गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

सीएम ने 'भैया' वालें बयान पर चन्नी की आलोचना की

सीएम ने 'भैया' वालें बयान पर चन्नी की आलोचना की   

अविनाश श्रीवास्तव        
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के “भैया” वाले बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उनकी आलोचना की। नीतीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि चन्नी को इसकी कोई जानकारी नहीं है कि बिहार के लोगों ने पंजाब की कितनी सेवा की है। नीतीश कुमार ने कहा कि, यह सब बकवास है। मैं चकित हूं कि लोग ऐसी चीजें कैसे कह सकते हैं। क्या उन्हें (चन्नी) यह पता नहीं है कि बिहार के कितने लोग वहां (पंजाब में) रहते हैं और उन्होंने उस क्षेत्र की कितनी सेवा की है।
नीतीश कुमार की सहयोगी पार्टी भाजपा ने, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर चन्नी के इस बयान को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया है। इस बाबत पूछे गए सवाल का कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया। चन्नी ने पंजाब में एक चुनावी सभा में कहा था कि राज्य की जनता को उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से आने वाले “भैया” लोगों को प्रवेश नहीं देना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वाद्रा को चन्नी के बगल में खड़ी होकर ताली बजाते देखा जा सकता है।

स्कूल बस के अनियंत्रित होने से 2 बच्चों की मौंत

स्कूल बस के अनियंत्रित होने से 2 बच्चों की मौंत       

नरेश राघानी           
जैसलमेर। जिले के फलसूंड थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह तेज गति से जा रही एक स्कूल बस के अनियंत्रित हो कर पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। थानाधिकारी भवंरलाल ने बताया जेतपुरा गांव के पास सुबह स्कूल बस के पलट जाने से उसके नीचे दब कर दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि 22 अन्य बच्चे घायल हो गये।
गंभीर रूप से घायल पांच बच्चों को जोधपुर रैफर किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों को उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल ले जाया गया हैं। इस संबंध में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

डिग्री कॉलेजों में किसी प्रकार की वर्दी संहिता नहीं

डिग्री कॉलेजों में किसी प्रकार की वर्दी संहिता नहीं   

इकबाल अंसारी      
बेंगलुरु। कर्नाटक में उडुपी जिले के सरकारी शंकर मेमोरियल महिला प्रथम श्रेणी डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली, अंतिम वर्ष की करीब 60 छात्राओं को बृहस्पतिवार को इसलिए घर वापस भेज दिया गया।क्योंकि उन्होंने अपना हिजाब उतारने से मना कर दिया था। मुस्लिम छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से इस बात को लेकर बहस की कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि डिग्री कॉलेजों में किसी प्रकार की वर्दी संहिता नहीं है। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि कॉलेज विकास समिति ने नियम तय किए हैं। 
छात्राओं ने इस बात पर जोर दिया कि वह बिना सिर ढके कक्षाओं में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए हिजाब और शिक्षा दोनों अहम हैं। वे यह भी चाहती थीं कि अगर सरकार ने डिग्री कॉलेजों में वर्दी संहिता लाने का फैसला किया है तो कॉलेज की समिति यह लिखित में दे। एक छात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि डिग्री कॉलेजों में हिजाब संबंधी नियम लागू नहीं होता है।
उन्होंने कहा “जब हमने इसके बारे में पूछा, तो वे कहते हैं कि केवल कॉलेज समिति का निर्णय यहां लागू होता है।” उन्होंने कहा कि हिजाब उनके जीवन का हिस्सा है और वे इसे हर समय कक्षाओं में पहनी रहती हैं। उन्होंने कहा, ” जब कोई अचानक आपसे इसे उतारने के लिए कहता है तो इसे नहीं उतारा जा सकता है। हमने कॉलेज से हमारे लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए कहा है।
छात्राओं ने कहा कि जब तक उच्च न्यायालय इस मुद्दे पर फैसला नहीं ले लेता तब तक वे कॉलेज आकर कक्षाओं में शामिल नहीं होंगी। कॉलेज में कक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बीच, उडुपी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्दलिंगप्पा ने मीडिया को बताया कि कॉलेज दोबारा खुलने के दूसरे दिन, जिले के सभी कॉलेजों में स्थिति शांतिपूर्ण है। 
उन्होंने कहा कि उन मुस्लिम छात्राओं को सरकारी जी शंकर कॉलेज में कक्षाओं में शिरकत करने की इजाज़त दी गई है जो हिजाब उतारने की इच्छुक थीं। एमजीएम कॉलेज ने आज छुट्टी का ऐलान किया था और वह शुक्रवार को परीक्षा के लिए खुलेगा।

गुजरात इकाई के प्रवक्ता जयराज का पार्टी से इस्तीफा

गुजरात इकाई के प्रवक्ता जयराज का पार्टी से इस्तीफा  

इकबाल अंसारी        

अहमदाबाद। कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रवक्ता जयराज सिंह परमार ने बृहस्पतिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दावा किया कि संगठन ने उन्हें लंबे समय से अलग-थलग कर रखा था और पार्टी कुछ ऐसे गिनेचुने नेताओं की ‘निजी संपत्ति’ बन गई है जो चुनाव नहीं जीत सकते। ऐसी चर्चा है कि परमार गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बाद में जानकारी देंगे। परमार ने अपने त्यागपत्र में पार्टी की प्रदेश इकाई के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके कद के हिसाब से पार्टी संगठन में कोई ‘सम्मानजनक पद’ की पेशकश नहीं की गई और 10 साल तक जानबूझकर अलग-थलग रखा गया।

 विधानसभा चुनाव तथा 2019 के उपचुनाव में मेहसाणा जिले की खेरालू विधानसभा सीट से टिकट मांगा था, लेकिन टिकट नहीं दिया गया। इसके बावजूद मैं पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध रहा। अतीत में मैंने पार्टी की भीतर कमियों को लेकर कई बार नेताओं का ध्यान आकृष्ट किया, इसके बावजूद कामकाज के तरीके में कोई बदलाव नहीं हुआ। पार्टी को छोड़ने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था।” परमार ने कहा कि वह अपने निजी और पेशेवर जीवन को दरकिनार कर, पार्टी को राज्य में मजबूत बनाने के लिए पिछले 37 साल से प्रयासरत रहे लेकिन अब मैं थक गया हूं। कांग्रेस हालांकि 27 साल से राज्य में सत्ता से बाहर है लेकिन आप देखेंगे कि वही पुराने चेहरे पार्टी को चला रहे हैं।

उन्होंने कहा ”जो लोग अपनी सीटें नहीं बचा सके उन्हें पूरे राज्य में पार्टी चलाने का जिम्मा दिया गया है। कांग्रेस उन गिने-चुने नेताओं की निजी संपत्ति बन गई है जो अगली पीढ़ी के नेताओं के लिए जिम्मेदारियां छोड़ने के वास्ते तैयार नहीं हैं।

एक्ट्रेस उर्फी ने अपना एक वीडियो शेयर किया: मुंबई

एक्ट्रेस उर्फी ने अपना एक वीडियो शेयर किया: मुंबई   

कविता गर्ग       

मुंबई। हर दिन अपने नए अंदाज को लेकर एक्ट्रेस उर्फी जावेद सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी अपने आउटफिट्स को लेकर तो कभी अपनी बेबाक बयान को लेकर। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद की एक वीडियो तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में उर्फी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ब्लू कलर की कटआउट ड्रेस पहन शहर में निकलीं थी। इस दौरान उन्हें पैपराजी से चिटचैट करते हुए देखा गया। जिसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अब उर्फी की इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपना एक वीडियो शेयर किया है।

जिसमें उर्फी कहती हुई सुनी जा सकती हैं कि आलिया भट्ट से वो 5 साल पहले एक पार्टी में मिली थीं। उस दौरान उन्हें देख आलिया ने प्रिटी कहा था। लेकिन तब उर्फी ने कुछ भी जवाब नहीं दे पाई थीं, बस वो ये सोचने में लगी थीं कि क्या आलिया भट्ट ने सच में उन्हें प्रिटी कहा है। आलिया को उर्फी जवाब नहीं दे पाईं इस बात का उन्हें दुख है, साथ ही उन्होंने खुद को एक वियर्ड बच्ची बताया है। उर्फी  की इस वीडियो को देखने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कोई उर्फी को झूठी कह रहा है, तो किसी का कहना है उर्फी  से राखी सावंत बेहतर हैं। एक ने लिखा- ये तो राखी सावंत  से भी ऊपर की निकल गई, कितना फेंकती रहती है।

एक्ट्रेस रुबीना ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट साझा किया

एक्ट्रेस रुबीना ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट साझा किया    

कविता गर्ग        
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ब्रहस्पतिवार को अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में एक ऊंचा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। रुबीना लगभग हर दिन फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट साझा किया है। इन तस्वीरों में रुबीना का पर्पल लुक देखने को मिल रहा है।

यहां वह लाइट पर्पल शेड की डीपनेक नेट वाली शॉर्ट ड्रेस पहने दिख रही हैं। उन्होंने अपने बालों में ही इस कलर को दिखाते हुए पर्पल कलर के एक्सटेंशन लगाए हैं। रुबीना ने इस दौरान अपने बालों को आधा बांधा हुआ है। उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप किया है। रुबीना का यह अंदाज काफी अलग और हॉट दिख रही हैं। उनकी ये फोटोज फैंस का ध्यान खूब खींच रही हैं। एक्ट्रेस ने यहां कई पोज में अपनी अलग-अलग अदाएं दिखाई हैं।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 30,757 नए मामलें मिलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 30,757 नए मामलें मिलें   

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले धीरे-धीरे फिर बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30 हजार 757 नए केस सामने आए हैं और 541 लोगों की मौत हो गई।

वहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3 लाख 32 हजार 918 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 10 हजार 413 हो गई है। इस बीच अच्छी खबर यह है कि अब तक 4 करोड़ 19 लाख 10 हजार 984 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों पर लगा प्रतिबंध हटाया

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच गहराती युद्ध की आशंकाओं के चलते वहां पढ़ रहे करीब 20 हजार भारतीय छात्र कीव में फंसे हुए हैं। ये छात्र लगातार केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसके चलते गुरुवार को सरकार की ओर से उड़ानों पर लागू प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के इस फैसले के तत्काल बाद ही एयर इंडिया ने यूक्रेन के लिए विशेष उड़ानें संचालित करने घोषणा कर दी है।

प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण, आदेश पर रोक लगाईं

प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण, आदेश पर रोक लगाईं   

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा कोर्ट पर अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी है। हरियाणा सरकार ने प्राइवेट नौकरियों में 75 फ़ीसदी आरक्षण देने का फैसला किया था। जिस पर पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करके रोक लगा दी थी। ज्ञात हो कि इस केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नागेश्वर राव और किसने की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, हाईकोर्ट इस मामले पर 1 महीने के अंदर फैसला करें और राज्य सरकार को निर्देश दे कि फिलहाल एंपलॉयर्स के खिलाफ कोई कड़ी कार्यवाही नहीं किया जाए। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने राज्य के लोगों को प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों में सैलरी 30 हजार से भी कम है, उसमें 75 आरक्षण देने का प्रावधान किया था जिसे लेकर हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवार रोजगार अधिनियम 2020 पास किया था।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-132, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, फरवरी 18, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:01, सूर्यास्त: 06:09।
5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम-26+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...