताव के बारे में कुछ नहीं कहा है। हालांकि कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकक दल ने तुरंत विधानसभा का सत्र बुलाए जाने और सर्वदलीय बैठक की मांग की है। वहीं हरियाणा में आम आदमी पार्टी की स्टेट यूनिट ने कोई भी बयान देने से किनारा कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा सरकार पंजाब सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ कोई प्रस्ताव लाने नहीं जा रही है। 

बल्कि, एसवाईएल मुद्दे को फिर से उठानाा चाहती है। 5 अप्रैल को सुबह बिजनेस अडवाइजरी कमिटी की बैठक होगी और 11 बजे सत्र की शुरुआत होगी। बता दें कि विधानसभा में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा था कि आपसी भाईचारे के साथ जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर हम एक बार फिर से चंडीगढ़ को में शामिल करने का प्रस्ताव रखते हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर केंद्र के नियम लागू किए जाएँगे। बता दें कि पाकिस्तान के बंटवारे के बाद फैसला किया गया था कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों की ही राजधानी होगी।

विपक्षी नेताओं ने 'एससी' का दरवाजा खटखटाया

विपक्षी नेताओं ने 'एससी' का दरवाजा खटखटाया      

अखिलेश पांडेय        

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को बिना मतदान के ही खारिज कर दिया गया। नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 5 का हवाला देते हुए इस अविश्वास प्रस्ताव को बिना वोटिंग के ही खारिज कर दिया। उधर, प्रधानमंत्री इमरान खान की सिफारिश के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने ससंद भंग कर दी। देश में अगले आम चुनाव 90 दिन के अंदर होंगे। वहीं, इसके खिलाफ विपक्षी नेताओं ने पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पाकिस्तान में रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को बिना मतदान के ही खारिज कर दिया गया। नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद-5 का हवाला देते हुए इस अविश्वास प्रस्ताव को बिना वोटिंग के ही खारिज कर दिया। उधर, इमरान खान की सिफारिश के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने ससंद भंग कर दी। देश में अगले आम चुनाव 90 दिन के अंदर होंगे। वहीं, इसके खिलाफ विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जहां सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भंग करने पर सुनवाई कल यानी चार अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है। पाकिस्तान की मीडिया के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है। मुख्य न्यायाधीश ने राजनीतिक दलों से यह कहते हुए शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है कि रमजान का महीना चल रहा है और सभी लोग रोजा रख रहे हैं।

अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने और संसद भंग होने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अभी भी समझ नहीं पाया है कि संसद में आज क्या हुआ। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने देश के विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा है कि वो जनता के सामने आने में डर क्यों रहे हैं। चौधरी ने कहा कि राजनीतिक दल कभी भी चुनाव से नहीं भागते हैं। राजनीतिक दलों की असली ताकत जनता होती है। उन्होंने कहा, ‘वे लोगों के सामने आने में क्यों डर रहे हैं और आंसू क्यों बहा रहे हैं।’ चौधरी ने यह भी कहा कि डिप्टी स्पीकर का फैसला अंतिम है और इसे किसी भी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि इमरान खान ने देश के संविधान को कुचलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज सत्ता के नशे में चूर एक व्यक्ति ने संविधान को कुचल दिया। इमरान खान, जिन्होंने अपने अहम को देश से पहले रखा, और साजिश में शामिल सभी लोग देशद्रोही हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि देश के संविधान पर बड़ा हमला हुआ है। हम सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद करते हैं, वह इसे ठीक करेगा। पाकिस्तान के विपक्षी नेता शहबाज शरीफ ने एक ट्वीट में लिखा है कि इमरान खान ने पाकिस्तान को अराजकता की ओर धकेला है। उन्होंने लिखा, यह देशद्रोह से कम नहीं है। संविधान का जो उल्लंघन किया है उसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट संविधान को लेकर अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाएगा।

4 अप्रैल से प्रारंभ होगा 'स्कूल चलो अभियान'

4 अप्रैल से प्रारंभ होगा 'स्कूल चलो अभियान' 


हरिशंकर त्रिपाठी              

देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन नेे सोमवार को वर्चुअल माध्यम से 4 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले ‘स्कूल चलो अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप अभियान को सफल बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि यह साक्षरता प्रसार से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरती जाये और जनपद में 6-14 आयुवर्ग के स्कूल ड्रॉपआउट बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी निरंजन ने बताया कि ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद श्रावस्ती से करेंगे। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के सभी 2,120 परिषदीय विद्यालयों में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। स्कूल चलो अभियान 4 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा।

जिलाधिकारी निरंजन ने अभियान की रूपरेखा के संबंध में बताया कि 20 अप्रैल तक डोर-टू-डोर हाउसहोल्ड सर्वे किया जाएगा, जिसके माध्यम से स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर स्कूलों में उनका नामांकन कराया जाएगा।होटल, दुकान, मलिन बस्ती, कटान प्रभावित क्षेत्र, ईट-भट्टे आदि ऐसे संवेदनशील पॉकेट्स हैं, जहां ड्रॉपआउट बच्चे मिल सकते हैं। सर्वे के दौरान इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यालय में 45 दिन बिना कारण के कोई विद्यार्थी स्कूल नहीं जाता है तो उसकी एंट्री शारदा पोर्टल पर की जाती है और उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाती है।

ड्रॉपआउट बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग भी की जाएगी। इस अभियान में सामुदायिक भागीदारी और क्षमता निर्माण पर विशेष जोर दिया जाएगा। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत स्कूल आने वाले बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी बीईओ को ऑपरेशन कायाकल्प से जुड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीक़े से पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम, संजीव उपाध्याय, बीएसए सन्तोष कुमार राय, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय सहित समस्त ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी गण मौजूद थे।

'नवरात्रि' के शुभ अवसर पर बैठक आयोजित की

'नवरात्रि' के शुभ अवसर पर बैठक आयोजित की       

गणेश साहू               
कौशाम्बी। नवरात्रि के शुभ अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद कौशाम्बी ने जाठी गांव के हनुमान मंदिर में बैठक आयोजित की। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के सदस्यों ने साधु-संतों पुरोहित पंडितों को पेंशन दिए जाने की सरकार से मांग की हैं। यह बैठक श्रवण मिश्रा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुईं। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
जाठी गांव के हनुमान मंदिर में सैकड़ो पुरोहित ब्राह्मणों साधुओं के साथ बैठक करते हुए ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि पंडित पुरोहित साधु-संतों को सरकार पेंशन दे। 
वक्ताओ ने कहा कि जिसमे कर्म कांडी पुरोहित का कार्य कराने वाले ब्राह्मणों व साधु संतों को चिन्हित कर पेंशन देने की मांग सरकार से की गई एवं संगठन के विस्तार व समाज के उत्थान हेतु परिचर्चा हुआ। बैठक में श्रवण मिश्रा के द्वार ठंडाई व संगठन के जिला महामंत्री नीतीश मिश्रा के द्वारा फल वितरण एवं जिला प्रमुख अजय मिश्रा के द्वारा हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। बैठक मे अमित त्रिपाठी जिला संयोजक, सौरभ त्रिपाठी जिला अध्यक्ष, अशोक मिश्रा मढ़ी जिला उपाध्यक्ष, हरीश दिवेदी मीडिया प्रभारी, अशोक मिश्र जिला मंत्री, अंकित त्रिपाठी जिला प्रभारी, बुध्धन प्रधान, सतेन्द्र गर्ग, शिवबाबू प्रधान कायमपुर, अंकित त्रिपाठी, ऐग्वा, अशोक त्रिपाठी, विजया चौराहा, सत्यदेव त्रिपाठी जोगापुर, कृष्ण कुमार द्विवेदी, गौरैये शशिकांत त्रिपाठी, प्रधान आशीष त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

'नवरात्रि' का तीसरा दिन, माता चंद्रघंटा की पूजा

'नवरात्रि' का तीसरा दिन, माता चंद्रघंटा की पूजा        

सरस्वती उपाध्याय        

नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। सोमवार को चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है।नवरात्रि के तीसरे दिन मां के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता चंद्रघंटा को राक्षसों की वध करने वाला कहा जाता है। ऐसा माना जाता है, मां ने अपने भक्तों के दुखों को दूर करने के लिए हाथों में त्रिशूल, तलवार और गदा रखा हुआ है। माता चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र बना हुआ है। जिस वजह से भक्त मां को चंद्रघंटा कहते हैं। 

माता चंद्रघंटा की पूजा विधि...

  • नवरात्रि के तीसरे दिन विधि- विधान से मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की अराधना करनी चाहिए। मां की अराधना उं देवी चंद्रघंटायै नम: का जप करके की जाती है। माता चंद्रघंटा को सिंदूर, अक्षत, गंध, धूप, पुष्प अर्पित करें। आप मां को दूध से बनी हुई मिठाई का भोग भी लगा सकती हैं। नवरात्रि के हर दिन नियम से दुर्गा चालीस और दुर्गा आरती करें।

मां चन्द्रघंटा का स्त्रोत मंत्र...

ध्यान वन्दे वाच्छित लाभाय चन्द्रर्घकृत शेखराम।

सिंहारूढा दशभुजां चन्द्रघण्टा यशंस्वनीम्घ

कंचनाभां मणिपुर स्थितां तृतीयं दुर्गा त्रिनेत्राम।

खड्ग, गदा, त्रिशूल, चापशंर पद्म कमण्डलु माला वराभीतकराम्घ

पटाम्बर परिधानां मृदुहास्यां नानालंकार भूषिताम।

मंजीर हार, केयूर, किंकिणि, रत्‍‌नकुण्डल मण्डिताम्घ

प्रफुल्ल वंदना बिबाधारा कांत कपोलां तुग कुचाम।

कमनीयां लावाण्यां क्षीणकटिं नितम्बनीम्घ

स्तोत्र आपद्धद्धयी त्वंहि आधा शक्तिरू शुभा पराम।

अणिमादि सिद्धिदात्री चन्द्रघण्टे प्रणमाम्यीहम्घ्

चन्द्रमुखी इष्ट दात्री इष्ट मंत्र स्वरूपणीम।

धनदात्री आनंददात्री चन्द्रघण्टे प्रणमाम्यहम्घ

नानारूपधारिणी इच्छामयी ऐश्वर्यदायनीम।


सौभाग्यारोग्य दायिनी चन्द्रघण्टे प्रणमाम्यहम्घ्

कवच रहस्यं श्रणु वक्ष्यामि शैवेशी कमलानने।

श्री चन्द्रघण्टास्य कवचं सर्वसिद्धि दायकम्घ

बिना न्यासं बिना विनियोगं बिना शापोद्धरं बिना होमं।

स्नान शौचादिकं नास्ति श्रद्धामात्रेण सिद्धिकमघ

कुशिष्याम कुटिलाय वंचकाय निन्दकाय च।

मां चंद्रघंटा की पूजा का महत्व...

  • मां चंद्रघंटा की कृपा से  ऐश्वर्य और समृद्धि के साथ सुखी दाम्पत्य जीवन की प्राप्ति होती है।
  • विवाह में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं।

मां चंद्रघंटा की आरती...

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।

पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।

चंद्र समान तुम शीतल दाती।चंद्र तेज किरणों में समाती।

क्रोध को शांत करने वाली।

मीठे बोल सिखाने वाली।

मन की मालक मन भाती हो।

चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।


सुंदर भाव को लाने वाली।

हर संकट मे बचाने वाली।

हर बुधवार जो तुझे ध्याये।

श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।

मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।

सन्मुख घी की ज्योति जलाएं।

शीश झुका कहे मन की बाता।

पूर्ण आस करो जगदाता।

कांचीपुर स्थान तुम्हारा।

करनाटिका में मान तुम्हारा।

नाम तेरा रटूं महारानी।

भक्त की रक्षा करो भवानी।

एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरें

एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरें  

कविता गर्ग              
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक के पास रविवार को ट्रेन हादसा हो गया। लाहवित और देवलाली के बीच 11,061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के करीब 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। मध्य रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक यह हादसा करीब 3.10 बजे डाउन लाइन पर लाहवित और देवलाली (नासिक के पास) के बीच हुआ। जिसमें ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।
घटना के बाद दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल वैन मौके पुहंच चुकी है। 
हालांकि, हादसे में अभी तक किसी भी यात्री की जान जाने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल मौके पर मेडिकल ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। यह हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया है ?

लक्ष्मण झूला पुल का एक सपोटिंग तार टूटा, प्रतिबंध

लक्ष्मण झूला पुल का एक सपोटिंग तार टूटा, प्रतिबंध 

पंकज कपूर                
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाला लक्ष्मण झूला पुल का एक सपोटिंग तार रविवार को अचानक टूट गया। जिससे पुल पर होने वाली आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है।
रविवार को लक्ष्मण झूला की तार टूटने से तत्काल प्रभाव से पुल पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां बजरंग सेतु नये पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। 
जिसके लिए कंपनी की ओर से भारी भरकम मशीनें मौके पर काम कर रही हैं। मिट्टी उठाने वाली करीब हजारों किलो वजनी बकेट से टकराकर पुल का संतुलन बनाने वाली तार रविवार की दोपहर टूट गई। जिससे पुल का संतुलन बिगड़ गया। संभावित खतरे को देखते हुए अब लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। पुल के बंद होने से लक्ष्मण झूला और तपोवन के बीच पैदल संपर्क समाप्त हो गया है।
गौरतलब है कि लक्ष्मण झूला पुल को शासन ने 13 जुलाई 2019 को बंद कर दिया था। स्थानीय नागरिकों की समस्या को देखते हुए इस पर सिर्फ पैदल चलने की आवाजाही की छूट दी गई थी। पास ही नए पुल के निर्माण के आदेश दिए गए थे। पुल के निर्माण के लिए चंडीगढ़ की कंपनी को काम दिया गया था।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...