मंगलवार, 29 मार्च 2022

साइबर हमलों से निपटने के सामूहिक तरीकों पर चर्चा

साइबर हमलों से निपटने के सामूहिक तरीकों पर चर्चा  

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव            
नई दिल्ली/कोलंबो। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कोलंबो में 18वीं बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया और अन्य मुद्दों के साथ आतंकवाद, हिंसक चरमपंथ और साइबर हमलों से निपटने के सामूहिक तरीकों पर चर्चा की।
डॉ. जयशंकर ने आतिथ्य सत्कार के लिए अपने श्रीलंकाई समकक्ष जीएल पेइरिस को धन्यवाद देने के बाद ट्वीट कर कहा कि हमने विशेष रूप से संपर्क, ऊर्जा और समुद्री सहयोग के क्षेत्रों को तीव्र और विस्तारित करने की हमारी प्रतिबद्धता पर बल दिया। इस उद्देश्य के लिए हम सक्रिय व्यापार सहयोग और साझा परियोजनाओं को प्रोत्साहित करेंगे।
विदेश मंत्री ने प्रमुख मुद्दों के रूप में बंदरगाह सुविधाओं, नौका सेवाओं, तटीय जहाजरानी, ग्रिड कनेक्टिविटी और मोटर वाहनों की आवाजाही पर सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, हिंसक चरमपंथ, अंतरराष्ट्रीय अपराध, साइबर हमलों और मादक पदार्थों की तस्करी का सामूहिक रूप से मुकाबला करना चाहिए।
साथ ही कहा कि हम कल शिखर सम्मेलन में अपने चार्टर और मास्टर प्लान को अपनाने के लिए तत्पर हैं। गौरतलब है कि बिम्सटेक एक क्षेत्रीय बहुपक्षीय संगठन है। इसके सदस्य बंगाल की खाड़ी के तटवर्ती और आस-पास के क्षेत्रों के देश हैं और इसमें बंगलादेश, भूटान, भारत, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड शामिल हैं।

लगातार 5वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी

लगातार 5वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी    

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने मंगलवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की। इस इजाफे के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर के पार हो गया है। दिल्ली में मंगलवार 80 पैसे के उछाल के साथ पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 70 पैसे बढ़कर 91.47 रूपये प्रति लीटर हो गया। जबकि सोमवार को पेट्रोल 99.41 रूपये और डीजल 90.77 रूपये प्रति लीटर था।

मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे से बढ़कर 115.04 रूपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 75 पैसे की वृद्धि के साथ 99.25 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते आठ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत सात बार बढ़ चुकी है।


रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। लंदन ब्रेंट क्रूड मंगलवार को 1.31 प्रतिशत गिरकर 111.01 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.75 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

'अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ' गिरोह का भंडाफोड़ किया

'अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ' गिरोह का भंडाफोड़ किया    

अकांशु उपाध्याय                    

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करके म्यांमार के रास्ते मणिपुर लाई गई 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि राजधानी से गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान नाजीर (28) और दिनेश सिंह (57) के रूप में हुई हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के निवासी हैं। बरामद हेरोइन की कीमत 40 करोड़ रूपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि मणिपुर, असम, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में सक्रिय मादक पदार्थ गिरोह के बारे में जानकारी पर मिलने पर टीम ने कड़ी मेहनत की जिससे यह सफलता मिली। सिंह ने कहा कि इस गिरोह के सदस्य कथित तौर पर म्यांमार से तस्करी कर लाई गई हेरोइन को देश के विभिन्न हिस्सों में बेचने में शामिल थे।

दोनों को 24 मार्च की सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास आईएसबीटी सराय काले खां तिराहे के पास से एक कार से गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से दस किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

प्रियंका ने सेना भर्ती शुरू कराने की मांग उठाई

प्रियंका ने सेना भर्ती शुरू कराने की मांग उठाई    

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी भेजकर सेना भर्ती शुरू कराने की मांग उठाई है। चिट्ठी में वर्ष 2020 के जनवरी माह की एनरोलमेंट लिस्ट और कई अन्य परिक्षाओं के मुद्दों को उठाते हुए युवाओं को राहत देने की बात कही है।

मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना भारत के हर युवा का सपना होता है। इसके लिए देश के लाखों युवा वर्ष भर कड़ी मेहनत के साथ तैयारी करते हैं। लेकिन देश भर के तमाम युवाओं के सेना में भर्ती को लेकर सपने पर लगातार ग्रहण लग रहा है। उन्होंने कहा है कि वायु सेना में वर्ष 2020 के जनवरी माह में सैनिक की भर्ती के लिए नवंबर 2020 को परीक्षा आयोजित की गई थी। उसका परिणाम भी नवंबर माह में ही आ गया था। सभी टेस्ट हो जाने और प्रोविजन सिलेक्शन लिस्ट आ जाने के बावजूद अभी तक चयनित बच्चों की एनरोलमेंट लिस्ट जारी नहीं की गई है। इस भर्ती से जुड़े युवाओं का कहना है कि एनरोलमेंट लिस्ट जारी करने की तिथि को बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-172, (वर्ष-05)
2. बुधवार, मार्च 30, 2022
3. शक-1984, चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम-38+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 28 मार्च 2022

'राष्ट्रपति' पुतिन को सत्ता से हटाने की कोशिश: यूएसए

'राष्ट्रपति' पुतिन को सत्ता से हटाने की कोशिश: यूएसए  

अखिलेश पांडेय               
वाशिंगटन डीसी/मास्को/कीव। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा के बावजूद अमेरिका रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सत्ता से हटाने की कोशिश नहीं कर रहा। ब्लिंकन की इस टिप्पणी के एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पोलैंड के वॉरसा में एक भाषण के दौरान पुतिन के बारे में कहा, ‘भगवान के लिए, यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता।
रूस को लेकर अमेरिका का क्या है रुख ?
यरुशलम में संवाददाता सम्मेलन में ब्लिंकन ने कहा कि बाइडन का कहना था कि ‘पुतिन को युद्ध छेड़ने या यूक्रेन या किसी और के खिलाफ आक्रमण करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता है‌। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका बार-बार कह चुका है कि ‘रूस में या कहीं और जगह, उस मामले के लिए हमारे पास शासन परिवर्तन की कोई रणनीति नहीं है।
रूसी हमले को लेकर जेलेंस्की ने क्या कहा ?
जेलेंस्की ने आगाह किया कि बाल्टिक देशों-पोलैंड और स्लोवाकिया को भी रूसी हमले का सामना करना पड़ सकता है। ‘सिर्फ इसलिए कि उन्होंने अपने हैंगर में नाटो के सभी युद्धक विमानों का सिर्फ एक प्रतिशत और नाटो के सभी टैंक का एक प्रतिशत रखा होगा। बस एक ही प्रतिशत। हम ज्यादा नहीं मांग रहे हैं और हम 31 दिनों से उसका इंतजार कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि ‘हमारे सहयोगियों को यूक्रेन के लिए अपनी सहायता बढ़ानी चाहिए।

सीएम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर हंगामा

सीएम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर हंगामा


अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा के भीतर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा और नारेबाजी कर रहे भारतीय जनता पार्टी के 3 विधायकों को 1 दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही भी 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों की ओर से जताए गए तीखे विरोध के बीच दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने भाजपा के 3 विधायकों अनिल बाजपेई, जीतेंद्र महाजन और अजय महावर को 1 दिन के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया है। सवेरे के समय सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई वैसे ही आम आदमी पार्टी के विधायक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा नेता द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में घुस गए।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...