रविवार, 6 मार्च 2022

उत्तराखंड में अगले 5 वर्षों के लिए किसकी सरकार ?

उत्तराखंड में अगले 5 वर्षों के लिए किसकी सरकार ?    


पंकज कपूर      

नैनीताल। उत्तराखंड को बने अभी 21 वर्ष ही और चार विधानसभा चुनाव ही हुए हैं, और इतना समय मिथकों व रिकॉर्डों के बनने-टूटने के लिए कम होता है और यह भी कहा जाता है। मिथक व रिकॉर्ड हमेशा कभी न कभी टूटने के लिए ही बनते हैं। बहरहाल आगामी 10 मार्च को ऐसे ही यह 10 मिथक हैं। जो बरकरार रहकर या टूटकर तय करेंगे कि राज्य में अगले पांच वर्षों के लिए किसकी सरकार होगी ? देहरादून में राज्य बनने के बाद भगत सिंह कोश्यारी को छोड़कर सभी मुख्यमंत्री, बल्कि पिछले मुख्यमंत्री हरीश रावत तो दो सीटों से विधानसभा चुनाव और हारते रहे हैं। यहां तक कि राज्य के मुख्यमंत्री तो आगे कोई चुनाव ही नहीं लड़े या हरीश रावत का ही उदाहरण है कि लोकसभा चुनाव भी हारे हैं, और उन्हें कोई जीत नसीब नहीं हुई है। निशंक इस मामले में बाद में लोकसभा चुनाव जीतकर जरूर मिथक तोड़ चुके हैं। बहुगुणा, खंडूड़ी, एनडी तिवारी बाद में कोई चुनाव नहीं लड़े।

उत्तराखंड के चारों विधानसभा चुनावों में राज्य के शिक्षा मंत्री-नरेंद्र सिंह भंडारी, मंत्री प्रसाद नैथानी व गोविंद सिंह बिष्ट चुनाव हारे हैं। अब अरविंद पांडे पर इस मिथक के टूटने या बरकरार रहने का दारोमदार है। यह मिथक भी मातबर सिंह कंडारी व प्रकाश पंत जैसे नेताओं की हार के साथ बना हुआ है। इस बार बिशन सिंह चुफाल पर इस मिथक के टूटने या बरकरार रहने का दारोमदार है। नैनीताल के राज्य बनने से पूर्व से हर विधायक सत्ता में रहा है। राज्य बनने के बाद भी उक्रांद के डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, भाजपा के खड़क सिंह बोहरा, कांग्रेस की सरिता आर्य व भाजपा के संजीव आर्य सत्ता में रहे हैं। ऐसी कई अन्य सीटें भी हैं जहां के विधायक लगातार सरकार में रहे हैं।

कांग्रेस ने 12 सदस्यीय 'कंट्रोल रूम' स्थापित किया

कांग्रेस ने 12 सदस्यीय 'कंट्रोल रूम' स्थापित किया    

पंकज कपूर      

देहरादून। कांग्रेस ने 10 मार्च को मतगणना को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। सभी जिलाध्यक्षों व प्रत्याशियों को पत्र भेजकर मतगणना से संबंधित तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी मुख्यालय में 12 सदस्यीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि मतगणना के दिन पार्टी डाक मतपत्र की गणना पर नजर रखेगी। ऐसे सर्विस वोटर जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या लंबे अवकाश पर रहे हैं अथवा दिवंगत हैं, उनके नाम भी मतपत्रों पर अंकित हैं। इन पर मतदान हुआ तो पार्टी विरोध दर्ज कराएगी। साथ में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उन्होंने मतगणना के बाद कांग्रेस विधायकों को अन्य राज्यों में भेजने की चर्चा को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ भाजपा की छवि की वजह से हो रहा है। भाजपा की छवि बन चुकी है कि वह सत्ता के लिए कहीं भी तोडफ़ोड़ कर सकती है। भाजपा को जवाब देना चाहिए कि यह छवि उसके माथे पर ताज है या कलंक। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों को कोई डर नहीं है। हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं। उन्होंने सात मार्च को भाजपा की बैठक और उसमें सरकार बनाने पर मंथन को सूत न कपास, जुलाहों में लट्ठम-लट्ठ करार दिया।
उन्होंने बताया कि मतगणना से तीन दिन पहले वह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह दिल्ली जाकर पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। इसमें मतगणना और संभावित परिणाम को लेकर भी चर्चा होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कैग ने शिक्षा विभाग समेत जहां भी अनियमितता को उजागर किया है, मौजूदा सरकार ने उसे छिपाने की कोशिश की। कांग्रेस की सरकार बनने पर अनियमितता की जांच करा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कंट्रोल रूम में संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी, गरिमा महरा दसौनी, डा आरपी रतूड़ी, अमरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह भंडारी व प्रेम बहुखंडी शामिल किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सुरेंद्र रांगड़, आचार्य नरेशानंद नौटियाल, परिणीता बडोनी, शांति रावत व विशाल मौर्य भी तैनात किए गए हैं।

सऊदी ने एहतियाती उपायों को हटाने की घोषणा की

सऊदी ने एहतियाती उपायों को हटाने की घोषणा की   

अखिलेश पांडेय     

रियाद। सऊदी अरब ने देश में महामारी की स्थिति में सुधार देखते हुए कोविड-19 के खिलाफ एहतियाती उपायों को हटाने की घोषणा की। सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने फैसला किया कि सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने का नियम खत्म किया जा रहा है, लेकिन लोगों को घर के अंदर मास्क पहनना होगा। 

इसके अलावा, मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि अब यहां आने वाले यात्रियों को पीसीआर या रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही यात्रियों को अब क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य नहीं होगा।

फिल्म निर्देशक की भूमिका में नजर आयेगी कृति

फिल्म निर्देशक की भूमिका में नजर आयेगी कृति     

कविता गर्ग      

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन अपनी आने वाली फिल्म 'बच्चन पांडे' में फिल्म निर्देशक की भूमिका में नजर आयेगी। कृति सैनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बच्चन पांडे को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में कृति फिल्म निर्देशक का किरदार निभाती नजर आयेंगी।कृति सैनन ने बताया, "मैंने अपने काम के दौरान बहुत सारे प्रतिभशाली निर्देशकों को देखा है। ऐसा लगता है एक निर्देशक के पास सेट पर सब चीजें होती हैं, क्योंकि वह जहाज का कप्तान है। एक कलकार के के रूप में एक बार जब आप निश्चित संख्या में फिल्मों से गुजरते हैं, तो आप जितना सोचते हैं, उससे अधिक में उसमें डूब जाते हैं। बस देखते ही देखते आपको समझ में आने लगता है कि निर्देशक अपनी नजरें, अपनी प्रक्रिया और तौर-तरीकों जीवित बना देता है।"

गौरतलब है कि फिल्म 'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार, कृति सैनन, जैकलीन फर्नांडिस अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। बच्चन पांडे का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।फिल्म 'बच्चन पांडे' 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राहत: पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

राहत: पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं    

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। रविवार को भी पेट्रोल का दाम जस का तस बना हुआ है। रविवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।


छत्तीसगढ़: 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, एग्जाम

छत्तीसगढ़: 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, एग्जाम   

दुष्यंत टीकम      

मुंगेली। कोरोना वायरस की तीसरी लहर के गिरते आंकड़ों के बीच छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं हो रही हैं। इसी बीच 10वीं एग्जाम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरसअल, खबर मिल की 10वीं बोर्ड की परीक्षा में मुंगेली जिले के सैंकड़ों विद्यार्थियों ने एग्जाम ही नहीं दिया। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 617 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। साथ ही 11 हजार 688 उपस्थित रहे। अंग्रेजी विषय की परीक्षा छात्रों ने नहीं दिया। मुंगेली जिले के सैंकड़ों विद्यार्थियों की लापरवाही के मद्देनजर कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी विद्यार्थियों से परीक्षा देने की अपील की है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-149, (वर्ष-05)
2. सोमवार, मार्च 7, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम-26+ डी सै.। बर्फबारी, उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...