गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को भारत पहुंचाने की मांग

यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को भारत पहुंचाने की मांग 

अखिलेश पांडेय      
कीव। यूक्रेन में हालात बिगड़ने से वहां पढ़ाई करने गए भारतीय छात्रों के अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हिमाचल के सैकड़ों लोग यूक्रेन में रह रहे हैं, उनकी वापसी को लेकर परिवार के लोग काफी चिंतित हो उठे हैं। वहीं, जिला चम्बा के 11 व्यक्ति यूक्रेन में फंसे हैं जिनमें से अधिक्तर शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे हैं। इन बच्चों के चिंतित अभिभावकों ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को ज्ञापन सौंपकर उन्हें जल्द भारत लाने की मांग उठाई है। अभिभावकों ने कहा कि उनके बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए यूक्रेन गए हुए हैं। 
लेकिन अब वहां हालात बिगड़ने के कारण वे फंस चुके हैं। कुछेक बच्चों ने टिकट तक बुक करवा रखी है लेकिन हवाई उड़ानों पर रोक लगने से वे स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं। इससे पहले भी पुलिस प्रशासन को उनकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जा चुकी है। लेकिन बावजूद इसके अब तक बच्चों को भारत नहीं लाया जा सका है। अब उन्हें अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से वे लगातार बच्चों के संपर्क में हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द उनके बच्चों को सर कुशल भारत पहुंचाया जाए।

कृषि को स्मार्ट बनाने के लिए 7 रास्ते सुझाए: पीएम

कृषि को स्मार्ट बनाने के लिए 7 रास्ते सुझाए: पीएम    

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने ब्रहस्पतिवार को कहा कि बजट में कृषि को आधुनिक और स्मार्ट बनाने के लिए मुख्य रूप से सात रास्ते सुझाए गए हैं। जिनमें गंगा के दोनों किनारों पर पांच किलोमीटर के दायरे में नेचुरल फार्मिंग को मिशन मोड पर कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कृषि से संबंधित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि और बागवानी में आधुनिक टेक्नॉलॉजी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले आज के ही दिन पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी। यह योजना आज देश के छोटे किसानों का बहुत बड़ा संबल बनी है। इसके तहत देश के 11 करोड़ किसानों को लगभग पौने दो लाख करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री  ने कहा कि बीते सात सालों में बीज से बाज़ार तक ऐसी ही अनेक नई व्यवस्थाएं तैयार की गयी हैं और पुरानी व्यवस्थाओं में सुधार किया है। सिर्फ छह सालों में कृषि बजट कई गुणा बढ़ा है। किसानों के लिए कृषि लोन में भी सात सालों में ढाई गुणा की बढ़ोतरी की गई है। उनका कहना है की वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। इसमें भी हमारा कॉरपोरेट जगत आगे आए, भारत के मिलेट की ब्रैंडिंग करे, प्रचार करे। हमारे दूसरे देशों में जो बड़े मिशन्स हैं, वह भी अपने देशों में बड़े-बड़े सेमिनार करे, वहां के लोगों को जागरुक करे कि भारत केमिलेट कितने उत्तम हैं।

उन्होंने कहा कि ‘पर ड्रोप मोर क्राप’ पर सरकार का बहुत जोर है और ये समय की मांग भी है। इसमें भी व्यापार जगत के लिए बहुत संभावनाएं हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में क्या परिवर्तन आएंगे, ये सभी भलीभांति जानते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस 21वीं सदी में खेती और खेती से जुड़े ट्रेड को बिल्कुल बदलने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान ड्रोन का देश की खेती में अधिक से अधिक उपयोग इसी बदलाव का हिस्सा है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, 10 को मतगणना होगी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, 10 को मतगणना होगी    

पंकज कपूर    

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान 14 फरवरी को संपन्न हो चुके हैं। आप सभी की नजरें मतगणना पर टिकी हुई है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 मार्च को मतगणना होनी है। उत्तराखंड में मतदान के बाद से ही बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। वही, बीजेपी कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि भाजपा ने पूर्व में भी साठ पार का नारा दिया था और चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। प्रदेश में भाजपा साठ पार का आंकड़ा पूरा करने जा रही है। हरीश रावत के ईवीएम और पोस्टल बैलेट पर दिए गए बयान को उन्होंने हास्यास्पद बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस को अच्छी तरह पता है कि वह बुरी तरह हार रही है। हरीश रावत के अनर्गल बयान बता रहे हैं कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है और हार की बौखलाहट में हरीश रावत ईवीएम में गड़बड़ी होने और पोस्टल बैलेट में कांग्रेस के खिलाफ मतदान संबंधी गलत आरोप लगा रहे हैं। यह बयान पूरी तरह हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त है औ र प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

महायुद्ध: रूस ने यूक्रेन के सैन्य अड्डों को उड़ाया

महायुद्ध: रूस ने यूक्रेन के सैन्य अड्डों को उड़ाया     

सुनील श्रीवास्तव      

कीव। शक्तिशाली रूस और यूक्रेन का महायुद्ध शुरू हो चुका है। जिसमें सबसे पहले रुस की तरफ से यूक्रेन पर हमला शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक हमले में रूस ने यूक्रेन के हवाई और सैन्य अड्डों को भी उड़ा दिया गया है। इतना ही नहीं, हमला शुरू होते ही यूक्रेन की ओर भी अब बयान जारी कर कहा गया है कि वह भी हार मानने वालों में से नहीं है। इस युद्ध का वह जमकर सामना करेंगे और जीत भी हासिल करेंगे। हालांकि अभी लगातार यूक्रेन में धमाकों की आवाजें गूंज रही है। यूक्रेन को काफी हद तक क्षति पहुंच चुकी है। गुरुवार को जब यूक्रेन धमाकों से गूंजने लगा उसी वक्त यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी भाषा में संबोधन किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लोग और सरकार शांति चाहती है। मगर हम पर हमला होता है या हमारे देश को हमसे छीनने की कोशिश होती है, आजादी छीनने की कोशिश होती है, हमारे बच्चों की जिंदगी छीनने की कोशिश होती है तो हम अपना बचाव करेंगे। उन्होंने रूस के लिए कहा कि जब आप हमपर हमला करेंगे तो हमारा सीना देखेंगे, हमारी पीठ नहीं।

एक ओर जहां यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपना बयान जारी किया, वहीं रूसी सेना का भी बयान आ चुका है। उनका कहना है कि उन्होंने अभी तक किसी भी आम नागरिक को निशाना नहीं बनाया है। केवल सेना के अड्डों को ही निशाना बनाया है। जिसमें यूक्रेन के एयर बेस, मिलिट्री बेस शामिल है। यह बनाया इसलिए जारी किया गया क्योंकि इससे पहले खबरें आई कि यूक्रेन में कई जगहों पर धमाके सुनाइ दिए है। यूक्रेन की सीमा के पास सैन्य उपकरणों के उपयोग के कारण उत्पन्न सुरक्षा खतरे के बीच रूसी हवाई क्षेत्र नागरिक विमानों के लिए बंद कर दिया गया है। एक विमानन अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, हथियारों और सैन्य उपकरणों के उपयोग के कारण नागरिक विमान उड़ानों की सुरक्षा के लिए यूक्रेन की पश्चिमी सीमा और आगे बेलारूस की पश्चिमी सीमा के साथ लगे हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल बंद किया गया है।

एक्ट्रेस रवीना ने फिल्म 'घुड़चढ़ी' की शूटिंग प्रारंभ की

एक्ट्रेस रवीना ने फिल्म 'घुड़चढ़ी' की शूटिंग प्रारंभ की    

कविता गर्ग       

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और एक्ट्रेस टंडन ने अपनी आने वाली फिल्म 'घुड़चढ़ी' की शूटिंग शुरू कर दी है। संजय दत्त ने इस बात की जानकारी कॉमेडी फिल्म 'घुड़चढ़ी' का एक टीजर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को दी है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मजेदार फिल्म 'घुड़चढ़ी' के साथ ला रहे हैं हंसी और ड्रामा, आपके दरवाजे पर जल्द आ रही है।

संजय-रवीना इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में कर रहे हैं। बिनॉय गांधी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में संजय-रवीना के अलावा खुशाली कुमार और पार्थ समथान भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी दीपक कपूर भारद्वाज ने लिखी है।

मुकाबला: 55 पैसे गिरकर 75.16 पर आया रुपया

मुकाबला: 55 पैसे गिरकर 75.16 पर आया रुपया    

अखिलेश पांडेय           

कीव/ मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे गिरकर 75.16 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.02 पर खुला, और फिर पिछले बंद भाव से 55 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 75.16 पर आ गया। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.59 प्रतिशत बढ़कर 96.75 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 4.67 प्रतिशत उछलकर 101.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

कारोबार: 55,770.71 पर पहुंचा बीएसई सेंसेक्स

कारोबार: 55,770.71 पर पहुंचा बीएसई सेंसेक्स   

कविता गर्ग     

मुंबई। रूस के यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का असर बृहस्पतिवार को घरेलू बाजारों पर भी हुआ और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स तथा निफ्टी 2.5 प्रतिशत से अधिक टूट गए। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,461.35 अंक या 2.55 प्रतिशत गिरकर 55,770.71 पर आ गया। जबकि एनएसई निफ्टी 430.10 अंक या 2.52 फीसदी की गिरावट के साथ 16,633.15 पर था।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी शेयर भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक नुकसान वाले शेयरों में एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और एसबीआई शामिल थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिससे दुनिया के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। यूक्रेन-रूस संकट को देखते हुए ब्रेंट क्रूड तेल आठ साल में पहली बार बढ़कर 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,417.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए मंत्री से मदद मांगी

लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए मंत्री से मदद मांगी    

इकबाल अंसारी    

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संकटग्रस्त यूक्रेन में फंसे गोवा के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद मांगी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में एक सैन्य अभियान की घोषणा करते हुए दावा किया कि इसका उद्देश्य नागरिकों की रक्षा करना है। प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया, “हम यूक्रेन में मौजूद गोवा के लोगों के बारे में चिंतित हैं, जो रूस-यूक्रेन संकट के मद्देनजर भारत लौटने पर विचार कर रहे हैं। मैं विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर जी से गोवावासियों की सुरक्षित वापसी में मदद करने का अनुरोध करता हूं। मैं पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हूं।” गोवा के प्रवासी भारतीय मामलों के आयुक्त नरेंद्र सवाईकर ने भी इस सिलसिले में विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा है।

सवाईकर ने पत्र में कहा कि, गोवा के कई लोग वर्तमान में उच्च शिक्षा सहित विभिन्न उद्देश्यों के लिए यूक्रेन में रह रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे मौजूदा तनाव के कारण, मुझे भारत लौटने के लिए लोगों से मदद और सहायता के लिए अनुरोध प्राप्त होने लगे हैं।” उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रह रहे गोवा के लोग इस समय घबराए हुए हैं।

तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित किया

तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित किया

अखिलेश पांडेय     

कीव/ मास्को। यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूस के विशेष सैन्य कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा के बाद भारत ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और यूक्रेन से तत्काल युद्ध की तीव्रता को कम करने और ऐसे किसी भी कदम से बचने की अपील की है। जिससे स्थिति बद्तर हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक को संबोधित करते हुए रूस और यूक्रेन में घटनाक्रमों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि यदि स्थिति को संभाला न गया तो क्षेत्र की शांति और सुरक्षा नष्ट हो सकती है। उन्होंने कहा कि जब दो दिन पहले सुरक्षा परिषद की बैठक हुई थी तब भारत ने तनाव को तत्काल कम करने का आह्वान किया था और स्थिति से संबंधित सभी मुद्दों को हल करने के लिए निरंतर और केंद्रित कूटनीति पर जोर दिया था।

तिरुमूर्ति ने कहा, “ हम खेद के साथ कहना चाहते हैं कि तनाव को कम करने के लिए सभी पक्षों द्वारा की गई हालिया पहलों को समय देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के आह्वान पर ध्यान नहीं दिया गया। भारत ने सभी पक्षों से अलग-अलग हितों को पाटने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने का भी आह्वान किया। सभी पक्षों के वैध सुरक्षा हितों को पूरी तरह से ध्यान में रखा जाना चाहिए।” उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कानून और संबंधित पक्षों द्वारा किए गए समझौतों के अनुसार विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि छात्रों सहित 20,000 से अधिक भारतीय नागरिक सीमावर्ती क्षेत्रों सहित यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में स्थित हैं। भारत आवश्यकतानुसार भारतीय छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा प्रदान कर रहा है। तिरुमूर्ति ने कहा कि समाधान संबंधित पक्षों के बीच निरंतर राजनयिक बातचीत से ही संभव है। उन्होंने कहा, “ हम अत्यधिक संयम बरतते हुए सभी पक्षों के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर जोर देते हैं।” यूएनएससी की दूसरी आपात बैठक तब हुई जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस पूर्वी यूक्रेन में एक सैन्य अभियान शुरू करेगा। टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में श्री पुतिन ने कहा कि यह कार्रवाई यूक्रेन से आने वाली धमकियों के जवाब में की गई है। उन्होंने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास के परिणाम उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-139, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, फरवरी 25, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त: 06:14।
5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम-21+ डी सै.। बर्फबारी व शीतलहर के साथ बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: 9 जिलें, 59 सीट, 59.23 फीसदी मतदान

यूपी: 9 जिलें, 59 सीट, 59.23 फीसदी मतदान     


संदीप मिश्र         

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को नौ जिलों की 59 विधानसभा सीट के लिए वोटिंग हुई। जिन जिलों में आज मतदान हुआ। उनमें राजधानी लखनऊ भी शामिल है। 59 सीटों से कुल 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के भी तगडे़ इंतजाम किए गए।  

यूपी के चौथे चरण में अब तक 59.23 फीसदी मतदान हुआ है। 9 जिलों की कुल 59 सीटों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है। कुछ जगहों पर ईवीएम में शिकायत आई थी। लखीमपुर खीरी में ईवीएम में फेवीक्विक डालने की घटना आई थी। जिस पर चुनाव आयोग ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...