रविवार, 13 फ़रवरी 2022

एसडीएम ने जागरूकता रैली का शुभारंभ किया: यूपी

एसडीएम ने जागरूकता रैली का शुभारंभ किया: यूपी    

कुशीनगर। बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर से जागरूकता रैली निकाली गई। एडीएम देवीदयाल वर्मा व एसडीएम वरुण कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। रैली बुद्ध मंदिर मार्ग होते हुए रामाभार के बुद्धाघाट पर संगोष्ठी में बदल गई। एडीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिकाधिक मतदान जरूरी है।
उन्होंने पूरे परिवार के साथ बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि हम इतना अधिक मतदान करें ताकि हमारी भावी पीढ़ी हमपर अभिमान करे। यहां रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्थान प्राप्त रंगोली को पुरस्कृत किया गया। नायब तहसीलदार आशीष गुप्त,प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खां,कृष्ण कुमार त्रिपाठी, ले.वेदप्रकाश मिश्र,इओ प्रेमशंकर गुप्त,राजेश सिंह,रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ एमएच खान,सचिव वाहिद अली,सभासद राम अधार यादव,केशव सिंह,नीलेश रंजन राव,छात्र,एनसीसी कैडेट्स आदि उपस्थित रहे।

गाजियाबाद तक पहुंची 'हिजाब' मामलें की आग

गाजियाबाद तक पहुंची 'हिजाब' मामलें की आग     

अश्वनी उपाध्याय            
गाजियाबाद। कर्नाटक से शुरू हुई हिजाब मामलें की आग अब गाजियाबाद तक पहुंच गई है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में आज खोड़ा कॉलोनी की महिलाओं ने सड़क पर उतर कर हंगामा किया। पुलिस ने बिना की इजाजत के निकाले जा रहे इस जुलूस को तुरंत रोक दिया। काफी देर तक चली महिलाओं की ड्रामेबाजी के बाद पुलिस ने लगभग 15 महिलाओं के खिलाफ माहौल बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामला खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार विहार की महिलाओं के प्रदर्शन से शुरू हुआ। यहाँ महिलाएं, हिजाब पहनकर वी वांट जस्टिस और हमारा हिजाब मिलना चाहिए जैसे नारे लगा रहीं थीं। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो महिलाओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। ऐसा लग रहा था मानो महिलाएं पूर्व नियोजित साजिश के तहत किसी के उकसावे में आकर हंगामा कर रहीं थी। जिसका एकमात्र मकसद इलाके में अशांति फैलाना था। बहरहाल, स्थानीय पुलिस ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया।

एसपी द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार में कुछ महिलाओं के द्वारा हिजाब को लेकर प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ हुई अभद्रता की गई और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को शांत कर वापस भेजा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस की तरफ से करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसी भी हाल में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा और फिलहाल वीडियोग्राफी के जरिए महिलाओं की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

14 फरवरी को खुलेंगे नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल

14 फरवरी को खुलेंगे नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल     

अश्वनी उपाध्याय       

रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे, लालू का जोरदार स्वागत

रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे, लालू का जोरदार स्वागत      
अविनाश श्रीवास्तव        
रांची। देश के बहुचर्चित चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी के मामले में कोर्ट का फैसला आगामी 15 फरवरी को आने वाला है। इसमें आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव सहित कुल 99 आरोपियों को सीबीआई के विशेष जज एसके शशि की अदालत में सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।
सुनवाई से दो दिन पहले रविवार को लालू प्रसाद यादव रांची एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर लालू के समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ था। अपने नेता के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ ढोल, नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ पहुंची थी। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद लालू का जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वह समर्थकों के काफिले के साथ अपनी गाड़ी में बैठकर स्टेट गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। गेस्ट हाउस पहुंचने पर भी पार्टी के नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

बसपा द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन: कौशाम्बी

बसपा द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन: कौशाम्बी         

सुशील केसरवानी       
कौशाम्बी। बहुजन समाज पार्टी द्वारा मंझनपुर विधान सभा के कई गांवों में रविवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष गौतम के अलावा बसपा नेत्री मंझनपुर की प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने सभा के माध्यम से मौजूद जनता को बसपा की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं नुक्कड सभा में मौजूद महिलाएं व लोगों ने प्रत्याशी नीतू कनौजिया को इस बार विधानसभा पहुंचाने के लिए संकल्प लिया।
मंझनपुर विधान सभा के कनैली, रक्सराई सहित कई गांवों में आयोजित बसपा की नुक्कड सभा में बसपा पदाधिकारियों ने बसपा शासन काल की याद दिलाते हुए कहा कि आज दलित, अल्पसंख्यक व पिछडा समाज अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करता देखा जा रहा है। 
इसके बाद भी उसे उसका हक नहीं मिल रहा। वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष गौतम ने कहा कि दलित, पिछडा, अल्पसंख्यक इस बार 2022 के विस चुनाव में अपनी भूल को दोहराना नहीं चाह रहा है। बसपा नेता महेंद्र गौतम ने कहा कि मंझनपुर सीट से डॉ.नीतू कनौजिया को जिताकर मायावती को प्रदेश का पांचवी बार सीएम बनाएं इस दौरान बसपा प्रत्याशी नीतू कनौजिया ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि जनता ने जिस तरह से पांच वर्ष काटा है। अब वह दोबारा यह गलती न कर प्रदेश में मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाएगी और जब प्रदेश की मुखिया बहन जी होंगी तो दलित, पिछडों, अल्पसंख्यकों का छीना गया अधिकार वापस होगा। इस मौके पर शैलेन्द्र गौतम, बंशीलाल चौधरी, शंकर दयाल पांडेय, पवन दुबे, पिंटू सरोज, वीरेंद्र सरोज, घनश्याम गौतम, देवीसिंह पटेल, रामू सरोज, मानिक सरोज, रत्नेश, पिंटू चौधरी, राजेंद्र कुमार सहित गांव के हजारो लोग मौजूद रहे।

यूके: 24 घंटे में 6 संक्रमितों की मौंत, वायरस बढ़ा

यूके: 24 घंटे में 6 संक्रमितों की मौंत, वायरस बढ़ा      

पंकज कपूर          

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 286 नए मामलें सामने आए है। वही, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है। रविवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 286 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 580 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 06 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 01.65 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

देहरादून जिले से 124 ,हरिद्वार से 30, नैनीताल जिले से 15, उधमसिंह नगर से 03, पौडी से 27, टिहरी से 13, चंपावत से 17, पिथौरागढ़ से 20, अल्मोड़ा 03, बागेश्वर से 02, चमोली से 42, रुद्रप्रयाग से 02, उत्तरकाशी से 05 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 जनवरी 2,022 से अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 88,520 मरीजों में से 79,297 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 3,080 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। 233 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 6,212 है। इधर रिकवरी रेट 89.58 प्रतिशत पहुंच गया है।

'धनशोधन' मामलें में प्रबंध भागीदार को अरेस्ट किया

'धनशोधन' मामलें में प्रबंध भागीदार को अरेस्ट किया    

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 67 करोड़ रुपए की कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के एक मामलें में हैदराबाद की एक आभूषण कंपनी के प्रबंध भागीदार को गिरफ्तार किया है। निदेशालय ने रविवार को यह जानकारी दी। संजय अग्रवाल को 11 फरवरी को हैदराबाद में एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अग्रवाल ‘घनश्यामदास जेम्स एंड ज्वेल्स’, हैदराबाद में एक प्रबंध भागीदार है। यह कंपनी सोने का थोक व्यापार करती है।

निदेशालय ने शुल्क-मुक्त निर्यात के लिए निर्धारित सोने का कथित रूप से घरेलू बाजार में व्यापार करने से जुड़े धनशोधन के एक अन्य मामले में भी अग्रवाल को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह पहले से ही कोलकाता की जेल में बंद है। एजेंसी ने एक बयान में बताया कि ताजा मामला ”ऋण धोखाधड़ी का मामला है, जिसमें हैदराबाद की भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को 67 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। जांच में पाया गया, ”2010-2011 में, अग्रवाल ने फर्जी और जाली बैंक गारंटी और पीएनबी द्वारा कथित तौर पर जारी किए गए कवर पत्रों को दिखाकर एसबीआई से सोने के बुलियन खरीदे और फिर इन्हें स्थानीय बाजार में विभिन्न आभूषण विक्रेताओं और छोटे कारोबारियों को नकद बेच दिया।

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...