मंगलवार, 8 मार्च 2022

पीएम ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया

पीएम ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को नारी शक्ति को नमन किया और कहा कि केंद्र सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत की विकास यात्रा में अपनी नारी शक्ति को आगे रखने के लिए वित्तीय समावेषण से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता जैसे कई प्रयास किए गए। आने वाले समय में ये प्रयास और जोश के साथ जारी रहेंगे।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि महिला दिवस पर मैं नारी शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को नमन करता हूं। भारत सरकार सम्मान और अवसरों पर विशेष जोर के साथ अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करती रहेगी। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर गुजरात में कच्छ के धोरदो गांव स्थित एक महिला संत शिविर में आयोजित संगोष्ठी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे।

भूमिगत खदान में हादसे के बाद बचाव कार्य जारी

भूमिगत खदान में हादसे के बाद बचाव कार्य जारी   

इकबाल अंसारी     

हैदराबाद। तेंलगाना के पेद्दापल्ली में सिंगरेन कोलियरीज कंपनी लिमिटेड की भूमिगत खदान में हुए हादसे के बाद मंगलवार को भी बचाव कार्य जारी है। इस हादसे की वजह से चार लोग अब भी खदान में फंसे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दो अधिकारियों सहित बचे हुए चार लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बचाव टीम मलबे को हाथ से निकाल रही है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को दोपहर बाद दो बजे उस समय हादसा हुआ जब खदान में कार्य के दौरान छत का एक हिस्सा ढह गया। पुलिस ने बताया कि मलबे में सात लोग दब गए थे जिनमें से तीन लोगों को निकाल लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिरुमूर्ति का बयान, लगातार आह्वान करता रहा भारत

तिरुमूर्ति का बयान, लगातार आह्वान करता रहा भारत   

सुनील श्रीवास्तव   

कीव/मास्को/नई दिल्ली। ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद, पूर्वी यूक्रेन के शहर सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया है और वह इसे लेकर ”बेहद चिंतित” है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थानीय प्रतिनिधि एवं राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद में कहा, ”भारत हर प्रकार की शत्रुता को समाप्त करने का लगातार आह्वान करता रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत ने सभी निर्दोष नागरिकों, भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए सुरक्षित तथा निर्बाध मार्ग की मांग की है। तिरुमूर्ति ने कहा, ”हम बेहद चिंतित हैं कि दोनों पक्षों से हमारे आग्रह के बावजूद, सूमी में फंसे हमारे छात्रों के लिए सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया। उन्होंने कहा कि भारत अभी तक युद्धग्रस्त यूक्रेन से अपने 20,000 से अधिक नागरिकों की सुरक्षित वापसी कराने में कामयाब रहा है। तिरुमूर्ति ने कहा, ”हमने अन्य देशों के उन लोगों की भी उनके देश पहुंचने में मदद की, जिन्होंने इस संबंध में हमसे सम्पर्क किया था।

'भारत' के रुख को लेकर बड़े झूट का खुलासा किया

'भारत' के रुख को लेकर बड़े झूट का खुलासा किया  


अखिलेश पांडेय    

नई दिल्ली/कीव/मास्को। भारत के रुख को लेकर चीनी अखबार ने एक फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि भारत, रूस का समर्थन कर रहा है।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत को लेकर चीन ने एक झूठ फैलाने की साजिश रच रहा है। लेकिन भारत सरकार ने उसकी पोल खोल दी है। दरअसल, एक चीनी टैबलॉयड ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख को लेकर एक बड़े झूट का दावा किया है। वो ये कि भारत खुले तौर पर रूस के समर्थन में खड़ा है। यहां तक कि कुतुब मीनार को रूसी झंडे के रंगों से रोशन भी कर दिया गया है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने एक ट्विट किया।

दिल्ली स्थित कुतुब मीनार का फोटो भी शेयर किया। इसमें कुतुब मीनार रेड, ब्लू और व्हाइट रंग की रोशनी में डूबी दिख रही है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा- नई दिल्ली में मौजूद एक ऐतिहासिक बिल्डिंग कुतुबमीनार को भारत ने रूसी झंडे के रंगो से रोशन कर दिया है। बाद में पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने ग्लोबल टाइम्स के दावे को झूठा करार दिया। और ये बताया कि कुतुब मीनार की ये फोटो जन औषधि दिवस के सेलिब्रेशन की है।

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका ने स्पेन की तस्वीरें शेयर की

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका ने स्पेन की तस्वीरें शेयर की     

कविता गर्ग   

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने स्पेन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पठान की शूटिंग के लिए शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ स्पेन में हैं। दीपिका ने स्पेन की कई सारी तस्वीरें साझा की है।दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से पहली तस्वीर में दीपिका ने नीले समंदर की फोटो शेयर की हैं। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया 'इस्केप टाइम'।

वहीं, कुछ तस्वीरें स्पेन के जगमगाते शहर की है, जिसके जरिए दीपिका ने सिटी लाइट्स को दिखाने की कोशिश की है।इसके अलावा दीपिका ने पेड़- पौधो से भरा एक बूमर रैंग भी शेयर किया है।इसके साथ ही दीपिका ने बिना मेकअप अपनी एक तस्वीर भी साझा की है और कैप्शन में लिखा, 'लेजी संडे'।हाल ही में फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मानवीय स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन

मानवीय स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन   

अखिलेश पांडेय          

वाशिंगटन डीसी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर चर्चा के लिए एक बैठक का आयोजन किया। ऐसा कहा जा रहा है कि रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक 17 लाख से अधिक यूक्रेनियन मध्य यूरोपीय देशों में प्रवेश कर चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र सैन्य संघर्ष को समाप्त करने के लिए निरंतर राजनयिक प्रयास कर रहा है।फ्रांस और मैक्सिको ने पिछले हफ्ते संघर्ष के मानवीय प्रभाव को संबोधित करने के लिए यूएनएससी के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि सोमवार को हुई इस बैठक में इसे औपचारिक रूप से पेश किया या नहीं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-151, (वर्ष-05)
2. बुधवार, मार्च 9, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम-31+ डी सै.। बर्फबारी, उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...