शुक्रवार, 4 मार्च 2022

रूस का दावा, यूक्रेन छोड़कर पोलैंड भागे राष्ट्रपति

रूस का दावा, यूक्रेन छोड़कर पोलैंड भागे राष्ट्रपति     

सुनील श्रीवास्तव        

मास्को/कीव। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच सबसे बड़ी खबर ये है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की देश छोड़कर भाग गए हैं। रूस की संसद के स्पीकर ने दावा किया है कि वो पोलैंड भाग गए हैं। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब कीव पर बड़ा हमला नहीं होगा। रूसी और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में राजधानी कीव पर कई दिनों से संकट के बादल मंडरा रहे थे। ऐसे में जेलेंस्की के देश छोड़ने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब शायद कीव पर हमला नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि इस समय यूक्रेन की राजधानी के चारों ओर रूसी सेना ने जबरदस्त घेराबंदी कर रखी है।
रूस पिछले 9 दिनों से यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा है। यूक्रेन की सेना लगातार रूस का मुकाबला कर रही है, लेकिन रूस की सेना की तादात काफी ज्यादा है। साथ ही रूस यूक्रेन की राजधानी कीव समेत तमाम शहरों पर मिसाइल अटैक कर रहा है। जिससे यूक्रेन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। रूसी मिसाइल अटैक सबसे ज्यादा सेना के कैंपों और बेस पर हुआ है, जिसमें यूक्रेन के हजारों जवान मारे गए। वहीं, यूक्रेन की तरफ से भी दावा किया गया है कि, पिछले 9 दिनों में रूस के 9 हजार से भी ज्यादा जवानों को मार गिराया है।

राहुल ने 'कांग्रेस' की सरकार बनवाने की अपील की

राहुल ने 'कांग्रेस' की सरकार बनवाने की अपील की    

संदीप मिश्र         

वाराणसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को वाराणसी के पिंडरा में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा तथा कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट देकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने की अपील की। पिंडरा में जनसभा करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेता वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा के दर्श कर पूजा-अर्चना की और उत्तर प्रदेश में पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। आपको बता दें कि, पिंडरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के लोगों को अपने भविष्य के बारे में एक बहुत बड़ा निर्णय लेना है। उत्तर प्रदेश किस रास्ते पर चलेगा, एक तरफ बीजेपी, सपा, बसपा है और दूसरी ओर कांग्रेस। नरेंद्र मोदी 2014 से प्रधानमंत्री हैं, पहले उनके हर भाषण में रोजगार की बात होती थी, कहते थे 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देंगे। किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा। कालाधन मिटा दूंगा और आपके अकाउंट में 15 लाख रुपये डाल दूंगा। राहुल गांधी ने कहा वह सवाल पूछते हैं कि, इस चुनाव में नरेंद्र मोदी 2 करोड़ रोजगार की बात क्यों नहीं करते हैं। किसानों की आमदनी बढ़ाने की बात क्यों नहीं करते। क्या कारण है कि, वह अब रोजगार, किसान, कालेधन की बात नहीं करते हैं। मोदी ने 2 हवाई जहाज ख़रीदे उसमें उत्तर प्रदेश का हवाई चप्पल वाला कोई नहीं बैठ सकता।

राहुल गांधी ने कहा कि, मीडिया वालों को दबाकर रखा है। यह लोग सवाल पूछ नहीं पाते हैं, डरते हैं, नौकरी चली जाएगी। मोदी आते हैं, झूठ बोलते हैं, और कहते हैं कि, मैं हिंदू धर्म की रक्षा करता हूं। नहीं मोदी, आप धर्म की नहीं, झूठ की रक्षा करते हो। आप धर्म की या गरीबों, किसानों, मजदूरों की रक्षा नहीं करते। आप अपनी कुर्सी बचाने के लिए असत्य की रक्षा करते हैं। हमने भी वायदे किए और उन वायदों को पूरा कर रहे हैं। हमने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर धान 2,500 रुपये क्विंटल ख़रीदा जाएगा और किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा। आप जाइए छत्तीसगढ़ और किसी भी किसान से पूछ लीजिए, कर्ज माफ़ हुआ है, धान 2,500 रुपये क्विंटल ख़रीदा जा रहा है। इनका ड्रामा देखिए, यूक्रेन में युद्ध शुरू हुआ, देश के हजारों लोग जिंदगी और मौत के बीच यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वहां बम गिर रहे हैं। वे वीडियो बना कर कहते हैं कि, हमें बचाइए। यहां नरेंद्र मोदी के लोग कहते हैं कि, ये लोग यहां फेल हो गए थे, इसलिए वहां गए। क्या वे भारत के नागरिक नहीं हैं? क्या उनकी रक्षा का जिम्मा आपका नहीं है? उन्होंने कहा कि, कोरोना में दुनिया का एक ही प्रधानमंत्री था जिसने अपनी जनता से कहा, थाली बजा दो, ताली बजा दो, वायरस भाग जाएगा। क्या ये सच बोला? मैंने संसद में कहा, तैयारी कीजिए वरना लाखों लोग मरेंगे। ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटिलेटर, अस्पतालों को तैयार कीजिए। भाजपा के लोग बोले, राहुल गांधी डरा रहा है। गंगा में लाशें तो आपने देखीं...। बीजेपी के लोग नहीं आए। पहले कहते हैं थाली बजाओ, फिर कहते हैं, भाइयों-बहनों थाली से काम नहीं हुआ, मोबाइल की लाइट जला दो। कोरोना में भी लोगों को मदद पहुंचाते कांग्रेस के ही लोग दिखे। तो आप सच्चाई जानते हो।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनाइये, जो हमने छत्तीसगढ़ में किया, धान का मूल्य 2,500 रुपये क्विंटल, वह उत्तर प्रदेश में भी करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सामने सबसे बड़ी समस्या छुट्टा पशु, बेरोजगारी और महंगाई है। छुट्टा पशु मोदी जी द्वारा दिया गया गिफ्ट है, ताकि आप रात को सो न पाएं और हिंदुस्तान की जो हालत है उसके बारे में सोचें नहीं। मैं साफ़ कहता हूं, कि जबतक भाजपा सरकार है आपको उत्तर प्रदेश में रोजगार नहीं मिलने वाला है। लोग मेहनत करके अपने बच्चों को पढ़ाते-लिखाते हैं, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके, उसे रोजगार मिल सके। हिंदुस्तान के सबसे बड़े 2-3 अरबपति, उद्योगपति रोजगार नहीं दिलवाते हैं। हिंदुस्तान में छोटे व्यापारी, मध्यम वर्ग के व्यवसायी, बुनकर, किसान रोजगार पैदा करते हैं। आपको रोजगार इसलिए नहीं मिलेगा क्योंकि नरेंद्र मोदी ने अपने डबल इंजन अडानी और अंबानी को बनाया हुआ है, उस डबल इंजन से रोजगार पैदा नहीं हो सकता है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि, वह बताते हैं कि आप लोगों को रोजगार कैसे मिलेगा ? सबसे पहले देश के छोटे व्यापारी, मध्यम वर्ग के व्यवसायी, दुकानदार, किसान को जो कोरोना की मार झेल रहे हैं, सरकार को उनकी मदद करनी पड़ेगी। जबतक किसानों की जेब में पैसा नहीं जाएगा, यहां रोजगार पैदा नहीं हो सकता है। लखनऊ में आम, इलाहबाद में अमरूद, काशी में बनारसी साड़ी, मुरादाबाद में पीतल, मिर्जापुर में दरी, आगरा में पेठा जैसे उत्पादों की तरह उत्तर प्रदेश के हर जिले में कुछ न कुछ विशेषता है। इसलिए प्रदेश में फ़ूड पार्कों की स्थापना करनी होगी। कांग्रेस पार्टी हर जिले में उसके उत्पाद के मुताबिक प्रोत्साहन देगी, आर्थिक मदद करेगी। इससे उत्तर प्रदेश के हर जिले में रोजगार मिलना शुरू होगा। आज मेड इन चाइना लिखकर साड़ियां आती हैं, मैं चाहता हूं की कुछ ऐसा करें कि, साड़ियों पर मेड इन चाइना के बजाय मेड इन बनारस लिखा जाए, और बनारस की साड़ियों को चाइना तक पंहुचा दें।

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, मोदी जी कहते हैं विदेशी हैं, मगर हम भी यूपी के हैं, हमारा परिवार इलाहाबाद का है। सुना है मोदी जी ने मगरमच्छ से लड़ाई लड़ी थी, लेकिन जब वह गंगा में नहाने उतरे, तो उनसे तैरा नहीं जा रहा था। उत्तर प्रदेश में कभी समाजवादी पार्टी आती है, कानून व्यवस्था और गुंडागर्दी के मामले में मुझसे बेहतर आप उनको जानते हो। बसपा तो ख़त्म होने की कगार पर है, वह बीजेपी की बी टीम बन गई है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका मेहनत कर रही है, हम झूठ बोलने नहीं आए हैं। हम काम करना और करवाना जानते हैं। हमने मनरेगा दिलवाया, किसानों का कर्ज माफ़ किया, राजस्थान में पेंशन दी। आजादी की लड़ाई में उत्तर प्रदेश ने देश को दिशा दी थी, आपको अब राजनीति बदलनी है। इसलिए आप कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताइये, और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाइए। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, काशी की इस पवित्र धरती पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताइये, आपके क्षेत्र का विकास होगा। आप सब राजनीतिक दलों और नेताओं की नीति और नीयत के आधार पर पहचानिये। राजनीतिक दलों को उनके काम के आधार पर वोट दीजिए। क्योंकि नेताओं की मानसिकता बन गई है कि, जाति-धर्म के नाम पर वोट मिल जाएगा, तो जनता की समस्याओं पर बात क्यों करें ? इसलिए इस राजनीति को बदल लियें।

जागरूकता के साथ अपना और अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचकर वोट कीजिए। जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, गुजरात मॉडल फेल हो गया है। छत्तीसगढ़ मॉडल आज चर्चा में है। छुट्टा जानवरों से छुटकारा चाहिए तो छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाना पड़ेगा। फसल के उचित दाम और कजमाफी के लिए, महंगाई से छुटकारा पाने के लिए, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस की सरकार बनाइए। जनसभा में कांग्रेस नेताओं को सुनने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ आया, लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्साह दिखा। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारियों समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यरत क्लर्क को 3,000 की रिश्वत लेते अरेस्ट किया

कार्यरत क्लर्क को 3,000 की रिश्वत लेते अरेस्ट किया   

राणा ओबरॉय       
चंडीगढ़। हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने जिला औद्योगिक केंद्र, अंबाला में कार्यरत क्लर्क सुखबीर को सरकारी योजना के तहत लोन पास करने के एवज में 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने ब्यूरो की दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी क्लर्क ने प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत उसकी दुकान पर 5 लाख रुपये का ऋण पास करने की एवज में 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया। 
जिस पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में रेड करते हुए आरोपी को 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया।
आरोपी के खिलाफ अंबाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

कौशाम्बी: डीएम ने उदयन सभागार में बैठक की

कौशाम्बी: डीएम ने उदयन सभागार में बैठक की     

शशिभूषण सिंह          
कौशाम्बी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने मतगणना की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बैठक की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का भली-भांति अध्ययन कर निष्पक्ष पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक मतगणना सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जायें। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक जानकारियां भी दी गयी। बैठक में बताया गया कि विधानसभावार ईवीएम की 14-14 टेबल पर मतगणना की जायेगी बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी सभी उप जिलाधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

महान स्पिनरों में शुमार खिलाड़ी शेन वॉर्न का निधन

महान स्पिनरों में शुमार खिलाड़ी शेन वॉर्न का निधन   

मोमीन मलिक        

सिडनी/बैंकॉक। दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाज़ी औसत से 708 विकेट लिये। 

मुरलीधरन ने टेस्ट में 800 विकेट लिए थे। 1993 से 2005 तक उन्होंने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था। वॉर्न मुरलीधरन के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट और वनडे मैचों में मिलाकर 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट लियें। शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था। जब वॉर्न रिटायर हुए उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी संन्यास लिया था। इसमें ग्लेन मैकग्रा, डेमियन मार्टिन और जस्टिन लैंगर शामिल हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वॉर्न ने हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। इसके बाद साल 2008 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच और कप्तान की भूमिका निभाई और टीम को आईपीएल में चैंपियन बनाया।

रूस ने 'वैश्विक अनाज आपूर्ति' को संकट में डाला

रूस ने 'वैश्विक अनाज आपूर्ति' को संकट में डाला    

अखिलेश पांडेय       

मास्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसकी वजह से राशन की महंगाई ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जंग के चलते यह सप्ताह गेहूं के कारोबार के इतिहास में नीचे जाएगा। दरअसल, शिकागो में अनाज की कीमतों में 40 फीसदी का उछाल आया है। क्योंकि, यूक्रेन में रूस के युद्ध ने वैश्विक अनाज आपूर्ति को संकट में डाल दिया है। ऐसे में कीमतें 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं और पेरिस में गेहूं का आंटा अभूतपूर्व स्तर पर महंगा बिक रहा है।

दरअसल, युद्ध ने यूक्रेन में प्रमुख बंदरगाहों को बंद कर दिया है और लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट लिंक को तोड़ दिया है। ऐसे में रूस के साथ व्यापार भी प्रतिबंधों को नेविगेट करने की जटिलता और बढ़ते बीमा और माल ढुलाई लागत से प्रभावित हुआ है। दरअसल,  रूस और यूक्रेन में बड़े पैमाने पर गेहूं का उत्पादन होता है। लेकिन युद्ध के बाद से इसकी सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। एक तरफ रूस पर पश्चिमी देशों ने कई तरह के बैन लगा दिए हैं तो वहीं यूक्रेन अब निर्यात की स्थिति में नहीं है। इसके चलते कीमतों में तेजी का माहौल बन गया है। बीते एक महीने में ही गेहूं की कीमत में 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। रूस और यूक्रेन मिलकर दुनिया का एक चौथाई खाद्यान्न निर्यात करते हैं। लेकिन युद्ध ने दोनों ही देशों के कारोबारों को प्रभावित किया है। रूस के हमले के बाद से कार्गो शिप जहां के तहां खड़े हैं। दोनों देशों का कारोबार थम गया है। 

100वां मैच खेल रहे कोहली ने 8,000 रन पूरे कियें

100वां मैच खेल रहे कोहली ने 8,000 रन पूरे कियें    

मोमीन मलिक      
नई दिल्ली/कोलंबो। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट करियर का 100वां मैच खेल रहे विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 8,000 रन पूरे कर लिए हैं। मोहाली टेस्ट की पहली पारी में 38 रन पूरे करते ही विराट कोहली ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। टेस्ट क्रिकेट में 8000 रनों का आंकड़ा छूने वाले कोहली 6ठें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, द वॉल राहुल द्रविड़, लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण ये कारनामा कर चुके हैं। 
विराट कोहली इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे धीमे भारतीय बने हैं। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 8 हजारी बनने के लिए 169 पारियां लीं, वहीं सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने 154 पारियों में 8000 टेस्ट रन जड़े थे। बात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की करें तो श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, उन्होंने इतने रन बनाने के लिए मात्र 152 पारियां लीं।

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...