शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

महायुद्ध: राष्ट्रपति ने 'देश' छोड़ने से इनकार किया

महायुद्ध: राष्ट्रपति ने 'देश' छोड़ने से इनकार किया     

अखिलेश पांडेय      
मास्को/कीव। रूस के सैनिकों ने शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर धावा बोल दिया और शहर में कई जगह विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने देश छोड़ने से इनकार कर दिया है और अपने देशवासियों से मजबूती के साथ डटे रहने की अपील की है। जेलेंस्की ने कहा कि लड़ाई अभी जारी है और यह यूक्रेन का भविष्य निर्धारित करेगी।
जेलेंस्की को अमेरिकी सरकार ने राजधानी कीव से निकलने को कहा था। लेकिन जेलेंस्की ने इससे इनकार कर दिया। इस लड़ाई में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। रूसी सेना की ओर से राजधानी कीव में किए गए हमलों में अपार्टमेंट की इमारत और पुलों और स्कूलों को भारी क्षति हुई है। इस बात के भी संकेत मिल रहे हैं कि रूस यूक्रेन की मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने (अपदस्थ करना) की कोशिश कर सकता है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक यूक्रेन की मौजूदा सरकार को हटाना ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का उद्देश्य है।
दुनिया के नक्शे में बदलाव करने और रूस के शीतयुद्ध कालीन प्रभाव को बहाल करने के लिए यह पुतिन का अभी तक का सबसे बड़ा कदम है। हालांकि, इस युद्ध में अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यूक्रेन का कितना हिस्सा अब भी उसके कब्जे में है और कितने हिस्से पर रूस का नियंत्रण हो गया है।
'यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संघर्ष विराम की अपील की और एक अस्पष्ट बयान में चेतावनी दी कि कई शहरों पर हमला हो रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, 'आज रात हमें मजबूती के साथ डटे रहना होगा. आज ही यूक्रेन का भविष्य निर्धारित होगा। जेलेंस्की को अमेरिकी सरकार ने राजधानी कीव से निकलने को कहा था, लेकिन जेलेंस्की ने इससे इनकार कर दिया। अमेरिका के खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, 'यहां युद्ध चल रहा है, मुझे गोला बारूद चाहिए।

इस बार मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही कांग्रेस: हुड्डा

इस बार मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही कांग्रेस: हुड्डा   

विनीत जायसवाल       
वाराणसी। कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक दिवसीय से दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार किया। कांग्रेस की मजबूती के सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस बार कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही हैं। निश्चित तौर पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में चार राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाएगी। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में भी एक मजबूत स्थिति में रहेगी। कांग्रेस पर परिवारवाद व आतंकवाद का साथ देने के आरोप पर उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम केवल आरोप लगाना है। निश्चित तौर पर प्रियंका गांधी का परिवार आतंकवाद से प्रभावित रहा है। क्योंकि उनके अपनों ने इस दंश को झेलते हुए अपनी जान गंवाई है।
वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी पर एक दिन के लगे प्रतिबंध के बाबत उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपने नैतिक कर्तव्यों को भूल चुका है। यह वह वक्त है, जब आयोग को अपनी साख बचानी चाहिए अन्यथा आयोग की व्यवस्था पर लोगों का भरोसा उठ जाएगा।

बागपत: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल

बागपत: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल    

गोपीचंद        
बागपत। जनपद के शुगर मिल के कमरे में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, पीड़िता ने उक्त मामले की शिकायत पुलिस से कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने एक चीनी मिल के दो सुरक्षा गार्डों पर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया वह शुगर मिल की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के कमरे पर खाना बनाने के साथ ही साफ सफाई करने का काम करती है।
पीड़िता ने बताया कि बीते 22 फरवरी की शाम को जब वो खाना बना रही थी। तभी अचानक उस व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई। इस कारण उसे कमरे पर देर हो गई थी। आरोप है कि रात में शुगर मिल के दो सुरक्षा गार्ड ने वहां पहुंचकर व्यक्ति को कमरे से बाहर निकाल दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसकी वीडियो भी बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर, पीड़िता ने पुलिस से घटनाक्रम की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

मास्क-सैनिटाइजर संबंधित सामग्री का वितरण: यूपी

मास्क-सैनिटाइजर संबंधित सामग्री का वितरण: यूपी    

सुशील केसरवानी     
कौशाम्बी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के पचवां चरण अंतर्गत जनपद में 27 फ़रवरी को होने वाले मतदान के एक दिन पहले पूर्व पोलिंग पार्टी की रवानगी के समय सभी पोलिंग कार्मिक ईवीएम मशीन तथा स्टेशनरी की प्राप्ति की गई। साथ ही जनपद के चुनाव अंतर्गत सभी पोलिंग कार्मिकों को कोविड नियमों के दृष्टिगत मतदान के दिन ड्यूटी के समय उपयोग करने हेतु आवश्यक मास्क-सैनिटाइजर संबंधित सामग्री का वितरण करवाया गया।
जिलाधिकारी ने मतदाताओेंं से अपील की। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे। 27 फरवरी को मतदान करने अवश्य जाए मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निश्चित है।

धर्मशाला में सीरीज़ का दूसरा टी-20 मैच खेला गया

धर्मशाला में सीरीज़ का दूसरा टी-20 मैच खेला गया     

मोमीन मलिक        

धर्मशाला। भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला में सीरीज़ का दूसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया तीन मैच की इस सीरीज़ में 1-0 से आगे है और अब उसकी नज़र सीरीज़ पर कब्जे की है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में टॉस जीता है और पहले बॉलिंग का फैसला लिया है।पिछले मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है। श्रीलंका ने दूसरे टी-20 में अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। श्रीलंकाई टीम में एन. फर्नांडो, डी. गुनाथिलका की वापसी हुई है। जबकि वैंडरसे और लियानगे को बाहर किया गया है।

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल,
श्रीलंका की प्लेइंग-11: पी. निसांका, डी. गुनाथिलाका, के. मिशारा, सी. असालंका, डी. चांदिमल (विकेटकीपर), डी. शनाका (कप्तान), सी. करुणारत्ने, डी. चमीरा, एल. कुमारा, बी. फर्नांडो, पी. जयाविकरामा।

कांग्रेस में संगठन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया

कांग्रेस में संगठन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया     

दुष्यंत टीकम       

रायपुर। कांग्रेस में संगठन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया हैं। शनिवार को कांग्रेस की हुई महत्वपूर्ण बैठक में संगठन चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बूथ से लेकर प्रदेश स्तर की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलाध्यक्षो के साथ बैठक हुई है। सभी संगठन और जिले में चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बता कि आज प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों की बैठक हुई है।

बैठक में चुनाव प्रभारी ने चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की है। मोहन मरकाम ने बताया कि 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिस बूथ में 25 सदस्य बनेंगे, वहीं बूथ लेवल का चुनाव होगा। वहीं, बूथ अध्यक्ष, पीसीसी मेंबर और डीसीसी मेंबर बनेगा।

हवाई टिकट का खर्च उठाएगी केरल राज्य सरकार

हवाई टिकट का खर्च उठाएगी केरल राज्य सरकार    

इकबाल अंसारी        

तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार यूक्रेन से दिल्ली और मुंबई पहुंचने वाले राज्य के छात्रों के लिए केरल के हवाई टिकट का खर्च उठाएगी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को यह घोषणा की। केंद्र सरकार द्वारा की गई व्यवस्था के तहत विशेष विमानों के जरिये युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय स्वदेश लौट रहे हैं। विजयन ने फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार ने यूक्रेन से लौटे केरल के लोगों का विवरण एकत्र करने के लिए कदम उठाए हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में मौजूद केरल रेजिडेंट कमिश्नर और अन्य अधिकारी दिल्ली और मुंबई के हवाईअड्डों से राज्य तक छात्रों की सुगम यात्रा के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे। विजयन ने कहा कि, राज्य सरकार यूक्रेन से दिल्ली और मुंबई हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले छात्रों को केरल का हवाई टिकट उपलब्ध कराएगी। सभी जिलाधिकारियों को केरल में हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले छात्रों की अगवानी करने और उनके लिए जरूरी चीजों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...