मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

सपा-बसपा ने यूपी को माफिया कारिडोर बनाया: शाह

सपा-बसपा ने यूपी को माफिया कारिडोर बनाया: शाह  

बृजेश केसरवानी        
प्रयागराज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार से पहले सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश को आतंक का गढ़, दंगा का केंद्र और माफिया कारिडोर बना रखा। शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के प्रीतम नगर में दुर्गा पूजा पार्क में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 2017 में प्रदेश की जनता ने 300 से अधिक सीटें देकर भाजपा की सरकार बनाई और आज जहां माफिया कॉरिडोर था। वहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। शहर पश्चिमी सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में प्रचार करने आए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पांच साल में माफियाओं को चुन चुनकर खत्म करने का काम किया। 
आजम खान,अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जेल में हैं। अगर गलती से अखिलेश की सरकार लाए तो ये लोग जेल में नहीं, बेल पर रहेंगे। सिद्धार्थ नाथ सिंह कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश में कट्टे और गोलियां बनती थीं। लेकिन, मंगलवार को उत्तर प्रदेश में मिसाइल और गोले बन रहे हैं। जो दुश्मन का दिल दहलाने का काम कर रहे हैं। यह परिवर्तन भाजपा की सरकार ने पांच साल में लाया है। शाह ने कहा कि सपा और बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश के गांवों और शहरों में कभी 24 घंटे बिजली नहीं आती थी। लेकिन योगी की सरकार ने लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का काम किया। पांच नए एक्सप्रेसवे बनाए और साथ ही नौ नए हवाईअड्डे बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार ने 40 नए मेडिकल कालेज बनाए। 57 से अधिक इंजीनियरिंग कालेज बनाए और कई पालिटेक्निक कालेज बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। भाजपा ने प्रदेश में विकास की राजनीति की शुरुआत की और जातिवाद की राजनीति समाप्त की।
शाह ने कहा कि भाजपा सरकार मेरठ से प्रयागराज तक 595 किलोमीटर का गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है। वहीं साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए पूरे पूर्वांचल का सेंटर प्रयागराज में बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। इस मौके पर कार्यक्रम में सांसद अनिल जैन,विनोद सोनकर एवं केशरी देवी पटेल,सुरेंद्र चौधरी,गणेश केसरवानी गरिमामई उपस्थित रहकर ऊर्जा पूर्ण उद्बोधन दिया। जनमानस में सकारात्मकता का संचार हुआ है। अमित शाह ने इस सभा के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो किया।

बसपा के समर्थन में मतदान की अपील: कनौजिया

बसपा के समर्थन में मतदान की अपील: कनौजिया     

सुशील केसरवानी       
कौशाम्बी। मंझनपुर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने जनपद मुख्यालय मंझनपुर के कस्बा बाजार चौराहा समदा रोड सहित विभिन्न रोड में हजारों बसपा समर्थकों के साथ पैदल भ्रमण कर मतदाताओं से बसपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की है। जनसंपर्क के दौरान बहुजन समाज पार्टी के पैदल भ्रमण में हजारो महिला पुरुषों की भारी भीड़ देखकर भाजपा सपा की बेचैनी बढ़ गई है। बीते 20 वर्षों से मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र बहुजन समाज पार्टी का गढ़ रहा है। मंगलवार की रैली देखकर यह प्रतीत होता है कि मंझनपुर सीट पर अपना वजूद बचाने में बहुजन समाज पार्टी सफल होती दिख रही है।
लोकतंत्र के महापर्व को कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को बसपा की मंझनपुर प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया के साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने पैदल रैली निकाली। 
बसपा की रैली पैदल घूमते हुए मंझनपुर चौराहा पहुंचकर एक-एक व्यापारी के यहां अपनी दस्तक दी। इतना ही नहीं समर्थकों का रेला हुजूम के साथ मंझनपुर कस्बे के एक-एक गली में घूमा वहीं एक-एक घर में पहुंचकर बसपा की प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने मतदाताओं से सम्पर्क कर उनसे वोट की अपील किया। हालांकि, रैली में उमडा समर्थकों का रेला देख प्रमुख विपक्षी दल  सपा और भाजपा में खलबली का माहौल रहा। यहां बताना जरूरी होगा कि बसपा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया पिछले तकरीबन चार माह से मतदाताओं के बीच मेहनत में जुटी हैं। प्रत्याशी की मेहनत का रंग भी मतदाताओं के बीच चढता दिखने लगा है। मंगलवार को बसपा प्रत्याशी मंझनपुर चौराहा के एक-एक व्यापारी के यहां पहुंची। हालांकि इस दौरान उनके साथ भारी हुजूम भी रहा। जिस गली से नीला झंडा निकल रहा था एक बार लोग अपने घरों से निकलकर देखने को मजबूर हो रहे थे। बसपा का हुजूम चौराहा के अलावा मंझनपुर कस्बे के अंदर पहुंचा। 
एक-एक गली के अलावा हर घर में प्रत्याशी नीतू कनौजिया एक-एक मतदाताओं से सीधे रूबरू हुईं मतदाताओं में भी बसपा के प्रति लहर साफ दिख रही थी। नीतू कनौजिया ने मतदाताओं से बसपा के लिए वोट मांगा। सबसे बडी बात यह थी भारी संख्या में मौजूद रहा हुजूम भी प्रत्याशी की तर्ज पर मतदाताओं से वोट की अपील कर रहा था। बसपा की यह रैली देख प्रमुख विपक्षी दल भाजपा और सपा की नींद उडा देने वाला था। प्रत्याशी नीतू कनौजिया ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बहकने की जरूरत नहीं है इस बार आपकी बहन आप की सेवा के लिए आपके घर-घर दस्तक दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मै चुनाव के दौरान आप से सम्पर्क कर रही हूं। उसी तरह आपका आर्शीवाद मिलने के बाद भी मै आपके यहां आती रहूंगी। इस मौके पर मंझनपुर चेयरमैन महताब आलम, पूर्व सभासद हसीना बानो, मो. अच्छन पूर्व प्रधान समदा, बंशीलाल चौधरी, सुधा देवी के अलावा हजारों की संख्या में महिला पुरुष समर्थक मौजूद रहे।

3 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, आदेश

3 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, आदेश   

राणा ओबरॉय       

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 3 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, श्रीकांत जाधव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अंबाला रेंज का कार्यभार सौंपा गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सुनारियां कॉम्प्लेक्स, संदीप खिरवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था लगाया गया है। साथ ही उन्हें, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सुनारियां कॉम्प्लेक्स का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
सुमेर प्रताप सिंह को एसपी, सिक्योरिटी-1, सीआईडी लगाया गया है।

यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अलग देश के रूप में मान्यता

यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अलग देश के रूप में मान्यता  

अखिलेश पांडेय       

मॉस्को/वाशिंगटन डीसी/कीव। पूर्वी यूरोप में यूक्रेन और रूस के बीच का टकराव अब बड़ा संकट बनता जा रहा है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी है। इसके बाद कई देश रूस के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। अमेरिका ने रूस के ऊपर आर्थिक पाबंदियां लगाने का ऐलान किया है। जापान और ब्रिटेन जैसे अमेरिका के सहयोगी देश भी रूस के खिलाफ कदम उठाने की तैयारी में हैं।

अमेरिका के समर्थन में उठ रहा सवाल...

इन सब के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि ये प्रतिबंध और एक्शन खतरे का संकेत हैं। इस बीत यूक्रेन के पक्ष में अमेरिका का समर्थन कई लोगों के मन में सवाल खड़े कर रहा है।

जीडीपी के लिहाज से अहम नहीं यूक्रेन...

यूक्रेन के मामले में अमेरिका का समर्थन कई इकोनॉमिक फैक्टर्स पर डिपेंड करता है। यूक्रेन तेल के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाता है। ट्रेंडिंग इकोनॉमिक्स के आंकड़ों के अनुसार, यूक्रेन की जीडीपी का साइज महज 164 बिलियन डॉलर के आस-पास है। यह अमेरिका के ज्यादातर राज्यों की जीडीपी से कम है।

तेल की कीमतों में तेजी, वित्तीय स्थिरता को खतरा

तेल की कीमतों में तेजी, वित्तीय स्थिरता को खतरा     

कविता गर्ग           

मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि रूस-यूक्रेन संकट और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भारत में वित्तीय स्थिरता के लिये चुनौती है। सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों मुद्दों पर वित्तीय स्थिरता विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक में विचार किया गया। परिषद में सभी वित्तीय क्षेत्र के नियामक शामिल हैं।

दो दिन के दौरे पर मुंबई आईं वित्त मंत्री ने कहा कि, यह कहना मुश्किल है कि कच्चे तेल की कीमत कहां जाएगी। एफएसडीसी की हुई बैठक में भी हमने उन चुनौतियों पर गौर किया। जिससे वित्तीय स्थिरता को खतरा है। कच्चा तेल उनमें से एक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात चिंताजनक है। हमने यूक्रेन में विकसित हो रहे हालात के लिये राजनयिक समाधान को लेकर आवाज उठायी है। ये सभी चुनौतियां हैं।

चरण छूने की महत्वपूर्ण परंपरा, जानिए

चरण छूने की महत्वपूर्ण परंपरा, जानिए     


सरस्वती उपाध्याय       

किसी के पैर छूने का मतलब है, उसके प्रति समर्पण भाव जगाना। जब मन में समर्पण का भाव आता है तो, अहंकार खत्म हो जाता है। पुराने समय से ही परंपरा चली आ रही है कि जब भी हम किसी विद्वान व्यक्ति या उम्र में बड़े व्यक्ति से मिलते हैं तो उनके पैर छुते हैं। इस परंपरा को मान-सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। यह बात तो सभी जानते हैं कि, बड़ों के पैर छुना चाहिए। लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि, जब कोई हमारे पैर छुए तो, हमें क्या करना चाहिए ? पैर छुुना महत्वपूर्ण परंपरा है, और आज भी इसका पालन अधिकतर लोग करते हैं। इस परंपरा के संबंध में कई नियम भी हैं। इस परंपरा के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही कारण बताए गए हैं।

जब भी कोई व्यक्ति चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, आपके पैर छुए तो उन्हें आर्शीवाद तो देना चाहिए। साथ ही भगवान का नाम भी लेना चाहिए। आमतौर पर हम इस बात का ध्यान रखते हैं कि, हमारा पैर किसी को ना लगे। ऐसा होने पर हमें दोष लगता है और जब कोई हमारे पैर छुता है तब भी हमें दोष लगता है।

दिल्ली में किसान नेताओं ने टिकैत से मुलाकात की

दिल्ली में किसान नेताओं ने टिकैत से मुलाकात की    

दुष्यंत टीकम      

रायपुर। नवा रायपुर के किसान नेता अब दिल्ली का रूख कर लिए हैं। प्रदेश के किसान नेताओं ने दिल्ली में राकेश टिकैत, योगेन्द्र यादव से मुलाकात की है। किसान नेता रूपन चंद्राकर और कामता प्रसाद ने मुलाकात की है। नवा रायपुर में जारी आंदोलन की जानकारी दी। किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

नवा रायपुर किसान आंदोलन के नेता कामता प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय किसान नेताओं से हमारी मुलाकात अच्छी रही है। हमारी मांगों पर नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा हुई है। राकेश टिकैत ने कहा कि वे उनकी मांगों पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से चर्चा करेंगे। अगर मांग नहीं मानी गई, तो फिर 7 मार्च के बाद नवा रायपुर आकर आपके साथ धरना दूंगा। अभी हम दिल्ली में हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रियंका ने रोड शो क‍िया

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रियंका ने रोड शो क‍िया    

संदीप मिश्र       
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार समाप्‍त हो गया। इस दौरान हरदोई ज‍िले में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में माधौगंज में कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो क‍िया। इस दौरान जब उनका काफिला मल्लावां चौराहे पर पहुंचा उसी दौरान बीजेपी समर्थक मुख्यमंत्री योगी का भाषण सुनकर वापस जा रहे थे। 
प्रियंका गांधी की गाड़ी को देखकर बीजेपी कार्यकर्ता जयश्री राम के नारे लगाने लगे और प्रियंका की गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद प्रियंका गांधी अपनी गाड़ी की छत पर आईं और उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पहले फूल बरसाए फिर माला फेंकी। 
इस दौरान कुछ कार्यकर्ता जब उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े तो उन्होंने उनसे हाथ भी मिलाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग प्रियंका की तारीफ भी कर रहे है।

फिल्म 'हीरोपंती 2' के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी

फिल्म 'हीरोपंती 2' के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी    

कविता गर्ग     

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ ने अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'हीरोपंती 2' के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। वह इसके लिए लंबे समय से अबू धाबी में शूट कर रहे थे। टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी।

टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी सेक्शन में एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टाइगर रेगिस्तान के बीच बने पूल में रिलैक्स करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए टाइगर श्राफ ने लिखा, "दिन भर की मेहनत के बाद रेगिस्तान के बीच ठंडा हो रहा हूं। हैशटैग हीरोपंती 2 लास्ट शेड्यूल। 'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ के अलावा तारा सुतारिया और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। वहीं प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला अपने प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत कर रहे हैं। 'हीरोपंती 2' ईद के मौके 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म वर्ष 2014 में प्रदर्शित 'हीरोपंती' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है।

बीजेपी के विधायक का बयान, मीडिया पर वायरल

बीजेपी के विधायक का बयान, मीडिया पर वायरल     

संदीप मिश्र      

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। प्रत्याशी एक दूसरे पर खूब हमलावर हैं। लेकिन कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जो अपने विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं। इनमें से एक हैं डोमरियागंज सीट से बीजेपी के वर्तमान विधायक और प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह, जिनका एक विवादित बयान सामने आया है। इस विवादित बयान को वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने कहा कि जो हिंदू उन्हें छोड़कर किसी और को वोट देगा, वो उनका डीएनए टेस्ट करवाएंगे कि उन्हें हिंदु का ही खून है या फिर मुसलमानों का भी खून है।

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित हिंदु युवा वाहिनी के यूपी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने इससे पहले भी ऐसा ही विवादित बयान था जिसको लेकर उनपर FIR दर्ज हुई थी। बता दें कि 12वीं सदी के राजा का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा, “अगर हिंदू कहीं और जा रहा है, तो उसकी रगों में ‘मियां’ (मुसलमानों के लिए अपमानजनक संदर्भ) का खून बह रहा है। वह देशद्रोही और जयचंद की नाजायज औलाद है।

जिसका नाम “देशद्रोही” का पर्याय बन गया है।राघवेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके ‘उन्होंने कहा- अगर इतना उत्पीड़न होने के बाद भी हिंदुओं ने कहीं और वोट दिया तो वो किसी को अपना मुंह नहीं दिखा पाएंगे’। भीड़ को संबोधित करते हुए राघवेंद्र सिंह ने कहा बताओ इस भीड़ में कितने जयचंद हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए राघवेंद्र सिंह ने आगे कहा- मुझे उनका नाम दो जो मेरे खिलाफ वोट कर रहे हैं, मैं उनका डीएनए टेस्ट करवाऊंगा।

विरोध: यह देश पाकिस्तान बन गया, यहां से भागों

विरोध: यह देश पाकिस्तान बन गया, यहां से भागों    

इकबाल अंसारी           

बेंगलुरु। कर्नाटक के हिजाब विवाद से गरमाए माहौल के बीच गुजरात पुलिस ने एक वकील को गिरफ्तार किया है। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने, हंगामा मचाने और पुलिस के काम में बाधा डालने का आरोप है। उन्होंने शिवाजी महाराज को लेकर वॉट्सऐप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। जब लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने कथित तौर पर धमकाते हुए कहा कि यह देश पाकिस्तान बन गया है, तुम सब यहां से भाग जाओ। हंगामे के बाद जब पुलिस आई तो उन्होंने पुलिसकर्मी से भी बदसलूकी कर दी।

मामला राजकोट के मुंजका में श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर आवास सोसायटी का है। सोहिल हुसैन मोर नाम के एक वकील ने शिवाजी जयंती के दिन सोसायटी के वॉट्सऐप ग्रुप में एक पोस्ट डाली। उसमें शिवाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। सोसायटी में रहने वाली एक महिला सुधा ने इस बारे में सोहिल को समझाने के लिए फोन किया। लेकिन सोहिल उल्टे उन्हें ही अनापशनाप बोलने लगा। उसने कहा कि ये जगह अब पाकिस्तान बन चुकी है, यहां सब मुसलमान हैं और तुम सब लोग यहां से भाग जाओ। उन्होंने कहा कि मैंने ही कि ये पोस्ट डाली है और मैं इसे नहीं हटाऊंगा। महिला ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली।

गुजराती ने खबर में बताया कि सोहिल ने गुस्से में सुधा से ये भी कहा कि उसे बात करनी है तो उसके यहां आ जाए। सुधा वकील से बात करने उनके फ्लैट पर पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान सोहिल ने भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया और महिला को चाकू मारने की धमकी भी दी। हंगामा करते हुए गणेश की तस्वीर भी तोड़ दी।बवाल बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्स्टेबल रावत डांगर ने सोहिल को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर उनकी पिटाई कर दी। गालियां भी दीं। इसके बाद डांगर की शिकायत पर रविवार रात को सोहिल के खिलाफ धारा 295, 295 (a), 504, 135, 332 और 186 आईपीसी में केस दर्ज किया गया। यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन में सोहिल के खिलाफ एक एफआईआर अलग से दर्ज कराई गई।

सारा ने इंस्टाग्राम पर जिम सेशन की तस्वीर साझा की

सारा ने इंस्टाग्राम पर जिम सेशन की तस्वीर साझा की  


मोमीन मलिक        

नई दिल्ली। इंडिया के कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर ऐसे हैं, जो ना सिर्फ खुद सुर्खियों में रहते हैं। बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी ट्रेंड होते रहते हैं। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम भी इन्हीं में शामिल हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा तेंदुलकर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर जिम सेशन की तस्वीर साझा की है। सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जिम से फोटो शेयर की, जिसमें वह जूस पी रहे हैं। सारा ने इसी के साथ अपने कोच गोपाल को शुक्रिया भी किया। सारा तेंदुलकर ने अपनी तस्वीर में लिखा कि दिन की शानदार शुरुआत हुई है, कोच गोपाल को थैंक्स। 

सारा तेंदुलकर इससे पहले भी लगातार सोशल मीडिया पर जिम सेशन की तस्वीरें, वीडियो साझा करती रही हैं।सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करती रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 17 लाख फॉलोवर्स हैं। हाल ही में सारा तेंदुलकर ने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के लिए पोस्ट शेयर किया था। जब अर्जुन तेंदुलकर को इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा था, तब सारा तेंदुलकर ने रिएक्ट किया था। सारा तेंदुलकर लंदन में अपनी पढ़ाई कर रही थीं, कोरोना काल के बीच वह मुंबई में ही थीं। अभी कुछ दिन पहले ही जब वह वापस लंदन पहुंची, तब सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी कर खुशी जाहिर की थी।

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...