शनिवार, 12 मार्च 2022

विधानसभा चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ किया

विधानसभा चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ किया  

संदीप मिश्र     

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 17 जिलों में सभी विधानसभा सीटें जीत कर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में ऐसे पहले मुख्यमंत्री बने है जिन्होने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के साथ दोबारा जीत भी दर्ज की है।भाजपा ने वाराणसी, सोनभद्र, बुलंदशहर, गोंडा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी-हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद, गोरखपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, देवरिया में सारी की सारी सीटें जीतीं हैं ।पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच साल के कार्यकाल के दौरान अपने कुशल नेतृत्व और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर पूरे यूपी में बहुत बड़ी लाइन खींच दी, जिसे विरोधी पार नहीं कर पाए। योगी यूपी के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल भी पूरा किया और दोबारा जीत भी दर्ज की। चुनाव में भाजपा को इस बार सभी वर्ग का वोट मिला। योगी ने उत्तर प्रदेश को जाति के वोट बैंक को राष्ट्रवादी वोट बैंक में बदल दिया। यूपी में योगी की जीत की कई वजह रही, जिसमें प्रमुख रूप से मोदी का मार्गदर्शन, योगी का शासन, यूपी में गरीबों को राशन, महिलाओं को सुरक्षा का आश्वासन और हिन्दुत्व फैक्टर है।विधानसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में जाट वोटर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बंट गये। दलित वोट पहली बार बीएसपी से बीजेपी में शिफ्ट होता दिखा। इस साथ के साथ बीजेपी ने गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, आगरा, कासगंज और एटा में क्लीन स्वीप किया, जबकि अलीगढ़, मथुरा, सहारनपुर, बुलंदशहर में बीजेपी की परफोरमेंस काफी बढ़िया रही। यूपी के हर फेज में चुनाव में बीजेपी विरोधियों को नुकसान हुआ।

इस बार के चुनाव में योगी के खिलाफ अखिलेश यादव और जयंत चौधरी, मायावती और प्रियंका गांधी मैदान में थीं। पश्चिम यूपी में जहां दावा जा रहा था कि एसपी और आरएलडी का गठबंधन आगे रहेगा लेकिन यहां बीजेपी लीड ले गई। जाट लैंड में राष्ट्रीय लोक दल के बड़ी मार्जिन से जीतने का दावा किया गया, पर जाटों ने बीजेपी को सपोर्ट किया। बुंदेलखंड ने भी बीजेपी को सियासी बुलंदी पर पहुंचा दिया।बुलंदशहर में सात सीटों पर कमल खिला। आगरा की नौ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर इतिहास रचने का काम किया। सोनभद्र की तीन और वाराणसी की सात सीटें भाजपा के नाम रही। गोरखपुर की आठ सीटों पर कमल खिला, देवरिया भी पीछे नहीं रहा यहां सात विधानसभाओ में कमल का फूल खिल गया। गोंडा की भी सात सीटें भाजपा के नाम दर्ज हुईं। पीलीभीत की चार, शाहजहांपुर की सात, खीरी की आठ, हरदोई की आठ, उन्नाव की छह, फर्रुखाबाद की चार सीटों पर मोदी-योगी का जादू चला। कन्नौज की तीन, कानपुर देहात की चार, झांसी की चार, ललितपुर दो, हमीरपुर की दो, महोबा की दो सीटें भी भाजपा की झोली में पहली बार चली गईं, जबकि सहारनपुर में सात में से पांच सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। बागपत में तीन में से दो सीटें भाजपा ने अपने नाम की। बरेली में नौ में से आठ सीटें भाजपा के खाते में आईं। सीतापुर की नौ में से आठ सीटें, लखनऊ की नौ में से सात, बांदा में चार में से तीन सीटों पर कमल खिला।

कानपुर देहात की चारों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। लखीमपुर खीरी में भाजपा ने सभी आठ सीटों पर जीत दर्ज की जबकि जौनपुर की सदर सीट से बीजेपी कैंडिडेट और योगी कैबिनेट के मंत्री गिरीश चंद्र यादव चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 6000 से अधिक वोटों से सपा के मोहम्मतद अरशद को हराया। सोनभद्र जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कमल खिला। हरदोई की आठों विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया है। गोरखपुर में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया। सीएम योगी के शहर गोरखपुर की सभी नौ सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। बुंदेलखंड में बीजेपी ने विपक्ष का पूरी तरह सफाया कर दिया। बीजेपी ने बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर जीत दर्ज की। हरदोई सदर सीट पर इतिहास में पहली बार भाजपा के नितिन अग्रवाल ने 43 हज़ार वोटों से जीत दर्ज की। बीजेपी ने शाहजहांपुर की छह विधानसभाओं में जीत का परचम लहराया। प्रयागराज की 12 में से 8 सीटों पर भाजपा तो चार पर सपा जीती। बागपत की दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली।


'बिग बाजार' का नियंत्रण, अपने हाथ में लेना शुरू

'बिग बाजार' का नियंत्रण, अपने हाथ में लेना शुरू  

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीते सप्ताह 'बिग बाजार' का नियंत्रण अपने हाथ में लेना शुरू कर दिया। अब कंपनी ने फ्यूचर ग्रुप के इस सबसे बड़े ब्रांड का नाम बदलने की तैयारी भी कर ली है।

रिलायंस रिटेल उन सभी जगहों पर अब नया रिटेल स्टोर खोलने जा रही है, जहां पहले कभी बिग बाजार हुआ करता था। इस नए स्टोर का नाम स्मार्ट बाजार होगा। रिलायंस रिटेल मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल सेक्टर की कंपनी है। ये रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस फ्रेश, रिलायंस डिजिटल जैसे रिटेल स्टोर पहले से ऑपरेट करती है।
रिलायंस रिटेल की प्लानिंग 950 जगहों पर अपने खुद के स्टोर खोलने की है। ये सभी लोकेशन कंपनी ने फ्यूचर ग्रुप से अपने नियंत्रण में ली हैं। ईटी की खबर के मुताबिक इनमें से करीब 100 लोकेशन पर कंपनी इसी महीने स्मार्ट बाजार नाम से स्टोर खोल देगी। हालांकि इस बारे में रिलायंस रिटेल और फ्यूचर ग्रुप की ओर से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच 24,713 करोड़ रुपये का सौदा हुए साल भर से ज्यादा समय हो चुका है। लेकिन अमेजन के मुकदमों की वजह से सौदा पूरा नहीं हो पाया है। बीते सप्ताह से रिलायंस ने अपना रुख आक्रामक करते हुए फ्यूचर समूह के बिग बाजार का स्टोर अपने हाथ में लेना शुरू कर दिया। रिलायंस ने पहले बिग बाजार के स्टोर्स की लीज को अपने नाम किया, लेकिन फ्यूचर को ऑपरेट करने दिया। अब रिलायंस इस बात पर स्टोर्स का नियंत्रण अपने हाथों में लगे रही है कि फ्यूचर इनका किराया दे पाने में असमर्थ है। 

यूरोपीय देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए

यूरोपीय देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए  

अखिलेश पांडेय   
कीव/मास्को। यूक्रेन पर रूस के हमले को देखते हुए अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। प्रतिबंधों से परेशान रूस की तेल कंपनियां भारत को तेल पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की तेल कंपनियां भारत को कच्चे तेल की कीमत पर 25-27 प्रतिशत तक की छूट की पेशकश कर रहीं हैं।
यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के कई बैंकों को अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग सिस्टम स्विफ्ट बैंकिंग सिस्टम से हटा दिया गया है जिसके बाद रूस के लिए अन्य देशों के साथ व्यापार करना मुश्किल हो गया है। रूस की सरकार इस स्थिति से निकलने के लिए एक नए भुगतान तंत्र का निर्माण करने में लगी है। अगर ये हो जाता है तभी भारत के साथ रूस के तेल का व्यापार बढ़ पाएगा।
रूस की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट से भारत अधिक मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है। पिछले साल दिसंबर में जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आए थे तब रोसनेफ्ट और इंडिया ऑयल कॉर्पोरेशन ने 2022 के अंत तक नोवोरोस्सिएस्क बंदरगाह के जरिए भारत को 2 करोड़ टन तक तेल की आपूर्ति के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किया था।
भारत मध्य-पूर्व पर तेल खरीद के लिए निर्भर है लेकिन वो अमेरिका और रूस जैसे देशों से तेल खरीद बढ़ाने की तरफ आगे बढ़ रहा है ताकि तेल के आयात में विविधता आए।

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि रूसी तेल कंपनियां ब्रेंट क्रूड ऑयल की पुरानी कीमतों पर 25-27 फीसदी की छूट दे रही हैं। रूसी कंपनियों द्वारा भारी छूट का संकेत देते हुए एक सूत्र ने कहा, ‘प्रस्ताव आकर्षक है। हालांकि, अभी भी कोई संकेत नहीं है कि तेल खरीद का भुगतान कैसे किया जाएगा।
हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि प्रतिबंधों के बीच रूस के साथ व्यापार शुरू करने से पहले भारत को बेहद सतर्क रहना चाहिए।यूक्रेन पर रूस के जारी हमले के बीच उससे तेल खरीदना कई देशों को नाराज कर सकता है, क्योंकि वो इसे रूस को वित्तीय सहायता देने के रूप में भी देख सकते हैं।

प्राइवेट बैंक के एक चीफ एग्जीक्यूटिव ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा, ‘यह रूस की समस्या है कि वो अपने उत्पादों को बेचने में सक्षम नहीं हैं। युद्ध के कारण, कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं जिससे तेल खरीद के लिए भारत को भी अधिक पैसे देने पड़ रहे हैं। हमें तेल आयात के लिए रूस के अलावा अन्य विकल्प भी तलाशने चाहिए। 

सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारीं गोली, मौंत

सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारीं गोली, मौंत       

दुष्यंत टीकम    
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार चार महीने पहले पति-पत्नी की शादी हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। आखिरकार जवान ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने प​ति और पत्नी की लाश बरामद कर मामले की विवेचना कर रही है।

तेजी: तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीज़ल के रेट जारी कियें

तेजी: तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीज़ल के रेट जारी कियें     

संदीप मिश्र     

लखनऊ। विधानसभा चुनाव ख़त्म होने से पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि चुनाव होने के बाद पेट्रोल-डीज़ल के दाम तेजी से बढ़ेंगे। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीज़ल के रेट जारी कर दिए हैं। इस नए दर में कुछ खास बदलाव नहीं किये गए है। बीते दिनों से ऐसी आशंका थी कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के रेट में बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे। रजनीतिक गलियारों में पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर हलचल थी। बहरहाल बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में अब भी पेट्रोल 100 रुपये के ऊपर बेचा जा रहा है। आइए जानते है सरकारी तेल कंपनियों द्वारा दिल्ली, यूपी बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत है।

अभिनेता वरुण को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया

अभिनेता वरुण को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया    

कविता गर्ग  
मुंबई। वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल का ब्रेकअप हो चुकी है। इसके बारे में तो हर कोई जानता ही है। लेकिन उसके बाद से दिव्या और वरुण चर्चा में बने हुए है।  वरुण को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। मानना ये है कि वरुण की वजह से ही दिव्या ने उनसे अलग होने का फैसला दिया है तो वहीं कुछ यूजर्स ने दोनों के ब्रेकअप की वहज मधुरिमा रॉय को बताया है, जो वरुण की दोस्त हैं। 
हालांकि इस मुद्दे पर दिव्या ने वरुण का बचाव भी किया। अब इस पूरे मामले पर वरुण सूद ने खुद चुप्पी तोड़ी है। उनका लोगों से यही कहना है कि एक दूसरे पर ऐसे आरोप लगाने से अच्छा है कि थोड़ा स्पेस दिया जाए।
वरुण ने ट्वीट कर लिखा, ‘हाय, सभी को बस यही बताना चाहता हूं, सांस लेने दो लोगों को। दो लोग अगर किसी बात को लेकर चुप हैं तो जाहिर सी बात है कि वो कुछ जानने की कोशिश कर रहे हैं। एक दूसरे को दोष देने का खेल छोड़ दो। स्पेस दो थोड़ा प्लीज।  वरुण के ट्वीट करने से पहले दिव्या ने भी एक ट्वीट किया था।  अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि अलग होने के बाद सभी की तरफ से दबाव की स्थिति पैदा कर दी गई है। इसे बंद कर देना चाहिए।
दिव्या ने कहा– सबसे ज्यादा दुख कब होता है क्या आप जानते हैं। मुझे लोग कहीं पर देखना चाहते है, लेकिन वहां मैं रहना नहीं चाहती हूं। दबाव डालते हैं वो, धमकाते हैं, रोते हैं वो। किसी को पता नहीं होता घर में क्या होता है। जानने की जरूरत नहीं है किसी को। मुझे एक मिनट के लिए भी आगे बढ़ने नहीं दे रहा यह सोशल प्रेशर। बंद करो इसे। बता दें कि दिव्या अग्रवाल ने 6 मार्च को पोस्ट शेयर कर बताया था कि वरुण सूद और वो अलग हो चुके हैं। लेकिन दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-155, (वर्ष-05)
2. रविवार, मार्च 13, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 18 डी.सै., अधिकतम-32+ डी सै.।उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                 (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...