सोमवार, 28 मार्च 2022

विधायक को विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया

विधायक को विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया   

भानु प्रताप उपाध्याय      
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजपाल बालियान को उत्तर प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया गया है।
पिछली 26 मार्च को लखनऊ स्थित रालोद कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी विधायक दल की बैठक हुयी थी। जिसमें विधानमंडल दल के नेता और अन्य पदाें पर नियुक्ति का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छोड़ दिया गया था। इस परिपेक्ष्य में  चौधरी ने राजपाल बालियान को विधानमंडल दल का नेता नियुक्त करने की घोषणा की है।

लोगों के लिए घर-घर राशन पहुंचाने की नीति लागू

लोगों के लिए घर-घर राशन पहुंचाने की नीति लागू   

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों के लिए घर-घर राशन पहुंचाने की नीति लागू करने के बाद अन्य राज्यों के लोग भी इसकी ‘‘मांग’’ करने लगेंगे। उन्होंने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, राष्ट्रीय राजधानी में इस नीति के कार्यान्वयन में ‘‘बाधा पहुंचाने’’ की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  एक बड़ी घोषणा की है कि लोगों के घर तक राशन पहुंचाया जाएगा और इससे गरीबों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने आरोप लगाया, हम दिल्ली में भी इसे लागू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार दिल्ली में इस नीति को लागू करने में बाधा डालने की कोशिश कर रही है।
केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि इस विचार को अमल में लाने का समय आ गया है, इसे ‘‘रोका नहीं जा सकता’’। इससे पहले दिन में मान ने अपने राज्य में ‘घर-घर राशन वितरण योजना’ शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि गरीबों को अब कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि अच्छी गुणवत्ता वाला राशन उनके घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा, हालांकि यह योजना पात्र लाभार्थियों के लिए वैकल्पिक होगी।

'भाजपा' के पांच विधायकों को निलंबित किया

'भाजपा' के पांच विधायकों को निलंबित किया   

मिनाक्षी लोढी                   
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय ने सदन में कथित रूप से अशोभनीय आचरण करने को लेकर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच विधायकों को सोमवार को निलंबित कर दिया। अध्यक्ष ने अधिकारी के अलावा भाजपा विधायक दीपक बर्मन, शंकर घोष, मनोज तिग्गा और नरहरि महतो को 2022 के आगामी सभी सत्रों के लिए निलंबित कर दिया है।
इससे पहले, भाजपा के विधायकों के राज्य में कानून-व्यवस्था की कथित ‘‘बिगड़ती’’ स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की मांग करने के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भगवा पार्टी के विधायकों के बीच सोमवार को सदन में धक्का-मुक्की हो गई थी। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में लगभग 25 भाजपा विधायकों ने विधानसभा से बहिर्गमन किया और दावा किया कि सदन के अंदर तृणमूल कांग्रेस के विधायकों द्वारा उनकी पार्टी के कई विधायकों के साथ मारपीट की गई।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा, विधानसभा में अराजकता फैलाने के लिए नाटक कर रही है। उन्होंने कहा कि सदन के अंदर हुई धक्का-मुक्की में उनकी पार्टी के कुछ विधायक घायल भी हो गए हैं।

भारत: बिजली बनाने की योजना को अंजाम दिया

भारत: बिजली बनाने की योजना को अंजाम दिया 

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना हर घर बिजली के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत में बिजली बनाने की योजना को युद्ध स्तर पर अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत 2023 से भारत 10 परमाणु बिजली संयत्रों की स्थापना करेगा। इससे 700 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इस परियोजना पर फ्लीट मोड में काम किया जा रहा है। यानी परियोजना को शीघ्र पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इन संयंत्रों के नींव के लिए कंक्रीट डालने के साथ परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों का निर्माण तेजी से किया जाएगा।
परमाणु ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति को बताया कि कैगा यूनिट 5 और 6 का निर्माण 2023 से शुरू हो  जाएगा। दूसरी ओर गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजन यूनिट 3 और 4 और माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना यूनुट 1 से 4 का एफपीसी 2024 में अपेक्षित है और 2025 में चुटका मध्य प्रदेश परमाणु ऊर्जा परियोजना इकाइयों 1 और 2 का एफपीसी होने की संभावना है।
केंद्र ने जून 2017 में 700 मेगावाट के 10 स्वदेशी विकसित दबावयुक्त भारी जल संयंत्र के निर्माण को मंजूरी दी थी। ये 10 पीएचडब्ल्यूआर 1.05 लाख करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे। यह पहली बार है जब सरकार ने लागत कम करने और निर्माण के समय में तेजी लाने के उद्देश्य से एक बार में 10 परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों के निर्माण को मंजूरी दी थी।

ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा   

दुष्यंत टीकम           
रायगढ़। महाविद्यालयो में ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ व छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने छात्र नेताओं और छात्रों से इस विषय पर लंबी चर्चा की व छात्रों का मत जाना, साथ ही जल्द से जल्द ही उचित निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया।
एनएसयूआई पूरे प्रदेश में छात्रों के इस मांग को लेकर आवाज उठा रही है और सभी यूनिवर्सिटी का घेराव भी कर रही है। कुछ दिनों पहले रायगढ़ में भी हजारों छात्रों ने यूनिवर्सिटी का घेराव करके ज्ञापन सौंपा था। हमेशा की तरह आज भी एनएसयूआई छात्रों के साथ है।
दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी ज्ञापन दिया था। इसी क्रम में आज रायगढ़ में भी उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी   

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। एक हफ्ते में 6वीं बार ईंधन की कीमत बढ़ी है। सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर 30 और 35 पैसे बढ़े हैं। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज 99.41 रुपए प्रति लीटर और 90.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 31 पैसे और 37 पैसे की वृद्धि हुई है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 114.19 रुपए और 98.50 रुपए हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे और डीजल की कीमत में 33 पैसे बढ़े हैं, जिसके बाद चेन्नई में पेट्रोल 105.18 रुपए और डीजल 95.33 रुपए पहुंच गया है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 108.85 रुपए (32 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 93.92 रुपए (35 पैसे की वृद्धि) पहुंची है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में 22 मार्च से अब तक बढ़ोतरी जारी है। इस बीच केवल 24 मार्च को कीमतें नहीं बढ़ीं।
इससे पहले 27 मार्च को ईंधन की कीमतों में 50 पैसा और 55 पैसा की बढ़ोतरी हुई थी और 26 मार्च को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। 22 मार्च को भी कीमतों में 80 पैसे, 23 मार्च को 80 पैसे और 25 मार्च को 80 पैसे बढ़े।
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान भी सामने आया है। ठाकुर ने कहा कि दुनिया के एक भाग में युद्ध चल रहा है, जिसकी वजह से उसका प्रभाव दुनिया के बहुत सारे सेक्टर पर पड़ रहा है। दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं और इसका असर भी दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। भारत के बाहर की स्थिति के कारण तेल के दाम बढ़े हैं। अनुराग ने ये बयान दुबई में दिया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-171, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, मार्च 29, 2022
3. शक-1984, चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।  
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम-38+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...