बुधवार, 23 मार्च 2022

धन-विधेयक के जरिये बदलाव में असंवैधानिकता नहीं

धन-विधेयक के जरिये बदलाव में असंवैधानिकता नहीं  

इकबाल अंसारी       
चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने सार्वजनिक बीमा कंपनी एलआईसी में सरकार की हिस्सेदारी बेचने के लिए वित्त विधेयक एवं एलआईसी अधिनियम में किए गए बदलावों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। 
मुख्य न्यायाधीश एम एन भंडारी और न्यायमूर्ति डी भरत चक्रवर्ती की पीठ ने एल पोनम्मल की तरफ से दायर एक जनहित याचिका को खारिज करते हुए कहा कि एलआईसी अधिनियम में धन-विधेयक के जरिये किए गए बदलाव में किसी भी तरह की असंवैधानिकता नहीं है।
पीठ ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए एलआईसी अधिनियम में धन विधेयक के जरिये बदलाव करने में संवैधानिक रूप से कुछ भी गलत नहीं है। एलआईसी की पॉलिसीधारक पोनम्मल ने अपनी याचिका में कहा था कि एलआईसी में सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए अधिनियम में बदलाव करने के लिए धन विधेयक का गलत तरीका अपनाया गया था।
उन्होंने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 110 के तहत धन विधेयक लाकर नियमों में बदलाव किए गए जबकि यह धन विधेयक की परिभाषा में ही नहीं आता है। पीठ ने अपने निर्णय में कहा कि इस बारे में लाए गए विधेयक को धन विधेयक के रूप में पेश किए जाने की लोकसभा अध्यक्ष की तरफ से दी गई स्वीकृति को चुनौती नहीं दी जा सकती है।

एक्सचेंज पर कमजोरी, सोने-चांदी के दाम में गिरावट

एक्सचेंज पर कमजोरी, सोने-चांदी के दाम में गिरावट  

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। सोने और चांदी के दाम में बुधवार को गिरावट देखी जा रही है और डॉलर के चढ़ते दामों से इसमें निवेश को लेकर उत्साह में कमी देखी जा रही है। निवेशक डॉलर में ज्यादा निवेश कर रहे हैं और सोने की डिमांड अपेक्षाकृत कम हुई है।‌ इस कारण से सोना और चांदी, दोनों ही गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
सोना बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोने का अप्रैल वायदा 57 रुपये कम होकर कारोबार कर रहा है और सोने की ये गिरावट 0.11 फीसदी की है। सोना 51,322 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है‌। चांदी की बात करें तो इसमें 168 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की जा रही है। आज एमसीएक्स पर चांदी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 67,524 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
कॉमैक्स पर गोल्ड के रेट देखें तो 1920 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी में 24.89 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर कारोबार हो रहा है।
ऊपरी स्तर से 4000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है गोल्ड।
बता दें कि इस बार की तेजी में सोने ने 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर लिया था और आज के दाम के हिसाब से देखें तो ये ऊपरी स्तर से 4000 रुपये सस्ता होकर कारोबार कर रहा है। आर्थिक जानकारों का मानना है कि सोने के दाम अभी और नीचे जा सकते हैं और इसके लिए ग्लोबल कारण जिम्मेदार होंगे। देश में फिलहाल शादियों के चलते आने वाली डिमांड भी कम है और अक्षय तृतीया 3 मई को है जिसमें समय है। लिहाजा सोने-चांदी की मांग भी ज्यादा नहीं है तो लोकल कारणों से भी गोल्ड के रेट को कोई सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है।

गोदाम में लगीं आग, 11 प्रवासी मजदूरों की मौंत

गोदाम में लगीं आग, 11 प्रवासी मजदूरों की मौंत     

इकबाल अंसारी/अविनाश श्रीवास्तव        
हैदराबाद/पटना। सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में बुधवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर बिहार के कम से कम 11 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि आग तड़के चार बजे लगी है।
आशंका जताई जा रही है गोदाम में शॉट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। मौके पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां तैनात हैं और दमकलकर्मियों द्वारा इस आग पर काबू पाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बीती रात करीब 15 मजदूर गोदाम में सो रहे थे, इनमें से 11 आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए और बाकी भागने में सफल रहे।
हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद तेलांगना के मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। यादव ने कहा कि चूंकि आग काफी सुबह लगी। इसलिए राहत कार्यों के शुरू होने में कुछ देरी हो गई। उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच की जाएगी।

हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री चोपड़ा

हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री चोपड़ा      

कविता गर्ग        

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन कलाकार सिएना मिलर के साथ हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा को एंथनी चेन की अगली हॉलीवुड फिल्म में साइन किया गया है। जो शिल्पी सोमाया गोडा के नॉवल 'सीक्रेट डॉटर' पर आधारित होगी। इस फिल्म के लिए ऐमजॉन स्टूडियो से डील हो रही है और श्रुति गांगुली इस अडैप्टेशन को लिखेंगे

इस नॉवल में 2 महिलाओं की कहानी बताई गई है जो एक बच्चे के जरिए एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। 'सीक्रेट डॉटर' में एक समर नाम की शादीशुदा फिजीशन है जो सैन फ्रांसिस्को में रहती है। उसे पता चलता है कि वह कभी मां नहीं बन सकती। उसी साल भारत में भारत में एक गरीब महिला अपनी बेटी को बचाने के लिए उसे छोड़ देती है। कविता नाम की यह महिला अपने फैसले से जिंदगीभर परेशान रहती है। उसकी बच्ची का नाम आशा है जो मुंबई के एक अनाथालय में रहती है और इसी बच्ची के जरिए समर और कविता एक-दूसरे से जुड़ जाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के अलावा ऐमजॉन की वेब सीरीज 'सिटाडेल', रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'टेक्सट फॉर यू' और ऐक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका ने फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' भी साइन की है। उसमें उनके बाद कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।

अमेरिका: पूर्व विदेश मंत्री क्लिंटन पॉजिटिव मिलीं

अमेरिका: पूर्व विदेश मंत्री क्लिंटन पॉजिटिव मिलीं       

अखिलेश पांडेय         

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। हल्के लक्षणों के साथ मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि कोरोना वैक्सीन इस गंभीर बीमारी के खिलाफ हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसलिए कृपया अपना टीकाकरण कराए और बूस्टर डोज लगाए, अगर अभी तक नहीं लगाया है तो।'

उन्होंने इस दौरान अपने पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के टेस्ट रिपोर्ट के नेगेटिव आने की भी जानकारी दी और कहा कि वह ठीक हैं। सुश्री क्लिंटन ने कहा, 'जब तक पूरा घर साफ नहीं हो जाता है, तब तक के लिए उन्होंने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है। ऐसे में अगर फिल्मों के सुझाव दिए जाए, तो इसकी सराहना की जाएगी। 'हिलेरी क्लिंटन का यह ट्वीट व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के यह ऐलान किए जाने के घंटों बाद आया कि वह दूसरी बार कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं।

संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की: राष्ट्रपति

संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की: राष्ट्रपति 


अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि सिकंदराबाद में आग लगने की घटना में श्रमिकों की मौत एक ऐसी त्रासदी है, जिसका दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। अधिकारियों ने बताया कि कबाड़ के एक गोदाम में बुधवार को तड़के भीषण आग लगने से 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। ये प्रवासी श्रमिक, घटना के समय सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में गोदाम के ऊपर बने एक कमरे में सो रहे थे। सभी श्रमिक बिहार के थे।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा कि तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक गोदाम में आग लगने से हुई मजदूरों की मौत एक ऐसी त्रासदी है, जिसका दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-166, (वर्ष-05)
2. बृहस्पतिवार, मार्च 24, 2022
3. शक-1984, चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-36+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...