शुक्रवार, 25 मार्च 2022

'शपथ ग्रहण' समारोह के उपलक्ष में हुआ शंखनाद

'शपथ ग्रहण' समारोह के उपलक्ष में हुआ शंखनाद       

बृजेश केसरवानी            
प्रयागराज। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा भगवान वेणी माधव के दरबार में शपथ ग्रहण समारोह के उपलक्ष में हुआ शंखनाद, बजा घंटा घड़ियाल। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं सामाजिक संस्था प्रयागराज सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्रयागराज के नगर देवता भगवान वेणी माधव के दरबार में महानगर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक, तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया एवं महिला मोर्चा की नेता अनुपमा पाण्डेय के नेतृत्व में सर्वप्रथम माधव जी की आराधना पूजन-अर्चन हुआ।
तत्पश्चात शंखनाद घंटा घड़ियाल डमरु मृदंग आदि के वादन से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। वादन के पश्चात प्रसाद को योगी आदित्यनाथ जी एवं केशव मौर्या जी के चित्र पर मिष्ठान प्रसाद खिला कर शपथ ग्रहण समारोह की शुभकामना प्रयागराज से दी। 
राम पंच भैया, अनुपमा पाण्डेय, कल्पना शर्मा, सविता सिंह, सोनी जी, ज्योति राव के साथ मंदिर के पुजारी सर्वदा तिवारी के द्वारा माधव चालीसा का पाठ करके,भाजपा सरकार 5 वर्ष निर्विघ्न रुप से चले इसकी सामूहिक कामना की।
संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने अंत में कहा कि जनकल्याण की भावना से यह आयोजन हुआ। प्रयागराज से कैबिनेट मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी को प्रदेश के मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण मंत्रालय व पद मिलेगा यह हम सब प्रयाग वासियों के लिए गर्व का विषय है। सायंकाल द्वितीय सत्र में मध्य दारागंज स्थित धकाधक चौराहे पर, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, गीत पर सामूहिक नृत्य हुआ और लोगों को भगवा अबीर लगाकर बधाई व शुभकामना दी गई।

सीएम जयराम ने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी

सीएम जयराम ने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी   

संदीप मिश्र            
लखनऊ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य प्रमुख नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।
जय राम ठाकुर भी लखनऊ में आयोजित योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी और सक्षम नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आने वाले वर्षों में सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

भवन सभागार में 'जिला टास्क फोर्स' की बैठक

भवन सभागार में 'जिला टास्क फोर्स' की बैठक    


संदीप मिश्र           

रायबरेली। जनपद रायबरेली में दो से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जायेगा। इसकी तैयारियों को लेकर बचत भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान के सफल आयोजन एवं सभी विभागों से इस अभियान में सहयोग की अपील की गयी। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि, वह अपने-अपने विभाग का माइक्रोप्लान 28 मार्च तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को भेज दें। 

अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को मच्छर जनित परिस्थितियाँ उत्पन्न न होने देने के बारे में जागरूक करेंगे। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकना है, जिसके लिए जरूरी है कि सही समय पर बुखार की जांच और उसका इलाज कराया जाए। इसके लिए आवश्यक है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर पहुँचें।

आपको बता दें कि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि, जिला स्तर पर प्रशिक्षण हो गया है, ब्लॉक स्तर पर अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक हो चुकी हैं एवं तहसील स्तर पर जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्य जल्द ही पूरा कराएं।

'गरिमामय सांस्कृतिक' कार्यक्रम आयोजित किया

'गरिमामय सांस्कृतिक' कार्यक्रम आयोजित किया     

बृजेश केसरवानी              
प्रयागराज। आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन की श्रृंखला शुक्रवार को संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन एवं हिन्दुस्तानी एकेडेमी द्वारा गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम, हिन्दुस्तानी एकेडेमी के गांधी सभागार में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि देवेन्द्र प्रताप सिंह (सचिव, हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ.प्र, प्रयागराज), संस्कृति विभाग के पाण्डुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. राम नरेश पाल एवं जिला सूचना अधिकारी इन्द्रमणि पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरम्भ किया गया। इसके पश्चात् प्रसिद्ध कलाकार आशुतोष श्रीवास्तव एवं लोक कलाकार श्री वेदानन्द वेद के द्वारा भजन एवं लोकगायन की प्रस्तुति की गई। 
दोनों कार्यक्रमों का उपस्थित जनसमूह ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार श्री गुलाम सरवर, पाण्डुलिपि अधिकारी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ. शाकिरा तलत, अस्मा शम्स, राकेश कुमार वर्मा, विकास यादव, रोशन लाल, मो. शफीक, डाॅ. नीलिमा मिश्र, डाॅ. जुही शुक्ला, राधा शुक्ला, सैयद अनवर सूफी आदि उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संगठनों संबंधित बैठक

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संगठनों संबंधित बैठक  

बृजेश केसरवानी             

प्रयागराज। मंडलायुक्त संजय गोयल की अध्यक्षता में कृषक उत्पादक संगठनों संबंधित समीक्षा बैठक शुक्रवार को कार्यालय स्थित गांधी सभागार में संपन्न हुई। जिसमें संगठनों द्वारा किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में सर्वप्रथम विभिन्न जनपदों के किन ब्लॉकों में एपीओ कार्यरत नहीं है‌। उसकी जानकारी लेते हुए मंडलायुक्त ने हर ब्लॉक में एक एपीओ को सक्रिय करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके दृष्टिगत जिला स्तर पर एक समन्वय बैठक कर जनपदों के किन ब्लॉकों में एपीओ कार्यरत नहीं है।इसकी सूची बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने को भी कहा गया है। जिससे कि मंडलायुक्त के स्तर से आवश्यक सहायता हेतु शासन को लिखा जा सके।

इसके अतिरिक्त जिन ब्लॉकों में एपीओ सक्रिय हैं। उन ब्लॉकों में उनके द्वारा कैसा कार्य किया जा रहा है तथा कार्य के निष्पादन में किस तरह की समस्याएं आ रही हैं, उस पर भी चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने समस्याओं के बेहतर एवं समय बद्ध तरीके से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर पियर लर्निंग पर और ज़ोर देने एवं वर्कशॉप्स का आयोजन कराने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा की पियर लर्निंग से कृषक एक दूसरे से ही बहुत सारी चीजें सीख सकते हैं जो उनकी समस्याओं के निस्तारण में प्रभावी हो सकती है। वर्कशॉप्स आयोजित करने के सुझाव पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे उत्पाद को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। इस बारे में कृषकों को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है।

मंडलायुक्त ने कृषकों को एपीओ के माध्यम से ऑर्गेनिक फार्मिंग कराने हेतु और जागरूक बनाने पर भी जोर देने को कहा है। जिससे कि सभी की आय बढ़ सके। इस संबंध में उन्होंने विभिन्न विभागों को किस तरह का जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसका आंकलन करने को भी कहा है। साथ ही कृषकों को कृषि हेतु ऋण उपलब्धता में किसी तरह की समस्या ना आए, यह भी सुनिश्चित करने को कहा है।

शपथ: पीएम मोदी ने सीएम योगी को बधाई दी

शपथ: पीएम मोदी ने सीएम योगी को बधाई दी      

अकांशु उपाध्याय                  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले योगी आदित्यनाथ को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में यह प्रदेश जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए प्रगति का एक और नया अध्याय लिखेगा। प्रधानमंत्री मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई। पिछले 5 वर्षों में राज्य की विकास यात्रा ने कई अहम पड़ाव तय किए हैं। 

मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए प्रगति का एक और नया अध्याय लिखेगा। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया और उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि आपकी शुभकामनाओं हेतु हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपके प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नित नवीन ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। विकास की यह यात्रा प्रदेश में सतत जारी रहेगी।

सीएम स्टालिन ने 'यूएई' के 2 मंत्रियों से मुलाकात की

सीएम स्टालिन ने 'यूएई' के 2 मंत्रियों से मुलाकात की   

इकबाल अंसारी                

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो मंत्रियों और निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल से शुक्रवार को मुलाकात की और उन्हें राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। स्टालिन यूएई की चार दिन की यात्रा पर हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक स्टालिन ने यूएई के वाणिज्य मंत्री बिन तौक अल मर्री और विदेश व्यापार मंत्री डॉ़ थानी बिन अहमद अल जायौदी से दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर में मुलाकात की तथा उनसे तमिलनाडु में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के संबंध में चर्चा की।

बैठक के दौरान कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, वस्त्र, आभूषण, ई-वाहन, मोटर वाहन, वाहन स्पेयर पार्ट्स और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के जरिए मिलकर काम करने की रूपरेखा पर विचारविमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश के लिए मौजूद अनुकूल माहौल पर प्रकाश डाला। उन्होंने यूएई के दोनों मंत्रियों और और निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल को तमिलनाडु यात्रा के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

यूपी: योगी ने दूसरी बार सीएम के रूप में शपथ ली

यूपी: योगी ने दूसरी बार सीएम के रूप में शपथ ली   

हरिओम उपाध्याय        
गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक मेगा इवेंट में लगातार दूसरी बार उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। क्योंकि साधु-राजनेता ने पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दूसरी बार शपथ ली।एक उपलब्धि, जो यूपी के पिछले सीएम में से किसी ने हासिल नहीं की। गोरखपुर से पांच बार के लोकसभा सांसद, भगवा वस्त्र पहने आदित्यनाथ ने इस साल गोरखपुर शहरी सीट से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और 1 लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद फिर से भाजपा की शानदार जीत के साथ, यह 37 वर्षों के बाद लगातार चुनावों में सत्ता में लौटने वाली पहली पार्टी बन गई। हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 403 में से 273 सीटें जीतकर भारी जनादेश के साथ सत्ता में वापसी की।
2022 के चुनावों में एक और बड़ी जीत हासिल करने के बाद, 49 वर्षीय योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य के सीएम के रूप में शपथ ली। केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।
कैबिनेट मंत्रियों की पूरी सूची देखें...
सुरेश खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयबीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद शर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय, आशीष पटेल (अपना दल), डॉ संजय निषाद (निषाद पार्टी)
नितीन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रविन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जयंत प्रताप सिंह राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, देवेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, डॉ दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’।
मयंकेश्वर शरण सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गोड़, बलदेव सिंह औलख, अजित पाल सिंह, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, कृष्ण पाल मलिक, सुरेश राही, अनूप प्रधान बाल्मीकि, प्रतिभा शुक्ला, सोमेंद्र तोमर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, राकेश राठौर, दानिस आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम। 
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में एक भव्य समारोह में आदित्यनाथ को शपथ दिलाई।

विवादित यूट्यूबर शहजाद ने सीएम को धमकी दी

विवादित यूट्यूबर शहजाद ने सीएम को धमकी दी  

इकबाल अंसारी          

बेंगलुरु। हिजाब विवाद पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के परिप्रेक्ष्य में विवादित यूट्यूबर शहजाद खान ने राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को धमकी दी है। शहजाद ने श्री बोम्मई को यूट्यूब न्यूज चैनल ‘एके न्यूज’ के माध्यम से उनपर अभद्र टिप्पणियां भी की है।वीडियो में कथित तौर पर उसने मुख्यमंत्री को चप्पल से मारने की धमकी दी और कहा कि भाजपा मुस्लिम वोटों के बदौलत ही सत्ता में आ पाई है। उसने सरकार को अपनी गिरफ्तारी को लेकर चुनौती देते हुए कहा कि वह अकेले ही पांच हजार पुलिसकर्मियों को संभाल लेगा क्योंकि वह एक मुस्लिम है और उसके साथ हजरत अली की दुआ है।

शहजाद ने कहा कि उसे हिजाब मामले पर न्यायालय के फैसले के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए पाकिस्तान, अमेरिका और कुवैत सहित अन्य देशों से मदद मिल रही है। उसने मुस्लिमों से भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होने के लिए भी कहा। वीडियो में वह मैसूर के लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा, बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या और कर्नाटक के आरडीपीआर मंत्री केएस ईश्वरप्पा सहित अन्य भाजपा नेताओं को भी धमकी देते हुए नजर आया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा हिजाब मामले पर दिए गए फैसले का विरोध करने के मामले में शहजाद को विधान सौध के बाहर हिरासत में लिया गया था। 

कुलाधिपति कार्यालय के सामने छात्रों द्वारा प्रदर्शन

कुलाधिपति कार्यालय के सामने छात्रों द्वारा प्रदर्शन  

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। प्रयागराज के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में कुलाधिपति कार्यालय के सामने सैकड़ो की संख्या में छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया। पिछले 46 दिनों से चली आ रही उनकी मांग पर जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने सरे से नकारते हुए ऑनलाइन के स्थान पर ऑफलाइन परीक्षाओं की घोषणा के बाद विद्यार्थियों ने जम कर विरोध करते हुए, कुलपति कार्यालय को घेरते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी करने लगे, और प्रशासन के निर्णय को रद्द कर छात्र हित में ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग पर अड़ गए। 
अपनी मांग पूरी न होते देख कई छात्रों द्वारा आत्मदाह की कोशिश की गई जिसे पुलिस द्वारा त्वरीक कार्यवाही करते और सूझ बूझ का प्रदर्शन करते हुए नाकाम कर दिया गया। 
आत्मदाह की कोशिश करते हुए कई छात्रों ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और कुछ ने मिट्टी का तेल पीने की भी कोशिश की गई पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उनपर काबू पा लिया। इस पूरे घटनाक्रम में में आधे दर्जन से भी ज्यादा छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है, और पुलिस द्वारा उनको अस्पताल पहुंचाने की कोशिश जारी है पर छात्र न ही धरने से हटने को राज़ी है। जिलाधिकारी प्रयागराज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर छात्रों को समझाने लगे है। जिलाधिकारी प्रयागराज संजय कुमार खत्री ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि वे विश्वविद्यालय प्रशासन से इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श करेंगे और छात्रों की समस्या का समाधान करने में मदद करेगे। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अजय कुमार ने छात्रों से अपील किया की वे किसी तरह से कोई असंवैधानिक काम न करें क्योंकि वे भी नही चाहते हैं कि किसी भी छात्र के साथ कोई गलत हो और छात्र समस्या का समाधान हो।
छात्रों का कहना है कि पिछले 46 दिनों से लगातार हम अपनी मांगों पर डटे हुए हैं, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हमें पुलिस की मौजूदगी में आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांगों पर ध्यानाकर्षण करते हुए ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन परीक्षाएं कराई जाएंगी। 
लेकिन अब जैसे-जैसे वक्त बीतता जा रहा है, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है और पूरी तरीके से एक सिरे से उनकी मांगों को नकारते हुए ऑफलाइन एग्जाम की तिथि तक घोषित करने की तैयारी की जा रही है। जिसे छात्र एकता एवं छात्र हित का हनन माना जाता है। अब ऐसी स्थिति में छात्र उग्र रूप धारण करेंगे, और जल्द ही अपने प्रदर्शन को और बड़े पैमाने पर सामने रखेंगे तथा जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांग नहीं मान लेता है तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

नकली नोट सहित कलर प्रिंटर के साथ 3 गिरफ्तार

नकली नोट सहित कलर प्रिंटर के साथ 3 गिरफ्तार


मनोज सिंह ठाकुर               

भिंड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की सायबर टीम और अमायन थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 लाख, पांच हजार रुपए के नकली नोट सहित एक कलर प्रिंटर, नकली नोट का कागज और कटर मशीन बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमायन थाना क्षेत्र में कुछ लोग नकली नोटों का आदान-प्रदान करने के लिए आए हैं।

इसके बाद साइबर सेल एवं अमायन थाना पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 2000 एवं 200 के 10 लाख पांच हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे लंबे समय से नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नकली नोटों की गड्डी में आरोपी कुछ असली नोट मिलाकर उनको गुजरात तक सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पहले भी इन आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने नकली नोटों के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी जेल से छूटने के बाद दोबारा से नकली नोटों के कारोबार में लग गए थे। आरोपियों से एक कलर प्रिंटर, नकली नोट का कागज और कटर मशीन भी बरामद हुई है।

विधायक की 11 करोड़, 35 लाख की प्रॉपर्टी जब्त

विधायक की 11 करोड़, 35 लाख की प्रॉपर्टी जब्त    

कविता गर्ग                

मुंबई। महाविकास अघाड़ी सरकार के मंत्रियों और नेताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार हो रही है। पहले अनिल देशमुख फिर नवाब मलिक और अब शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक, ईडी ने सरनाईक की ग्यारह करोड़, 35 लाख की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई एनएसईएल(NSEL) घोटाला मामले में की गई है। जब्त की गई संपत्ति में ठाणे शहर में मौजूद दो फ्लैट और एक जमीन है। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की गई है। साल 2013 में मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज हुई एफआईआर संख्या 216 की जांच जब ईडी ने शुरू की उसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

समन देने पर नहीं हुए हाज़िर... 

एनएसईएल घोटाले में पूछताछ के लिए प्रताप सरनाईक को कई समन भेजे गए थे। उनके बेटे से भी ईडी ने पूछताछ की कोशिश की थी। सरनाईक से पहले भी ईडी ने पूछताछ की थी। कई दस्तावेजों की जांच पड़ताल भी की गई थी। जिसके बाद उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद सरनाईक को कई समन भेजे गए लेकिन वह ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरनाईक एक बार पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष हाजिर हुए थे। जिसके बाद आज ईडी ने उनपर सीधी कार्रवाई की है।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...