रविवार, 6 मार्च 2022

कायर रूस 'संपादकीय'

कायर रूस    'संपादकीय'        

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दुनिया के एक छोटे स्तर के देश यूक्रेन पर हमला जारी कर रखा हैं एवं यूक्रेन पर कब्जा कर रखा हैं। जिस हमले में लगभग 10 हजार लोगों की मृत्यु हुईं। रूस एक कायर प्रणाली का देश हैं। जो दुनिया को खत्म करना चाहता हैं। लेकिन, अगर दुनिया ही नहीं होगीं, तो रूस कब्जा किस पर करेगा। 'राजनीति की भूख' के लिए गरीब लोगों एवं गरीब बच्चों की हत्या मत करों। यूक्रेन में रूस के आक्रमण से कम से कम 3,000 छोटे बच्चों की भी मृत्यु हुईं हैं। दुनिया एक बहुत बड़े संकट में हैं।
जहां लगभग, 600 यूक्रेनी सैनिक भी मारें गए हैं। क्या रूस अपने-आप को एक बड़ा एवं शक्तिशाली देश समझता हैं ? तो ये उसकी सबसे बड़़ी भूल हैं। रूस एक निचली प्रणाली का भी देश हैं। क्योंकि, दुनिया पर कब्जा करना, और उस पर हत्याचार करना, एक शक्तिशाली एवं विशाल देश की सबसे बड़ी मूर्खता हैं। क्या रूस कायर हो गया हैं ? वह दुनिया पर खतरनाक परमाणु हथियारों से लगातार हमलें कर रहा हैं। दुनिया में लोगों की संख्या कम हो रहीं हैं। ऐसे में रूस किस पर राज करेगा ? 'विस्तारवादी' नीति के अनुसार, रूस एक घटिया राजनीति चल रहा हैं। रूस एक विशाल देश जरूर हैं। लेकिन, वह यूक्रेन पर कब्जा कर एक कायर एवं शक्तिहीन देश के रूप में बदल गया है।
चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

यूपी: अधिकारियों ने मीरजापुर का निरीक्षण किया

यूपी: अधिकारियों ने मीरजापुर का निरीक्षण किया     

संदीप मिश्र       
मिर्जापुर। रविवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सातवें चरण में 07 मार्च को जनपद में होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु मण्डलायुक्त विन्ध्यांचल, पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी द्वारा पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पॉलिटेक्निक ग्राउण्ड, मीरजापुर का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
तत्पश्चात यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए यातायात निरीक्षक को पोलिंग पार्टियों के निर्धारित मार्ग से जाने हेतु यातायात ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को यातायात सुगम बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। समस्त पोलिंग पार्टियां अपने-अपने गंतव्य स्थल को सकुशल रवाना हुई।

8 मार्च को आयोजित किए जाएंगे विविध कार्यक्रम

8 मार्च को आयोजित किए जाएंगे विविध कार्यक्रम     

सुशील केसरवानी       
कौशाम्बी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च के अवसर पर महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान के द्वारा जनपद मुख्यालय मंझनपुर के तमन्ना पैलेस नहर रोड में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड जिला अस्पताल के पास संस्थान की महिला पदाधिकारियों ने रविवार को बैठक कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की सफलता की रणनीति बनाई है। 
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न गांव कस्बों क्षेत्र की समस्याओं से पीड़ित महिलाओं के समस्या निदान के लिए उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने उनके सशक्तीकरण करने के संबंध में महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान की राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष अंजना मिश्रा के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर गहन विचार विमर्श किया गया है। 
कार्यक्रम के दौरान निर्णय लिया गया है कि महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर बाल कल्याण समिति महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण के लिए आगे की रणनीति बनाएगा। इस बैठक में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रघुनंदन सिंह और अधिवक्ता निशा त्रिपाठी महिलाओं की समस्याओं से संबंधित विचार विमर्श में शामिल रह कर उनकी समस्याओं के समाधान पर सुझाव देंगे। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य निधि त्रिपाठी, प्रार्थना त्रिपाठी, प्रियंका यादव, रिचा पांडेय, सुधा देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।

भारत ने 'डब्ल्यूटीओ' में बैठक बुलाने का सुझाव दिया

भारत ने 'डब्ल्यूटीओ' में बैठक बुलाने का सुझाव दिया   

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारत ने कोविड-19 महामारी के दौरान ई-कॉमर्स की भूमिका पर चर्चा के लिए विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में एक बैठक बुलाने का सुझाव दिया है। डब्ल्यूटीओ में भारत के राजदूत ब्रजेंद्र नवनीत द्वारा 23-24 फरवरी को आयोजित महासभा की बैठक में दिए गए एक बयान में इसका उल्लेख किया गया। इस बयान के अनुसार कई सदस्यों ने इस बारे में बात की कि कैसे ई-कॉमर्स ने महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान उनकी अर्थव्यवस्थाओं को मदद पहुंचाई। बयान के मुताबिक, नवनीत ने कहा, ‘‘भारत महामारी के दौरान ई-कॉमर्स की भूमिका पर चर्चा करने का सुझाव देता है। 
हर देश के सकारात्मक उदाहरण हो सकते हैं। लेकिन, क्या अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स ने एक बड़ी भूमिका निभाई? विशेष रूप से सीमा-पार व्यापार के संबंध में सदस्यों के अनुभवों को सुनकर अच्छा लगेगा।’’
उन्होंने सुझाव दिया कि इस एजेंडा को महासभा की प्रत्येक बैठक के लिए एक स्थायी एजेंडा के रूप में अपनाया जाना चाहिए।

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 30 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 30 नए मामलें मिलें         

पंकज कपूर       

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप अब तेजी के साथ घटने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 30 नये मामले सामने आए है। वहीं राहत की बात है कि रविवार को किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। 

रविवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 30 नए मामलें सामने आए है। जबकि राज्य में 32 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.52 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

11,12 एवं 13 मार्च को होगें 3 दिवसीय आयोजन

11,12 एवं 13 मार्च को होगें 3 दिवसीय आयोजन     

दुष्यंत टीकम    

रायपुर। मैनपाट महोत्सव 2022 के तीन दिवसीय आयोजन, मैनपाट के रोपाखार जलाशय के समीप 11, 12 एवं 13 मार्च को होगें। महोत्सव के शुभारंभ अक़्सर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आगमन भी प्रस्तावित है। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ नामचीन कलाकारों की भी होगी मौजूदगी। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में  रविवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित मैनपाट महोत्सव की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी बेहतर कार्य निष्पादन कर इस बार के महोत्सव को भव्य, आकर्षक और प्रभावी बनाये। विगत वर्षों से इस बार का आयोजन अलग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैनपाट महोत्सव की लोकप्रियता हर साल बढ़ रही है, यही कारण है कि इसकी प्रसिद्धि प्रदेश और देश तक है। मैनपाट महोत्सव  का आयोजन केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं है बल्कि यह विकास के मॉडल का पैमाना भी है। यहां सड़कों का जो जाल बिछा है तथा विकास के जो अन्य कार्य हुए हैं वह महोत्सव की ही देन है। श्री भगत ने कहा कि तैयारी में कोई कमी न रखें जिस अधिकारी को जो दायित्व सौंपा गया है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें। मैनपाट के सभी टूरिस्ट पॉइंट तक पहुंच मार्ग दुरस्त करें साइन बोर्ड लगवाएं। इसके साथ ही सामुदायिक शौचालय भी बनवाएं। सामुदायिक शौचालय का संचालन महिला समूहों को दे ताकि रोजगार के साथ देख-रेख भी हो सके। सभी पॉइन्ट पर हाई मास्ट लाइट लगवाए। दरिमा-नवानगर रोड को तेजी से ठीक कराएं।

मंत्री श्री भगत ने कहा कि महोत्सव में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो। पुलिस की तैनाती पर्याप्त रखें। पुलिस सुरक्षा में यह भी ध्यान रखें कि अनावश्यक किसी को परेशानी न हो। विवाद की स्थित निर्मित न होने पाए। महोत्सव में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए बैठक व्यवस्था हो। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी के परिवार के सदस्यों के लिए एक दिन विशेष बैठक व्यवस्था रखने कहा ताकि महोत्सव ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारी भी परिवार के साथ बैठकर महोत्सव का आनंद ले पाए।

पहली होगा कुश्ती प्रतियोगिता- बार कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि महोत्सव में पहली बार कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जरूरी तैयारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां 9 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे तथा 10 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास भी किया जाएगा।  इस बार महोत्सव में संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय खान-पान को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। छतीसगढ़ी कला संस्कृति के विविध आयाम रहेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, नगर निगम आयुक्त श्री विजय दयाराम के. वनमंडलाधिकारी श्री पंकज कमल, अपर कलेक्टर द्वय श्री एएल ध्रुव, श्रीमती तनुजा सलाम, गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल बिहारी यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

पुणे: पीएम ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

पुणे: पीएम ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया     

कविता गर्ग        .      

पुणे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पुणे के एक दिवसीय दौरे पर हैं। पुणे में पीएम ने रविवार को कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पुणे ने एजुकेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, आईटी और ऑटोमोबिल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान निरंतर मजबूत की है। मोदी ने कहा कि आधुनिक सुविधाएं पुणे के लोगों की जरूरत हैं और हमारी सरकार पुणेवासियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है।
इससे पहले पीएम ने पुणेवासियों को मेट्रो का उद्घाटन कर तोहफा दिया। मेट्रो रेल परियोजना के उद्घाटन के वक्त उनके साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। पीएम ने यात्रा के समय मेट्रो में मौजूद बच्चों से बात भी की और सफर के बारे में पूछा। पुणे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सिम्बायोसिस आरोग्य धाम का शुभारंभ किया। पीएम आज यहां सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बीच बनेर में निर्मित 100 ई-बसों और ई-बस डिपो का भी शुभारंभ किया। पीएम ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि हर शहर में ज्यादा से ज्यादा ग्रीन ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिक बसें, इलेक्ट्रिक कारें और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस है कि हर शहर में स्मार्ट मोबिलिटी हो जिसके लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट में एक ही कार्ड के इस्तेमाल को लाने का काम किया जा रहा है। बता दें कि इस कार्ड का फायदा यह होगा कि लोग इससे मेट्रो और बस दोनों में सफर कर सकेंगे।

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 2014 तक सिर्फ दिल्ली-NCR में ही मेट्रो का व्यापक विस्तार हुआ था। बाकि कुछ शहरों में ही मेट्रो का संचालन शुरू किया गया था। मोदी ने कहा कि आज देश के 2 दर्जन से अधिक शहरों में मेट्रो या तो आपरेशनल हो चुकी है या फिर जल्द चालू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ये मेट्रो पुणे में मोबिलिटी को आसान करेगी और प्रदूषण एवं जाम से राहत के साथ लोगों की ईज आफ लिविंग बढ़ाएगी।
पीएम ने इसके साथ ही मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण उन्मूलन की आधारशिला भी रखी। गौरतलब है कि 1,080 करोड़ रुपये से अधिक की इस परियोजना से नदी के 9 किमी के हिस्से में कायाकल्प किया जाएगा।
खुद मेट्रो का टिकट लेकर सवारी की। गौरतलब है पीएम ने गरवारे कॉलेज से आनंद नगर तक पुणे मेट्रो में यात्रा की है।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...