रविवार, 27 मार्च 2022

नायब तहसीलदार समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

नायब तहसीलदार समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट     

अतुल त्यागी          
हापुड़। न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामला गढ़मुक्तेश्वर नगर क्षेत्र में गुरुद्वारे की भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने का है।
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के उपसचिव गुरुमुख सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के मोहल्ला उपाध्याय नगर में खसरा संख्या 184/1 व 182/2 में करीब दो बीघा भूमि गुरुद्वारे की संपत्ति है। जिसका उपयोग गुरुद्वारा प्रबंधन समिति धार्मिक कार्यों के लिए करती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में 25 मई को चंद्रशेखर नामक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की जमीन का बैनामा करा लिया। इस संबंध में उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बावजूद जुलाई 2015 में एक बार फिर दो फर्जी बैनामे करा दिए गए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में तैनात तहसीलदार, नायब तहसीलदार व क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा आरोपियों से सांठगांठ कर भूमि की खसरा-खतौनी से गुरुद्वारा समिति का नाम हटाकर नवीन परती के रूप में दर्ज करा दिया गया।
इसके बाद अनिल, राजीव निवासी मोहल्ला होलीवाला, नीरज निवासी नक्का कुआं रोड, मनोज निवासी मोहल्ला घोसियान, संजीव कुमार निवासी मोहल्ला कटरा गुलाम अली अमरोहा, चंद्रशेखर निवासी मंडी चौक गढ़मुक्तेश्वर ने आपस में साज कर दो बैनामे करा लिए। इस संबंध में गढ़मुक्तेश्वर थाने में तहरीर दी गई, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद वादी ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर सीओ पवन कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

फिल्म दसवीं का गाना 'मचा-मचा रे' रिलीज हुआ

फिल्म दसवीं का गाना 'मचा-मचा रे' रिलीज हुआ 

कविता गर्ग              

मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म दसवीं का गाना 'मचा-मचा रे' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म दसवीं का पहला गाना 'मचा-मचा रे' रिलीज हो चुका है, जिसमें अभिषेक का देसी स्वैग देखने को मिल रहा है। फिल्म में अभिषेक बच्चन गंगा राम चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। 'मचा-मचा रे' को सिंगर मीका सिंह, दिव्या कुमार, सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने मिलकर कम्पोज किया है और इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।


गौरतलब है कि फिल्म दसवीं एक अनपढ़, भ्रष्ट और आडंबरपूर्ण नेता की कहानी बताती है जो जेल में फंसने के बाद एजुकेशन के महत्व के बारे में समझ पाता है। अभिषेक बच्चन के अलावा इस फिल्म में निमृत कौर और यामी गौतम अहम भूमिका में हैं। निमृत कौर जहां फिल्म में अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका में हैं, वही यामी गौतम पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।इस फिल्म को दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी  

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश, 50 और 55 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया। कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के साथ यहां पेट्रोल 99.11 रुपये और डीजल 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि शनिवार को पेट्रोल 98.61 और डीजल 89.87 की कीमत पर था। तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। जिससे अब तक बीते छह दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत पांच बार बढ़ चुकी है।

मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम इस बढ़ोतरी से 113.88 और 98.13 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षाें के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।

लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे: यादव

लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे: यादव  

संदीप मिश्र 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश के मतदाताओं का समाजवादी पार्टी को भारी समर्थन देने के लिए आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम जनभावना के अनुरूप नहीं आये, लेकिन उससे निराश न होकर हम विपक्ष में रहकर लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में विधानमण्डल दल की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सभी का मुकाबला किया। आरएसएस और भाजपा ने सत्ता  का दुरुपयोग किया। आरएसएस भाजपा का राजनैतिक संगठन है। सपा के समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। प्रशासन निष्पक्ष नहीं रहा। पोस्टल बैलेट से जीत को हार में बदल दिया गया। लोकतंत्र के साथ छल किया गया। भाजपा गुण्डागर्दी करा रही है। राज्य की जनता परिवर्तन चाहती थी।

यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही महंगाई चरम पर पहुंच गई। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। रोजी-रोजगार है नहीं। नौजवान आत्महत्या कर रहा है। व्यापार चौपट है। बजट में केवल तीन माह के लिए गरीबों की सस्ता राशन देने का प्रावधान है। कानून व्यवस्था नदारत है। मुख्यमंत्री जी को बतौर मोहरा इस्तेमाल किया जा रहा है। 

 अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदन से सड़क तक सरकार के अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगी। भाजपा-आरएसएस की लोकतंत्र में आस्था नहीं है। आरएसएस अधिनायकशाही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जहां जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा वहीं विधानसभा के प्रति भी सरकार को जवाब देना होगा। हमें विपक्ष के रूप में जनता की आकांक्षा को पूरा करना है। सदन में सरकार को घेरना है। 

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने  अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना की। विधायकों ने उनके प्रति अपने अटूट विश्वास के प्रदर्शन के साथ कहा कि उनके नेतृत्व में वे समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। विधायकों ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव के साथ पूरी निष्ठा से सदन से सड़क तक अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करेंगे।


737 का दूसरा ब्लैक बॉक्स दुर्घटना स्थल से बरामद

737 का दूसरा ब्लैक बॉक्स दुर्घटना स्थल से बरामद  

सुनील श्रीवास्तव          

बीजिंग। चीन में दुर्घटनाग्रस्त हुए चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के बोइंग विमान 737 का दूसरा ब्लैक बॉक्स दुर्घटना स्थल से बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी की रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गयी। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमयू 5735 21 मार्च को जब कुनमिंग से गुआंग्झू जा रही थी। तभी रास्ते में पहाड़ी इलाके में किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण विमान ने तेजी से गोता खाया और सुदूर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में 132 लोग सवार थे। जिसमे 123 यात्री और नौ चालक दल के सदस्य थे। सीसीटीवी की रिपोर्ट में बताया गया कि विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। लेकिन दुर्घटना के कारणों का अभी पता चलना बाकी है।चीन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। बोइंग 737 के कॉकपिट का वॉइस रिकॉर्डर बुधवार को ही मिल गया था।

यात्रा के दौरान प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश

यात्रा के दौरान प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश 

सुनील श्रीवास्तव          
अंकारा/लंदन। यात्रा करते समय बहुत तरह के लोग अक्सर मिल जाते हैं। कुछ लोग गरम स्वभाव के होते हैं तो कुछ लोग नरम स्वभाव के होते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं कि तमाशा कर देते हैं। एक फ्लाइट में एक महिला ने यात्रा के दौरान प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश की। फ्लाइट ब्रिटेन के मैनचेस्‍टर शहर से तुर्की के अंतालया शहर जा रही थी।‌ घटना सोमवार की बताई जा रही है। फ्लाइट हजारों फीट उपर जा चुकी थी और महिला दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगी। मुताबिक, महिला रॉडी कैथरीन बुश केबिन क्रू के सदस्‍यों से भी भिड़ गई। इस मामले में एयरलाइंस वालों ने महिला पर कार्रवाई की है। साथ ही इस पैसेंजर पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है‌। साथ ही एयरलाइंस कंपनी में सफर करने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस महिला का नाम रॉडी कैथरीन बुश है।
महिला ने अचानक रोना शुरू कर दिया और फ्लाइट के अंदर यात्रियों पर चिल्लाने लगी। आरोप है कि कुछ यात्रियों को थप्पड़ भी मारे. Jet2 के मैनेजिंग डायरेक्‍टर फिल वार्ड ने बताया कि कैथरीन वार्ड का ये बर्ताव बिल्कुल स्वीकार नहीं था। इस तरह की घटनाएं काफी दुर्लभ होती है। महिला ने फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश की‌। इस हरकत से वहां के लोग काफी डर गए। वहीं एक और यात्री ने बताया कि वह लगातार शोर मचा रही थी। वहीं यात्रा खत्‍म होने के बाद Jet2 की ओर से सभी पैसेंजर्स को असुविधा के लिए माफी मांगने का मैसेज भेजा।

अभिनेत्री मोनालिसा ने थ्रोबैक फोटो शेयर की

अभिनेत्री मोनालिसा ने थ्रोबैक फोटो शेयर की 

कविता गर्ग         
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मोनालिसा, सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड अवतार से सभी के पसीने छुड़ा रही हैं। एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर हाल ही में अपनी बेहद हसीं तस्वीरें साझा की जिसमें उनका बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिला। मोनालिसा ने अपने मालदीव वेकेशन से एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। जो इंटरनेट पर सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
मोनालिसा ने अपने फैंस के लिए मालदीव वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीरें साझा की है। मोनालिसा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है इस बात का अंदाजा उनकी पोस्ट पर होने वाले कमेंट से लगाया जा सकता है। लोग अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “हॉट।” वहीं दूसरे ने लिखा, “यू आर सो क्यूट मैम।” इन तस्वीरों को देखकर ये तो जरूर कहा जा सकता है कि मोनालिसा ने इन छुट्टियों को खूब एंजॉय किया होगा।

नाटो एकजुट हैं, उसे तोड़ा नहीं जा सकता: बाइडन

नाटो एकजुट हैं, उसे तोड़ा नहीं जा सकता: बाइडन 

अखिलेश पांडेय          
कीव/मास्को। यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर पोलैंड में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि नाटो एकजुट हैं, उसे तोड़ा नहीं जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि रूस लोकतंत्र का गला घोंट रहा है। यूक्रेन आज अपनी आजादी के लिए लड़ रहा है। यूक्रेन के साथ हम पूरी ताकत के साथ खड़े हैं‌। बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के लोग अपनी आजादी के लिए लड़ रहे हैं। हमें लोकतंत्र के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ना है।
बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर हमले का रूस के पास कोई तर्क नहीं है। संबोधन के दौरान बाइडेन ने यूक्रेन के लिए आर्थिक मदद का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बर्बर हमले के लिए रूस जिम्मेदार है। मैंने यूक्रेन के शरणार्थियों से मुलाकात की है और हम यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं।
बाइडेन ने कहा कि हम यूक्रेन की मदद करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों की वजह से रूस की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। रूस ने लोकतंत्र का गला घोंटा है। बाइडेन ने अपील की है कि सभी देश मिलकर यूक्रेन की मदद करें। यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिका हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने ये भी कहा कि नाटो रूस के लिए खतरा नहीं है।
बाइडेन ने कहा कि अमेरिका की फौज हर मदद के लिए पोलैंड में मौजूद है। नाटो देशों की रक्षा के लिए अमेरिका मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि लंबी लड़ाई के लिए दुनिया को तैयार रहना चाहिए। दुनिया के देश फिलहाल यूक्रेन के शरणार्थियों की मदद करें. अमेरिका यूक्रेन को हर मदद देने को तैयार है। बाइडेन ने कहा कि दुनिया को रूस नाटो के बारे में गलत बता रहा है। रूस के लोग हमारे लिए दुश्मन नहीं हैं।
तेल के लिए रूस पर निर्भरता खत्म करे यूरोप।
जो बाइडेन ने कहा कि तेल के लिए रूस पर निर्भरता को यूरोप खत्म करे। साथ ही उन्होंने कहा कि यूरोपिय देश रूस से तेल खरीदकर युद्ध मशीन की मदद न करें। उन्होंने रूस को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि नाटो देशों की सीमा में घुसने की कोशिश रूस न करे। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका ने एक बिलियन डॉलर की मदद की है। 
अमेरिकी राष्ट्रपति के संबोधन से कुछ मिनट पहले रूसी सेना ने पौलेंड सीमा से कुछ दूर यूक्रेन के लवीव शहर पर मिसाइल से हमला किया। मिसाइल से हमले में 5 लोग घायल हो गए।  रूसी सेना की ओर से ये हमला ऐसे समय में किया गया जब धमाका स्थल से कुछ ही दूरी पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड की राजधानी वारसॉ में मौजूद थे।
यूक्रेन के शरणार्थियों से मिलने के बाद बाइडेन ने पुतिन को कसाई बताया।
अपने संबोधन से कुछ घंटे पहले बाइडेन ने पोलैंड में यूक्रेन के शरणार्थियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को कसाई बताया है। बाइडेन ने ट्वीट कर कहा कि पोलैंड में शरणार्थी स्थल पर मौजूद बच्चों ने मुझसे कहा कि मेरे पिताजी, मेरे दादा, मेरे भाई के लिए प्रार्थना करें, जो रूस के सैनिकों से लड़ रहे हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट कर लिखा कि मैंने यूक्रेन के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री के अलावा पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा के साथ मुलाकात की है। हम अपने मानवीय प्रयासों को देखने के लिए एक शरणार्थी स्थल का दौरा कर रहे हैं। आज रात मैं लोकतांत्रिक सिद्धांतों में निहित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर टिप्पणी कर रहा हूं।

बिहार: सीएम नीतीश पर बनाईं जाएगी फिल्म

बिहार: सीएम नीतीश पर बनाईं जाएगी फिल्म   

अविनाश श्रीवास्तव       
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तरह अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी फिल्म बनाई जा रही है। केशव मूवीज इंटरटेनमेंट सीएम नीतीश कुमार पर फिल्म सुशासन ‘द बिगनिंग ऑफ न्यू इरा’ बनाएगा। यह जानकारी फिल्म के निर्देशक अमित विक्रम ने छोटी सरैयागंज स्थित कमलू बाबू के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
फिल्म के निर्देशक अमित विक्रम ने कहा कि फिल्म के माध्यम से बिहार में 1990 से 2005 तक हुए राजनीतिक घटनाक्रम को दिखाया जाएगा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी एक फिल्म बन रही है, जो जल्द ही आपको देखने को मिलेगी। यह फिल्म भोजपुरी में बन रही है जिसका नाम लालटेन रखा गया है।
राजद सुप्रीमो के छात्र राजनीति वाले जीवन से लेकर आगे मुख्यमंत्री व मंत्री बनने तक के सफर को इस फिल्म में दिखाया गया है। लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी का किरदार भी इस फिल्म में देखने को मिलेगा। लालू यादव के संघर्ष भरे जीवन में उनका साथ और भूमिका को भी फिल्माया गया है।
भोजपुरी फिल्म लालटेन में अभिनेता यश कुमार ने लालू यादव का किरदार निभाया है। राबड़ी देवी की भूमिका में अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आएंगी। नेताओं के जीवन पर बनने वाले फिल्म का इंतजार दर्शकों को भी बेसब्री से है। अब लालू यादव के बाद नीतीश कुमार पर बनने वाली फिल्म की भी चर्चा जोरों पर है।
राबड़ी देवी पर एक फिल्म हाल में विवादों में भी रही थी। महारानी फिल्म को लेकर राबड़ी देवी के समर्थकों ने नाराजगी भी जताई थी। वहीं सीवान के बाहुबली सांसद रहे शहाबुद्दीन पर भी बनी फिल्म चर्चे में है। यह बनने से पहले ही विवादों में घिर गई है।

जब तक कश्मीर मुद्दा अनसुलझा, तब तक शांति नहीं

जब तक कश्मीर मुद्दा अनसुलझा, तब तक शांति नहीं       

इकबाल अंसारी 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा सरकार से पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ बातचीत का अपना आह्वान दोहराते हुए कहा कि जब तक कश्मीर मुद्दा अनसुलझा रहेगा, तब तक शांति नहीं आएगी। महबूबा ने लोगों से अगले विधानसभा चुनावों में गुपकर घोषणापत्र गठबंधन के घटकों को मतदान करने का आह्वान किया। जिससे भाजपा के सत्ता हासिल करने के प्रयास को विफल किया जा सके। पीएजीडी नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सहित कई पार्टियों का एक गठबंधन है।

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर पिछले 70 सालों से समाधान का इंतजार कर रहा है। जब तक कश्मीर मुद्दा हल नहीं हो जाता, तब तक इस क्षेत्र में शांति नहीं होगी और इसके लिए पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ बातचीत जरूरी है। उन्होंने जम्मू के अपने सप्ताह भर के दौरे के आखिरी दिन रामबन में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दोनों पाकिस्तान गए, लेकिन जब हम इसके बारे में बात करते हैं तो वे क्षुब्ध क्यों हो जाते हैं।

महबूबा ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार केंद्र शासित प्रदेश के अंदर और बाहर युवाओं को जेल भेजकर सिर्फ दमन की भाषा बोल रही है। भाजपा को उसके इस दावे को लेकर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पार्टी ने सब कुछ ठीक कर दिया है, उन्होंने कहा कि अगर उनका दावा सही है, तो कश्मीर में 10 लाख सैनिकों को तैनात करने की क्या आवश्यकता है? भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए लोगों से पीएजीडी को वोट देने का आह्वान करते हुए भले ही पार्टियां गठबंधन करें या अकेले चुनाव मैदान में उतरें- उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता हथियाना चाहती है और 5 अगस्त 2019 के अपने असंवैधानिक और अवैध निर्णय पर मुहर लगावाना चाहती है। हमें परिपक्वता का प्रदर्शन करना होगा और अपने वोटों का उपयोग उनके गलत मंसूबों को परास्त करने के लिए करना होगा। महबूबा ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी सुरंग का नाम दिवंगत नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने के लिए भाजपा पर कटाक्ष किया और कहा कि एक स्थानीय राजनेता या किसी संत का नाम बेहतर होता। उन्होंने लोगों से सांप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि हम महात्मा गांधी के भारत में शामिल हुए और वे इसे उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे के भारत में तब्दील करना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर पहले ही उनके हाथों से फिसल चुका है और अगर सुधारात्मक उपाय नहीं किए गए तो यह और खिसक जाएगा।

1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा लोगों का ध्रुवीकरण करने के इरादे से इसे बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इसके बजाय, पिछले आठ वर्षों में पंडितों के पुनर्वास के लिए भाजपा का प्रयास बेहतर होता। परिसीमन आयोग को भाजपा का आयोग बताते हुए महबूबा ने कहा कि उनकी पार्टी पहले ही इसे खारिज कर चुकी है। आयोग ने अपने मसौदा प्रस्ताव के माध्यम से सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया है। हमें इसमें कोई विश्वास नहीं है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-170, (वर्ष-05)
2. सोमवार, मार्च 28, 2022
3. शक-1984, चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078। 
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-37+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...