सोमवार, 7 मार्च 2022

फिल्म 'हीरामंडी' की शूटिंग प्रारंभ करेंगे भंसाली

फिल्म 'हीरामंडी' की शूटिंग प्रारंभ करेंगे भंसाली  

कविता गर्ग      

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म हीरामंडी की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। भंसाली अब अपनी पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। 'हीरामंडी' संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे वह पिछले 12 सालों से पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वेबसीरीज में प्यार, धोखा, उत्तराधिकार और राजनीति के हर पहलू को दिखाया जाएगा, भंसाली इसे अपने अब तक के करियर का मील का पत्थर मानते हैं।

बताया जा रहा है कि महिलाओं पर केंद्रित इस आठ ऐपिसोड वाली इस सीरीज में बॉलीवुड की 18 अभिनेत्री काम करती नजर आयेंगी। बताया जा रहा है कि हीरांमंडी वेबसीरीज को संजय लीला भंसाली और विभु पुरी निर्देशित करेंगे। इस फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान वेश्याओं और उनके पैसे वाले ग्राहकों की लाइफ पर आधारित है।

एक्ट्रेस सिन्हा का गाना 'व्हाइट-व्हाइट लहंगा' रिलीज

एक्ट्रेस सिन्हा का गाना 'व्हाइट-व्हाइट लहंगा' रिलीज   

कविता गर्ग     

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का होली गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' रिलीज हो गया है। पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का होली गाना 'व्हाइट-व्हाइट लहंगा' रिलीज हो गया है। यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं। कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं।

सूमी शहर में फंसे 1,700 विदेशी छात्र: शकरलेट

सूमी शहर में फंसे 1,700 विदेशी छात्र: शकरलेट    

अखिलेश पांडेय        

कीव। यूक्रेन के शिक्षा एवं विज्ञान मंत्री सेरही शकरलेट ने कहा कि सूमी शहर में करीब 1,700 विदेशी छात्र फंसे हुए हैं। शकरलेट ने यक्रेनी टीवी चैनल में यह जानकारी दी। सेरही शकरलेट ने कहा,' आज तक सूमी में लगभग 1,700 विदेशी छात्र फंसे हुए हैं। हम लगातार उनके संपर्क में हैं। छात्र बंकरों में सुरक्षित हैं। उन्हें गर्म भोजन, खाना-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, क्योंकि इस समय उनका वहां से निकलना सभी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।'

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया था। रूसी सेना प्रमुख बुनियादी ढांचे पर गोलाबारी कर रही है और उन्हें नष्ट कर रही है। इसके अलावा रिहायशी इमारतों पर उनकी सेना मिसाइलें एवं रॉकेट दाग रहे हैं।

फिलिस्तीनी शहर में मृत पाए गए प्रतिनिधि मुकुल

फिलिस्तीनी शहर में मृत पाए गए प्रतिनिधि मुकुल    

अखिलेश पांडेय       

नई दिल्ली/जेरूसलम। फिलिस्तीनी शहर रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य दूतावास परिसर के अंदर मृत पाए गए हैं, जो साल 2008 बैच के एक आईएफएस अधिकारी हैं। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है, ''रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा। वह एक उज्ज्वल और प्रतिभाशाली अधिकारी थे, उनके सामने उनकी पूरी जिंदगी पड़ी थी। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। ओम शांति।" फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और प्रधानमंत्री डॉ. मुहम्मद इब्राहिम शतयेह ने उनकी मौत के कारणों की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। आर्य ने पिछले साल 16 जून को राष्ट्रपति महमूद अब्बास को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया था। वह पहले काबुल में भारतीय दूतावास में दूसरे सचिव रह चुके हैं।

वह पेरिस में यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल और मॉस्को में भारतीय दूतावास के रूप में भी काम कर चुके हैं। फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है, ''फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य का रामल्लाह में उनके कार्यस्थल पर निधन हो गया है और उनके पार्थिव शरीर को भारत पहुंचाने की सम्पूर्ण व्यवस्था करने के लिए हमने भारत के विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क किया है।" विदेश मामलों और प्रवासियों के मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में कहा कि उन्हें फिलिस्तीन में भारतीय गणराज्य के राजदूत मुकुल आर्य की मृत्यु की खबर बेहद आश्चर्य और सदमे के साथ मिली।'' इस दुखद अवसर पर फिलिस्तीन के विदेश मंत्री डॉ रियाद अल-मलिकी ने भारत में अपने समकक्ष सुब्रमण्यम जयशंकर से संपर्क कर भारत सरकार और श्री आर्य के परिवार और रिश्तेदारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की।

जम्मू-कश्मीर: ग्रेनेड हमले में घायल युवती की मौंत

जम्मू-कश्मीर: ग्रेनेड हमले में घायल युवती की मौंत    

इकबाल अंसारी     

श्रीनगर। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट मार्केट में ग्रेनेड हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवती की सोमवार को मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृत युवती की पहचान श्रीनगर के हजरतबल निवासी नजीर अहमद टिंडा की बेटी सफिया (20) के रूप में की गयी है। रविवार को व्यस्ततम हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में अज्ञात आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका था। विस्फोट में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम 35 लोग घायल हो गये थे। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की कल ही मौत हो गयी थी।

रूस को तत्काल निर्णय लेने का आह्वान किया: प्रीति

रूस को तत्काल निर्णय लेने का आह्वान किया: प्रीति   

सुनील श्रीवास्तव      

लंदन। ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन को एक पत्र लिखकर रूस को इंटरपोल सिस्टम से बाहर करने पर तत्काल निर्णय लेने का आह्वान किया है। सुश्री पटेल ने ट्वीट किया, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के समकक्षों के साथ, मैंने आज इंटरपोल मुख्यालय और इसकी कार्यकारी समिति को पत्र लिखकर रूस को इससे तत्काल बाहर करने पर इस सप्ताह निर्णय लेने के लिए आग्रह किया है।

उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन में रूस का सैन्य कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन सहयोग के लिए सीधा खतरा है। गृह मंत्री ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन सरकार यूक्रेन संकट पर रूस को इंटरपोल से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए यूक्रेन के अनुरोध का समर्थन करेगी।

व्हाट्सएप ने बीटा वर्जन पर उपलब्ध कराया फीचर

व्हाट्सएप ने बीटा वर्जन पर उपलब्ध कराया फीचर    

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने एक कमाल का फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर फिलहाल, बीटा वर्जन पर उपलब्ध कराया गया है। इस फीचर में आप बिना इंटरनेट के अपना व्हाट्सएप चला सकते हैं। मेटा कंपनी ने पिछले साल एक फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी, जिसे लेकर कंपनी ने कहा था कि व्हाट्सएप के डेस्कटॉप यूजर्स फोन में इंटरनेट कनेक्शन न होने की स्थिति में भी मैसेज भेज और प्राप्त कर सकेंगे। इसे सीधे शब्दों में कहें तो लैपटॉप या डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए फोन में इंटरनेट की जरूरत नहीं है। करीब 8 महीने की टेस्टिंग के बाद व्हाट्सएप ने इसका अपडेट बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। व्हाट्सएप डेस्कटॉप के बीटा यूजर्स अब फोन को फ्लाइट मोड में डालकर भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

व्हाट्सएप का यह नया फीचर सिर्फ डेस्कटॉप या लैपटॉप यूजर्स के लिए है। यदि आप डेस्कटॉप या लैपटॉप पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो यह फीचर आपके लिए बहुत काम का है। सबसे पहले अपने व्हाट्सएप को अपडेट करें। अब इस फीचर को एक्टिव करने के लिए अपने फोन के व्हाट्सएप की सेटिंग में जाना होगा। उसके बाद लिंकिंग डिवाइस के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपने मल्टी-डिवाइस मेटा का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करके बीटा वर्जन ज्वाइन करें। अब डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप ओपन करें। आपकी सेटिंग पूरी हो चुकी है। अब आप फोन में इंटरनेट नाम होने की स्थिति में भी लैपटॉप पर व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकेंगे। अब व्हाट्सएप आपके लैपटॉप के इंटरनेट का इस्तेमाल करेगा।

भारतीयों को सुरक्षित निकालने में मदद की गुजारिश

भारतीयों को सुरक्षित निकालने में मदद की गुजारिश   

अखिलेश पांडेय        

कीव/ मास्को/ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की और युद्धग्रस्त देश के पूर्वोत्तर इलाके के शहर सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने में उनसे मदद की गुजारिश की। करीब 35 मिनट तक चली इस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में उभरती परिस्थितियों पर भी चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण सूमी में अभी भी 700 के करीब भारतीय छात्र फंसे हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने सूमी में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत की ओर से किए जा रहे प्रयासों में यूक्रेन सरकार से मदद जारी रखने की अपील की। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी वार्ता की सराहना की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा की गई मदद के लिए जेलेंस्की का आभार जताया। दोनों नेताओं के बीच बात ऐसे समय में हुई है, जब रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन से छात्रों समेत अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत हर संभव प्रयास कर रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध आरंभ होने के बाद, दोनों नेताओं के बीच आज यह दूसरी वार्ता हुई है। इससे पहले, दोनों नेताओं ने 26 जनवरी को फोन पर बातचीत की थी। दोनों देशों के बीच युद्ध आरंभ होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी दो बार बात कर चुके हैं।

वह आज दोपहर फिर एक बार पुतिन से बात करने वाले हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि वार्ता के दौरान जेलेंस्की ने युद्ध की स्थिति और यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी बातचीत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में जारी युद्ध और इसके परिणामस्वरूप पैदा हुए मानवीय संकट पर चिंता जताई। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने तत्काल हिंसा समाप्त करने के अपने आह्वान को दोहराया और इस बात को रेखांकित किया कि भारत हमेशा ही दोनों पक्षों के बीच सीधी वार्ता और मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर रहा है।भारत रूस और यूक्रेन के शीर्ष नेताओं से युद्ध को तत्काल समाप्त कर, वार्ता और कूटनीति के जरिए मतभेदों को दूर करने की अपील करता आ रहा है। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में अब भी फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर चिंता जताई और उनकी जल्द सुरक्षित निकासी की आवश्यकता पर जोर दिया।

वीडियो कांफ्रेंस के जरिये लाभार्थियों से संवाद किया

वीडियो कांफ्रेंस के जरिये लाभार्थियों से संवाद किया   

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जन औषधि दिवस के अवसर पर जन औषधि केंद्र के मालिकों के साथ ही ‘जेनरिक’ दवाइयां उपलब्ध कराने की योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाद किया और उनके अनुभव सुने। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना की शुरुआत विशेष रूप से गरीबों और वंचितों के लिए किफायती दरों पर गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध कराने के मकसद से की गई है। संवाद के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि जन-औषधि केंद्र तन को औषधि देते हैं लेकिन साथ ही यह मन की चिंता करते हैं और धन को बचाकर जन-जन को राहत भी पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि दवा का पर्चा हाथ में आने के बाद लोगों के मन में जो आशंका होती थी कि पता नहीं, कितना पैसा दवा खरीदने में खर्च होगा। वह चिंता कम हुई है।

मोदी ने कहा कि आज देश में साढ़े आठ हजार से ज्यादा जन-औषधि केंद्र खुले हैं और ये केंद्र अब केवल सरकारी स्टोर नहीं, बल्कि सामान्य जन के लिए समाधान केंद्र बन रहे हैं। इस कार्यक्रम का विषय ‘जन औषधि-जन उपयोगी’ रखा गया है। उल्लेखनीय है कि ‘जेनरिक’ दवाइयों के उपयोग और जन औषधि परियोजना के फायदों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक मार्च से देशभर में जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, देश में अभी 8,600 से अधिक जन औषधि स्टोर हैं। इसका उद्देश्य लोगों को वहनीय मूल्य पर दवाइयां उपलब्ध कराना है।

रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, निकलीं भर्ती

रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, निकलीं भर्ती   

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। अगर आप रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल, ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा अपरेंटिस पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया गया था, जिसके लिए उसने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए रेलवे भर्ती सेल, भुवनेश्वर की आधिकारिक साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन एक बात ध्यान रहे कि इन पदों के लिए आपको आज ही आवेदन करना होगा। इन अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 07 मार्च 2022 यानी आज ही की है। बता दें इस भर्ती अभियान द्वारा ईस्ट कोस्ट रेलवे में कुल 756 पदों को भरा जाएगा।

अधिसूचना के मुताबिक आवेदक को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए और एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित व्यापार में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। अधिसूचना के मुताबिक आवेदक की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नोटिफिकेशन के मुताबिक चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी। मेरिट लिस्ट मैट्रिक के औसत (न्यूनतम 50% (कुल) अंकों के साथ) प्लस आईटीआई मार्क्स लेकर तैयार की जाएगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-150, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, मार्च 8, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम-29+ डी सै.। बर्फबारी, उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...