शनिवार, 2 अप्रैल 2022

कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक ने अलर्ट किया

कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक ने अलर्ट किया    

अखिलेश पांडेय             
बीजिंग/प्रिटोरिया। बीते कुछ दिनों से चीन और दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ ही हेल्थ विशेषज्ञों के लिए काफी चिंता का विषय है। हालांकि भारत की बात की जाए तो देश में कोरोना के एक्टिव केस रोज 1000 हजार के करीब हैं और मृत्युदर भी काफी कम है, लेकिन इस बीच कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की दस्तक ने फिर दुनिया को अलर्ट कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट XE ने दस्तक दे दी है। WHO का कहना है कि XE वेरिएंट ओमिक्रोन से करीब 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है और यह तेजी से फैलता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि नोवेल कोरोना वायरस का एक नया उत्परिवर्ती, जिसे XE के रूप में जाना जाता है। ओमीक्रॉन के BA.2 वेरिएंट की तुलना में यह करीब 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक प्रतीत हो रहा है। 
नया वेरिएंट XE इससे पहले के Omicron के दो वेरिएंट BA.1 और BA.2 का ही नया म्यूटेशन है।
यह इस समय दुनियाभर में केवल कुछ ही मामलों के लिए देखा जा रहा है और WHO ने इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट में कहा कि XE वेरिएंट के बारे में पहली बार जानकारी ब्रिटेन में 19 जनवरी को पता चला था और तब से 600 से कम अनुक्रमों की रिपोर्ट और पुष्टि की गई है। यूनाइटेड किंगडम हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) के एक अध्ययन के मुताबिक तीन नए हाइब्रिड COVID-19 वेरिएंट वर्तमान में चल रहे हैं – XE, XD और XF। XD फ्रेंच डेल्टा x BA.1 वंश से संबंधित है।

कार्यक्रम: बस्तर जिलें का दौरा, रवाना हुए सीएम

कार्यक्रम: बस्तर जिलें का दौरा, रवाना हुए सीएम 

दुष्यंत टीकम                 
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दुर्ग, जगदलपुर बस्तर जिले के दौरे के लिए रवाना हुए है। छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में अभी आगामी खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर सियासत तेज़ी पर है।
वहीं कल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर बड़े आरोप लगाए थे। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस की घोषणा पत्र को लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार कर यह कहा की  ने खैरागढ़ को हमेशा उपेक्षित किया है। अब खैरागढ़ को सम्मान मिला है, तो उनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है। यह बात खैरागढ़ की जनता भली-भांति जान चुकी है।
1 अप्रैल को भाजपा द्वारा आयोजित प्रेसवारता में के बेरोजगारी और विकास जैसे मुद्दों के आरोप पर मुख्यमंत्री  ने भी तंज़ कसा और बोले किसी भी राज्य के विकास की तुलना अगर करनी है तो वहां हो रहें सड़कों के निर्माण हो, सिंचाई की व्यवस्था, शिक्षा का हो, स्वास्थ्य का हो, लोगों का रोजगार का हो, किसानों को सही दाम, मजदूरों व महिलाओं के सम्मान देने की बात हो। हमारी सरकार यह बेहतर ढंग से कर रही हैं। के बढ़ते दामों ने आम आदमी के पेट पर लाट मार दी है। वहीं तेल के दाम इतने बढ़ गए है। पेट्रोल रोज बढ़ोत्तरी बढ़ रहे हैं। 12 दिन में 10 बार कीमत में वृद्धि हुई है। बताएं उसमें महंगाई के विरोध में क्यों बात नहीं करते। रोज पेट्रोल डीजल के भाव 80-80 पैसे बढ़ रहे हैं।
वहीं मुख्यमंत्री   ने बढ़ती महंगाई को न रोक पाने के लिए भाजपा की नकामयाबी पर सवाल खड़े किए है उन्होने भाजपा से यह पूछा की भारतीय जनता पार्टी के नेता मौन क्यों है।

अफ्रीका: कोरोना मृतकों की संख्या-1 लाख के पार

अफ्रीका: कोरोना मृतकों की संख्या-1 लाख के पार   

अखिलेश पांडेय                      
प्रिटोरिया। दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख को पार कर गयी है। लेकिन, वैज्ञानिकों द्वारा आगामी सर्दियों के मौसम में महामारी की पांचवीं लहर आने की चेतावनी दिए जाने के बावजूद सरकार लॉकडाउन संबंधी पांबदियों को जल्द समाप्त करने की तैयारी कर रही है।
दक्षिण अफ्रीका में संक्रामक रोगों के राष्ट्रीय संस्थान ने शुक्रवार को बताया कि महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर अब 1,00,020 हो गयी है।
उप राष्ट्रपति डेविड माबुजा ने दक्षिण अफ्रीकी संसद को बताया कि सरकार कोविड से जुड़ी तमाम पाबंदियां जल्द ही समाप्त करने की योजना बना रही है और देश में अनिवार्य रूप से कोविड-19 टीकाकरण नीति पेश करने की कोई योजना नहीं है।

दूसरी खुराक में कोवैक्सीन दिए जाने पर अच्छे नतीजे

दूसरी खुराक में कोवैक्सीन दिए जाने पर अच्छे नतीजे  

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामले में कोविशील्ड, कोवैक्सीन और दोनों के मिश्रण की खुराक ले चुके लोगों में एंटीबॉडी का स्तर छह महीने के बाद घटने लगता है। राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी), पुणे के एक अध्ययन से यह संकेत मिला है।
वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव ने कहा कि डेल्टा और अन्य चिंताजनक स्वरूप के मामले में पहली खुराक में कोविशील्ड और दूसरी खुराक में कोवैक्सीन दिए जाने पर अच्छे नतीजे मिले। अध्ययन के निष्कर्ष जर्नल ऑफ ट्रैवल मेडिसिन में प्रकाशित किए गए हैं।
अध्ययन के तहत तीन श्रेणियों में टीके के प्रभाव का आकलन किया गया और परीक्षण के तहत सभी लोगों की करीबी तौर पर निगरानी की गई।
अध्ययन से पता चला कि ओमीक्रोन के मामले में टीकाकरण उपरांत बनी प्रतिरोधी क्षमता छह महीने बाद कमजोर होने लगी। इससे टीकाकरण रणनीति में बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है।

डिप्टी सीएम ने अभिभावकों के साथ चर्चा की

डिप्टी सीएम ने अभिभावकों के साथ चर्चा की     

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। देशभर में ऐसे तो दिल्ली सरकार के एजुकेशन मॉडल की चर्चा होती रही है। सरकार और छात्र-छात्रों के अभिभावकों के बीच इसी मॉडल के तहत मेगा संवाद का कार्यक्रम रखा गया। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कार्यक्रम में अभिभावकों के साथ चर्चा की। वहीं दिल्ली के सभी स्कूलों में भी छात्रों और स्कूल प्रबंधन के बीच मेगा पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग आयोजित की जा रही है।
कोरोना संकट के करीब दो साल के बाद दिल्ली में स्कूल एक बार फिर पूरी तरह से खुल रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार की मेगा पैरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग के दौरान डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सरकार की शिक्षा नीति को लेकर अभिभावकों से संवाद किया। बता दें कि कोरोना के चलते तकरीबन 2 साल बाद स्कूल पूरी तरह से खुले हैं। जिसके बाद पेरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की गई।
इस दौरान शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूल में हर क्लास रूम का राउंड लगाया और वहां मौजूद बच्चों और उनके माता-पिता से बातचीत की। पेरेंट्स-टीचर मीटिंग के बारे में मनीष सिसोदिया ने कहा की ‘यह बहुत ज़रूरी था। उन्होंने कहा बच्चों के बीच जो लर्निंग गेप आया है उसको पैरेंट्स और टीचर्स दोनों को मिलकर भरना है।
सिसोदिया ने कहा कि ऑनलाइन का मॉडल बंद हो गया है। अब से ऑफलाइन ही पढ़ाई हो रही है। बच्चों के अंदर चाहे किसी भी लेवल का हो एक अवसाद आया है उस पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को मेडिटेशन और माइंडफूलनेस सिखाएंगे और लर्निंग गैप पर काम किया जाएगा।
दिल्ली के एंड्रयूजगंज में स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में ये मेगा इवेंट आयोजित किया गया। यहां छात्रों के पैरेंट्स के साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से तैयार की गई नीतियों को लेकर जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों से फीडबैक भी लिया ताकि सिस्टम को और बेहतर बनाया जा सके। वहीं यह कार्यकर्म शाम के शिफ्ट में लगने वाले स्कूलों में शाम 6 बजे होनी है।

दहेज हत्या के मामलें में आजीवन कारावास की सजा

दहेज हत्या के मामलें में आजीवन कारावास की सजा   

संदीप मिश्र             
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की स्थानीय अदालत ने दहेज हत्या के एक मामलें में मृतक महिला के पति और उसके माता-पिता को आजीवन कारावास की सजा और 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
बुलंदशहर के अपर जिला सत्र न्यायाधीश 'फास्ट ट्रेक कोर्ट' ने अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण पत्नी की हत्या करने के 04 साल पुराने मामले में शुक्रवार को पति और सास ससुर को दहेज हत्या का दोषी करार देते हुए यह सजा सुनायी है। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की जानकारी देते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि बड़ागांव थाना के अरनिया गांव में 4 साल पहले स्थानीय निवासी सुभाष ने अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण अपने पिता रोहतास और मां सरोज देवी की मदद से अपनी 27 वर्षीय पत्नी शीतल की हत्या कर दी थी। थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पति उसके पिता और माता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।
मुकदमे की अंतिम सुनवाई पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने पुलिस की विवेचना रिपोर्ट को सही करार देते हुए इसे जघन्य अपराध की श्रेणी में चिन्हित कर आरोपियों काे दोषसिद्ध करार दिया। पुलिस की पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने अभियुक्त सुभाष उसके पिता रोहतास और माँ सरोज देवी को शादी के बाद अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण शीतल की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-176, (वर्ष-05)
2. रविवार, अप्रैल 3, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078। 
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम-38+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...