सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

रूस के खिलाफ लड़ाई, यूक्रेन का समर्थन करेंगे देश

रूस के खिलाफ लड़ाई, यूक्रेन का समर्थन करेंगे देश    

अखिलेश पांडेय        
कीव/मास्को। यूक्रेन ने रूस को पिछले चार दिनों से कीव के बाहर रोक कर रखा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। वहीं, जी 7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे। इधर, रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। 
यूएनजीए में विशेष आपात सत्र के दौरान यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिनिधि ने कहा कि हम यूक्रेन के साथ वित्तीय और मानवीय सहयोग के साथ खड़े रहेंगे। रूस ने शांति से मुंह फेर लिया है। हम रूस से मांग करते हैं कि वह अपना अकारण हमला बंद करे और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचे जिससे यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा प्लांट को खतरा हो सकता है। रूस को अपना अभियान बंद करना चाहिए, अपनी सेना वापस बुलानी चाहिए और मानवीय कानून का पालन करना चाहिए। बेलारूस में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत समाप्त हो गई है।
रूस के प्रतिनिधि ने साधा अमेरिका पर निशाना
यूएनजीए के विशेष आपात सत्र के दौरान रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि यूक्रेन और जॉर्जिया की ओर से नाटो में शामिल होने के लिए एक्शन प्लान बनाया जा रहा था। उनकी (अमेरिका) की नीति रूस विरोधी यूक्रेन तैयार करने की है और यह सुनिश्चित करने की है कि वह नाटो में शामिल हो जाए। यूक्रेन का नाटो में शामिल होना एक रेड लाइन है, जिसने हमें संघर्ष के बिंदु पर ला दिया है। 
उन्होंने कहा कि रूसी संघ ने इस शत्रुता की शुरुआत नहीं की है। यह यूक्रेन के निवासियों और असंतुष्टों ने फैलाया है। रूस इस युद्ध को समाप्त करना चाहता है।
ईयू की सदस्यता के लिए यूक्रेन ने किया आवेदन।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ (ईयू) की सदस्यता के लिए एक आवेदन पर हस्ताक्षर किए हैं। यूक्रेन की संसद ने इसका ऐलान किया है। संयुक्त राष्ट्र में रूस के दूत ने कहा है कि मास्को की योजना यूक्रेन पर कब्जा करने की नहीं है।

प्रयागराज: बच्चों ने कहानी-कविता का मंचन किया

प्रयागराज: बच्चों ने कहानी-कविता का मंचन किया    

बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। जब इतने बच्चे ऑनलाइन क्लास से जुड़े और कहानी-कविता का मंचन किया। बच्चों का उत्साह देखकर डाइट प्राचार्य कमलेश बाबू ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन अक्सर किए जाने चाहिए। जिससे बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिले। 
वही, डीसी.प्रशिक्षण डॉ.विनोद मिश्र ने भी अपने आशीर्वचन बच्चों को दिए और उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की मौलिक अभिव्यक्ति का विकास होता है। साथ ही वह अपनी बातों को कह पाने में मुखर बनते हैं। इस तरह से पहली बार इन बच्चों ने और शिक्षकों ने भी उत्साह दिखाया और प्रयागराज के बेसिक शिक्षा के इतिहास में एक नया आयाम लिख दिया। बहुत सारे बच्चों के वीडियोस टेलीग्राम लिंक पर भी एकत्र किए गए हैं। उनकी मदद से उस प्रत्येक बच्चे को प्रमाण-पत्र दिए जाने की भी योजना बनाई जा रही है। एक फीडबैक लिंक के द्वारा इन बच्चों को प्रमाण पत्र दिए जाना प्रस्तावित है। 
जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के मुखिया,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी के निर्देशन में पूरे जिले में यह ऑनलाइन " कहानी पढ़ो- कहानी सुनाओ " का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे प्रयागराज के साथ-साथ सहारनपुर और झांसी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। शिक्षिकाओं में जहां रिशु मिश्र, डाली, रेखा सिंह, शांति भूषण द्विवेदी, संजय जयसवाल, मोहम्मद शहजाद सरोज, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, रीता गुप्ता सहारनपुर से और झांसी से निधि, संध्या जायसवाल, रूबी, सबा रिज्वी, ममता विश्वकर्मा, सबा करीम, गजाला शबनम, विनम्रता तिवारी, विजयलक्ष्मी, मधुलिका सिंह, मीनाक्षी समेत अनेक शिक्षक अपने अपने बच्चों के साथ जुड़े और सभी ब्लॉक के शिक्षकों व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी शिक्षकों ने कहा कि अब भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे।

कौशाम्बी: 28 को सेवानिवृत्त हुए विद्यालय के प्राचार्य

कौशाम्बी: 28 को सेवानिवृत्त हुए विद्यालय के प्राचार्य    

गणेश साहू        
कौशाम्बी। श्री दुर्गा देवी, संस्कृत, उ. मा. विद्यालय मंझनपुर के प्राचार्य डॉ. रवींद्र नाथ शुक्ल 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विद्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संस्कृति की विधा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से हुईं।जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकगणों में वरिष्ठ आचार्य राजेश त्रिपाठी, नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. दिवाकर मिश्र आचार्य, डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, मुकेश चंद्र त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र गोल्डमेडलिस्ट के साथ जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता उपेन्द्र नाथ शुक्ल सहित अन्य अधिवक्ता साथियों ने तिलक कर माल्यार्पण करते हुए डॉ.शुक्ल का सम्मान किया। 
यह संस्कृत विद्यालय प्रदेश में विख्यात है। क्योंकि यह पूर्णतया आवासीय विद्यालय है। जिसमें निःशुल्क आवास भोजन की व्यवस्था है। कार्यक्रम में डॉ. शुक्ल ने अपने संबोधन के माध्यम से आगे भी विद्यालय को गतिशील बनाने के लिए हर प्रकार से अपना योगदान देने की बात कही। 
कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी अपने विचार प्रस्तुत कर विद्यालय के बच्चों का सर्वांगीण विकास करने का संकल्प किया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक रामकृष्ण तिवारी, राजकुमार पांडेय, प्रेमचन्द्र शुक्ल, आशीष, रिशु, अंकित, हिमांशु, रोहित, राज, अंकुश दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

गाजियाबाद के मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

गाजियाबाद के मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू 

अश्वनी उपाध्याय       
गाजियाबाद। महाशिवरात्रि के पर्व पर गाज़ियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने जिले के कुछ प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह प्लान 28 फरवरी की रात 12 बजे से महापर्व की समाप्ति तक लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि डायवर्जन प्लान इस प्रकार है।
लाल कुआं से हापुड़ तिराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के बड़े/भारी वाहन सीधे हापुड़ तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन साजन मोड़, हापुड़ चुंगी होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
मेरठ तिराहा से लाल कुआं की ओर जाने वाले सभी प्रकार के बड़े/भारी वाहन हापुड़ तिराहा की ओर सीधे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मेरठ तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन चौराहा (एएलटी चौराहा) होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
मेरठ तिराहा से लाल कुआं की ओर व लाल कुआं से मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले सभी छोटे वाहन ठाकुरद्वारा (हापुड़ तिराहा) फ्लाई ओवर का प्रयोग कर सीधे अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
हापुड़ तिराहा से घंटाघर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहनों का घंटाघर की ओर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। ये छोटे वाहन हापुड़ तिराहा से पुराना बस अड्डा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
गौशाला फाटक से दुद्धेश्वरनाथ मंदिर की ओर सभी प्रकार के यातायात का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

लगातार 'ग्रीन-टी' का सेवन करना नुकसानदायक

लगातार 'ग्रीन-टी' का सेवन करना नुकसानदायक     

मो. रियाज         

आमतौर पर ज्यादातर लोग मानते हैं कि ग्रीन-टी का सेवन करने से वजन कम किया जा सकता है। लेकिन अगर आप भी लगातार ग्रीन-टी का सेवन कर रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहे। क्योंकि, ज्यादा ग्रीन-टी पीने से कई प्रकार की बीमारियां आपको घेर सकती हैं। इसमें सिरदर्द, सुस्ती, सुस्ती, चिंता और चिड़चिड़ापन शामिल है, तो चलिए डिटेल्स में जानते है। इसके अलावा ग्रीन-टीन पीने से किस प्रकार के नुकसान हो सकते है।

ज्यादा ग्रीन-टी पीने से नींद की समस्या होगीं: माना जाता है कि ग्रीन का ज्यादा सेवन करने से आपको नींद नहीं आने की परेशानी हो सकती है। सभी जानते हैं कि एक फिट बॉडी और अच्छी सेहत के लिए अच्छी और भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी होता है। इसलिए ग्रीन-टी का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए।

बढ़ सकता हैं ब्लड प्रेशर: ब्लड प्रेशर की समस्या भी ज्यादा ग्रीन-टी पीने से बढ़ सकती है। माना जाता है कि ग्रीन-टी में मौजूद कैफीन हमारी नर्वस सिस्टम को प्रोएक्टिव करने का काम करता है। इसके ज्यादा सेवन से कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।

हो सकती हैं आयरन की कमी: इसके अलावा आप अधिक मात्रा में ग्रीन-टी का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। इसके अलावा आपको भूख लगना भी कम हो जाती है। जिसके चलते आपका शरीर कमजोर भी हो सकता है। ऐसे में आप कई बीमारियों को बुलावा देते हैं।

खाली पेट ग्रीन-टी पीने से होती हैं ये दिक्कत: अगर आप भी खाली पेट ग्रीन-टी पीते हैं तो जरा सावधान हो जाइए। क्योंकि इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। माना जाता है कि कुछ खाने के बाद ही ग्रीन-टी का सेवन करना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीन-टी में मौजूद कैफीन से घबराहट, चक्कर, डायबिटीज, कब्ज, जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

762 अंक टूटकर 55,096 के स्तर पर खुला सेंसेक्स

762 अंक टूटकर 55,096 के स्तर पर खुला सेंसेक्स   

कविता गर्ग       

मुंबई। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार एक बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 762 अंक टूटकर 55,096 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 221 अंक की गिरावट के साथ 16,437 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। यूक्रेन पर हमले का असर ग्लोबल मार्केट पर साफ-साफ दिख रहा है। सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सेंसेक्स 529 अंकों की गिरावट के साथ 55329 पर और निफ्टी 176 अंकों की गिरावट के साथ 16481 के स्तर पर खुला।

सोमवार को सेंसेक्स 933 अंकों की गिरावट के साथ 54925 के स्तर पर और निफ्टी 225 अंकों की गिरावट के साथ 16433 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इस समय सेंसेक्स के टॉप-30 में 27 शेयर गिरावट के साथ और तीन शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। पावरग्रिड, टाटा स्टील और सनफार्मा में तेजी है। एशियन पेंट्र, डॉ रेड्डी और एचडीएफीस बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट है। बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी दबाव जारी रहेगा। 16800-17065 पर मजबूत रेसिसटेंस है। इस जोन में बिकवाली का दबाव बढ़ जाता है। जब तक निफ्टी 16550 के ऊपर मजबूती से बंद नहीं होता है, दबाव की स्थिति बनी रहेगी।

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 61 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 61 नए मामलें मिलें       

पंकज कपूर      

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण का प्रकोप थमने लगा है। राज्य में कोरोना वायरस मामलों में निरंतर कमी आ रही है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 66 नये मामले सामने आए है। जबकि तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है। 

सोमवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 61 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 120 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.87 फ़ीसदी पर पहुंच गई है। इधर राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है।

सीजी: 'अधिवक्ता सुरक्षा काननू' लागू करने की मांग

सीजी: 'अधिवक्ता सुरक्षा काननू' लागू करने की मांग    

दुष्यंत टीकम    

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधिवक्ता सुरक्षा काननू लागू करने की मांग को लेकर वकीलों ने राजस्व अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल रायगढ़ जिले में हुए अधिवक्ता के खिलाफ झूठी एफआईआर को लेकर अधिवक्ता संघ में काफी आक्रोश है। वही रायपुर के वकीलों द्वारा कोई काम नहीं किया जा रहा है। 

वकीलों का कहना है, कि रायगढ़ जिले के तहसीलदार और वहां के कर्मचारी ने दुर्व्यवहार किया। अधिवक्ता के विरोधी प्रकरण बनाए हैं। अधिवक्ता साथी न्यायिक अभिरक्षा में भी उच्च न्यायालय की जमानत पर छूट गए हैं। सोमवार को वकीलों ने इस मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौपा है।

फिल्म 'गहराइयां' को लेकर चर्चा में दीपिका, इंटरव्यू

फिल्म 'गहराइयां' को लेकर चर्चा में दीपिका, इंटरव्यू     

कविता गर्ग     

मुंबई। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दीपिका इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म गहराइयां को लेकर चर्चा में हैं। दीपिका की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें जिंदगी में कौन सी सबसे अच्छी और सबसे खराब सलाह मिली है।

दीपिका पादुकोण ने फिल्मफेयर संग बातचीत में अपनी जिंदगी की सबसे खराब सलाह को याद करते हुए कहा कि जब वो सिर्फ 18 साल की थीं, तब किसी ने उन्हें ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने की सलाह दी गई थी।
दीपिका ने उनको मिली सबसे बेस्ट एडवाइस के बारे में भी बताया। दीपिका का कहना है कि उन्हें सबसे अच्छी सलाह शाहरुख खान से मिली है। दीपिका ने कहा- शाहरुख खान ने काफी अच्छी सलाह दी है और मुझे उनसे बहुत सारी अच्छी एडवाइसेस मिली हैं।
एक्ट्रेस ने आगे कहा- मुझे उनसे मिली सबसे खास सलाह में से एक थी कि हमेशा उन लोगों के साथ काम करो, जिन्हें आप जानते हैं कि उनके साथ आपका अच्छा समय बीतने वाला है, क्योंकि जब आप एक फिल्म बना रहे होते हैं तो आप अपनी लाइफ भी जी रहे होते हैं। मेमोरीज और एक्सपीरियंस क्रिएट कर रहे होते हैं।
दीपिका ने आगे कहा- मुझे जो सबसे खराब सलाह मिली थी वो थी ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने की। मैं उस समय 18 साल की थी और मुझे अक्सर आश्चर्य होता है कि मेरे पास इसे गंभीरता से न लेने की समझदारी कैसे थी। 'दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी लेटेस्ट फिल्म गहराइयां एमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है। एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी काम कर रही हैं। ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पहली बार फाइटर फिल्म में नजर आने वाली हैं।

अलग-अलग जोन में कुल 13 दिन तक बंद रहेंगे बैंक

हालांकि, अभी भी कुछ काम ऐसे हैं, जिनके लिए आपको बैंक जाना पड़ता है। जैसे- चेक क्लियरेंस या केवाईसी के लिए आपको बैंक की ब्रांच में जाना ही पड़ता है। ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि बैंक कब खुला रहेगा और कब बंद रहेगा। फरवरी का महीना करीब-करीब जा चुका है। इसलिए, हम आपको मार्च महीने के बैंक हॉलिडे के बारे में जानकारी देने वाले हैं। मार्च में साप्ताहिक अवकाश मिलाकर अलग-अलग जोन में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के अनुसार, मार्च 2022 में त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों के कारण अलग-अलग जोन में कुल सात दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा रविवार और हर महीने की दीसरे तथा चौथे शनिवार को बैंक बंद ही रहते हैं।

छठी फ्लाइट ने 'ऑपरेशन गंगा' के तहत भरीं उड़ान

छठी फ्लाइट ने 'ऑपरेशन गंगा' के तहत भरीं उड़ान    

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। बुडापेस्ट (हंगरी) से छठी फ्लाइट ने ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान भरी है। जिसमें 240 भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया जा रहा है। इसकी जानकारी विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दी है।बता दें कि ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को भारत लाने का सिलसिला जारी है। ऑपरेशन गंगा की पांचवीं फ्लाइट जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची तो छात्रों का जोर-शोर से स्वागत हुआ। मां बाप, दोस्त, परिवार सुबह से टकटकी लगाए अपने परिजनों के बाहर आने का इंतजार करते दिखे। कोई गुलदस्ते तो कोई फूल माला लिए इन छात्रों का इंतजार कर रहा था। यूक्रेन से वापस आये छात्र वहां के हालात बताते हुए भावुक हो गए। 
छात्रों ने बताया कि उनके घर के आसपास ही बमबारी हो रही थी। उम्मीद नहीं थी कि बच पाएंगे, वहां से निकलना तो बहुत दूर की बात थी। एक छात्रा बताती हैं कि रोमानिया बॉर्डर पर हजारों बच्चे घर जाने के लिए दो दिन से खड़े हैं। छात्रों में धक्का-मुक्की हो रही है। ना खाने की सुविधा है ना पानी की। बेसिक सुविधाएं ना होने की वजह से छात्रों को नरक जैसे हालातों से गुजरना पड़ रहा है। वापस आये छात्र अब अपने उन साथियों के लिए चिंता में हैं जो अभी भी वहां फंसे हुए हैं।

आज भारत लौटे छात्रों के परिजन बेहद खुश और भावुक नजर आए। एक छात्र की मां बताती हैं कि चिंता की वजह से परिवार ना तो खाना खा पा रहा था और ना ही सो पा रहा था। आज बेटा वापस लौट आया है तब जाकर सुकून मिला है। भारत सरकार का बहुत शुक्रिया है, जिन्होंने हमें बच्चों से मिलवा दिया।

दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी: अमूल

दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी: अमूल    

इकबाल अंसारी     
गांधीनगर। अमूल ने देशभर के मार्केट में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। ताजा दरों के मुताबिक, अब 1 मार्च यानी मंगलवार से अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर, अमूल ताजा 24 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर, और अमूल शक्ति 27 रुपए प्रति 500 मिली मिलेगा।
गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ ने एक वर्ष पूरा होने से पहले दूध के दामों में इजाफा कर दिया है। इससे पहले जुलाई 2021 में दूध के दाम बढ़ाए थे। यह मूल्य वृद्धि अमूल दूध के सभी ब्रांडों पर प्रभावी होगी, जिसमें सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध आदि शामिल हैं।
तकरीबन 7 माह और 27 दिन के अंतराल के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनी ने कहा कि उत्पादन लागत में वृद्धि कीमतों में इजाफे का कारण है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...