सोमवार, 14 फ़रवरी 2022

'एनएमडीसी' में कई पदों पर भर्ती, आवेदन मांगे

'एनएमडीसी' में कई पदों पर भर्ती, आवेदन मांगे     

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। एनएमडीसी में फील्ड अटेंडेंट (ट्रेनी) सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एनएमडीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मार्च है। 

फील्ड अटेंडेंट (ट्रेनी) (RS-01) 43।

मेंटेनेंस असिस्टेंट (मैक) (ट्रेनी) (आरएस-02) 90।

अनुरक्षण सहायक (चुनाव) (ट्रेनी) (RS-02) 35।

एमसीओ जीआर- III (ट्रेनी) (आरएस-04) 04।

एचईएम मैकेनिक ग्रेड-III (ट्रेनी) (आरएस-04) 10।

इलेक्ट्रीशियन ग्रेड-III (ट्रेनी) (आरएस-04) 07।

ब्लास्टर ग्रेड-द्वितीय (ट्रेनी) (आरएस-04) 02।

क्यूसीए जीआर- III (ट्रेनी) (आरएस-04) 09।

फील्ड अटेंडेंट (ट्रेनी) (आरएस-01) – 10वीं पास या आईटीआई होना चाहिए।रखरखाव सहायक (मैक) (प्रशिक्षु) (आरएस-02) – वेल्डिंग / फिटर / मशीनिस्ट / मोटर मैकेनिक / डीजल मैकेनिक / ऑटो इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई होना चाहिए।
रखरखाव सहायक (चुनाव) (प्रशिक्षु) (आरएस-02) – इलेक्ट्रिकल ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।
एमसीओ जीआर-III (ट्रेनी) (आरएस-04) – मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
एचईएम मैकेनिक जीआर-III (ट्रेनी) (आरएस-04) – मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
इलेक्ट्रीशियन ग्रेड-III (ट्रेनी) (आरएस-04) – इंडस्ट्रियल/डोमेस्टिक इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन सर्टिफिकेट के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
ब्लास्टर ग्रेड-II (ट्रेनी) (आरएस-04)- मैट्रिक/आईटीआई ब्लास्टर/माइनिंग मेट सर्टिफिकेट और फर्स्ट एड सर्टिफिकेट के साथ योग्यता के बाद ब्लास्टिंग ऑपरेशन में 3 साल का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 34,113 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 34,113 नए मामलें     

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। भारत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 34,113 नए मामले सामने आए। जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,26,65,534 हो गयी है जबकि करीब 37 दिनों बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर पांच लाख से कम हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के दैनिक मामले लगतार आठवें दिन एक लाख से कम हैं।

इस बीमारी से 346 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,09,011 हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,78,882 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.68 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। बीते 24 घंटों में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 58,163 मामलों की कमी दर्ज की गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 3.19 प्रतिशत है। साप्ताहिक संक्रमण दर 3.99 प्रतिशत रही। इस संक्रामक रोग से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,16,77,641 हो गयी है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 172.95 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

मुंबई: 57,000 अंक के स्तर से नीचे आया सेंसेक्स

मुंबई: 57,000 अंक के स्तर से नीचे आया सेंसेक्स     

कविता गर्ग    

मुंबई। रूस-यूक्रेन विवाद गहराने के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,500 अंक से अधिक टूटकर 57,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,540.85 अंक के नुकसान से 56,612.07 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 458.20 अंक के नुकसान से 16,916.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के शेयरों में सभी नुकसान में थे। एसबीआई, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक शुरुआती कारोबार में चार प्रतिशत से अधिक टूट गए। विश्लेषकों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजार भी भारी गिरावट के साथ खुले। 

रीट मामलें में विधानसभा का घेराव करेगी 'भाजपा'

रीट मामलें में विधानसभा का घेराव करेगी 'भाजपा'

नरेश राघानी       

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) मामले में मंगलवार को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी। पार्टी के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 15 फरवरी को भाजपा का विधानसभा घेराव का कार्यक्रम है। प्रवक्ता ने कहा कि इसमें राज्यभर से पार्टी कार्यकर्ता व पार्टी के सभी मोर्चे शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या इसे संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा इस मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग कर रही है। जबकि सरकार ने इसकी संभावना को सदन में खारिज किया है। मामले की जांच विशेष पुलिस बल कर रहा है।

वहीं भाजपा इस मामले को लेकर विधानसभा के मौजूदा सत्र में सदन में नारेबाजी कर रही है और कार्यवाही में भाग नहीं ले रही। उसके चार सदस्यों को अमर्यादित व्यवहार के लिए सदन की बाकी अवधि के लिए निलंबित किया जा चुका है। सदन में इस समय राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस हो रही है। सरकार की ओर से मंगलवार को इस बहस का जवाब दिया जाना है। इसके बाद 16 से 22 फरवरी तक सदन की कोई बैठक नहीं होगी। वहीं 23 फरवरी को मुख्यमंत्री बजट (आय व्यय अनुमान वर्ष 2022 -23) पेश करेंगे।

भारत सरकार ने 54 मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाया

भारत सरकार ने 54 मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाया   


अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। भारत सरकार ने 54 और मोबाइल ऐप्स  पर बैन लगा दिया है। नए प्रतिबंध में चीनी ऐप्स भी शामिल हैं। ये प्रतिबंध भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को खतरे का हवाला देते हुए लगाए गए हैं। नए प्रतिबंध में पहले प्रतिबंधित ऐप्स भी शामिल हैं, लेकिन क्लोन के रूप में फिर से सामने आए हैं। 2020 के बाद से कुल 270 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद 2022 में सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए ऐप्स का यह पहला लॉट है। आईटी कानून की धारा 69ए के तहत इन ऐप को प्रतिबंधित किया गया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, गरेना फ्री फायर नामक एक लोकप्रिय स्मार्टफोन गेम पहले गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से गायब हो गया था और ऐसा लगता है कि यह गेम भारत में प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में शामिल हो सकता है।54 चीनी ऐप में ब्यूटी कैमरा शामिल हैं। स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा – सेल्फी कैमरा, इक्वलाइज़र और बास बूस्टर, सेल्सफोर्स एंट के लिए कैमकार्ड, आइसोलैंड 2: एशेज ऑफ टाइम लाइट, वाइवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सरिवर, ओनमोजी चेस, ओनमोजी एरिना, ऐपलॉक, डुअल स्पेस लाइट आदि शामिल है।

दूसरे चरण में नवाबगंज से सपा प्रत्याशी ने वोट डाला

दूसरे चरण में नवाबगंज से सपा प्रत्याशी ने वोट डाला   

संदीप मिश्र        

बरेली नवाबगंज से सपा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार ने दूसरे चरण के लिए वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं नवाबगंज से जीत रहा हूं, हम 400 से अधिक सीटें जीतेंगे। पिछली बार भाजपा यूपी से 17 साल के लिए बाहर थी। अब वे 50 साल और सत्ता में नहीं आएंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बीबीएल स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर पत्नी सौभाग्यवती गंगवार, बेटा अपूर्व, बेटी श्रुति, दामाद सुबोध सचान के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर भाजपा सरकार को चुनने जा रही है। भोजपुर के मोहम्मदपुर ठाकुरान गांव में बूथ न बनने से ग्रामीण नाराज हो गए हैं। उन्होंने बूथ नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया। गांव से एक किमी दूर मतदान केंद्र बनाया गया है।

मतदान का दूसरा चरण, हिस्सा लेने की अपील: योगी

मतदान का दूसरा चरण, हिस्सा लेने की अपील: योगी


संदीप मिश्र        

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये शुरू हुये मतदान में प्रदेशवासियों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। योगी ने इस चुनाव को ‘दंगा मुक्त एवं भय मुक्त नये उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा का अहम पड़ाव बताया है। उन्होंने सुबह सात बजे मतदान शुरु होने से पहले सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा, “उप्र विधानसभा चुनाव-2022 के द्वितीय चरण के सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक अभिनंदन। मतदान अधिकार एवं कर्तव्य के साथ ही ‘राष्ट्रधर्म’ भी है। ‘दंगा मुक्त एवं भय मुक्त नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा को अनवरत जारी रखने हेतु मतदान अवश्य करें।

 गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं रूहेलखंड क्षेत्र के नौ जिलों की 55 सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरु हुआ। शाम छह बजे तक चलने वाले मतदान में इन सीटों के 2.01 करोड़ मतदाता 69 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में दर्ज कर देंगे।

586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतदान हुआ

586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतदान हुआ    

संदीप मिश्र      

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये सोमवार को नौ जिलों की 55 सीटों पर पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह 7 बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरु हो गया। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिये की गयी व्यापक तैयारियों के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजामोें के साये में मतदान शुरु होने की जानकारी दी है। इस चरण के मतदान के लिये 21 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी हुयी थी।

आयोग ने दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा, सहारनपुर और बिजनौर जिले और रूहेलखंड के रामपुर, संभल, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर जिलों की 55 सीटों पर 12,544 मतदान केन्द्रों के 23,404 मतदेय स्थलों पर समय से मतदान शुरु होने की जानकारी दी है। इस चरण में शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में नौ जिलों के 2.02 करोड़ मतदाता 69 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 586 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर देंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मतदान शुरु होने के समय कुछ एक मतदान केन्द्रों पर इक्का दुक्का मतदाता पहुंचे। सर्द सुबह में शुरु हुए मतदान के बीच मतदाताओं को धूप निकलने का इंतजार है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मतदाताओं को मास्क पहन कर ही मतदान केन्द्र में अंदर जाने की इजाजत है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने सेनेटाइजर और थर्मल स्केनिंग सहित अन्य इंतजाम भी मतदान केन्द्रों पर किये गये हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील विधान सभा क्षेत्रों के रूप में चिन्हित नगीना, धामपुर, बिजनाैर, असमोली, संभल, देवबन्द, रामपुर मनिहारन एवं गंगोह के 4917 मतदान स्थलों काे 'अति संवेदनशील' श्रेणी में रखते हुये सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा इंतजामों के तहत मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गयी है। संवेदनशील इलाकों में केन्द्रीय सुरक्षा बलों द्वारा मतदान शुरु होने से पहले फ्लैग मार्च किया गया। जिससे मतदाता बेखौफ होकर मतदान कर सकें।

साथ ही पहले चरण वाली सीटों पर महिला चुनावकर्मियों द्वारा संचालित 122 पिंक बूथ पर 488 महिला पुलिसकर्मी और 42 महिला पुलिस निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक तैनात की गयी हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिये केन्द्रीय सुरक्षा बल की 794.1 कंपनियां दी गयी हैं। इनमें से 733 कंपनियां मतदान केन्द्रों की सुरक्षा में लगायी गयी हैं। दूसरे चरण के मतदान वाली 55 सीटों में से लगभग 25 सीटों पर मुस्लिम मतदाता और 20 से अधिक सीटों पर दलित मतदाता हार जीत का फैसला करते हैं। इस वजह से इन जिलों की मुस्लिम और दलित बहुल सीटों वाले इलाके समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गढ़ माने जाते हैं।

घरेलू: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

घरेलू: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं    


अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर सोमवार को लगातार 102वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी।पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

दिल्ली सीएम ने अकाली दलों को आड़े हाथ लिया

दिल्ली सीएम ने अकाली दलों को आड़े हाथ लिया  


अकांंशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि पंजाब को हराने के लिए ये सारी पार्टियां फिर इकट्ठी हो गयी हैं। लेकिन इस बार पूरा पंजाब मिलकर इन्हें हराएगा। केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब के अमृतसर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “पूरा पंजाब देख रहा है कि पिछले कुछ दिनों से ये सारी पार्टियां और इनके सारे नेता केवल और केवल मुझको और सरदार भगवंत मान को गालियां दे रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कल केवल आम आदमी पार्टी और मुझे गालियां दीं।

उन्होंने कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी सुबह उठते हैं और शाम को सोने तक मुझे और भगवंत मान को गालियां देते हैं। वह तो सुखबीर बादल का नाम भी नहीं लेते हैं। सुखबीर बादल साहब भी केवल मुझे और भगवंत मान को गालियां देते हैं। वह भी चन्नी साहब का कभी नाम नहीं लेते हैं। प्रियंका गांधी आईं, वो भी केवल मुझे गालियां दे रही थीं। ऐसा लगता है कि ये सारे इकट्ठे हो गए हैं और इकट्ठे होकर हम लोगों को गालियां दे रहे हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-128, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, फरवरी 15, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:01, सूर्यास्त: 06:09।
5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम-24+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...