रिपोर्ट के अनुसार, 20 फरवरी को चुनाव लड़ने वाले 627 उम्मीदवारों में से 623 उम्मीदवारों के स्वयंभू हलफनामों का विश्लेषण किया है। रिपोर्ट में पाया गया कि तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए कुल मिलाकर 245 (या 39 प्रतिशत) उम्मीदवार करोड़पति हैं। रिपोर्ट में पाया गया कि तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए कुल मिलाकर 245 उम्मीदवार करोड़पति हैं। मैदान में सबसे अमीर उम्मीदवार सपा के यशपाल सिंह यादव हैं, जिनकी संपत्ति 70 करोड़ रुपये से अधिक है। वह झांसी की बबीना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके बाद कानपुर के किदवाई नगर सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर के पास 69 करोड़ की संपत्ति है। एटा के जलेसर सीट से चुनाव लड़ रहे दो निर्दलीय उम्मीदवारों राजाबाबू और राहुल प्रताप सिंह ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है।
शनिवार, 19 फ़रवरी 2022
16 जनपद, 59 विधानसभा सीट, 627 प्रत्याशी
सपा ने बदला प्रत्याशी, बसपा का भी पर्चा खारिज
सपा ने बदला प्रत्याशी, बसपा का भी पर्चा खारिज
शहनवाज अहमद
गाजीपुर। सपा द्वारा प्रत्याशी बदलने के कारण सिबगतुल्लाह अंसारी का नामांकन पत्र ख़ारिज हो गया है। वही इसी कारण से बसपा प्रत्याशी के तौर पर उतरे रुदल का भी पर्चा खारिज हुआ है। इसके अलावा 10 और लोगों के पर्चे जांच के दौरान खारिज कर दिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर निर्दल हैं। जांच के बाद 97 लोगों के पर्चे वैध पाए गए हैं।मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने सुहेब अंसारी उर्फ मन्नू को प्रत्याशी घोषित कर दिया था, जिसके चलते सिबगतुल्लाह अंसारी का नामांकन रद्द कर दिया गया।
इसी तरह जखनिया में बसपा के प्रत्याशी रूदल कुमार का पर्चा खारिज हुआ है। यहां भी बहुजन समाज पार्टी ने अंतिम समय में विजय कुमार को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया।जनपद की सात विधानसभा सीटों के लिए नामांकन के आखिरी दिन बृहस्पतिवार तक 109 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। शुक्रवार को जांच के दौरान कुल 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र को खारिज कर दिया गया। अब 97 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। शनिवार और सोमवार नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
145 नामांकन पत्र, 69 निरस्त, 76 वैधः वाराणसी
शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र
- रविंद्र जायसवाल – भाजपा
- अशफाक अहमद डब्लू – सपा
- गुलेराना तबस्सुम – कांग्रेस
- श्याम प्रकाश – बसपा
- डॉ. आशीष कुमार जायसवाल – आम आदमी पार्टी
- मोनू राय – बहादुर आदमी पार्टी
- हरीश मिश्रा – ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
- आसिफ इकबाल – निर्दलीय
- रोहनी जायसवाल – निर्दलीय
शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र
- नीलकंठ तिवारी – भाजपा
- मुदिता कपूर – कांग्रेस
- कामेश्वर नाथ दीक्षित “किशन” – सपा
- दिनेश कसौधन – बसपा
- अजीत सिंह – आम आदमी पार्टी
- अर्पण पाठक – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
- परवेज कादिर खां – इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन,
- बच्चे लाल – बहादुर आदमी पार्टी
- वीरेंद्र कुमार – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
- शिव प्रसाद गुप्ता – राइट टू रिकॉल पार्टी
- सुभाष चंद्र – राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी
- अभिलाषा दीक्षित – निर्दलीय
- रेयाजुद्दीन उर्फ़ नाटे – निर्दलीय
कैंटोंमेंट विधानसभा क्षेत्र
- सौरभ श्रीवास्तव – भाजपा
- राजेश कुमार मिश्र – कांग्रेस
- पूजा यादव – सपा
- कौशिक कुमार पांडेय – बसपा
- नीलम वर्मा – बहादुर आदमी पार्टी
- राकेश पांडेय – आप
- शेख अंबर – राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी
- श्रीकांत आर्या – बहुजन मुक्ति पार्टी
- संतोष कुमार मौर्य – जन अधिकार पार्टी
- शाहिद चौधरी – निर्दलीय
पिंडरा विधानसभा क्षेत्र
- डॉ0 अवधेश सिंह – भाजपा
- अजय राय – कांग्रेस
- बाबू लाल – बसपा
- अमरनाथ सिंह – आप
- राजेश कुमार सिंह – अपना दल क
- श्रीप्रकाश – निर्दलीय
अजगरा विधानसभा क्षेत्र
- त्रिभुवन राम – भाजपा
- रघुनाथ – बसपा
- हेमा देवी – कांग्रेस
- बागेश्वर – सर्वजन सनातन पार्टी
- राजपति बनवासी – राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी
- विद्या देवी – बहुजन मुक्ति पार्टी
- सत्यप्रकाश – आप
- सीताराम – जन अधिकार पार्टी
- सुनील कुमार – सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
- अनूप कुमार – निर्दलीय
- विद्या प्रकाश – निर्दलीय
शिवपुर विधानसभा क्षेत्र
- अनिल राजभर – भाजपा
- गिरीश – कांग्रेस
- रवि मौर्य – बसपा
- अरविंद राजभर – सुभासपा
- उषा – आम जनता पार्टी (इंडिया)
- मनोज कुमार मौर्य – जन अधिकार पार्टी
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र
- अरुण – बसपा
- राजेश्वर प्रसाद सिंह – कांग्रेस
- अभय – अपना दल क
- अमित पूरी – अपना भारतीय सनातन पार्टी
- उर्मिला देवी – बहुजन मुक्ति पार्टी
- पल्लवी – आप
- सुनील – अपना दल (एस)
- सुशील – जनता दल (यू)
- संजीव – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
- राजन कुमार सिंह – निर्दलीय
सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र
- नील रतन सिंह – भाजपा
- सुरेंद्र सिंह पटेल – सपा
- अंजू – कांग्रेस
- अरविंद कुमार त्रिपाठी – बसपा
- कैलाश – आप
- गुरु प्रसाद सिंह – लोकबंधु पार्टी
- जयप्रकाश – इंसाफवादी पार्टी
- सुरेंद्र – जन अधिकार पार्टी
- संतोष – मौलिक अधिकार पार्टी
- मनोज कुमार चौबे – निर्दलीय
- सुनील पटेल – निर्दलीय
बिजली खपत कम करने के लिए आरडब्ल्यूए सख्त
कीर्तिमान टूटे ना, 1 भी वोट छूटे ना, जय श्रीराम
सपा नेता हसन का निधन, योगी ने शोक व्यक्त किया
आईपीएस धीरज और 2 अन्य भगोड़े घोषित, चोरी
नाबालिग से गैंगरेप, शराब पिलाकर किया दुष्कर्म
नाबालिग से गैंगरेप, शराब पिलाकर किया दुष्कर्म
दुष्यंत सिंह टीकम
जांजगीर चाम्पा। जिले से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में मानव अधिकार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली का है। पीड़िता के पिता ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री को प्रेम जाल में फंसा कर, बहला-फुसलाकर 14 फरवरी को बिलासपुर भगा के ले गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376,34 भादवी 4/6 पास्को एक्ट दर्ज कर लिया है। आरोपी दिलीप उर्फ डब्ल्यू जिसकी उम्र 22 वर्ष है जो कि दर्रा भाटा का रहने वाला है पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
बालिका से रेप, मां ने की मामला दबाने की कोशिश
बालिका से रेप, मां की मामला दबाने की कोशिश
नरेश राघानी
जोधपुर। शहर के रातानाडा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ रेप का पेचीदा मामले सामने आया है। एक नामी ठेकेदार ने अपने घर काम करने वाली एक महिला के सहयोग से उसकी पंद्रह वर्षीय बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। ठेकेदार से उधार लिए गए चंद हजार रुपए के अहसान के बोझ तले दबी मां ने रेप के बाद मामले को दबाने का भरसक प्रयास किया। पीड़िता ने आखिरकार सच उगल दिया। अब पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसकी मां से पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने बताया कि डिफेंस लैब के समीप रहने वाली एक महिला ने जनवरी में अपनी पंद्रह वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला का कहना था कि कोई बहला-फुसला कर उसकी बेटी को भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में जांच की तो पता चला कि बालिका गुजरात में रहने वाली अपनी बहन के पास है। पुलिस टीम गुजरात पहुंची और शुक्रवार शाम को बालिका को वहां से लेकर यहां आई। बालिका से पूछताछ में अलग ही कहानी सामने आई।
लड़की ने बताई अपने साथ हुए रेप की दास्तान-
पंद्रह वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सितम्बर या अक्टूबर माह में उसकी मां ने डिफेंस लैब के निकट एक मकान, जहां उसकी मां काम करती थी, में खुद के स्थान पर काम करने भेजा। वहां जीके गुप्ता नाम के शख्स ने उसके साथ रेप किया। घर लौटने पर बालिका ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इस पर मां ने उसे कहा कि वह स्नान कर ले और किसी के सामने इसका जिक्र नहीं करे। साथ ही बेटी के बोलने की आशंका से मां ने उसे घर में नजरबंद कर दिया। जनवरी माह में एक दिन मौका मिलने पर वह घर से भाग निकली और गुजरात में रहने वाली अपनी बहन के यहां पहुंच गई। बहन के विश्वास दिलाए जाने पर उसने अपने साथ हुए हादसे की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि बालिका की ओर से दी गई जानकारी की बेहद सावधानी से तस्दीक की गई। इसके बाद उसके बयान दर्ज कराए गए। साथ ही उसका मेडिकल कराया गया। रेप की पुष्टि होने के बाद आज पुलिस ने जीके गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय गुप्ता एमईएस में नामी ठेकेदार है। उसके दो मकान है। एक डिफेंस लैब के पास और दूसरा उम्मेद हेरिटेज में। उसका परिवार उम्मेद हेरिटेज में रहता है। अभी बालिका सही बता नहीं पा रही है कि रेप कब हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि यह सितम्बर या अक्टूबर की घटना है।
मां की भूमिका संदिग्ध- पुलिस इस मामले में पीड़िता की मां की भूमिका को संदिग्ध मान रही है। रेप होने के बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बता दी, लेकिन उसने जानबूझ कर मामले को दबा दिया। साथ ही पीड़िता को घर में नजरबंद कर दिया। पूछताछ में सामने आया है कि पीड़िता की मां ने ठेकेदार से कुछ हजार रुपए उधार ले रखे है। मां ने ही बालिका को ठेकेदार के घर भेजा। उसे योजनाबद्ध तरीके से भेजा गया या असावधानीवश। इसकी जांच की जा रही है। मां से पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
'गूगल पे' की खास स्कीम, खाते में आएंगे 1 लाख
'गूगल पे' की खास स्कीम, खाते में आएंगे 1 लाख
मोहम्मद रियाज
नई दिल्ली। गूगल पे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। गूगल पे अपने कस्टमर्स के लिए खास स्कीम लेकर आया है। इससे सीधे आपके खाते में एक लाख रुपये आ जाएंगे। डीएमआई फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने गूगल पे पर पर्सनल लोन प्रोडक्ट लॉन्च किया है।
कई बार आपको पैसे की आकस्मिक जरूरत पड़ जाती है और बैंकों से आपको बेहद ऊंची दरों पर पर्सनल लोन मिलता है। ऐसे में एक नया तरीका आया है जिसके जरिए आपको 1 लाख रुपये तक का लोन तुरंत मिल जाएगा। आप गूगल पे से तो परिचित होंगे, इसी से अब आपको 1 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन मिल सकता है। यह जो 1 लाख का पर्सनल लोन मिल रहा है, यह डीएम फाईनेंस और जानी मानी पेमेंट कंपनी गूगल पे मिलकर दे रही है। अगर आप एक कम इंट्रेस्ट वाला लोन लेने की सोच रहे है, तो इस लोन को ले सकते है, क्यूंकि यह लोन आपको मार्केट में जो इंट्रेस्ट रेट चल रहा है, उससे कम में मिल जाता है।
इस लोन को लेने के लिए ग्राहक का गूगल पे पर कस्टमर होना जरूरी है और नया अकाउंट ना होकर उसी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी होनी चाहिए, तभी ये लोन मिल पाएगा। हर शख्स को ये लोन मिल ही जाए ऐसा जरूरी नहीं, क्योंकि इसके लिए क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी होना जरूरी है।डीएमआई फाइनेंस लिमिटेड की तरफ से प्री- क्वालिफाइड एलिजिबिल यूजर्स ये लोन ले पाएंगे और गूगल पे की तरफ से लोन की पेशकश होगी। पर्सनल लोन की इस सुविधा को 15,000 से अधिक पिन कोड के साथ लॉन्च किया जा रहा है। कस्टमर इस सर्विस के तहत अधिकतम 36 महीनों के लिए 1 लाख रुपये तक लोन ले सकते हैं।
कॉलेज परिसर-परेड ग्राउंड का निरीक्षण: प्रयागराज
यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला
यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला संदीप मिश्र लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...