मंगलवार, 1 मार्च 2022

खास: पीएम ने राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की

खास: पीएम ने राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की     

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग से पैदा हुई वैश्विक स्थिति के साथ ही यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान की विस्तृत जानकारी दी। यह जानकारी सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया, ”प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी।” ज्ञात हो कि यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार की ओर से ”ऑपरेशन गंगा” चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि यूक्रेन में सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरा सरकारी तंत्र चौबीस घंटे काम कर रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत पड़ोसी तथा विकासशील देशों के उन लोगों की भी मदद करेगा जो पूर्वी यूरोप के युद्धग्रस्त देश में फंसे हैं। गौरतलब है कि 24 फरवरी को रूस द्वारा हमला करने के बाद यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी उसकी (यू्क्रेन की) सीमा चौकियों के जरिए वहां से बाहर निकाल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंच कर भारतीयों को सुरक्षित एवं सुगम तरीके से निकालने में समन्वय करने की जिम्मेदारी दी है। इसके तहत, केंद्रीय मंत्री वी के सिंह पोलैंड में, किरेन रिजिजू स्लोवाकिया में, हरदीप पुरी हंगरी में जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और माल्डोवा में समन्वय करेंगे।

'गोवर्धन ब्रांड' के दूध में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी

'गोवर्धन ब्रांड' के दूध में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी     

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। अमूल के बाद गोवर्धन का दूध भी महंगा कर दिया गया है। डेयरी फर्म पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसने एक मार्च से गोवर्धन ब्रांड के गाय के दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे पहले अमूल ब्रांड के तहत दूध और दूध उत्पादों का विपणन करने वाले गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने सोमवार को कहा था कि दूध की कीमतों में मंगलवार से दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की जाएगी।

पराग मिल्क ने एक बयान में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी के साथ गोवर्धन गोल्ड दूध की कीमत अब 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 50 रुपये हो जाएगी। गोवर्धन फ्रेश, जो टोंड दूध है, की कीमत अब 46 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 48 रुपये होगी। पराग मिल्क फूड्स के अध्यक्ष देवेंद्र शाह ने कहा कि बिजली, पैकेजिंग, रसद और पशु चारा की लागत में वृद्धि के कारण दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं मदर डेयरी ने भी कीमत बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

'थर्मोबारिक मल्टिपल' रॉकेट से हमला करेंगा रूस

'थर्मोबारिक मल्टिपल' रॉकेट से हमला करेंगा रूस    

सुनील श्रीवास्तव       

कीव/ मास्को। यूक्रेन और रूस के बीच जंग का मंगलवार को छटा दिन है। यूक्रेन का दावा है कि अब रूस उस पर खतरनाक हथियारों से हमला कर रहा है। बीती रात यूक्रेन ने बताया कि रूस ने रिहाशी इलाकों में फादर आफ बम यानी की वैक्यूम बम से हमला किया है। यह बम नुक्लियल बम के बाद दूसरा सबसे खतरनाक बम बताया जाता है।

वैक्यूम बम को आधिकारिक तौर पर थर्मोबारिक मल्टिपल रॉकेट भी कहा जाता है। ये दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक हैं। इनके अंदर एक्‍सप्‍लोसिव फ्यूल और केमिकल भरा होता है। जो विस्‍फोट होने पर सुपरसोनिक तरंगें पैदा करता है। एक बार अगर ये फटता है तो विस्‍फोट होने पर इसके रास्‍ते में जो भी आता है वह सब कुछ तबाह हो जाता है। रूस यूक्रेन पर हमले लगातार तेज करता जा रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान रूस ने यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हमला करके उन्हें तबाह कर दिया है। इसी बीच रिहायशी इलाकों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। भले ही रूस की ताकत बहुत ज्यादा है, बावजूद इसके यूक्रेन हार मानने को तैयार नहीं है और रूस को रोकने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। अब रूस को टक्कर देने के लिए यूक्रेन के आम नगरिकों ने भी हथियार उठा लिए हैं।

न्यूक्लियर बम के हमले की धमकी पर पलटवार किया

न्यूक्लियर बम के हमले की धमकी पर पलटवार किया   

अखिलेश पांडेय        

मास्को/वाशिंगटन डीसी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से न्यूक्लियर बम के हमले की धमकी पर अमेरिका ने पलटवार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्‍यूक्लियर वेपन को हाई अलर्ट पर लगा दिया है। साथ ही न्‍यूक्लियर कमांड को भी हाई अलर्ट पर रखा है। व्हाइट हाउस ने कहा कि हम यूरोप की पूरी तरह रक्षा करेंगे।

बाइडेन ने अमेरिकी नागरिकों से कहा कि न्‍यूक्लियर वॉर से डरने की जरूरत नहीं है और हर हमले का जवाब अमेरिका दे सकता है। बाइडेन ने पेंटागन को अलर्ट पर रहने को कहा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मित्र राष्ट्रों और भागीदारों से यूक्रेन पर रूस के अकारण युद्ध पर चर्चा करने के लिए बात की। साथ ही कहा कि हम यूक्रेन के लोगों के लिए अपना समर्थन जारी रख रहे हैं, क्योंकि वो अपने देश की रक्षा कर रहे हैं।

जब तक गिनवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं: अखिलेश

जब तक गिनवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं: अखिलेश  

संदीप मिश्र      

लखनऊ। सपा प्रमुख एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने प्रत्याशियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जब तक गिनवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में सभी के लिए प्रतिबंधित ईवीएम स्ट्रांग रूम में एक सरकारी अधिकारी के घुसने का प्रयास बेहद गंभीर मामला है। 

सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो सभी जगह ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें। अंत में उन्होंने कहा कि जब तक गिनवाई नहीं-तब तक ढिलाई नहीं। लखनऊ में सभी के लिए प्रतिबंधित ईवीएम स्ट्रांग रूम में एक सरकारी अधिकारी के घुसने का प्रयास बेहद गंभीर मामला है।  सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो सभी जगह ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें। 

युद्ध: विवाह करने के पश्चात कपल ने हथियार उठाएं

युद्ध: विवाह करने के पश्चात कपल ने हथियार उठाएं    

सुनील श्रीवास्तव       

कीव/मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच काफी दिनों से युद्ध चल रहा है। रूस ने यूक्रेन ने कई इलाकों में हमला भी किया है। जिसके बाद यूक्रेन लोग भी रूस के विरूद्ध जंग में उतर चुकी है। एक यूक्रेन के कपल शादी करने के बाद रूस के विरूद्ध जंग लड़ने के लिये मैदान में उतर चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन के कीव निवासी 24 वर्षीय स्वियातोस्लेव फुरसिन और 21 वर्ष की यारिना एरिवा का विवाह तकरीबन एक साल पूर्व तय हो गया था। कोरोना महामारी को देखते हुए उन्होंने इस कार्यक्रम को केंसिल कर दिया था। इस महामारी के बाद उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया था। महामारी के बाद अब दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इस दौरान रूसी सेना ने उनके देश पर हमला कर दिया। शादी करने के बाद दोनों ने रूस के सैनिकों से जंग लड़ने फैसला लिया।

22 फरवरी को विवाह करने के पश्चात कपल ने अपने हाथों में हथियार उठा लिये। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब दो साल पहले एक-दूसरे से मिले थे, जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया था। अब दोनों शादी करने के बाद रूस के विरूद्ध जंग में उतर चुके हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-144, (वर्ष-05)
2. बुधवार, मार्च 2, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अमावस्या, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 13 डी.सै., अधिकतम-22+ डी सै.। बर्फबारी, उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...