शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

कारोबार: सूचकांक सेंसेक्स में 2 प्रतिशत की तेजी

कारोबार: सूचकांक सेंसेक्स में 2 प्रतिशत की तेजी   

कविता गर्ग     

मुंबई। रूस-यूक्रेन संघर्ष के दीर्घकालिक जोखिमों के बीच एशियाई बाजारों में तेजी के चलते घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दो प्रतिशत की तेजी हुई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,140.58 अंक या 2.09 प्रतिशत चढ़कर 55,670.49 पर और एनएसई निफ्टी 344.10 अंक या 2.12 प्रतिशत बढ़कर 16,592.05 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एसबीआई बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। इससे पहले बृहस्पतिवार को सेंसेक्स में 2,700 अंक से अधिक की गिरावट हुई थी, जो लगभग दो वर्षों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इस दौरान निफ्टी 815 अंक टूटा।

इस गिरावट के चलते निवेशकों की 13 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति डूब गई। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक यूक्रेन संकट से घबराए विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 6,448.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थें। इसबीच ब्रेंट क्रूड वायदा दो फीसदी की तेजी के साथ 101.20 डॉलर प्रति बैरल पर था।

रूस के हमले में 137 नागरिक एवं सैन्य कर्मी मरे

रूस के हमले में 137 नागरिक एवं सैन्य कर्मी मरे     

सुनील श्रीवास्तव    

कीव/मास्को। यूक्रेन पर रूस के हमले के एक दिन बाद शुक्रवार को राजधानी कीव में धमाकों की कई आवाजें सुनी गयीं। रूसी सैनिकों ने दूसरे दिन भी हमले जारी रखे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा  कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं। शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमलों के बाद, रूसी सैन्य इकाइयां यूक्रेन के सबसे बड़े शहर कीव की ओर आगे बढ़ी।

अमेरिकी अधिकारियों को संदेह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की सरकार को बेदखल करके अपना शासन स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान की घोषणा करते हुए पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा एवं प्रतिबंधों को नजरंदाज किया और अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ”ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे।

इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का तेज भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का तेज भूकंप, झटके    

अखिलेश पांडेय             

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के तटीय इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र पश्चिम सुमात्रा प्रांत के पहाड़ी शहर बुकिटिंग्गी के उत्तर-उत्तर पश्चिम में 66 किलोमीटर दूर 12 किलोमीटर की गहराई पर था। इंडोनेशिया की मौसम एवं जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी की प्रमुख द्विकोरिता कर्णावती ने कहा कि भूकंप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन उन्होंने भूकंप के बाद और झटकों की चेतावनी दी है।

टेलीविज़न रिपोर्ट में पश्चिमी सुमात्रा प्रांत की राजधानी पडांग में सड़कों पर घबराए हुए लोगों को दिखाया गया। गौरतलब है कि जनवरी 2021 में इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 105 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि करीब 6500 लोग घायल हो गए थे।

'को-लोकेशन’ मामलें में अधिकारी को अरेस्ट किया

'को-लोकेशन’ मामलें में अधिकारी को अरेस्ट किया    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में ‘को-लोकेशन’ मामले में एनएसई के पूर्व अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सीबीआई ने सुब्रमण्यम से चेन्नई में कई दिनों की पूछताछ के बाद गुरुवार देर रात उसे गिरफ्तार किया।आरोप है कि एनएसई में कुछ ब्रोकरों को सर्वर ऐसक जगह लगाने की सहूलियत दी गई जहां से उनके कंप्यूटर को एनएसई के अनलाइन कारोबार की सूचना सेकेंड के कुछ हिस्से पहले पहुंच जाती थी।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का आरोप है कि तय कायदे-कानून को ताक पर रखकर सुब्रमण्यम को एनएसई समूह का परिचालन अधिकारी तथा एक्सचेंज की सीईओ चित्रा रामकृष्ण का मुख्य रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। एनएसई की पूर्व अधिकारी रामकृष्ण और अन्य पर सुब्रमण्यम की नियुक्ति में अनियमितताओं के आरोप हैं।

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर    

इकबाल अंसारी       

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। वहीं, दो आंतकियों के मारे जाने की सूचना भी है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के परिणामस्वरूप यह तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया और जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ अभी जारी है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-140, (वर्ष-05)
2. शनिवार, फरवरी 26, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसवीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 13 डी.सै., अधिकतम-22+ डी सै.। बर्फबारी, उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...