रविवार, 27 फ़रवरी 2022

यूपी: 12 जिलें, 61 सीट, 53.98 प्रतिशत मतदान

यूपी: 12 जिलें, 61 सीट, 53.98 प्रतिशत मतदान    

संदीप मिश्र        

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव के पांचवें चरण का मतदान खत्म हो चुका है। सुबह 7 बजे से शुरू मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। यूपी चुनाव 2022 के पांचवें में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। जबकि, 61 सीटों पर 692 उम्मीदवार मैदान में है। इस चरण में जिन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर है। उनमें यूपी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, योगी सरकार में मंत्री मोती सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, रमापति शास्त्री, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की किस्मत दांव पर है। 
कांग्रेस की आराधना मिश्रा मोना और जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ ही अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की किस्मत का फैसला होना है।यूपी चुनाव के पांचवे चरण में शाम 5 बजे तक 53.98% मतदान हुआ है। फिलहाल, हर जगह शांतिपूर्ण चुनाव की खबर है। कहीं से कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

रूस को 'संयुक्त एनएससी' से बाहर कर देना चाहिए

रूस को 'संयुक्त एनएससी' से बाहर कर देना चाहिए    

अखिलेश पांडेय       
वाशिंगटन डीसी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश पर आक्रमण के चलते रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर कर दिया जाना चाहिए। जेलेंस्की ने रविवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि यूक्रेन पर रूस का आक्रमण नरसंहार की दिशा में उठा गया कदम है। उन्होंने कहा, ”रूस ने बुराई का रास्ता चुना है और दुनिया को उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर कर देना चाहिए।” 
रूस सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है, जिसके चलते उसके पास प्रस्तावों को वीटो करने की शक्ति है। जेलेंस्की ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध अधिकरण को यूक्रेन के शहरों पर रूस के हमलों की जांच करनी चाहिए। उन्होंने रूसी आक्रमण को ”राज्य प्रायोजित आतंकवाद” करार दिया। उन्होंने रूस के इन दावों को झूठा बताया कि वह आम आबादी वाले इलाकों को निशाना नहीं बना रहा।

छठवें चरण के लिए विपक्षी दलों ने पूरी ताकत झोंकी

छठवें चरण के लिए विपक्षी दलों ने पूरी ताकत झोंकी   

संदीप मिश्र        

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहनगर गोरखपुर में विपक्षी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। यहां तीन मार्च को मतदान होगा। सीएम योगी पहली बार यहां से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के गढ़ में रविवार को आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए हुये कहा " मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राम-श्याम की जोडी हैं। इनका मकसद प्रदेश को जाति, धर्म और नफरत की राजनीति में झोंककर अपना हित साधते रहना है। हम गरीब, मजलूम अरौर अनुसूचितों के हक की लडायी लड रहे हैं।"

उन्होंने कहा "यह फैसले की घडी है। गलत फैसले पर पांच साल पछताना होगा, इसलिए मतदान करते समय आने वाली पीढियों का ध्यान में रखे और मजबूत उत्तर प्रदेश तथा मजबूत भारत के लिए मतदान करें।" दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का रोड-शा शुरू हुआ जो स्थानीय सूरज कुंड से प्रस्थान कर विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ सर्किट हाउस पर जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होने कहा कि जब नौजवान शिक्षक भर्ती के लिए लखनऊ में अपने हक की मांग कर रहे थे तो पुलिस उन पर डन्डे बरसा रही थी।उन्होंने कहा कि उस पीडा को याद रखियेगा और आगामी तीन मार्च को मतदान के दिन बटन दबाकर जवाब दिजिएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौजूद लोगों से सवाल भी किया कि किसानों की आय कहां दोगुनी हो गयी। सरकारी भर्तियां तीन साल से बन्द पडी हैं, लोगों को कौन सा रोजगार मिला ?

पुतिन को फेडरेशन के अध्यक्ष पद से निलंबित किया

पुतिन को फेडरेशन के अध्यक्ष पद से निलंबित किया     

सुनील श्रीवास्तव         

कीव/मास्को। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक बड़ा झटका लगा है। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद लगातार दुनिया के कई देश और अंतर्राष्ट्रीय संगठन रूस के खिलाफ होते जा रहे हैं। इसी बीच इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन ने व्लादिमीर पुतिन को फेडरेशन के अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इस संस्था के एंबेसेडर भी थे। जूडो फेडरेशन ने बयान जारी कर पुतिन को दोनों पदों से सस्पेंड कर दिया है। यह फैसला फेडरेशन के द्वारा पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के विरोध में लिया गया है। इस युध्द के कारण अब पुतिन जुडो फेडरेशन के सदस्य भी नही रह पाएंगे।

यह बहुत कम लोग जानते हैं कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जुडो में ब्लैक बेल्ट हैं। व्लादिमीर पुतिन राजनिति के अलावा खेल में भी दिलचस्पी रखते है। 69 साल की उम्र में भी कमाल की फिटनेस रखने वाले पुतिन जूडो, बॉक्सिंग, फुटबॉल, घुड़सवारी, डाइविंग, हॉकी और बैडमिंटन जैसे खेलों का जबरदस्त शौक रखते है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खेल जगत से बाहर हो गए हैं उन्हें और उनके देश को एक और नया झटका मिला। पहले चैम्पियंस लीग के फाइनल की मेजबानी रूस से छीन ली गई, अब इंटरनेशनल जूडो फेडरेशन ने एक तगड़ा झटका दिया है।

यूके: कोरोना संक्रमितों की संख्या-982 तक पहुंचीं

यूके: कोरोना संक्रमितों की संख्या-982 तक पहुंचीं    

पंकज कपूर         
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। रविवार को राज्य में पिछले दो माह में सबसे कम, केवल 3,262 लोगों की जांचों के साथ पिछले दो माह में सबसे कम मात्र 66 नए मामले आए हैं। जबकि 25 संक्रमित हुए, एक संक्रमित की मौत भी। इसके साथ संक्रमितों की संख्या कुछ बढ़कर 982 व मौतों की संख्या 262 हो गई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, रविवार को देहरादून जिले में सर्वाधिक 31, चमोली में 9, हरिद्वार में 8, उत्तरकाशी में 5, रुद्रप्रयाग में 3, पिथौरागढ़ में 2, टिहरी व नैनीताल में 1-1 नए संक्रमित आए। जबकि दून मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित की मौत हुई।

भारी सुरक्षा के बीच 'मत' का प्रयोग कर रहें मतदाता

भारी सुरक्षा के बीच 'मत' का प्रयोग कर रहें मतदाता    

सियाराम सिंह        
कौशाम्बी। मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के बभनपूरा पोलिंग बूथ पर मतदाता भारी सुरक्षा के बीच अपने मत का प्रयोग कर रहें हैं। उनके बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 
पीठासीन अधिकारी का कहना है कि मतदान सुबह से ही मतदान कर्मियों के द्वारा निर्धारित समय से प्रारम्भ कर दिया गया था। मतदान भारी सुरक्षा के बीच कोरोना गाइडलाइन एवं निर्वाचन गाइड लाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा है। जिसमें किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल के जवान मुस्तैद हैं।

महायुद्ध: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ बर्बरता

महायुद्ध: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ बर्बरता  


अखिलेश पांडेय         

नई दिल्ली/कीव/मास्को। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे महायुद्ध को लेकर यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेन की पुलिस बर्बरता पर उतर आई है। रोमानिया बॉर्डर पर भारतीय छात्रों की बुरी तरह पिटाई की जा रही है। यही नहीं, विरोध करने पर डंडे भी बरसाए जा रहे हैं। यूक्रेन में फसीं एक छात्रा ने यूक्रेन पुलिस की बर्बरता की वीडियो उपलब्ध कराया है। वहीं दूसरी तरफ, एक मेडिकल छात्रा ने अपनी आपबीती भी परिजनों को सुनाई है। 

जिसकी ऑडियो वायरल हो रही है। वायरल ऑडियो में हिंदुस्तान की मेडिकल छात्रा उनके साथ हो रहे जुल्म की दासता बयां करते हुए यूक्रेन पुलिस का बर्बर चेहरा सामने ला रही है। यूक्रेन में फंसे एमबीबीएस छात्रों को लेकर उत्तराखंड में उनके परिजन काफी चिंतित हैं। यूक्रेन के ईवानों शहर से रोमानिया बॉर्डर पहुंचे भारतीय छात्रों के साथ नाइजीरिया और साउथ अफ्रीका के छात्रों ने हाथापाई कर आंखों में मिर्च स्प्रे कर दिया। जिससे मची भगदड़ में कई बच्चों के फोन और अन्य सामान छूट जाने से कई छात्राओं के चोटिल होने से परिजन चिंतित हैं।

इंसान के शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं 'विटामिन-सी'

इंसान के शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं 'विटामिन-सी'    

सरस्वती उपाध्याय       

शरीर को स्वस्थ रखने में पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा अहम भूमिका निभाती है। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है विटामिन- सी। विटामिन- सी एक तरह का एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो शरीर को मुक्त कणों से बचाने से लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में काफी मदद कर सकता है। इसी कारण विटामिन-सी इंसान के शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं कि विटामिन- सी की कमी को दूर करने में कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन मदद कर सकता है।

नींबू: नींबू विटामिन- सी का सबसे बेहतरीन स्त्रोत है, इसलिए अगर आपके शरीर में विटामिन- सी की कमी है तो अपनी डाइट में किसी भी तरह से नींबू को शामिल करें। इससे आपको कई तरह के अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं। उदाहरण के लिए स्कर्वी से सुरक्षा (विटामिन- सी की कमी से होने वाली समस्या) और रक्तचाप का नियंत्रित रहना आदि। बता दें कि 100 ग्राम नींबू में लगभग 41.4 मिलीग्राम विटामिन- सी पाय जाता है।

थाइम: थाइम एक तरह की हर्ब है, जिसका इस्तेमाल न सिर्फ खाने में बल्कि ब्लड प्रेशर को बेहतर तरीके से संचालित करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने, बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए किया जा सकता है। इसका मुख्य कारण यह है कि थाइम विटामिन- सी समेत कैल्शियम, आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से समृ्द्ध होती है। बता दें कि 100 ग्राम थाइम में लगभग 160.1 मिलीग्राम विटामिन- सी मौजूद होता है।

स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी विटामिन- सी के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भी समृद्ध होती है, जो आपको कई प्रकार के संक्रमण और बीमारियों से बचा सकते हैं। इसी के साथ स्ट्रॉबेरी का सेवन शरीर को कैंसर, स्ट्रोक, हृदय रोग और मधुमेह जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचाकर रखने में भी सक्षम है। अगर आप अपनी डाइट में 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी शामिल करते हैं तो इससे आपको लगभग 58.8 मिलीग्राम विटामिन- सी मिल सकता है।

ब्रोकली: ब्रोकली फूलगोभी की तरह दिखने वाली हरे रंग की पौष्टिक सब्जी होती है। ब्रोकली में विटामिन- सी के साथ-साथ प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। 100 ग्राम ब्रोकली में लगभग 91.8 मिलीग्राम विटामिन- सी मौजूद होता है। ब्रोकली के फायदों की बात की जाए तो इसका सेवन कई तरह से शरीर को सुरक्षा प्रदान करने में सहयोगी है।वैसे तो मेडिकल शॉप पर आपको कई तरह विटामिन- सी के सप्लीमेंट्स मिल जाएंगे, लेकिन बिना डॉक्टरी की सलाह के उनका सेवन न करें क्योंकि डॉक्टर आपकी उम्र और शारीरिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए आपको सही सप्लीमेंट्स देंगे, जो आपके लिए प्रभावी होंगे।

सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए हस्तक्षेप, मांग

सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए हस्तक्षेप, मांग  

इकबाल अंसारी      
तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर यूक्रेन के युद्ध प्रभावित शहरों में फंसे सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। पत्र में विजयन ने कहा कि कुछ भारतीयों ने भोजन और पानी की कमी के कारण कीव, खार्किव और सुमी जैसे पूर्वी शहरों में बंकरों में शरण ले रखी है। उन्होंने भारतीयों को निकालने के लिए मोल्दोविया के रास्ते एक निकासी मार्ग खोलने की भी मांग की।

विजयन ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के सामने इन मुद्दों को उठाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जयशंकर ने रविवार को विजयन को यूक्रेन में फंसे सैकड़ों मलयाली छात्रों को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिलाया। विजयन द्वारा भेजे गए पत्र में उन छात्रों का भी जिक्र किया गया है, जो भीषण ठंड में पैदल चलकर पोलैंड पहुंचे थे और जिनके खिलाफ सेना का इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने केंद्र से इस मुद्दे को हल करने के लिए यूक्रेनी भाषी अधिकारियों को वहां भेजने का आग्रह किया।

आईजेएफ ने 'यूक्रेन में चल रहे युद्ध' का हवाला दिया

आईजेएफ ने 'यूक्रेन में चल रहे युद्ध' का हवाला दिया    

सुनील श्रीवास्तव            

कीव/मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विश्व खेलों में अपना सबसे वरिष्ठ आधिकारिक पद अस्थायी रूप से खो दिया है। अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ (आईजेएफ) ने रविवार को पुतिन के मानद अध्यक्ष के दर्जे को निलंबित करने के लिए ”यूक्रेन में चल रहे युद्ध” का हवाला दिया। रूसी राष्ट्रपति जूडो खेल में दिलचस्पी रखते हैं और उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक में इस खेल में भाग लिया था।

ओलंपिक खेल निकायों में जूडो महासंघ द्वारा यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का वर्णन करने के लिए ”युद्ध” शब्द का इस्तेमाल किया जाना दुर्लभ घटना है। खेल जगत से जुड़े अन्य संगठनों ने ”संघर्ष में वृद्धि” जैसे शब्दों-वाक्यों का इस्तेमाल किया है। पुतिन के करीबी माने जाने वाले आर्कडे रोटेनबर्ग आईजेएफ की कार्यकारी समिति में विकास प्रबंधक के पद पर बने हुए हैं।


देश में 'हिजाब' पहनने पर कोई पाबंदी नहीं: नकवी

देश में 'हिजाब' पहनने पर कोई पाबंदी नहीं: नकवी    

इकबाल अंसारी         

हैदराबाद। कर्नाटक में हिजाब को लेकर पैदा विवाद के बीच केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि देश में हिजाब पहनने पर कोई पाबंदी नहीं है और लोगों को यह समझने की ज़रूरत है कि संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य समान रूप से अहम हैं। नकवी ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, मामला अदालत में है। भारत में हिजाब (पहनने) पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यह स्पष्ट है।उन्होंने कहा कि, बेशक, कुछ संस्थानों का अपना अनुशासन, वर्दी संहिता और वर्दी होती है। जब हम संविधान के अधिकारों की बात करते हैं तो हमें संवैधानिक कर्तव्यों की भी बात करनी पड़ती है। उन्होंने इस बारे में विस्तार से बात नहीं की। इससे पहले, नकवी, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने यहां 37वें “हुनर हाट” का उद्घाटन किया।

नकवी ने कहा कि “हुनर हाट” कारीगरों और शिल्पकारों को “सशक्त बनाने का एक कुशल प्रयास” है और इसने पिछले सात वर्षों में लगभग आठ लाख कारीगरों और शिल्पकारों को रोजगार के मौके प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि “हुनर हाट” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” और “वोकल फॉर लोकल” अभियान का “विश्वसनीय ब्रांड” बन गया है। नकवी ने कहा कि इस पहल ने देश के दूर-दराज के क्षेत्रों के लाखों परिवारों में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है, जो पारंपरिक कला और शिल्प कौशल में लगे हुए हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए, किशन रेड्डी ने कहा कि “हुनर हाट” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि “हुनर हाट” देश की पारंपरिक कला, कौशल और गौरवशाली विरासत के संरक्षण और प्रचार का एक प्रभावी मंच है।हिजाब विवाद तब शुरू हुआ था जब पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक के तटीय जिला मुख्यालय उडुपी में प्री-यूनिवर्सिटी महिला कॉलेज में कथित तौर पर हिजाब पहने होने के कारण छह छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया, क्योंकि यह वर्दी के खिलाफ था। इसके बाद छात्राओं ने उच्च न्यायालय का रुख किया जिसने पिछले हफ्ते सुनवाई पूरी कर ली है और जल्द ही फैसला सुना सकती है।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...