शुक्रवार, 25 मार्च 2022

'शपथ ग्रहण' समारोह के उपलक्ष में हुआ शंखनाद

'शपथ ग्रहण' समारोह के उपलक्ष में हुआ शंखनाद       

बृजेश केसरवानी            
प्रयागराज। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा भगवान वेणी माधव के दरबार में शपथ ग्रहण समारोह के उपलक्ष में हुआ शंखनाद, बजा घंटा घड़ियाल। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं सामाजिक संस्था प्रयागराज सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्रयागराज के नगर देवता भगवान वेणी माधव के दरबार में महानगर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक, तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया एवं महिला मोर्चा की नेता अनुपमा पाण्डेय के नेतृत्व में सर्वप्रथम माधव जी की आराधना पूजन-अर्चन हुआ।
तत्पश्चात शंखनाद घंटा घड़ियाल डमरु मृदंग आदि के वादन से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। वादन के पश्चात प्रसाद को योगी आदित्यनाथ जी एवं केशव मौर्या जी के चित्र पर मिष्ठान प्रसाद खिला कर शपथ ग्रहण समारोह की शुभकामना प्रयागराज से दी। 
राम पंच भैया, अनुपमा पाण्डेय, कल्पना शर्मा, सविता सिंह, सोनी जी, ज्योति राव के साथ मंदिर के पुजारी सर्वदा तिवारी के द्वारा माधव चालीसा का पाठ करके,भाजपा सरकार 5 वर्ष निर्विघ्न रुप से चले इसकी सामूहिक कामना की।
संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने अंत में कहा कि जनकल्याण की भावना से यह आयोजन हुआ। प्रयागराज से कैबिनेट मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी को प्रदेश के मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण मंत्रालय व पद मिलेगा यह हम सब प्रयाग वासियों के लिए गर्व का विषय है। सायंकाल द्वितीय सत्र में मध्य दारागंज स्थित धकाधक चौराहे पर, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, गीत पर सामूहिक नृत्य हुआ और लोगों को भगवा अबीर लगाकर बधाई व शुभकामना दी गई।

सीएम जयराम ने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी

सीएम जयराम ने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी   

संदीप मिश्र            
लखनऊ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य प्रमुख नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।
जय राम ठाकुर भी लखनऊ में आयोजित योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी और सक्षम नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आने वाले वर्षों में सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

भवन सभागार में 'जिला टास्क फोर्स' की बैठक

भवन सभागार में 'जिला टास्क फोर्स' की बैठक    


संदीप मिश्र           

रायबरेली। जनपद रायबरेली में दो से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जायेगा। इसकी तैयारियों को लेकर बचत भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान के सफल आयोजन एवं सभी विभागों से इस अभियान में सहयोग की अपील की गयी। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि, वह अपने-अपने विभाग का माइक्रोप्लान 28 मार्च तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को भेज दें। 

अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को मच्छर जनित परिस्थितियाँ उत्पन्न न होने देने के बारे में जागरूक करेंगे। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकना है, जिसके लिए जरूरी है कि सही समय पर बुखार की जांच और उसका इलाज कराया जाए। इसके लिए आवश्यक है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर पहुँचें।

आपको बता दें कि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि, जिला स्तर पर प्रशिक्षण हो गया है, ब्लॉक स्तर पर अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक हो चुकी हैं एवं तहसील स्तर पर जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्य जल्द ही पूरा कराएं।

'गरिमामय सांस्कृतिक' कार्यक्रम आयोजित किया

'गरिमामय सांस्कृतिक' कार्यक्रम आयोजित किया     

बृजेश केसरवानी              
प्रयागराज। आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन की श्रृंखला शुक्रवार को संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन एवं हिन्दुस्तानी एकेडेमी द्वारा गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम, हिन्दुस्तानी एकेडेमी के गांधी सभागार में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि देवेन्द्र प्रताप सिंह (सचिव, हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ.प्र, प्रयागराज), संस्कृति विभाग के पाण्डुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. राम नरेश पाल एवं जिला सूचना अधिकारी इन्द्रमणि पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरम्भ किया गया। इसके पश्चात् प्रसिद्ध कलाकार आशुतोष श्रीवास्तव एवं लोक कलाकार श्री वेदानन्द वेद के द्वारा भजन एवं लोकगायन की प्रस्तुति की गई। 
दोनों कार्यक्रमों का उपस्थित जनसमूह ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार श्री गुलाम सरवर, पाण्डुलिपि अधिकारी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ. शाकिरा तलत, अस्मा शम्स, राकेश कुमार वर्मा, विकास यादव, रोशन लाल, मो. शफीक, डाॅ. नीलिमा मिश्र, डाॅ. जुही शुक्ला, राधा शुक्ला, सैयद अनवर सूफी आदि उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संगठनों संबंधित बैठक

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संगठनों संबंधित बैठक  

बृजेश केसरवानी             

प्रयागराज। मंडलायुक्त संजय गोयल की अध्यक्षता में कृषक उत्पादक संगठनों संबंधित समीक्षा बैठक शुक्रवार को कार्यालय स्थित गांधी सभागार में संपन्न हुई। जिसमें संगठनों द्वारा किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में सर्वप्रथम विभिन्न जनपदों के किन ब्लॉकों में एपीओ कार्यरत नहीं है‌। उसकी जानकारी लेते हुए मंडलायुक्त ने हर ब्लॉक में एक एपीओ को सक्रिय करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके दृष्टिगत जिला स्तर पर एक समन्वय बैठक कर जनपदों के किन ब्लॉकों में एपीओ कार्यरत नहीं है।इसकी सूची बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने को भी कहा गया है। जिससे कि मंडलायुक्त के स्तर से आवश्यक सहायता हेतु शासन को लिखा जा सके।

इसके अतिरिक्त जिन ब्लॉकों में एपीओ सक्रिय हैं। उन ब्लॉकों में उनके द्वारा कैसा कार्य किया जा रहा है तथा कार्य के निष्पादन में किस तरह की समस्याएं आ रही हैं, उस पर भी चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने समस्याओं के बेहतर एवं समय बद्ध तरीके से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर पियर लर्निंग पर और ज़ोर देने एवं वर्कशॉप्स का आयोजन कराने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा की पियर लर्निंग से कृषक एक दूसरे से ही बहुत सारी चीजें सीख सकते हैं जो उनकी समस्याओं के निस्तारण में प्रभावी हो सकती है। वर्कशॉप्स आयोजित करने के सुझाव पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे उत्पाद को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। इस बारे में कृषकों को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है।

मंडलायुक्त ने कृषकों को एपीओ के माध्यम से ऑर्गेनिक फार्मिंग कराने हेतु और जागरूक बनाने पर भी जोर देने को कहा है। जिससे कि सभी की आय बढ़ सके। इस संबंध में उन्होंने विभिन्न विभागों को किस तरह का जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसका आंकलन करने को भी कहा है। साथ ही कृषकों को कृषि हेतु ऋण उपलब्धता में किसी तरह की समस्या ना आए, यह भी सुनिश्चित करने को कहा है।

शपथ: पीएम मोदी ने सीएम योगी को बधाई दी

शपथ: पीएम मोदी ने सीएम योगी को बधाई दी      

अकांशु उपाध्याय                  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले योगी आदित्यनाथ को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में यह प्रदेश जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए प्रगति का एक और नया अध्याय लिखेगा। प्रधानमंत्री मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई। पिछले 5 वर्षों में राज्य की विकास यात्रा ने कई अहम पड़ाव तय किए हैं। 

मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए प्रगति का एक और नया अध्याय लिखेगा। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया और उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि आपकी शुभकामनाओं हेतु हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपके प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नित नवीन ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। विकास की यह यात्रा प्रदेश में सतत जारी रहेगी।

सीएम स्टालिन ने 'यूएई' के 2 मंत्रियों से मुलाकात की

सीएम स्टालिन ने 'यूएई' के 2 मंत्रियों से मुलाकात की   

इकबाल अंसारी                

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो मंत्रियों और निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल से शुक्रवार को मुलाकात की और उन्हें राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। स्टालिन यूएई की चार दिन की यात्रा पर हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक स्टालिन ने यूएई के वाणिज्य मंत्री बिन तौक अल मर्री और विदेश व्यापार मंत्री डॉ़ थानी बिन अहमद अल जायौदी से दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर में मुलाकात की तथा उनसे तमिलनाडु में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के संबंध में चर्चा की।

बैठक के दौरान कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, वस्त्र, आभूषण, ई-वाहन, मोटर वाहन, वाहन स्पेयर पार्ट्स और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के जरिए मिलकर काम करने की रूपरेखा पर विचारविमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश के लिए मौजूद अनुकूल माहौल पर प्रकाश डाला। उन्होंने यूएई के दोनों मंत्रियों और और निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल को तमिलनाडु यात्रा के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...