मंगलवार, 8 मार्च 2022

202 से ज्यादा स्कूल एवं 34 अस्पताल तबाह कियें

202 से ज्यादा स्कूल एवं 34 अस्पताल तबाह कियें    

अखिलेश पांडेय    

कीव/मास्को। रूस एवं यूक्रेन के बीच चल रही जंग से चौतरफा तबाही मची हुई है। अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि रूस के आक्रमण में उसके 202 से ज्यादा स्कूल और 34 अस्पताल पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इसके अलावा 1500 से ज्यादा आवासीय भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन को करीब 10 अरब डॉलर की क्षति हुई है। मंगलवार को रूस के साथ चल रही जंग को लेकर यूक्रेन की ओर से कहा है गया है कि उसकी सेना ने खार्किव में एक रूसी मेजर जनरल को मार गिराया है। रूस-यूक्रेन जंग के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की आज ब्रिटेन की संसद को संबोधित करेंगे। वह वर्चुअली हाउस ऑफ कॉमन्स का हिस्सा होंगे। वह यूक्रेन के लिए हथियार और नो फ्लाई जोन की मांग कर सकते हैं। रूस ने यूक्रेन के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि हवाई हमले में उसने यूक्रेन के 26 सैन्य ढांचों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी का कहना है कि रूस की गोलीबारी में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में परमाणु ऊर्जा केंद्र को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार के रेडिएशन की सूचना नहीं है।

युद्ध के 13वें दिन यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने खार्किव में एक रूसी जनरल को मार गिराया है। उसकी पहचान मेजर जनरल विटैली गेरासिमोव के रूप में हुई है। हालांकि रूस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल कीव इलाके के इरपिन में लड़ाई जारी है। मकारोव, गोस्टोमेल जिलों में बमबारी हो रही है। वासिल्कोव, बिला तसेरकवा, गोस्टोमेल, यूज़ीन में लगातार खतरे के सायरन बज रहे हैं। खेरसों में आज सुबह धमाकों की तेज आवाज आई और जितोमीर में तेल डिपो को निशाना बनाया गया था।

1,000 साल पुरानी ममी के पास से कुछ अवशेष मिले

1,000 साल पुरानी ममी के पास से कुछ अवशेष मिले  

अखिलेश पांडेय        

लीमा। पेरू में 1000 साल पुरानी ममी के पास से कुछ ऐसे अवशेष मिले हैं। जिनसे पता चलता है कि उस समय वहां पर बच्चों की बलि दी जाती थी। यह ममी पिछले साल मिली था। तब से उसके आसपास खोजबीन जारी थी। यह ममी एक पुरुष की है, जो राजधानी लीमा से बाहर मौजूद प्राचीन शहर काजारमारकिला  में मिली थी। यह ममी घुटने को मोड़कर लेटी हुई थी। इस ममी के मिलने की खबर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई थी।

जब यह ममी मिली तब यह माना जा रहा था कि मौत के समय इस पुरुष की उम्र करीब 18 से 22 साल के बीच रही होगी। लेकिन बाद में जांच करने पर पता चला कि जब इसकी ममी बनाई गई, तब यह करीब 35 साल का था। आर्कियोलॉजिस्ट ने इस ममी का नाम चबेलो  रखा है।
चबेलो के आसपास खनन का काम जारी था. इस बीच आठ बच्चों के अवशेष मिले जो अंतिम संस्कार की विधियों के तहत बोरे और रस्सियों में लिपटे हुए थे। इनके अलावा 12 बच्चों के कंकाल भी मिले हैं। पुरातत्वविदों ने बताया कि इनमें से कुछ बच्चों के अवशेषों को देखकर लगता है कि उन्हें मारने से पहले या बलि देने से पहले प्रताड़ित किया गया था। उनकी हड्डियां टूटी हुई थीं।
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सैन मार्कोस में आर्कियोलॉजी के प्रोफेसर पीटर वैन डालेन लूना ने बताया कि हम जानते हैं कि एंडियन समुदायों में अंतिम संस्कारों को लेकर कई विधाएं थी। वो दुनिया को अलग तरह से देखते थे। उनके यहां पर मृत्यु को लेकर जो मान्यताएं थीं, वो उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण थीं। यह एक समानांतर दुनिया थी। वो मृत लोगों के सम्मान के लिए कई ऐसे काम करते थे, जो बाकी दुनिया के लिए विचित्र और हैरान करने वाली हो सकती हैं।
प्रो. पीटर वैन ने बताया कि उनकी टीम ने इन अवशेषों का डीएनए एनालिसिस और रेडियोकार्बन डेटिंग की। ताकि उस समय के लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके। काजारमारकिला शहर में चार पिरामिड मिले थे, जो करीब 1000 साल पुराने थे। उस समय यह शहर पेरू के तटों और पहाड़ों पर रहने वाले लोगों के बीच व्यापार का मुख्य मार्ग हुआ करता था। हालांकि अभी तक सिर्फ इस इलाके के एक फीसदी जगह को ही खनन कार्य में शामिल किया गया है।
प्रो. पीटर ने बताया कि हमें उस समय पेरू में किसी तरह के लिखित दस्तावेज, पांडुलिपियां, पत्थरों पर लिखावट आदि नहीं मिले हैं। इसलिए पुरातत्वविदों को उस समय के इतिहास और संस्कृति को समझने के लिए प्राचीन अवशेषों की अलग तरह से स्टडी करनी पड़ रही है।

उम्मीद: भाजपा को 21 सीटों से अधिक सीटें मिलेगी

उम्मीद: भाजपा को 21 सीटों से अधिक सीटें मिलेगी   

इकबाल अंसारी     

पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव की मतणगना से दो दिन पहले, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े से दूर रहती है तो महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) से समर्थन मांगने के लिए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व पहले ही बातचीत कर रहा है। गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 14 फरवरी को हुए थे और नतीजों की घोषणा 10 मार्च को होगी।

सावंत ने कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि उसे बहुमत के आंकड़े 21 सीटों से अधिक सीटें मिलेगी। लेकिन अगर संख्याबल कम रहता है तो ”पार्टी ने निर्दलीयों और एमजीपी से समर्थन मांगने का विकल्प भी खुला रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चुनाव बाद गठबंधन के लिए एमजीपी से बातचीत कर रहा है। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन 13 सीटें जीतने वाली भाजपा ने फौरन दीपक धावलिकर के नेतृत्व वाली एमजीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और निर्दलीयों से गठबंधन करके मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बना ली थी। पर्रिकर के निधन के बाद 2019 में जब सावंत मुख्यमंत्री बने तो राज्य मंत्रिमंडल से एमजीपी के दो मंत्रियों को हटा दिया गया। इस बार एमजीपी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा। एमजीपी विधायक सुदिन धावलिकर ने शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी टीएमसी को विश्वास में लेकर गोवा चुनाव के नतीजों के बाद अपने रुख पर फैसला लेगी लेकिन कभी प्रमोद सावंत को मुख्यमंत्री के तौर पर ‘समर्थन नहीं’ देगी।

धावलिकर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सावंत ने कहा कि अगर कोई भी पार्टी हमें समर्थन देती है तो वह हमारे नेतृत्व पर निर्णय नहीं ले सकती। एमजीपी को सरकार से इसलिए हटाया गया क्योंकि उसने 2019 में उपचुनाव में हमारे आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था।’ सावंत ने यह भी कहा कि उनके धावलिकर बंधुओं से कोई निजी मतभेद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मतभेद राजनीतिक थे।’ यह पूछने पर कि अगर भाजपा तटीय राज्य में सत्ता में लौटती है तो क्या वह अगले मुख्यमंत्री होंगे, इस पर सावंत ने कहा, ”चुनाव मेरे नेतृत्व में लड़ा गया। हमारे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर राज्य अध्यक्ष तक हर किसी ने कहा है और यह अक्सर दोहराया गया है कि हम मेरे नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व एक बार फिर अगली सरकार का नेतृत्व करने में मुझ पर विश्वास जताएगा।

आईगियर ने म्यूज़िक स्पीकर सिस्टम को लॉन्च किया

आईगियर ने म्यूज़िक स्पीकर सिस्टम को लॉन्च किया    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। भारतीय गैजेट्स और एक्सेसरीज़ निर्माता आईगियर ने गोल्डी, एक विंटेज-शैली पोर्टेबल मल्टीफ़ंक्शनल ब्लूटूथ म्यूज़िक स्पीकर सिस्टम को लॉन्च किया है। जिसे चलते-फिरते मनोरंजन के लिए डिज़ाइन किया गया है। 1200एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ, यह सीधे सूर्य के प्रकाश का उपयोग करके भी चार्ज कर सकता है। इसके अलावा, गोल्डी में एक इनबिल्ट टॉर्च भी है जो बाहर इस्तेमाल होने पर एक इमरजेंसी टूल गैजेट है। आइए जनते हैं आईगियर गोल्डी की कीमत और फीचर्स।

गोल्ड और ब्लैक एक्सेंट में उपलब्ध आईगियर गोल्डी की कीमत 2,000 रुपये है। बीटी स्पीकर 1 साल की मुफ्त रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ आता है। गोल्डी, आईगियर का एक बहु-कार्यात्मक और पोर्टेबल वायरलेस म्यूजिक सिस्टम है। यह एक मजबूत एबीएस प्लास्टिक एनक्लोजर का उपयोग करके बनाया गया है और एक विंटेज-स्टाइल लुक का उपयोग करके डिज़ाइन किया गया है। जो कंपनी के अनुसार, 50-शैली के रेडियो के रंगरूप जैसा दिखता है। एक टेलीस्कोपिक एंटीना और एक आसान पट्टा के साथ पूरा, यह स्पीकर सिस्टम बाहरी उपयोग के लिए भी डिज़ाइन किया गया है। आईगियर गोल्डी ब्लूटूथ स्पीकर में 5-वाट स्पीकर सिस्टम है और इसमें ब्लूटूथ, यूएसबी, माइक्रोएसडी, और ऑक्स-इन जैसे कनेक्टिविटी विकल्प शामिल हैं, ताकि आप अपने लगभग सभी डिवाइस के साथ गोल्डी का उपयोग कर सकें। जो दिन के उजाले या सीधी धूप होने पर इन-बिल्ट बैटरी को रिचार्ज करते रहते हैं। अंत में, जब आप कैंपिंग या ट्रेकिंग कर रहे हों तो एक अंतर्निर्मित आपातकालीन फ्लैशलाइट आपको सही रास्ते पर रखने में मदद करता है।

सेंसेक्स में लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट

सेंसेक्स में लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट   


कविता गर्ग           

मुंबई। रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक रुझानों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार 5वें कारोबारी सत्र में गिरावट हुई। तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुला और खबर लिखे जाने तक 432.36 अंक या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,410.39 पर आ गया।इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 115.75 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,747.40 पर था। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 1,491.06 अंक या 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,842.75 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 382.20 अंक या 2.35 प्रतिशत टूटकर 15,863.15 पर आ गया।

सेंसेक्स में मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एनटीपीसी, टीसीएस और टेक महिंद्रा में बढ़त देखने को मिली। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.50 फीसदी उछलकर 126.1 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 7,482.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

पीएम ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया

पीएम ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को नारी शक्ति को नमन किया और कहा कि केंद्र सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत की विकास यात्रा में अपनी नारी शक्ति को आगे रखने के लिए वित्तीय समावेषण से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता जैसे कई प्रयास किए गए। आने वाले समय में ये प्रयास और जोश के साथ जारी रहेंगे।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि महिला दिवस पर मैं नारी शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को नमन करता हूं। भारत सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर गुजरात में कच्छ के धोरदो गांव स्थित एक महिला संत शिविर में आयोजित संगोष्ठी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे।

भूमिगत खदान में हादसे के बाद बचाव कार्य जारी

भूमिगत खदान में हादसे के बाद बचाव कार्य जारी   

इकबाल अंसारी     

हैदराबाद। तेंलगाना के पेद्दापल्ली में सिंगरेन कोलियरीज कंपनी लिमिटेड की भूमिगत खदान में हुए हादसे के बाद मंगलवार को भी बचाव कार्य जारी है। इस हादसे की वजह से चार लोग अब भी खदान में फंसे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दो अधिकारियों सहित बचे हुए चार लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बचाव टीम मलबे को हाथ से निकाल रही है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को दोपहर बाद दो बजे उस समय हादसा हुआ जब खदान में कार्य के दौरान छत का एक हिस्सा ढह गया। पुलिस ने बताया कि मलबे में सात लोग दब गए थे जिनमें से तीन लोगों को निकाल लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिरुमूर्ति का बयान, लगातार आह्वान करता रहा भारत

तिरुमूर्ति का बयान, लगातार आह्वान करता रहा भारत   

सुनील श्रीवास्तव   

कीव/मास्को/नई दिल्ली। ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद, पूर्वी यूक्रेन के शहर सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया है और वह इसे लेकर ”बेहद चिंतित” है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थानीय प्रतिनिधि एवं राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद में कहा, ”भारत हर प्रकार की शत्रुता को समाप्त करने का लगातार आह्वान करता रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत ने सभी निर्दोष नागरिकों, भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए सुरक्षित तथा निर्बाध मार्ग की मांग की है। तिरुमूर्ति ने कहा, ”हम बेहद चिंतित हैं कि दोनों पक्षों से हमारे आग्रह के बावजूद, सूमी में फंसे हमारे छात्रों के लिए सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया। उन्होंने कहा कि भारत अभी तक युद्धग्रस्त यूक्रेन से अपने 20,000 से अधिक नागरिकों की सुरक्षित वापसी कराने में कामयाब रहा है। तिरुमूर्ति ने कहा, ”हमने अन्य देशों के उन लोगों की भी उनके देश पहुंचने में मदद की, जिन्होंने इस संबंध में हमसे सम्पर्क किया था।

'भारत' के रुख को लेकर बड़े झूट का खुलासा किया

'भारत' के रुख को लेकर बड़े झूट का खुलासा किया  


अखिलेश पांडेय    

नई दिल्ली/कीव/मास्को। भारत के रुख को लेकर चीनी अखबार ने एक फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि भारत, रूस का समर्थन कर रहा है।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत को लेकर चीन ने एक झूठ फैलाने की साजिश रच रहा है। लेकिन भारत सरकार ने उसकी पोल खोल दी है। दरअसल, एक चीनी टैबलॉयड ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख को लेकर एक बड़े झूट का दावा किया है। वो ये कि भारत खुले तौर पर रूस के समर्थन में खड़ा है। यहां तक कि कुतुब मीनार को रूसी झंडे के रंगों से रोशन भी कर दिया गया है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक ट्विट किया।

दिल्ली स्थित कुतुब मीनार का फोटो भी शेयर किया। इसमें कुतुब मीनार रेड, ब्लू और व्हाइट रंग की रोशनी में डूबी दिख रही है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा- नई दिल्ली में मौजूद एक ऐतिहासिक बिल्डिंग कुतुबमीनार को भारत ने रूसी झंडे के रंगो से रोशन कर दिया है। बाद में पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने ग्लोबल टाइम्स के दावे को झूठा करार दिया। और ये बताया कि कुतुब मीनार की ये फोटो जन औषधि दिवस के सेलिब्रेशन की है।

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका ने स्पेन की तस्वीरें शेयर की

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका ने स्पेन की तस्वीरें शेयर की     

कविता गर्ग   

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने स्पेन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पठान की शूटिंग के लिए शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ स्पेन में हैं। दीपिका ने स्पेन की कई सारी तस्वीरें साझा की है।दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से पहली तस्वीर में दीपिका ने नीले समंदर की फोटो शेयर की हैं। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया 'इस्केप टाइम'।

वहीं, कुछ तस्वीरें स्पेन के जगमगाते शहर की है, जिसके जरिए दीपिका ने सिटी लाइट्स को दिखाने की कोशिश की है।इसके अलावा दीपिका ने पेड़- पौधो से भरा एक बूमर रैंग भी शेयर किया है।इसके साथ ही दीपिका ने बिना मेकअप अपनी एक तस्वीर भी साझा की है और कैप्शन में लिखा, 'लेजी संडे'।हाल ही में फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मानवीय स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन

मानवीय स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन   

अखिलेश पांडेय          

वाशिंगटन डीसी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर चर्चा के लिए एक बैठक का आयोजन किया। ऐसा कहा जा रहा है कि रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक 17 लाख से अधिक यूक्रेनियन मध्य यूरोपीय देशों में प्रवेश कर चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र सैन्य संघर्ष को समाप्त करने के लिए निरंतर राजनयिक प्रयास कर रहा है।फ्रांस और मैक्सिको ने पिछले हफ्ते संघर्ष के मानवीय प्रभाव को संबोधित करने के लिए यूएनएससी के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि सोमवार को हुई इस बैठक में इसे औपचारिक रूप से पेश किया या नहीं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-151, (वर्ष-05)
2. बुधवार, मार्च 9, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम-31+ डी सै.। बर्फबारी, उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...