शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर हैं विटामिन-सी, जानिए

एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर हैं विटामिन-सी, जानिए   

मो. रियाज          
पानी में घुलनशील पोषक तत्व, विटामिन-सी एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो त्वचा को फायदा पहुंचाने के साथ ही प्रतिरक्षा को भी मज़बूत करते हैं। यह पोशक तत्व फलों और सब्ज़ियों में अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन-डी की तरह, मानव शरीर विटामिन-सी का उत्पादन या भंडारण नहीं कर सकता है, इसलिए इसका अच्छी मात्रा में सेवन करना ज़रूरी हो जाता है। यह पोषक तत्व छोटी रक्त वाहिकाओं, हड्डियों, दांतों और कोलेजन ऊतक के लिए भी ज़रूरी होता है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि नींबू और संतरे में विटामिन-सी की सबसे ज़्यादा मात्रा होती है, लेकिन सच यह है कि इसके अलावा भी कई ऐसे फल और सब्ज़ियां हैं, जिनमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। 
अनन्नास: कुछ लोगों को अनन्नास का जूस पसंद होता है, तो किसी को कटा हुआ फल और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे पिज़्ज़ा पर भी पसंद करते हैं। आप इस फल को चाहे कैसे भी खाएं, लेकिन यह भी जान लें कि अनन्नास विटामिन-सी का बेहतरीन स्त्रोत है। अनन्नास की एक सर्विंग में 79 मिलीग्राम विटामिन-सी मौजूद होता है। इसके अलावा, यह फल रक्त शर्करा के स्तर को अच्छी तरह से बनाए रखते हुए हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद कर सकता है। 
अमरूद: इस फल का आनंद अक्सर सर्दियों की धूम में बैठकर लिया जाता है। अमरूद में कैलोरी कम कैलोरी होने के साथ फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी मौजूद होती है। विटामिन-सी के मामले में एक अमरूद आपको 126एमजी पोषण दे सकता है। 
कीवी: गहरे हरे रंग का यह फल ग्लासेमिट इंडेक्स में बेहद कम होता है और इसलिए डायबिटीज़ के मरीज़ों को इसे खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, जो एक चीज़ जिसकी वजह से इस फल को ज़रूर खाना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन-सी की मात्रा। 
शिमला मिर्च: इसमें कोई शक़ नहीं कि फलों में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, लेकिन सब्ज़ियों की बात करें तो शिमला मिर्च इस मामले में सबसे आगे है। फिर चाहे लाल, पीली या फिर हरी ही क्यों न हो। इन सभी में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है।

अंडरवर्ल्ड इब्राहिम के भाई को ईडी ने अरेस्ट किया

अंडरवर्ल्ड इब्राहिम के भाई को ईडी ने अरेस्ट किया    

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। डी कंपनी पर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा ऐक्शन लिया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, ईडी ने ठाणे कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उसने दाऊद के भाई इकबाल कासकर की कस्टडी मांगी थी। कहा गया था कि ऐसा करना दाऊद और उसके सहयोगियों के खिलाफ चल रहे केसों की जांच के लिए जरूरी है। अब इस याचिका को ठाणे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

अब ठाणे जेल से कासकर की कस्टडी ले ली गई है। अब उसको मुंबई की पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।यहां से ईडी अधिकारी उसकी कस्टोडियल रिमांड की मांग करेंगे।

सीएम अरविंद ने सरकार-कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम अरविंद ने सरकार-कांग्रेस पर साधा निशाना    

अमित शर्मा       

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके साथ ही केजरीवाल ने अपने बयान में कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए कहा कि एक कवि ने एक दिन अचानक कविता सुनाई। फिर पीएम का उस पर ध्यान गया और मुझे आतंकवादी कह दिया गया।

दरअसल, आगामी पंजाब इलेक्शन से पहले नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने की शुरुआत हो गई है। दिल्ली मुख्यमंत्री और आप (आम आदमी पार्टी) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज (शुक्रवार) को बठिंडा में एक इंटरव्यू में सभी राजनीतिक पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि सारे भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी को हराने और भगवंत को सीएम बनने से रोकने के लिए इकट्ठे हो गए हैं।

अपने फिटनेस वीडियो को लेकर सुर्खियों में पाटनी

अपने फिटनेस वीडियो को लेकर सुर्खियों में पाटनी   

कविता गर्ग      
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी बोल्डनेस के लिए चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार दिशा किसी बिकिनी फोटो को लेकर नहीं, बल्कि अपने फिटनेस वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। दिशा ने 80 किलो वेट लिफ्ट करके बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं, बल्कि पूरी सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है।
5 बार उठाया 80 किलो वजन...
यह तो हम सब जानते हैं कि दिशा पाटनी फिटनेस फ्रीक हैं। उनकी सोशल मीडिया वॉल पर आए दिन उनके वर्कआउट पोस्ट फैंस का दिल जीत लेते हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर कि या है। जिसमें वह 80 किलो का वजन 5 बार उठाकर लोगों को दंग कर रही हैं। दिशा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रैक पुल 5 रेप्स 80 केजी।

भारतीय नौसेना के 1,531 पदों पर भर्ती, आवेदन

भारतीय नौसेना के 1,531 पदों पर भर्ती, आवेदन  

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, भारतीय नेवी ने नौसेना के 1,531 पदों पर भर्ती के लिए ट्रेड्समैन के पद पर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 16 फरवरी। आवेदन करने की अंतिम तिथि- 31 मार्च।

योग्यता: उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए। साथ ही उन्हें अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। वहीं संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरा कर चुके या सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक या समकक्ष के रूप में सेवा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

कितनी होगी सैलरी: आवेदनकर्ती की आयुसीमा की अगर बात करें तो आवेदनकर्ता की आयु 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों को चयन के बाद 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी।

'सीरियल ब्लास्ट' मामलें में 38 दोषियों को फांसी

'सीरियल ब्लास्ट' मामलें में 38 दोषियों को फांसी     

मोमीन अहमद     

गांधीनगर। अहमदाबाद में साल 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट के मामलें में विशेष अदालत ने शुक्रवार को 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। जबकि 11 को उम्रकैद हुई है। 28 लोगों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया है। 26 जुलाई 2008 में हुए धमाके में 56 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 200 से लोग ज्यादा घायल हो गए थे। अदालत ने करीब 13 साल तक चले मुकदमे के बाद हाल ही में 49 लोगों को इस बम कांड में दोषी करार दिया था। न्यायाधीश एआर पटेल ने गुजरात के सबसे बड़े शहर में हुए 21 सिलसिलेवार धमाकों केआरोप में जिन लोगों को दोषी करार दिया है। उनमें सफदर नागोरी, जावेद अहमद और अतीकुर रहमान भी शामिल हैं।

अदालत ने इस मामले में 77 अभियुक्तों के खिलाफ सुनवाई पिछले साल सितंबर में पूरी कर ली थी। अदालत ने 49 अभियुक्तों को गैरकानूनी गतिविधि (निषेध) अधिनियम की धारा-16, जो आतंकवाद से जुड़ा है और अन्य प्रावधानों, भारतीय दंड संहिता की धारा-302 (हत्या), धारा-120बी (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी करार दिया है। इस मामले में कोर्ट में 547 अरोप पत्र दाखिल किए गए और 1,163 गवाहों को पेश किया गया।

उन्होंने कहा, ‘अदालत ने 28 अभियुक्तों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। बरी किए गए अभियुक्तों में मोहम्म्द इरफान, नासिर अहमद और शकील अहमद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अदालत की कार्यवाही के दौरान अभियुक्तों को विभिन्न कारागारों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पेश किया गया। पुलिस ने दावा किया था कि हिजबुल मुजाहिदीन और, प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के कट्टरपंथी धड़े से जुड़े लोग इन धमाकों में शामिल हैं.पुलिस ने आरोप लगाया था कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने गोधरा की घटना के बाद 2002 में गुजरात में हुए सांप्रदायिक दंगों का बदला लेने के लिए इन धमाकों की योजना बनाई। इन दंगों में अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोगों की मौत हुई थी।

सरकार ने राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकार का गठन किया

सरकार ने राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकार का गठन किया  

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकार का गठन किया। जो बांधों से जुड़े हादसों की रोकथाम, उनकी सुरक्षा और अंतर राज्यीय मुद्दों के समाधान का कार्य करेगा। बांध सुरक्षा विधेयक को पिछले वर्ष 8 दिसंबर को संसद की मंजूरी मिली थी।इसमें बांध टूटने से संबंधित आपदाओं की रोकथाम के लिए निर्धारित बांधों की निगरानी, निरीक्षण, संचालन और रखरखाव का प्रावधान करता है। इसमें भारतीय बांध सुरक्षा समिति और राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण गठित करने तथा बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संस्‍थागत तंत्र उपलब्‍ध कराने का भी प्रावधान है।

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी राजपत्र अधिसूचना में कहा गया है कि, ” केंद्र सरकार एक प्राधिकार का गठन कर रही है। जिसे राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकार के नाम से जाना जायेगा। यह कानून के तहत राष्ट्रीय प्राधिकार के रूप में अपनी शक्तियों का उपयोग करेगा और दायित्वों का निर्वाह करेगा।” इसमें कहा गया है कि, ” इसे 18 फरवरी 2022 को नियुक्त किया गया है और यह इस दिन से प्रभाव में आयेगा। ” अधिसूचना के अनुसार, इस प्राधिकार के प्रमुख एक अध्यक्ष होंगे और उनकी सहायता पांच सदस्य करेंगे जो इसकी पांचों इकाइयों का नेतृत्व करेंगे। इनमें नीति एवं शोध, तकनीकी, नियमन, आपदा और प्रशासन एवं वित्त इकाई शामिल है।

कांग्रेस को सरकार बनाने की उम्मीद जताईं: पायलट

कांग्रेस को सरकार बनाने की उम्मीद जताईं: पायलट   

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पंजाब में अपनी पार्टी को एक बार फिर से सरकार बनाने की उम्मीद जताते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में विपक्ष बिखरा हुआ है और इनमें से कोई दल या गठबंधन बहुमत हासिल करने की स्थिति में नहीं है तथा ऐसे में लोग अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि संवदेनशील सीमावर्ती राज्य पंजाब में शासन करने के लिए कांग्रेस सबसे योग्य है और आम आदमी पार्टी में यह करने की क्षमता का अभाव है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट ने कहा कि अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया क्योंकि वह विधायकों का विश्वास खो चुके थे और उनकी नवगठित ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ एवं उनकी सहयोगी भाजपा तथा शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) का इस चुनाव में कोई असर नहीं होगा।

पुस्तकालय खोलने के लिए 'धन संग्रह' की अपील

पुस्तकालय खोलने के लिए 'धन संग्रह' की अपील 

अमित शर्मा       

बठिंडा। गैंगस्टर से सामाजिक कार्यकर्ता बने लक्खा सिधाना पंजाब के बठिंडा जिले में मौड़ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं और उन्होंने लोगों से अखबार पढ़ने, पुस्तकालय खोलने के लिए धन संग्रह करने की अपील की है। उनका कहना है कि वह पंजाबी भाषा को बढ़ावा देना चाहते हैं। सिधाना गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में पिछले साल हुई हिंसा के आरोपियों में से एक है और उन्हें विभिन्न किसान संघों के राजनीतिक संगठन संयुक्त समाज मोर्चा ने प्रत्याशी बनाया है।

कई आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे 42 वर्षीय सिधाना केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन में काफी सक्रिय थे। सिधाना जब भी चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं तो कहते हैं कि ‘मैं निर्भीक व्यक्ति हूं जो अपने लोगों के लिए आवाज उठा सकता है। आप सभी ने किसानों के आंदोलन में मेरे योगदान को देखा है। सिधाना ‘मां बोली पंजाबी’ (पंजाबी भाषा) और पंजाबियत को बढ़ावा देने की आवश्यकता का जिक्र भी करते हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-133, (वर्ष-05)
2. शनिवार, फरवरी 19, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:01, सूर्यास्त: 06:09।
5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम-27+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...